Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
▪️ प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को भारत में ‘राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
▪️ यह देश के विभिन्न सार्वजनिक विभागों में लगे सभी अधिकारियों की सराहना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, जो भारत की प्रशासनिक मशीनरी को चलाने के लिए अथक् प्रयास करते हैं।
▪️ यह दिन विभिन्न विभागों में काम कर रहे सिविल सेवकों के लिए सबसे ऊपर देश के नागरिकों की सेवा करने के लिए एक अनुस्मारक के रूप में भी कार्य करता है।
▪️ भारत में प्रथम सिविल सेवा दिवस का आयोजन 21 अप्रैल, 2006 को विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था।
▪️ 21 अप्रैल, 1947 को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मेटकॉफ हाउस में स्वतंत्र भारत में सिविल सेवकों के पहले बैच को संबोधित किया था। ज्ञात हो, उन्होंने अपने प्रेरक भाषण में सिविल सेवकों को ‘भारत का स्टील फ्रेम’ कहा था।
▪️ इसी दिन राष्ट्रीय राजधानी में, सिविल सेवकों की उत्कृष्टता के लिए उन्हें भारत के प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता है।
▪️ ईस्ट इंडिया कंपनी के अंत के बाद, 1886 ई. में CSS का नाम बदलकर इम्पीरियल सिविल सर्विस कर दिया गया तथा यह ब्रिटिश क्राउन के अधीन था।
▪️ बाद में, उसी वर्ष एचिसन आयोग द्वारा यह घोषणा की गई कि भारतीयों को भी सार्वजनिक सेवाओं में रोजगार दिया जाना चाहिए। इस प्रकार, इंपीरियल सिविल सर्विस का नाम बदलकर भारतीय सिविल सेवा का नाम दिया गया था।
▪️ भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन वर्ष 1922 में किया गया था।
▪️ 1 अक्टूबर, 1926 को सर रॉस बार्कर की अध्यक्षता में भारत के लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई थी।
▪️ वर्ष 1924 में अखिल भारतीय सेवाओं का नाम बदलकर सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज कर दिया गया।
▪️ चूँकि वर्ष 1939 के बाद यूरोपीय लोगों की उपलब्धता कम हो गई, इसलिए सेवा में भारतीयों की संख्या में वृद्धि हुई।
▪️ वर्ष 1947 के बाद, भारतीय सिविल सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) बन गई। भारत में IAS अधिकारी बनने वाले पहले व्यक्ति सत्येंद्रनाथ टैगोर थे।
▪️ वर्ष 2023 के राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जा रहा है।
▪️ इस आयोजन के दौरान चार चिह्नित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया हैं।
▪️ चार चिह्नित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों – हर घर जल योजना के माध्यम से स्वच्छ जल को बढ़ावा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा, समग्र शिक्षा के माध्यम से एक समान और समावेशी कक्षा के वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा, आकांक्षी जिला कार्यक्रम के माध्यम से समग्र विकास – संतृप्ति दृष्टिकोण पर विशेष ध्यान देने के साथ समग्र प्रगति में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
▪️ उपर्युक्त चार चिह्नित कार्यक्रमों के लिए आठ पुरस्कार दिए जाएँगे, जबकि नवाचारों के लिए सात पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे।
👍111❤19🤯3
👍74❤23
महाराजा करणी सिंह
▪️ महाराजा करणी सिंह का जन्म 21 अप्रैल, 1924 को बीकानेर, राजस्थान में हुआ था।
▪️ करणी सिंह ने निशानेबाज़ी की शुरुआत अपने पिता स्वर्गीय महाराजा शार्दुल सिंह की देखरेख में की।
▪️ करणी सिंह की शिक्षा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में तथा बम्बई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से हुई तथा उन्होंने बम्बई विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की डिग्री भी हासिल की। उनकी थीसिस का विषय था- ‘द रिलेशन हाउस ऑफ़ बीकानेर विद सेंट्रल पॉवर्स फ़्रॉम 1465 टू 1949’।
▪️ करणी सिंह ने अपने निशानेबाज़ी के यादगार लम्हों को एक पुस्तक के रूप में भी प्रस्तुत किया, जिसका नाम है- ‘फ़्रॉम रोम टू मॉस्को’।
▪️ वे वर्ष 1952 से वर्ष 1977 तक संसद के सदस्य रहे।
▪️ करणी सिंह ने ‘क्ले पीज़न ट्रैप तथा स्कीट’ प्रतियोगिता में 17 वर्षों तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती।
▪️ उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विश्व चैंपियनशिप में ‘रजत पदक’ भी जीता।
▪️ करणी सिंह देश के ऐसे पहले शूटर थे, जिन्हें भारत में पहली बार वर्ष 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया।
▪️ दिल्ली में ऐतिहासिक तुगलकाबाद किले के पास स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज का नाम उनके नाम पर रखा गया।
▪️ 4 सितंबर, 1988 को उनका निधन हो गया।
👍110❤32🤯4
वह चाँद का नूर

ख्वाहिशों के नशे में चूर इंसान जब प्रकृति के कायदों को भूल जाता है तो प्रकृति भी बेरहम हो जाती है। चन्द पलों की खुशबू की खातिर आप बेमिहार होकर एक फूल तोड़ने की गुस्ताखी करते है तो सालभर मुसल्सल मिलने वाली खुशबू से महरूम होना पड़ेगा।

किसी भी मोहतरम ओहदे को हासिल कर लो, जमीनों की पैमाइश कर सीना चौड़ा कर लो, बेशुमार दौलत दस्तयाब कर लो, रूहानी मोहबतों में डूबकर दिल को निसारे यार कर लो, यह तय है कि एकदिन सारा शोरगुल खत्म होगा और सदा के लिए रुखसती का एकदिन पहले से ही मुकर्रर है।

कौनसी हुकूमत का सिक्का आज भी चलता है? कौनसे तख्तनशीन की ड्योढ़ी पर आज भी पासबाँ खड़ा है? तमाम कामयाब और मुफलिसी में डूबी शख्शियतों की हिफाजत कुछ यादगारी वाले पत्थर करते रहे लेकिन हमने मिट्टी खोद कर कुछ तलाशा तो गुम मिट्टी की भी बरामदगी नहीं हुई।

जिन्दगी की हकीकत कुछ और है और हम लोग खुदगर्ज़ी, गुरूर और नफ्सपरस्ती में इतने मसगूल हो गए कि उस दस्तकार ने हमें जिस मकसद से गढ़कर भेजा हमने दुनियावी चालचलन के असर में उसको इस कदर भुला दिया कि हम इंसान हैं हमें इसका भी ख्याल ना रहा।

अपने वहम दूर किये जाय कि हमारा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, कि आपने दौलत पाकर तरक्की कर ली, कि आप जिस्म से मालदार हैं, कि आप इस या उस परम्परा के हिमायती है; तारीख जब लिखी जाएगी आप सिर्फ एक हर्फ होंगे। यह आपके भी बस में नहीं होगा कि कोई उसको लिखे, नहीं लिखे या गलत लिखे।

कुछ मौसम, कुछ साल जीने के लिए ऊपर वाले ने बख्से हैं, कुछ इंसानियत के लिए जी लो, कुछ मुल्क के लिए जी लो, कुछ औरों के लिए जी लो, कुछ खुद के लिए जी लो और जियो तो कुछ इस तरह जियो कि आप रंगमंच पर नहीं भी है तो चाँद के नूर में आपका नूर लोगों को महसूस होता रहे।

हर इन्सान में यह नूर पाने की काबिलियत है बस अपना हरदिन इस तस्कीन के साथ जियो कि आज अपने रंगमंचीय किरदार से दर्शक निराश नहीं हुए।

✒️अर्जुन सिंह साँखला
👍162❤33🤯4👏2
Rajasthan_Current_Affairs_2023_871_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
6 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (871) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/Ws79JQ-XIuY
👍27❤18👏1
प्रबंधन_के_विशिष्ट_कार्य_School_Management_#2_RPSC_School_Lecturer.pdf
2.6 MB
प्रबंधन के विशिष्ट कार्य | School Management #2 | RPSC School Lecturer | R K Vaishnav Sir
https://youtu.be/rX_QseaT48Y
❤23👍21🤯2
RPSC EO / RO Free Mock Test Series by Utkarsh 🎯

प्रिय विद्यार्थियों,
आपकी तैयारी को और अधिक सुदृढ़ करने व आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करने के लिए उत्कर्ष आयोजित करवाने जा रहा है
RPSC EO / RO FREE MOCK TEST

RPSC द्वारा जारी EO / RO के नवीनतम पाठ्यक्रम व पैटर्न के आधार पर यह विशेष टेस्ट सीरीज़ करवायी जा रही है।

टेस्ट सीरीज़ के Free Online Test, Utkarsh App पर देने के लिए :-
1. Click करें: https://bit.ly/EOROMockTest
2. Test Series page पर "Add to My Library" पर click करें।
3. आप टेस्ट को "My Library" या "Live Tests" section से भी access कर सकते हैं।

Test Series Schedule
🗓 Date: 25 April, 3 & 10 May
⏰Time: Between 8AM to 10PM
❓Total MCQs: 120 (1/3 Negative Marking)
⏳Duration: 2 Hrs

शुभकामनाओं सहित…
-टीम उत्कर्ष
👍119❤24🤯2
21_April_2023_Daily_Current_Affairs_1139_Brahmastra_#18_Important.pdf
3.4 MB
21 April 2023 | Daily Current Affairs (1139) | Brahmastra #18 |Important Questions| Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/RYzhnC_gW_g
❤35👍22🤯1
21_अप्रैल,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 21 अप्रैल, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
❤24👍24
21 April 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.8 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 21 April, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍41❤16
हुरुन के ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2023 के अनुसार सर्वाधिक यूनिकॉर्न देशों में भारत को कौनसा स्थान मिला है?
Anonymous Quiz
14%
पहला
35%
दूसरा
40%
तीसरा
11%
चौथा
❤138👍91🤯35🤩3
प्रतिष्ठित संतोकबा मानवतावादी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
Anonymous Quiz
33%
सोनम वांगचुक
32%
नवीन जिंदल
30%
मेधा पटनायक
5%
रविश कुमार
👍164❤46🤯24🔥3🤩1
👍83❤17🤯14
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना✨
विभिन्न आरक्षित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति नि:शुल्क कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न आरक्षित वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को मिल रहा है उत्कर्ष के विभिन्न प्रोफेशनल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑफलाइन बैच में प्रवेश पाकर नि:शुल्क कोचिंग करने का सुनहरा अवसर। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी प्रोफेशनल कोर्स जैसे नीट, जेईई व क्लैट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईएएस, आरएएस, पुलिस उपनिरीक्षक, रीट, एलडीसी, कॉन्स्टेबल सहित पे मैट्रिक्स लेवल 5 से ऊपर की सभी भर्ती परीक्षाओं की निः शुल्क ऑफलाइन तैयारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान देने योग्य आवश्यक बिन्दु :
• इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन अब 30 अप्रैल तक मान्य हैं।
• इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल या ई- मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
• ऑनलाइन आवेदन करते समय पात्र अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने हैं-
1. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण।
2. जाति प्रमाण पत्र।
3. स्वघोषित आय घोषणा पत्र प्रति, अभ्यर्थी की जनाधार व आधार कार्ड प्रति।
4. अभ्यर्थी के स्वयं के बैंक व ब्रांच का नाम, खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड।
5. कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकतालिका के साथ योजनान्तर्गत परीक्षावार दस्तावेज आदि।
तो, बिना देरी किए अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज ही मुख्यमंत्री अनुप्रति नि:शुल्क कोचिंग योजना के तहत अपना आवेदन करवाएँ।
👍81❤78🤯2
निवारक निरोध कानून के अंतर्गत एक व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए बन्दी बनाकर कितने माह तक रखा जा सकता है?
Anonymous Quiz
24%
एक माह तक
44%
तीन माह तक
29%
छह माह तक
2%
नौ माह तक
👍144❤44🤯33👏1🤩1🙏1