Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
अहिल्याबाई होल्कर
▪️अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई, 1725 में हुआ था।
▪️इनका विवाह इन्दौर राज्य के संस्थापक महाराज मल्हारराव होल्कर के पुत्र खंडेराव से हुआ था।
▪️मल्हारराव के जीवन काल में ही उनके पुत्र खंडेराव का निधन 1754 ई. में हो गया था। अतः मल्हार राव के निधन के बाद रानी अहिल्याबाई ने राज्य का शासन-भार सम्भाला था।
▪️रानी अहिल्याबाई ने 1795 ई. में अपनी मृत्यु पर्यन्त बड़ी कुशलता से राज्य का शासन चलाया।
▪️रानी अहिल्याबाई ने भारत के भिन्न-भिन्न भागों में अनेक मन्दिरों, धर्मशालाओं और अन्नसत्रों का निर्माण करवाया।
▪️रानी अहिल्याबाई ने इसके अलावा काशी, गया, सोमनाथ, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, द्वारिका, बद्रीनारायण, रामेश्वर, जगन्नाथ पुरी इत्यादि प्रसिद्ध तीर्थस्थानों पर मंदिर बनवाए और धर्म शालाएं खुलवायीं।
▪️उन्‍होंने 1777 ई. में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया।
▪️उनका सारा जीवन वैराग्य, कर्त्तव्य-पालन और परमार्थ की साधना का बन गया। भगवान शिव की वह बड़ी भक्त थी।
▪️13 अगस्त, 1795 को उनका निधन हो गया।
❤137👍90🙏41🎉5
Free Counseling Seminar .pdf
1.8 MB
क्या पढ़ें? कहाँ से पढ़ें? कितना पढ़ें? जानिए...
👍36❤13🤩3🎉2🙏1
प्रतियोगि परीक्षाओं में Selection के लिए क्या पढ़ें ? कितना पढ़ें ? कैसे पढ़ें ? जानने के लिए Kumar Gaurav Sir के इस विशेष video को  जरूर देखें
https://youtu.be/_oJyZn5c7qU
👍94❤32🙏7
31_May_2023_Current_Affairs_Daily_Current_Affairs_1173_Important.pdf
3.2 MB
31 May 2023 Current Affairs | Daily Current Affairs (1173) | Important Questions | Kumar Gaurav Sir
https://youtu.be/j9qAITOxRKM
❤40👍30🤩5🎉4
31_मई,_2023_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.7 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 31 मई, 2023
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClasses
👍57❤10🤩2🙏1
31 May 2023 । Current Affairs । English.pdf
1.9 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 31 May, 2023
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍54❤16👏6
हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
Anonymous Quiz
12%
नित्तूर श्रीनिवास राव
28%
सुरेश एन. पटेल
57%
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
4%
रंजना कुमार
👍283❤78🤩39🔥36🙏27👏25🎉17
हाल ही में IPL 2023 का खिताब जीतने वाली टीम कौनसी है?
Anonymous Quiz
5%
गुजरात टाइटंस
86%
चेन्नई सुपर किंग्स
8%
मुंबई इंडियंस
2%
लखनऊ सुपर जायंट्स
❤362👍164🎉55🔥45🤩45👏21🙏19
🔥112👍86❤45🤩43🙏28🎉14👏4
निम्नलिखित में से किस शैली के मंदिर पिरामिडाकार होते थे?
Anonymous Quiz
16%
नागर शैली
63%
द्रविड़ शैली
14%
बेसर शैली
6%
एकायतन शैली
👍228❤65🤩42🙏37🔥25👏9🎉9
Rajasthan_Current_Affairs_2023_901_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
2.6 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (901) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/0nXrnqB1fhk
👍53❤11🔥3🎉3
जोधपुर_में _सेमिनार 💐

जानिए सफलता की रणनीति NDA AIR 6th से ✨

NDA अभ्यर्थियों के लिए 03 जून, 2023 को जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है एक निःशुल्क सेमिनार, जिसमें NDA परीक्षा के विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बताई जाने वाली रणनीतियों को अपनाकर आप अपने सपने को साकार रूप देने में कामयाब हो सकते हैं। इस सेमिनार के माध्यम से आप परीक्षा से जुड़ें हर उस बारीक पक्ष से अवगत हो सकेंगे जो सफलता और असफलता के बीच निर्णायक कड़ी साबित होते हैं। सटीक रणनीति कैसे तैयार करें, अध्ययन का दृष्टिकोण क्या हो, पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग तथा इस कठिन परीक्षा के लिए आत्मविश्वास कैसे बनाए रखें ? जैसे तमाम ज़रूरी पहलुओं से आप इस सेमिनार में अवगत हो सकेंगे।
यदि आपने अभी तक इस सेमिनार में भाग लेने के लिए अपनी सीट बुक नहीं की है तो आज ही अपनी सीट बुक करें।

नि:शुल्क मेगा काउंसलिंग सेमिनार के मुख्य बिंदु :
👉 इस सेमिनार हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।
👉 सेमिनार में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को विस्तृत सिलेबस की बुकलेट प्रदान की जाएगी।
👉 सेमिनार में उत्कर्ष के संस्थापक डॉ. निर्मल गहलोत सर, करेंट अफेयर्स के विशेषज्ञ और विद्यार्थियों के प्रेरक कुमार गौरव सर तथा NDA में छठी रैंक प्राप्त करने वाले सार्थक कौशिक उपस्थित रहेंगे।
👉 NDA में सफलता हासिल करने की विशेष रणनीति, SSB में किस-किस OLQ’s की आवश्यकता है, पर्सनल इंटरव्यू कैसे होता है तथा GTO में क्या होता है; जैसे पहलुओं पर विस्तृत परिचर्चा।
👉 इसके अतिरिक्त उत्कर्ष के ऑफ़लाइन/ऑनलाइन बैचेज की विशेषताओं सहित सम्पूर्ण जानकारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यक़ीन मानिए कि यह 2.30 घंटे का सेमिनार आपकी तैयारी की दशा व दिशा बदल सकता है व आपके कॅरियर में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

📌 सेमिनार का पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

👉 सेमिनार में भाग लेने का लिंक: https://bit.ly/utkndaseminar

★ अधिक जानकारी व किसी तकनीकी सहायता के लिए 9829213213 पर संपर्क करें।
पता: मंगल टॉवर, बिश्नोई धर्मशाला के सामने, रातानाडा (जोधपुर)
अब सोचना किस बात का ! आज ही रजिस्ट्रेशन करें और बढ़ाएँ सफलता की ओर अपना पहला कदम…
👍126❤17🤩7🎉4🔥1🙏1
General Knowledge Special
❤246👍97🙏9👏7
Psychology 31-May, 2023 Morning.pdf
198.6 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍71❤12🙏9🔥5🤩2
👍96❤27🙏4
नीलम संजीव रेड्डी
❖ नीलम संजीव रेड्डी का जन्म 19 मई, 1913 को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर ज़िले के इल्लुर ग्राम में हुआ।
❖ नीलम संजीव रेड्डी की प्रारम्भिक शिक्षा 'थियोसोफिकल हाई स्कूल' अडयार, मद्रास में हुई तथा आगे की शिक्षा आर्ट्स कॉलेज, अनंतपुर में हुई।
❖ महात्मा गाँधी के आह्वान पर जब लाखों युवा पढ़ाई और नौकरी का त्याग कर स्वाधीनता संग्राम में जुड़ रहे थे, तभी नीलम संजीव रेड्डी मात्र 18 वर्ष की उम्र में ही इस आंदोलन में कूद पड़े थे।
❖ संजीव रेड्डी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी भाग लिया था।
❖ रेड्डी वर्ष 1936 में आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के सामान्य सचिव निर्वाचित हुए और इस पद पर 10 वर्ष से अधिक समय गुजारा।
❖ नीलम संजीव रेड्डी संयुक्त मद्रास राज्य में कुमारास्वामी राजा के मंत्रिमंडल में आवासीय वन एवं मद्य निषेध मंत्रालय में अपनी सेवाएँ दी।
❖ वर्ष 1951 में इन्होंने आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग लेने हेतु मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया तथा प्रोफेसर एन. जी. रंगा को हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
❖ वर्ष 1956 में जब राज्यों के पुनर्गठन का कार्य किया गया तो नीलम संजीव रेड्डी आंध्र प्रदेश के 'प्रथम मुख्यमंत्री' बने।
❖ 9 जून, 1964 को रेड्डी राष्ट्रीय राजनीति में आए और प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने इन्हें केन्द्र में स्टील एवं खान मंत्रालय प्रदान किया।
❖ वर्ष 1964 में रेड्डी राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए और वर्ष 1967 तक इसके सदस्य बने रहे।
❖ जनवरी, 1966 से मार्च, 1967 तक वह प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी के मंत्रिमंडल में रहे। इन्होंने यातायात, जहाजरानी, नागरिक उड्डयन एवं टूरिज्म का कार्य कैबिनेट मंत्री के रूप में देखा।
❖ वर्ष 1971 में जब लोकसभा के चुनाव आहूत हुए तो नीलम संजीव रेड्डी कांग्रेस-ओ के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन इन्हें हार का सामना करना पड़ा।
❖ जनवरी, 1977 में यह जनता पार्टी की कार्य समिति के सदस्य बनाए गए और छठी लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी की ओर से आंध्र प्रदेश की नंड्याल सीट से उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा। जब चुनाव के नतीजे आए तो वह आंध्र प्रदेश से अकेले गैर-कांग्रेसी उम्मीदवार थे, जो विजयी हुए थे।
❖ नीलम संजीव रेड्डी को वर्ष 1958 में वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, त्रिमूर्ति द्वारा सम्मानार्थ डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
❖ रेड्डी 25 जुलाई, 1977 को भारत के निर्विरोध राष्ट्रपति निर्वाचित हुए तथा 25 जुलाई, 1982 को अपना कार्यकाल पूरा करने के पश्चात् नीलम संजीव रेड्डी राष्ट्रपति पद के दायित्व से मुक्त हो गए।
❖ 1 जून, 1996 को इनका निधन हो गया।
👍143❤22🙏9🤩6