Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13.1K photos
381 videos
10.6K files
25.8K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
👍133❤39🤯9
आयुध कारखाना दिवस
 प्रतिवर्ष 18 मार्च को आयुध कारखाना दिवस मनाया जाता है।
 इस वर्ष इसका 222 वाँ स्‍थापना दिवस मनाया जा रहा है।
 पहला आयुध कारखाना वर्ष 1801 में इसी दिन कोलकाता के कोसीपोर में स्‍थापित किया गया था, जिसे अब ‘गन एंड शेल फैक्टरी’ के रूप में जाना जाता है।
 आयुध कारखाने दरअसल 41 आयुध कारखानों का एक समूह है, जिनका कॉरपोरेट मुख्‍यालय कोलकाता स्थित आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) है। ओएफबी नए अवतार में 02 अप्रैल,1979 को अस्तित्‍व में आया था।
 यह आयुध कारखानों और संबंधित संस्थानों के लिए एक पूर्ण निकाय है तथा वर्तमान में रक्षा मंत्रालय (MoD) का एक अधीनस्थ कार्यालय है।
 न केवल सशस्त्र बलों के लिए बल्कि अर्द्धसैनिक और पुलिस बलों हेतु हथियार, गोला-बारूद और आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा OFB द्वारा संचालित कारखानों से आता है।
 नागरिक और सैन्य-ग्रेड हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक, मिसाइल सिस्टम के लिए प्रणोदक और रसायन, सैन्य वाहन, बख्तरबंद वाहन, ऑप्टिकल उपकरण, पैराशूट, रक्षा उपकरण, सेना के कपड़े और सामान्य भंडार आदि इसके उत्पादन में शामिल हैं।
👍133❤43🤯6
👍130❤27🤯11
"Women's World Boxing Championship 2023"
📌https://youtu.be/lFn_pjJP3QI
इस वीडियो में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 से जुड़ी वो सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ Kumar Gaurav Sir लेकर आए है जो कि परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्त्वपूर्ण है और आगामी परीक्षाओं में इससे बनने वाले सभी संभावित प्रश्न आपको किसी न किसी रूप में मिल जाएंगे। अतः दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो को पूरा जरूर देखें।.
👍92❤17🤯4
“अब होगी तैयारी कामयाबी वाली”
क्या आप राजस्थान नगरपालिका EO । RO के परीक्षार्थी है और अपनी मंज़िल पाने के लिए पूरी तरह तैयार है? तो अब वक्त है उत्कर्ष की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के साथ नाममात्र के शुल्क में सही मौके पर सटीक वार करने का। उत्कर्ष एप में शुरू होने वाली और विख्यात व अनुभवी विषय विशेषज्ञों के नेतृत्व में तैयार यह Online Test Series आपको घर बैठे देगी मंज़िल तक पहुँचने का सुनहरा अवसर।
तो, अभी डाउनलोड करें उत्कर्ष एप और निर्णायक तैयारी करें कामयाबी वाली।
👍116❤20🤯5🤩1
18 March 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.8 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 18 March, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍50❤12🤯1
18_मार्च,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.6 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 18 मार्च, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍78❤22🤯2
18_March_2023_Daily_Current_Affairs_1110_Static_GK_Most_Imp_Question.pdf
2.6 MB
18 March 2023 | Daily Current Affairs (1110) | Static GK | Most Imp. Question | Kumar Gaurav Sir
https://www.youtube.com/live/9LlOpvVyoQo?feature=share
❤42👍34
Rajasthan_Current_Affairs_2023_842_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
1.1 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (842) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/dIHXT2lQtyU
👍57❤19
राजस्थान_में_19_नए_जिले_व_3_संभाग_Rajasthan_New_District_Narendra.pdf
73.5 KB
राजस्थान में 19 नए जिले व 3 संभाग | Rajasthan New District | Narendra Choudhary Sir| Utkarsh Classes
https://youtu.be/VAUY39RIbxs
👍91❤26
👍99❤10🤯9
“कोई लक्ष्य असंभव होता नहीं, असंभव लगता है।”

यदि आपका लक्ष्य अपने कन्धों पर सितारे चमकाना है, तो हमारा लक्ष्य आपको कामयाबी के शिखर तक पहुँचाना है। 23 मार्च से उत्कर्ष के जोधपुर सेंटर पर शुरू होने जा रहा है राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर का नया ऑफलाइन बैच, जहाँ विख्यात विषय विशेषज्ञों के नेतृत्व में दी जाने वाली उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन आपके अंदर भर देगा कामयाबी का आत्मविश्वास।

क्यों हर कोर्स के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद उत्कर्ष है?
🔴 जानिए 10 प्रमुख कारण 👇
01) विख्यात विषय विशेषज्ञों की शानदार टीम द्वारा अध्यापन।
02) 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से प्रभावशाली अध्यापन।
03) समय-समय पर विशेष टेस्ट व लेक्चर।
04) प्रत्येक विषय के सम्पूर्ण प्रिंटेड नोट्स।
05) प्रत्येक विषय की टॉपिक अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की बुकलेट।
06) समय-समय पर OMR पैटर्न पर तथा ऑनलाइन टेस्ट।
07) सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर सीरीज व विगत वर्षों के प्रश्न–पत्रों का हल।
08) परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज व रिवीजन कोर्स।
09) ऑफलाइन बैच के विद्यार्थियों को स्वयं के बैच का ऑनलाइन कोर्स फ्री।
10) ऑफलाइन विद्यार्थियों को सूचनाएँ/सपोर्ट देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से एप।
यदि आप गुणवत्ता के मामले में समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।

👉🏻ऑफलाइन बैच में एडमिशन के लिए आप हमारे केंद्र पर विजिट करें।
जोधपुर : जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर
📞 अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
अब सोचना किस बात का ! आज ही उत्कर्ष के ऑफलाइन बैच में प्रवेश लेकर बढ़ाएँ सफलता की ओर अपना पहला कदम।
👍205❤33🤯20
भारत का वह द्वीप जहॉं जाना पूरी तरह से मना है

अण्डमान और निकोबार हिन्द महासागर में स्थित 572 द्वीपसमूह से बना भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 379,944 है। जिसमें 53.25% पुरुष तथा 46.75% महिलाएं हैं। केवल 10% आबादी ही निकोबार द्वीपसमूह में रहती है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 8249 किमी² है। इसका 86 प्रतिशत भाग जंगलों से ढका हुआ है। यहाँ तीन जिले हैं उत्तरी अण्डमान, दक्षिणी अण्डमान व निकोबार। अण्डमान शब्द मलय भाषा के शब्द हांदुमन से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है। निकोबार शब्द भी इसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है नग्न लोगों की भूमि।

ब्रिटिश शासन द्वारा पोर्टब्लेयर में स्वतंत्रता सेनानियों को 'काला पानी' की सजा देने के लिए सेल्युलर जेल का निर्माण भी यहाँ करवाया गया था।
26 दिसंबर 2004 को सुनामी लहरों के कहर से इस द्वीप पर 6000 से ज्यादा लोग मारे गये थे।

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (Anthropological Survey of India- ANSI) द्वारा घोषित किया गया है कि वाणिज्यिक गतिविधियों के कारण अंडमान के उत्तरी भाग में सेंटिनली जनजाति के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। अतः वहाँ जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

ANSI द्वारा इस नीति को सेंटिनल जनजातियों द्वारा उत्तरी सेंटिलन द्वीप पर कुछ वर्ष पूर्व एक अमेरिकी नागरिक को मार दिये जाने के लगभग दो वर्ष बाद जारी किया गया था।
अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप का उपयोग वाणिज्यिक, सामरिक या पर्यटन के दृष्टिकोण से नहीं किया जा सकता है।

क्या है सेंटिनली जनजाति?

ये लोग अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर रहनी वाले अश्वेत समुदाय के लोग हैं। उनकी कई पीढियां हज़ारों वर्षों से बाहरी दुनिया से बिना किसी संपर्क के पूरी तरह से अलग-थलग हैं। इनके द्वीप पर कोई भी जाता है तो वे उसे एक खतरा समझ उसको मार देते हैं। साल 1991 में इस जनजातीय समुदाय द्वारा भारतीय मानव विज्ञानविदों और प्रशासकों की एक टीम से दूर से ही कुछ नारियल उपहार रूप में स्वीकार किये थे। सेंटिनली से किसी प्रकार का संपर्क नहीं होने के कारण दूर से ही इनकी तस्वीर लेकर जनगणना की जाती है। इनकी आबादी उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर लगभग 100 के आसपास है।

उत्तरी सेंटिनल द्वीप के सर्वेक्षणों में कृषि करने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। इसके अलावा यह समुदाय समूहों में शिकार करने वाला, मछली पकड़कर भोजन प्राप्त करने वाला और द्वीप पर रहने वाले जंगली पौधों को इकट्ठा कर जीवन यापन करता है। सेंटिनली को भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (Particularly Vulnerable Tribal Groups- PVTGs) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की ग्रेट अंडमानी, ओंग, जारवा और शोम्पेन PVTG के रूप में सूचीबद्ध अन्य चार जनजातियाँ हैं। इन सभी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (आदिवासी जनजातियों का संरक्षण) विनियमन, 1956 द्वारा संरक्षण प्राप्त है। यह विनियमन जनजातियों के कब्ज़े वाले पारंपरिक क्षेत्रों को संरक्षित क्षेत्र घोषित करता है और अधिकारियों के अलावा अन्य सभी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाता है। जनजाति सदस्यों की फोटो लेना या उन पर किसी भी प्रकार के फिल्मांकन का कार्य करना एक अपराध है।

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (Anthropological Survey of India) भारत सरकार के संस्‍कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) के अधीन एक अग्रणी अनुसंधान संगठन है जो भौतिक मानवशास्त्र तथा सांस्कृतिक मानवशास्त्र के क्षेत्र में कार्यरत है। इस संगठन को वर्ष 1945 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। इसके अलावा देश के अन्य भागों में इसकी उप शाखाएं भी है।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍349❤53🤯16
World Geography 19-March, 2023 Morning.pdf
222.7 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍102❤23
👍102❤25🤯4