Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन (Enrollment) हेतु उम्मीदवार को कम से कम कितने प्रस्तावक व अनुमोदक की आवश्यकता होती है?
Anonymous Quiz
13%
10 प्रस्तावक, 10 अनुमोदक
29%
50 प्रस्तावक, 30 अनुमोदक
53%
50 प्रस्तावक, 50 अनुमोदक
6%
30 प्रस्तावक, 50 अनुमोदक
👍168🤯40❤38🤩3🔥2
👍59❤17🤯7
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना✨
विभिन्न आरक्षित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति नि:शुल्क कोचिंग योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न आरक्षित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को मिल रहा है उत्कर्ष के विभिन्न प्रोफेशनल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑफलाइन बैच में प्रवेश पाकर नि:शुल्क कोचिंग करने का सुनहरा अवसर। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी प्रोफेशनल कोर्स जैसे नीट, जेईई व क्लैट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईएएस, आरएएस, पुलिस उपनिरीक्षक, रीट, एलडीसी, कॉन्स्टेबल सहित पे मैट्रिक्स लेवल 5 से ऊपर की सभी भर्ती परीक्षाओं की निः शुल्क ऑफलाइन तैयारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान देने योग्य आवश्यक बिन्दु :
• इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल तक मान्य हैं।
• इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल या ई- मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
• ऑनलाइन आवेदन करते समय पात्र अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने हैं-
1. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण।
2. जाति प्रमाण पत्र।
3. स्वघोषित आय घोषणा पत्र प्रति, अभ्यर्थी की जनाधार व आधार कार्ड प्रति।
4. अभ्यर्थी के स्वयं के बैंक व ब्रांच का नाम, खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड।
5. कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकतालिका के साथ योजनान्तर्गत परीक्षावार दस्तावेज आदि।
तो, बिना देरी किए अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज ही मुख्यमंत्री अनुप्रति नि:शुल्क कोचिंग योजना के तहत अपना आवेदन करवाएँ।
👍153❤23🤯11
#7 on Trending 💥
🔴https://www.youtube.com/watch?v=jba3dfhbf9U
जी हाँ, जब फूल-पत्ती वाला परिवार ठान लेता है तो कुछ भी कर सकता है, जिसका प्रमाण है आज की आपकी अपनी फूल पत्ती वाली क्लास YouTube Trending में आना। इस अपार स्नेह के लिए दिल से आभार🙏
इसी प्रकार से बनाए रखना अपना यह प्यार…
👍79❤27🤯2
👍45❤9🤯4
MPPSC 2020 Mock Interviews by Utkarsh Classes 🎯

प्रिय विद्यार्थियों,
हमें आशा है कि आपकी साक्षात्कार की तैयारी शानदार चल रही होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करने के लिए उत्कर्ष क्लासेस ने इंदौर में Mock Interviews शुरू कर दिए हैं जिसमें विभिन्न साक्षात्कार विशेषज्ञों द्वारा वास्तविक साक्षात्कार के माहौल में मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। (मॉक इंटरव्यू का वीडियो स्व मूल्यांकन के लिए आपको उपलब्ध करवाया जाएगा)
मॉक के माध्यम से आप तैयारी का स्तर जान सकेंगे और साक्षात्कार के दौरान रहने वाले कमजोर एवं मजबूत पक्षों की जानकारी प्राप्त कर साक्षात्कार की तैयारी को और भी बेहतरीन बना पाएंगे।

शुल्क : पूर्णतः निःशुल्क
स्थान सीमित!

अपना स्थान सुनिश्चित करने हेतु अभी रजिस्टर करें👇
https://bit.ly/utkmppcsmock

आप सफलता को शिरोधार्य करें..
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ…
टीम उत्कर्ष
👍84❤18🤯7
🔴https://youtu.be/NzWsmQ0Bq0E
इस वीडियो में राजस्थान के साहित्य अकादमी पुरस्कार से जुड़ी वो सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ Kumar Gaurav Sir लेकर आए है जो कि परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्त्वपूर्ण है और आगामी परीक्षाओं में इससे बनने वाले सभी संभावित प्रश्न आपको किसी न किसी रूप में मिल जाएंगे। अतः दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो को पूरा जरूर देखें।
👍114❤22🤯4
Rajasthan History 13-April, 2023 Evening.pdf
198.5 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍77❤25🎉2
Computer 14-April, 2023 Morning.pdf
197.4 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍65❤20🙏2
👍68❤28
राहुल सांकृत्यायन
▪️ राहुल सांकृत्यायन जी का जन्म 9 अप्रैल, 1893 को उनके ननिहाल पन्दहा ग्राम, ज़िला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ तथा उनका पैतृक गाँव कनैला था।
▪️ राहुल सांकृत्यायन के पिता का नाम गोवर्धन पाण्डे और माता का नाम कुलवन्ती था।
▪️ उनका मूल नाम केदार पांडेय था।
▪️ उनकी शिक्षा काशी, आगरा और लाहौर में हुई।
▪️ वर्ष 1930 में उन्होंने श्रीलंका जाकर बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया तथा उनका नाम राहुल सांकृत्यायन हो गया।
▪️ राहुल जी पालि, प्राकृत, अपभ्रंश, तिब्बती, चीनी, जापानी, रूसी सहित अनेक भाषाओं के जानकार थे इसलिए उन्हें महापंडित भी कहा जाता था।
▪️ राहुल सांकृत्यायन ने उपन्यास, कहानी, आत्मकथा, यात्रावृत्त, जीवनी, आलोचना, शोध आदि अनेक विधाओं में साहित्य-सृजन किया तथा अनेक ग्रंथों का हिंदी में अनुवाद भी किया।
▪️ मेरी जीवन यात्रा (छह भाग), दर्शन - दिग्दर्शन, बाइसवीं सदी, वोल्गा से गंगा, भागो नहीं दुनिया को बदलो, दिमागी गुलामी, घुमक्कड़ शास्त्र आदि उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं।
▪️ महापण्डित राहुल सांकृत्यायन को वर्ष 1958 में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' और वर्ष 1963 भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया।
▪️ साहित्य के अलावा दर्शन, राजनीति, धर्म, इतिहास, विज्ञान आदि विभिन्न विषयों पर राहुल जी द्वारा रचित पुस्तकों की संख्या लगभग 150 है। राहुल जी ने बहुत-सी लुप्तप्राय सामग्री का उद्धार कर अत्यंत महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।
▪️ वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के पश्चात् जेल से निकलने पर किसान आन्दोलन के उस समय के शीर्ष नेता स्वामी सहजानन्द सरस्वती द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्र ‘हुंकार’ का उन्हें सम्पादक बनाया गया।
▪️ यात्रावृत्त लेखन में राहुल जी का स्थान अन्यतम है। उन्होंने घुमक्कड़ी का शास्त्र रचा और उससे होने वाले लाभों का विस्तार से वर्णन करते हुए मंज़िल के स्थान पर यात्रा को ही घुमक्कड़ का उद्देश्य बताया।
▪️ 14 अप्रैल, 1963 को उनका निधन हो गया।
👍93❤21
❤238👍71
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर
" जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके किसी काम की नहीं!"

▪️ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश में हिंदू महार जाति (Hindu Mahar Caste) में हुआ था। उन्हें समाज में हर तरफ से भारी भेदभाव का सामना करना पड़ा क्योंकि महार जाति को उच्च वर्ग द्वारा 'अछूत' के रूप में देखा जाता था।
▪️ डॉ. अंबेडकर एक समाज सुधारक, न्यायविद्, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद्, विद्वान और विभिन्न धर्मों के विचारक थे।
▪️ भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. अंबेडकर को 'भारतीय संविधान का जनक' माना जाता है।
▪️ डॉ. अंबेडकर संविधान निर्माण की मसौदा (प्रारूप) समिति के अध्यक्ष थे।
▪️ डॉ. अंबेडकर ने मार्च, 1927 में उन हिंदुओं के खिलाफ 'महाड़ सत्याग्रह' का नेतृत्व किया जो नगरपालिका बोर्ड के फैसले का विरोध कर रहे थे तथा वर्ष 1926 में 'म्यूनिसिपल बोर्ड ऑफ महाड़' (महाराष्ट्र) ने सभी समुदायों को तालाबों का उपयोग करने से संबंधित आदेश पारित किया।
▪️ उन्होंने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया।
▪️ वर्ष 1932 में डॉ. अंबेडकर ने महात्मा गाँधी के साथ 'पूना समझौते' पर हस्ताक्षर किए, जिससे उन्होंने दलित वर्गों (सांप्रदायिक पंचाट) हेतु पृथक् निर्वाचन मंडल की माँग के विचार को त्याग दिया।
▪️ 'हिल्टन यंग कमीशन' के समक्ष प्रस्तुत उनके विचारों ने 'भारतीय रिज़र्व बैंक' की नींव रखने का कार्य किया।
▪️ वर्ष 1936 में वे विधायक (MLA) के रूप में बॉम्बे विधानसभा के लिए चुने गए।
▪️ वर्ष 1942 में उन्हें एक कार्यकारी सदस्य के रूप में वायसराय की कार्यकारी परिषद् में नियुक्त किया गया था।
▪️ डॉ. अंबेडकर ने 'हिंदू कोड बिल' पर मतभेद को लेकर वर्ष 1951 में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
▪️ वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।
▪️ डॉ. अंबेडकर ने मूकनायक, बहिष्कृत भारत, समता, जनता (पत्रिकाएँ), जाति प्रथा का विनाश, बुद्ध या कार्ल मार्क्स, अछूत: वे कौन थे और अछूत कैसे बन गए, बुद्ध और उनके धम्म एवं हिंदू महिलाओं का उदय और पतन (पुस्तकें) नामक कृतियों का लेखन एवं सम्पादन किया।
▪️ कालांतर में डॉ. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया तथा 6 दिसंबर, 1956 (महापरिनिर्वाण दिवस) को उनका निधन हो गया।
▪️ केंद्र सरकार ने अंबेडकर सर्किट नामक एक विशेष पर्यटक सर्किट की घोषणा की जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर से संबंधित पाँच प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है।
▪️ सरकार द्वारा घोषित पर्यटन सर्किट के पाँच शहरों में मध्य प्रदेश के महू में अंबेडकर का जन्मस्थान (जन्मभूमि), लंदन में वह स्थान जहाँ वह अपने अध्ययन काल में रहे थे (शिक्षा भूमि), नागपुर में वह स्थान जहाँ उन्होंने बौद्ध धर्म ग्रहण किया (दीक्षा भूमि), दिल्ली में उनके निधन का स्थान (महापरिनिर्वाण भूमि) एवं मुंबई में उनके अंतिम संस्कार का स्थान (चैत्य भूमि) शामिल हैं।
❤273👍186🤯14
Rajasthan_Current_Affairs_2023_865_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
4.8 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (865) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam
https://youtu.be/1xgm8y7aDPo
❤29👍22🤯3
क्या आप का भी सपना है RAS (राजस्थान प्रशासनिक) अधिकारी बनने का तो आपके इस सपने को करने साकार करने kumar Gaurav Sir व Akshay Sir लेकर आए है RAS विद्यार्थियों के लिए कुछ विशेष तो इस video को अंत तक अवश्य देखे |
https://youtu.be/vzAeLSOFSJs

👉 सेमिनार में भाग लेने का लिंक:
https://bit.ly/RAS-SEMINAR
❤75👍55🤯8
14_April_2023_Daily_Current_Affairs_1133_Brahmastra_#12_Important.pdf
3.4 MB
14 April 2023 | Daily Current Affairs (1133) | Brahmastra #12 |Important Questions| Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/cB2coa_cxzA
👍39🤯15❤11
14 April 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.8 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 14 April, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍55❤10🤯6
14_अप्रैल,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 14 अप्रैल, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍42❤31🤯7