Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
‘एमएफ हाइड्रा’ दुनिया की तरल हाइड्रोजन संचालित नौका कहाँ प्रारंभ की गई है?
Anonymous Quiz
12%
इटली
40%
स्वीडन
41%
नार्वे
7%
फ्रांस
👍173❤64🤯58🔥1🤩1🙏1
3 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों द्वारा देखे जा चुके पिछले दो सीजन के बाद आप सभी के चहेते करेंट अफेयर्स किंग कुमार गौरव सर एक बार फिर लेकर आ रहे हैं अपने शेर-शेरनियों के लिए 7 फेरों वाली सीरीज 3.0...
जिसका पहला फेरा (Episode 1) आ रहा है 5 अप्रैल रात 8 बजे तो, रहिए तैयार अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने और अपनी तैयारी को दमदार बनाने के लिए ।
https://www.youtube.com/watch?v=xAs41V6a3sk
❤136👍101🤯14
निम्नलिखित में से बल का मात्रक नहीं है -
Anonymous Quiz
28%
पाउण्ड
17%
डाइन
35%
जूल
20%
न्यूटन
👍225🤯101❤62
वाहनों के पार्श्व/पश्च दृश्य देखने के लिए कौन-से दर्पण का प्रयोग किया जाता है?
Anonymous Quiz
29%
अवतल दर्पण
58%
उत्तल दर्पण
11%
समतल दर्पण
3%
द्वि उत्तल दर्पण
❤157👍129🤯60
👍74❤21🤯5
“कोई लक्ष्य असंभव होता नहीं, असंभव लगता है।”

यदि आपका लक्ष्य अपने कन्धों पर सितारे चमकाना है, तो हमारा लक्ष्य आपको कामयाबी के शिखर तक पहुँचाना है। उत्कर्ष से जोधपुर/ जयपुर सेंटर पर शुरू हो गए है राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर के नए ऑफलाइन/ऑनलाइन बैचेज़ , जहाँ विख्यात विषय विशेषज्ञों के नेतृत्व में दी जाने वाली उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन आपके अंदर भर देगा कामयाबी का आत्मविश्वास।

क्यों हर कोर्स के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद उत्कर्ष है?
🔴 जानिए 10 प्रमुख कारण 👇
01) विख्यात विषय विशेषज्ञों की शानदार टीम द्वारा अध्यापन।
02) 4K इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से प्रभावशाली अध्यापन।
03) समय-समय पर विशेष टेस्ट व लेक्चर।
04) प्रत्येक विषय के सम्पूर्ण प्रिंटेड नोट्स।
05) प्रत्येक विषय की टॉपिक अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की बुकलेट।
06) समय-समय पर OMR पैटर्न पर तथा ऑनलाइन टेस्ट।
07) सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित मॉडल टेस्ट पेपर सीरीज व विगत वर्षों के प्रश्न–पत्रों का हल।
08) परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज व रिवीजन कोर्स।
09) ऑफलाइन बैच के विद्यार्थियों को स्वयं के बैच का ऑनलाइन कोर्स फ्री।
10) ऑफलाइन विद्यार्थियों को सूचनाएँ/सपोर्ट देने व फीडबैक लेने के लिए अलग से एप।
यदि आप गुणवत्ता के मामले में समझौता नहीं करते हैं, तो उत्कर्ष में आपका स्वागत है।

👉🏻ऑफलाइन बैच में एडमिशन के लिए आप हमारे केंद्र पर विजिट करें।
जयपुर : उत्कर्ष क्लासेस : हिण्डोन हाइट्स, गोपालपुरा बाइपास रोड।
जोधपुर : जालोरी गेट चौराहा।
📞 अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
अब सोचना किस बात का ! आज ही उत्कर्ष के ऑफलाइन बैच में प्रवेश लेकर बढ़ाएँ सफलता की ओर अपना पहला कदम।
👍84❤19🤯2
General Knowledge Special
❤129👍57🤯3
Indian Economics 06-April,2023.pdf
198.9 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍80❤13🤯3
❤118👍64
दांडी मार्च
◾️ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में दांडी मार्च सबसे प्रभावशाली प्रतीकात्मक आन्दोलन रहा है।
◾️ दांडी यात्रा के बाद ब्रिटिश हुकुमत की औपनिवेशिक सत्ता दबाव में आने लगी थी।
◾️ इस आन्दोलन के माध्यम से महात्मा गाँधी ने एक बार फिर दुनिया को सत्य और अहिंसा की ताकत का परिचय करवाया।
◾️ भारत में नमक बनाने की परम्परा प्राचीन काल से रही है। परम्परागत ढंग से नमक बनाने का काम किसानों द्वारा किया जाता रहा है, जिसे नमक किसान भी कहा जाता था।
◾️ बिहार और कई अन्य प्रान्तों में यह कार्य ख़ास जाति के हवाले था। धीरे-धीरे नमक बनाने की तकनीक में सुधार आरंभ हुआ था लेकिन समय के साथ नमक जरूरत की वस्तु की बजाय व्यापार की वस्तु बनने लगा था।
◾️ 2 मार्च, 1930 को लॉर्ड इरविन को लिखे एक पत्र में गाँधीजी कहते हैं, “राजनीतिक दृष्टि से हमारी स्थिति गुलामों से अच्छी नहीं है, हमारी संस्कृति की जड़ ही खोखली कर दी गई है। हमारा हथियार छीनकर हमारा सारा पौरुष अपहरण कर लिया गया है।” इसी पत्र में वे आगे लिखते हैं, “इस पत्र का हेतु कोई धमकी देना नहीं है। यह तो सत्याग्रही का साधारण और पवित्र कर्तव्य मात्र है इसलिए मैं इसे भेज भी खासतौर पर एक ऐसे युवा अंग्रेज मित्र के हाथ रहा हूँ, जो भारतीय पक्ष का हिमायती है, जिसका अहिंसा पर पूर्ण विश्वास है और जिसे शायद विधाता ने इसी काम के लिए मेरे पास भेजा है।”
◾️ जिस अंग्रेज युवक का गाँधीजी ने जिक्र किया, उसका नाम रेजिनॉल्ड रेनॉल्ड था। यह युवक गाँधीजी के साथ आश्रम में रह चुका था और गाँधीजी की नीतियों पर पूरा यकीन रखता था। लॉर्ड इरविन को पत्र लिखने के पीछे गाँधीजी का उद्देश्य चेतावनी की बजाय सूचना देना था क्योंकि वे गरीबों के दृष्टि से इस क़ानून को सबसे अधिक अन्यायपूर्ण मानते थे।
◾️ तय कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च प्रारंभ हुआ। ठीक साढ़े छह बजे गाँधीजी ने अपने 79 अनुयायियों के साथ आश्रम छोड़ा और मार्च आरंभ किया। दांडी तक की 241 मील की दूरी उन्होंने 24 दिन में पूरी की।
◾️ दांडी यात्रा के दौरान यह तय किया गया कि नमक कानून पर ही लोग अपनी शक्ति केंद्रित रखे और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि गाँधीजी के दांडी पहुँचकर नमक तोड़ने से पहले सविनय अवज्ञा शुरू नहीं की जाएगी।
◾️ 4 अप्रैल, 1930 को रात्रि में पदयात्रा ने दांडी में प्रवेश किया। 5 अप्रैल की प्रातः खादी धारण किए हुए सैंकड़ों गाँधीवादी सत्याग्रही दांडी तट पर एकत्र हुए। दांडी में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। सरोजिनी नायडू, डॉ. सुमंत, अब्बास तैय्यबजी, मिट्ठूबेन पेटिट भी गाँधीजी से मिलने आए। अपने संबोधन में गाँधीजी ने अगले दिन सुबह नमक कानून तोड़ने की जानकारी दी।
◾️ 6 अप्रैल को प्रातः दांडी तट पर नमक हाथ में लेकर गाँधीजी ने नमक कानून तोड़ा। ब्रिटिश कानून के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया। यहीं से सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई।
◾️ नमक सत्याग्रह के दौरान महात्मा गाँधी सहित 60,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
◾️ भारत की आजादी का यह सबसे महत्त्वपूर्ण पड़ाव था, जो दांडी यात्रा के बीज से निकला था। गाँधीजी की दांडी यात्रा के साथ भारत भर में राष्ट्रीय चेतना की लहर चल पड़ी।
👍160❤23🤯5
❤92👍47🤯5
चौधरी देवीलाल
◾️ चौधरी देवीलाल का जन्म 25 सितंबर, 1914 को हरियाणा के सिरसा ज़िले में हुआ।
◾️ चौधरी ने दसवीं की पढ़ाई छोड़कर वर्ष 1929 से ही राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया था।
◾️ चौधरी देवीलाल ने वर्ष 1929 में लाहौर में हुए कांग्रेस के ऐतिहासिक अधिवेशन में भाग लिया।
◾️ वर्ष 1930 में आर्य समाज ने नेता स्वामी केशवानन्द द्वारा बनाई गई नमक की पुड़िया ख़रीदी, जिसके फलस्वरूप देशी नमक की पुड़िया ख़रीदने पर चौधरी देवीलाल को हाईस्कूल से निकाल दिया गया।
◾️ इस घटना से प्रभावित होकर देवीलाल जी स्वाधीनता संघर्ष में शामिल हो गए।
◾️ इन्होंने महात्मा गाँधी, लाला लाजपत राय, भगत सिंह के जीवन से प्रेरित होकर भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर राष्ट्रीय सोच का परिचय दिया।
◾️ वर्ष 1962 से वर्ष 1966 तक हरियाणा को पंजाब से अलग राज्य बनवाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
◾️ उन्होंने वर्ष 1977 से वर्ष 1979 तथा वर्ष 1987 से वर्ष 1989 तक हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से पूरे देश को एक नई राह दिखाई।
◾️ चौधरी देवीलाल ने केन्द्र में प्रधानमंत्री के पद को ठुकरा कर भारतीय राजनीतिक इतिहास में त्याग का नया आयाम स्थापित किया।
◾️ संयुक्त पंजाब के समय वर्तमान हरियाणा जो उस समय पंजाब का ही हिस्सा था, उन्होंने हरियाणा को अलग राज्य बनाने के लिए संघर्ष किया। जिसके परिणामस्वरूप 1 नवम्बर, 1966 को अलग हरियाणा राज्य अस्तित्व में आया।
◾️ 6 अप्रैल, 2001 को चौधरी देवीलाल का निधन हो गया।
👍101❤26🤯3👏1
👍61❤7🤯4
Rajasthan_Current_Affairs_2023_858_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
4 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (858) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/2gYl2z8eMpw
👍42❤27🤯2
👍40❤5
जोधपुर में सेमिनार💐
“एक मज़बूत नींव पर ही बुलंद इमारत बनती है।”
कृषि पर्यवेक्षक और JET के विद्यार्थियों के लिए 9 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने जा रहा है भव्य निःशुल्क सेमिनार; जहाँ विषय विशेषज्ञों द्वारा बताई गई रणनीतियों को अपनाकर आप अपने सपने को साकार कर सकेंगे। उनके सटीक मार्गदर्शन की छाँव में आप परीक्षा से जुड़े हर उस बारीक पक्ष से अवगत हो सकेंगे जो सफलता और असफलता के बीच की निर्णायक कड़ी होते हैं। सफलता हेतु उचित रणनीति किस प्रकार तैयार करनी है, अध्ययन का दृष्टिकोण क्या हो, पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग किस प्रकार हो तथा किसी भी कठिन परीक्षा के लिए आत्मविश्वास कैसे बनाए रखे? जैसे तमाम ज़रूरी पहलुओं को आप जान सकेंगे।

यदि आपने अभी तक इस सेमिनार में भाग लेने के लिए अपनी सीट बुक नहीं की है तो आज ही अपनी सीट बुक करें।
नोट :- काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

सेमिनार में क्या है खास :-
● सेमिनार में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को JET एवं कृषि पर्यवेक्षक परीक्षाओं के लिए अति महत्त्वपूर्ण पाठ्य सामग्री नि:शुल्क दी जाएगी।
● काउंसलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उत्कर्ष प्रकाशन की कृषि पर्यवेक्षक व अन्य कृषि आधारित भर्ती परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तक 50% छूट के साथ दी जाएगी।
● कृषि पर्यवेक्षक व JET परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियाँ दी जाएगी।

👉 सेमिनार में भाग लेने का लिंक: http://bit.ly/UtkAgriSeminar
★ अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
पता : उत्कर्ष कॉम्प्लेक्स, आशापूर्णा मॉल के पास, शास्त्री नगर (जोधपुर)।
👍76❤13🤯10
बोलो बजरंग बली की जय 🙏🏻
श्री पवन पुत्र हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को उत्कर्ष परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं.. 😊
👍197❤130