Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Rajasthan_Current_Affairs_2023_842_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
1.1 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (842) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/dIHXT2lQtyU
👍57❤19
राजस्थान_में_19_नए_जिले_व_3_संभाग_Rajasthan_New_District_Narendra.pdf
73.5 KB
राजस्थान में 19 नए जिले व 3 संभाग | Rajasthan New District | Narendra Choudhary Sir| Utkarsh Classes
https://youtu.be/VAUY39RIbxs
👍91❤26
👍99❤10🤯9
“कोई लक्ष्य असंभव होता नहीं, असंभव लगता है।”

यदि आपका लक्ष्य अपने कन्धों पर सितारे चमकाना है, तो हमारा लक्ष्य आपको कामयाबी के शिखर तक पहुँचाना है। 23 मार्च से उत्कर्ष के जोधपुर सेंटर पर शुरू होने जा रहा है राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर का नया ऑफलाइन बैच, जहाँ विख्यात विषय विशेषज्ञों के नेतृत्व में दी जाने वाली उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन आपके अंदर भर देगा कामयाबी का आत्मविश्वास।

क्यों हर कोर्स के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद उत्कर्ष है?
🔴 जानिए 10 प्रमुख कारण 👇
01) विख्यात विषय विशेषज्ञों की शानदार टीम द्वारा अध्यापन।
02) 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से प्रभावशाली अध्यापन।
03) समय-समय पर विशेष टेस्ट व लेक्चर।
04) प्रत्येक विषय के सम्पूर्ण प्रिंटेड नोट्स।
05) प्रत्येक विषय की टॉपिक अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की बुकलेट।
06) समय-समय पर OMR पैटर्न पर तथा ऑनलाइन टेस्ट।
07) सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर सीरीज व विगत वर्षों के प्रश्न–पत्रों का हल।
08) परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज व रिवीजन कोर्स।
09) ऑफलाइन बैच के विद्यार्थियों को स्वयं के बैच का ऑनलाइन कोर्स फ्री।
10) ऑफलाइन विद्यार्थियों को सूचनाएँ/सपोर्ट देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से एप।
यदि आप गुणवत्ता के मामले में समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।

👉🏻ऑफलाइन बैच में एडमिशन के लिए आप हमारे केंद्र पर विजिट करें।
जोधपुर : जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर
📞 अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
अब सोचना किस बात का ! आज ही उत्कर्ष के ऑफलाइन बैच में प्रवेश लेकर बढ़ाएँ सफलता की ओर अपना पहला कदम।
👍205❤33🤯20
भारत का वह द्वीप जहॉं जाना पूरी तरह से मना है

अण्डमान और निकोबार हिन्द महासागर में स्थित 572 द्वीपसमूह से बना भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 379,944 है। जिसमें 53.25% पुरुष तथा 46.75% महिलाएं हैं। केवल 10% आबादी ही निकोबार द्वीपसमूह में रहती है। पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 8249 किमी² है। इसका 86 प्रतिशत भाग जंगलों से ढका हुआ है। यहाँ तीन जिले हैं उत्तरी अण्डमान, दक्षिणी अण्डमान व निकोबार। अण्डमान शब्द मलय भाषा के शब्द हांदुमन से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है। निकोबार शब्द भी इसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है नग्न लोगों की भूमि।

ब्रिटिश शासन द्वारा पोर्टब्लेयर में स्वतंत्रता सेनानियों को 'काला पानी' की सजा देने के लिए सेल्युलर जेल का निर्माण भी यहाँ करवाया गया था।
26 दिसंबर 2004 को सुनामी लहरों के कहर से इस द्वीप पर 6000 से ज्यादा लोग मारे गये थे।

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (Anthropological Survey of India- ANSI) द्वारा घोषित किया गया है कि वाणिज्यिक गतिविधियों के कारण अंडमान के उत्तरी भाग में सेंटिनली जनजाति के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। अतः वहाँ जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

ANSI द्वारा इस नीति को सेंटिनल जनजातियों द्वारा उत्तरी सेंटिलन द्वीप पर कुछ वर्ष पूर्व एक अमेरिकी नागरिक को मार दिये जाने के लगभग दो वर्ष बाद जारी किया गया था।
अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप का उपयोग वाणिज्यिक, सामरिक या पर्यटन के दृष्टिकोण से नहीं किया जा सकता है।

क्या है सेंटिनली जनजाति?

ये लोग अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर रहनी वाले अश्वेत समुदाय के लोग हैं। उनकी कई पीढियां हज़ारों वर्षों से बाहरी दुनिया से बिना किसी संपर्क के पूरी तरह से अलग-थलग हैं। इनके द्वीप पर कोई भी जाता है तो वे उसे एक खतरा समझ उसको मार देते हैं। साल 1991 में इस जनजातीय समुदाय द्वारा भारतीय मानव विज्ञानविदों और प्रशासकों की एक टीम से दूर से ही कुछ नारियल उपहार रूप में स्वीकार किये थे। सेंटिनली से किसी प्रकार का संपर्क नहीं होने के कारण दूर से ही इनकी तस्वीर लेकर जनगणना की जाती है। इनकी आबादी उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर लगभग 100 के आसपास है।

उत्तरी सेंटिनल द्वीप के सर्वेक्षणों में कृषि करने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। इसके अलावा यह समुदाय समूहों में शिकार करने वाला, मछली पकड़कर भोजन प्राप्त करने वाला और द्वीप पर रहने वाले जंगली पौधों को इकट्ठा कर जीवन यापन करता है। सेंटिनली को भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (Particularly Vulnerable Tribal Groups- PVTGs) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की ग्रेट अंडमानी, ओंग, जारवा और शोम्पेन PVTG के रूप में सूचीबद्ध अन्य चार जनजातियाँ हैं। इन सभी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (आदिवासी जनजातियों का संरक्षण) विनियमन, 1956 द्वारा संरक्षण प्राप्त है। यह विनियमन जनजातियों के कब्ज़े वाले पारंपरिक क्षेत्रों को संरक्षित क्षेत्र घोषित करता है और अधिकारियों के अलावा अन्य सभी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाता है। जनजाति सदस्यों की फोटो लेना या उन पर किसी भी प्रकार के फिल्मांकन का कार्य करना एक अपराध है।

भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (Anthropological Survey of India) भारत सरकार के संस्‍कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) के अधीन एक अग्रणी अनुसंधान संगठन है जो भौतिक मानवशास्त्र तथा सांस्कृतिक मानवशास्त्र के क्षेत्र में कार्यरत है। इस संगठन को वर्ष 1945 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। इसके अलावा देश के अन्य भागों में इसकी उप शाखाएं भी है।

✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍349❤53🤯16
World Geography 19-March, 2023 Morning.pdf
222.7 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍102❤23
👍102❤25🤯4
👍94❤22
👍101❤18
👍89❤28🤯8
“श्रेष्ठ मार्गदर्शन यानी बेहतर परिणाम”
RAS
जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बेहतर परिणाम देकर अपना लोहा मनवा चुके उत्कर्ष क्लासेस के आगामी RAS परीक्षा के लिए नए ऑफलाइन/ ऑनलाइन बैच 23 मार्च से शुरू होने वाले हैं । RAS Prelims Batch में आपको अपना श्रेष्ठ मार्गदर्शन देने के लिए श्रेष्ठ रणनीतिकार विषय विशेषज्ञों की अनुभवी टीम तैयार है।
तो, यदि आप में भी RAS बनने के अपने सपने को पूरा करने का जुनून है तो अभी इन बैचेज़् में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए।
नोट :- वाजिब शुल्क में घर बैठे आरएएस की बेहतरीन ऑनलाइन तैयारी करने के लिए उत्कर्ष एप डाउनलोड करें।

उत्कर्ष के बैचेज़ क्यों खास है ?
▪️श्रेष्ठ एकेडमिक गाइडेंस, मैनेजमेंट व सपोर्ट टीम।
▪️विख्यात विषय-विशेषज्ञों की स्थाई व अनुभवी टीम।
▪️नियमित रूप से टॉपिक/विषय/कोर्स पर आधारित टेस्ट।
▪️शिक्षकों द्वारा क्लास के दौरान 4K पैनल पर हस्तलिखित पीडीएफ उपलब्ध।
▪️टॉपिक वाइज़ डेली प्रैक्टिस पेपर्स बुकलेट (DPP Booklet)
▪️परीक्षा तक नियमित ऑनलाइन टेस्ट्स।
▪️विगत वर्षों के सॉल्व्ड पेपर्स द्वारा अभ्यास।
▪️प्रत्येक विषय के अपडेटेड नोट्स।
▪️परीक्षा से पूर्व ऑनलाइन कोर्स रिवीजन।

ऑफलाइन बैच में प्रवेश हेतु हमारे सेंटर पर विजिट करें –
जोधपुर-
जालोरी गेट चौराहा
यदि आप गुणवत्ता के मामले में समझौता नहीं करते हैं तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।
👍214❤65🤯20
Rajasthan Current Affairs 19-March,2023.pdf
224.9 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍142❤32🤯7
हाइकोर्ट LDC भर्ती परीक्षा(19 मार्च 2023) Answer Key
https://utkarshnew.page.link/Labsj21s2xr3RG9q9
👍209❤51🤯27