Utkarsh Classes
✔
967K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
Rajasthan_Current_Affairs_2023_899_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
5.9 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (899) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/94vYDl62T0g
👍50❤13
👍83❤28🔥4
चौधरी चरण सिंह
⬧ श्री चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1923 में विज्ञान से स्नातक की एवं वर्ष 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। कानून में प्रशिक्षित श्री सिंह ने गाजियाबाद से अपने पेशे की शुरुआत की। वे वर्ष 1929 में मेरठ आ गए और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।
⬧ वे सबसे पहले वर्ष 1937 में छपरौली से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए एवं 1946, 1952, 1962 एवं 1967 में विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
⬧ वे वर्ष 1946 में पंडित गोविंद वल्लभ पंत की सरकार में संसदीय सचिव बने और राजस्व, चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य, न्याय, सूचना इत्यादि विभिन्न विभागों में कार्य किया। जून, 1951 में उन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया एवं न्याय तथा सूचना विभागों का प्रभार दिया गया।
⬧ बाद में वर्ष 1952 में वे डॉ. सम्पूर्णानन्द के मंत्रिमंडल में राजस्व एवं कृषि मंत्री बने। अप्रैल, 1959 में जब उन्होंने पद से इस्तीफा दिया, उस समय उन्होंने राजस्व एवं परिवहन विभाग का प्रभार संभाला हुआ था।
⬧ श्री सी.बी. गुप्ता के मंत्रालय में वे गृह एवं कृषि मंत्री (1960) थे। श्रीमती सुचेता कृपलानी के मंत्रालय में वे कृषि एवं वन मंत्री (1962-63) रहे। उन्होंने वर्ष 1965 में कृषि विभाग छोड़ दिया एवं वर्ष 1966 में स्थानीय स्वशासन विभाग का प्रभार संभाल लिया।
⬧ कांग्रेस विभाजन के बाद फरवरी, 1970 में दूसरी बार वे कांग्रेस पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालाँकि राज्य में 2 अक्टूबर, 1970 को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।
⬧ श्री चरण सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्तर प्रदेश की सेवा की एवं उनकी ख्याति एक ऐसे कड़क नेता के रूप में हो गई थी जो प्रशासन में अक्षमता, भाई – भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे। प्रतिभाशाली सांसद एवं व्यवहारवादी श्री चरण सिंह अपनी वाक्पटुता एवं दृढ़ विश्वास के लिए जाने जाते हैं।
⬧ उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने एवं इसे अंतिम रूप देने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।
⬧ उनके द्वारा की गई पहल का ही परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन एवं उन्हें मिलने वाले अन्य लाभों को काफी कम कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के रूप में जोत अधिनियम, 1960 को लाने में भी उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके।
⬧ चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक जनता पार्टी की सरकार में भारत के प्रधानमंत्री रहे।
⬧ देश में कुछ-ही राजनेता ऐसे हुए हैं जिन्होंने लोगों के बीच रहकर सरलता से कार्य करते हुए इतनी लोकप्रियता हासिल की हो। एक समर्पित लोक कार्यकर्ता एवं सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले श्री चरण सिंह को लाखों किसानों के बीच रहकर प्राप्त आत्मविश्वास से काफी बल मिला।
⬧ श्री चौधरी चरण सिंह ने अत्यंत साधारण जीवन व्यतीत किया और अपने खाली समय में वे पढ़ने और लिखने का काम करते थे।
⬧ उन्होंने कई किताबें लिखी जिसमें ‘ज़मींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘प्रिवेंशन ऑफ़ डिविज़न ऑफ़ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’, ‘ज्वॉइन्ट फार्मिंग एक्स-रेय्‌ड’ आदि प्रमुख हैं।
⬧ 29 मई, 1987 को उनका देहांत हो गया।
👍128❤15🤩5🎉4🔥3
👍112❤30🔥9
माउंट एवरेस्ट दिवस
⬧ प्रतिवर्ष 29 मई को ‘माउंट एवरेस्ट दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
⬧ 29 मई, 1953 को न्यूज़ीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी (Edmund Hillary) और उनके तिब्बती गाइड तेनज़िंग नोर्गे (Tenzing Norgay) द्वारा पहली बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की गई थी।
⬧ इस पर्वत को तिब्बत में ‘चोमोलुंग्मा’, नेपाल में ‘सागरमाथा’ तथा चीन में ‘माउंट कोमोलंगमा’ के नाम से जाना जाता है।
⬧ माउंट एवरेस्ट दिवस नेपाल के पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने का भी एक महत्त्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
⬧ नेपाल और तिब्बत (चीन का एक स्वायत्त क्षेत्र) के बीच स्थित तकरीबन 8,848 मीटर (29,035 फीट) ऊँचा माउंट एवरेस्ट हिमालय पर्वत शृंखला की एक चोटी है, जिसे पृथ्वी का सबसे ऊँचा बिंदु माना जाता है।
⬧ इसकी ऊँचाई 8,848 मीटर है, जो कि भारत के 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' (PoK) में स्थित विश्व के दूसरे सबसे ऊँचे पर्वत के-2 (K-2) से 200 मीटर अधिक है।
⬧ वर्ष 2020 में नेपाल और चीन ने माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊँचाई 8,848.86 मीटर घोषित की है। नई ऊँचाई पिछली माप से 86 सेमी. अधिक है।
⬧ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित K-2 पर्वत की आधिकारिक ऊँचाई 8,611 मीटर है। इस पर्वत का नाम भारत के पूर्व महासर्वेक्षक ‘जॉर्ज एवरेस्ट’ के नाम पर रखा गया था।
👍153❤21🤩11🔥10
आप सभी के साथ और उत्कर्ष पर आपके विश्वास से "राजस्थान करेंट अफेयर्स" का आगे बढ़ता हुआ कारवां
जी हाँ, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान समसामयिकी का जो ज्ञान का बीज बोया गया था उसे आप सभी ने निरंतर अपने स्नेह व समर्थन से खींचकर 900 वें एपिसोड तक लाकर पहुंचा दिया, जिसके धन्यवाद के पात्र आप सभी विद्यार्थी हैं। जिन्होंने इस सफर के हर पड़ाव पर अपना अमूल्य सहयोग एवं अभूतपूर्व समर्थन बनाएं रखा।
जिसके लिए आप सभी का तहे दिल से आभार है🙏
इस 900 वें ऐतिहासिक एपिसोड में अधिकाधिक संख्या में जुड़कर इसको लाइक और शेयर करके अब इस दिन को यादगार बनाने की जिम्मेदारी आप सभी की है।
सभी आज शाम को 5:00 बजे उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर के यूट्यूब चैनल पर अवश्य जुड़ जाइएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=kszw7GNRkzc
👍68❤14🤩8
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना Merit List Released 📢
हाल ही में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में लाभान्वित विद्यार्थियों की चयन सूची जारी कर दी गयी है I इस सूची से संबंधित पूरी जानकारी कैसे प्राप्त करें? इसके बारे में Akshay Sir द्वारा इस वीडियो में आपको Step By Step पूरी Details बताई जा रही है I अतः इस वीडियो को जरूर देखें I
📌https://youtu.be/fO7evxwACgo
👍79❤7🤩3
29_May_2023_Current_Affairs_Daily_Current_Affairs_1171_Important.pdf
9.7 MB
29 May 2023 Current Affairs | Daily Current Affairs (1171) | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/Ok_1micVB_4
❤42👍19🔥4🙏4
29_मई,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.6 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 29 मई, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍48❤5🙏4
29 May 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.7 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 29 May, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍50❤7🎉4👏3🙏3
🎉52👍31❤15🙏8🔥2
हाल ही में नीति आयोग के वार्षिक 'स्वास्थ्य सूचकांक'-2020-21 में बड़े राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान किसे मिला है?
Anonymous Quiz
25%
उत्तर प्रदेश
26%
तेलंगाना
21%
तमिलनाडु
28%
केरल
👍227❤68🙏42🤩38🔥35🎉21👏8
निम्नलिखित में से किस कोयले में कार्बन की मात्रा सर्वाधिक होती है?
Anonymous Quiz
16%
लिग्नाइट कोयला
27%
बिटुमिनस कोयला
12%
पीट कोयला
45%
एन्थ्रासाइट कोयला
👍235❤66🤩33🔥24🙏20🎉14👏7
इलेक्ट्रिक आवेश के प्रवाह की दर का मात्रक है-
Anonymous Quiz
19%
ओम
34%
वोल्ट
13%
म्हो
34%
एम्पीयर
👍245❤67🤩58🔥42🙏36🎉14👏11
Rajasthan Geography 29-May, 2023 Evening.pdf
196.9 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍103❤22🤩6