Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
विश्व पर्यावरण दिवस
❖ प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण की रक्षा हेतु सम्पूर्ण विश्व में जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है।
❖ इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1972 में खराब पर्यावरणीय परिस्थितियों और उसके बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए की गई थी।
❖ वर्तमान में यह प्रदूषण की समस्या पर चर्चा करने के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है तथा 100 से अधिक देशों में इसका आयोजन किया जाता है।
❖ वर्ष 2023 के लिए पर्यावरण दिवस की थीम " Solutions to Plastic Pollution" है तथा इसका वैश्विक मेज़बान कोत दिव्वार (आईवरी कोस्ट) है।
❖ वर्ष 2018 में भारत ने ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ (Beat Plastic Pollution) थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेज़बानी की थी।
❖ वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 [Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981] ‘वायु प्रदूषक’ को वातावरण में मौजूद किसी भी ठोस, तरल या गैसीय पदार्थ के रूप में परिभाषित करता है, जो मनुष्य या अन्य जीवित प्राणियों या पौधों या संपत्ति या वातावरण के लिए हानिकारक हो सकता है।
❖ वायु प्रदूषण हार्ट अटैक अथवा हृदयघात के कारण होनी वाली मौतों में से एक चौथाई मौतों तथा स्ट्रोक, श्वसन संबंधी बीमारियों, फेफड़ों के कैंसर के कारण होने वाली कुल मौतों में से एक तिहाई के लिए ज़िम्मेदार है।
❖ दुनिया भर में लगभग 92 प्रतिशत लोग दूषित हवा में सांस लेने को विवश है। वायु प्रदूषण के कारण हर साल स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर 5 ट्रिलियन डॉलर का बोझ पड़ता है।
❖ सतही ओज़ोन प्रदूषण (Ground-level ozone pollution) के कारण वर्ष 2030 तक फसलों की पैदावार लगभग 26 प्रतिशत तक कम होने की आशंका है।
❖ भारत ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme-NCAP) का प्रारूप तैयार कर इसे लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को बढ़ाने के अलावा वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन करना है।
❖ वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 में शीर्ष स्तर पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board- CPCB) की स्थापना और राज्य स्तर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (State Pollution Control Boards-SPCB) को वायु गुणवत्ता में सुधार नियंत्रण एवं वायु प्रदूषण के उन्मूलन से संबंधित किसी भी मामले पर सरकार को सलाह देने का प्रावधान किया गया है।
❖ CPCB वायु की गुणवत्ता के लिए मानक भी तय करता है तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
👍174❤32🙏8🎉6👏5🔥4🤩4
❤49🙏18👍7
नारायण मल्हार जोशी
❖ नाना साहब जोशी के नाम से प्रसिद्ध नारायण मल्हार जोशी का जन्म 5 जून, 1879 को महाराष्ट्र के कोलाबा जिले के गोरेगाँव में हुआ था।
❖ वर्ष 1909 में 'भारत सेवक समाज' के सदस्य बने तथा कई वर्षों तक इससे सम्बद्ध रहे।
❖ वे 'बॉम्बे सोशल सर्विस लीग', 'रिलीज्ड पेंशन एण्ड सोसायटी', 'लीगल एण्ड सोसायटी', 'बॉम्बे प्रेसीडेन्सी सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन', 'इण्डियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस' तथा 'सिविल लिबर्टीज यूनियन' आदि संस्थाओं से घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे थे।
❖ उन्होंने वर्ष 1920 में 'अखिल भारतीय ट्रेड युनियन कांग्रेस' की स्थापना की तथा वर्ष 1929 तक उसके सचिव रहे।
❖ कांग्रेस में साम्यवादियों के प्रभाव के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 'ट्रेड यूनियन परिसंघ' नामक एक नया संगठन बनाया था।
❖ वे केन्द्रीय विधानसभा, दिल्ली के निर्वाचित सदस्य भी रहे थे।
❖ एन.एम. जोशी का सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान श्रमिक कल्याण के कार्यों तथा श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करना था।
❖ एम.एम. जोशी 'ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस' में लम्बे समय तक नरमपंथी वर्ग का नेतृत्व करते रहे।
❖ नारायण मल्हार जोशी वर्ष 1947 में 'केन्द्रीय वेतन आयोग' के एक सदस्य भी रहे। उन्होंने समाज सेवा में भी रुचि ली तथा महिलाओं व बच्चों हेतु कई चिकित्सालयों की स्थापना करवाई।
❖ उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए भी विद्यालयों की स्थापना करवाई थी।
❖ 30 मई, 1955 को 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
👍90❤43🎉6🤩5🙏5
Rajasthan_Current_Affairs_2023_905_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
3.3 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (905) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/8wBAEsFg9P4
👍53❤16
“सबसे अनुभवी व स्थायी शिक्षकों की टीम से पढ़ने का सुनहरा अवसर”

एक शिक्षक का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान होता है; और क्या आप भी इस गौरव को हासिल करने के लिए प्रयासरत है? तो, तैयार हो जाइए! क्योंकि, आगामी स्कूल व्याख्याता (1st Grade) भर्ती परीक्षा की दमदार तैयारी करवाने के लिए उत्कर्ष के जोधपुर व जयपुर सेंटर पर ऑफलाइन/ऑनलाइन बैचेज प्रारम्भ; जहाँ अनुभवी विषय विशेषज्ञों के सानिध्य में होगी इस परीक्षा की विश्वसनीय तैयारी।

तो, आज ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर जुट जाइए अपनी मेहनत को साकार करने में।

📍ऑफलाइन बैच में प्रवेश हेतु हमारे सेंटर्स पर विजिट करें –
जोधपुर - उत्कर्ष क्लासेस, जालोरी गेट चौराहा, जोधपुर।
जयपुर - हिण्डोन हाइट्स, गोपालपुरा बाइपास रोड, जयपुर।
Helpline no. - 9829213213
👍101❤8🎉5🔥4🙏4🤩1
डेब्रीगढ़ वन्य जीव अभयारण किस राज्य में स्थित है?
Anonymous Quiz
44%
असम
31%
प. बंगाल
21%
ओडिशा
4%
तेलंगाना
🙏172👍108🤩70❤68🔥41👏19🎉18
हाल ही में बौद्ध धर्म को समर्पित ‘पोसन पोया पर्व’ कहाँ आयोजित किया गया है?
Anonymous Quiz
22%
थाईलैंड
47%
श्रीलंका
26%
म्यांमार
5%
जापान
👍216❤65🤩38🙏36🔥27👏13🎉9
डॉ. मनसुख मंडाविया ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्रशिक्षण केंद्र’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
Anonymous Quiz
9%
पटना
37%
इंदौर
47%
गाजियाबाद
6%
नागपुर
❤155👍116🤩42🔥29🙏19🎉14👏10
World Geography 05-June, 2023 Evening.pdf
198 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍95🎉18❤17🙏8🔥6🤩5
हिन्दी_व्याकरण_06_June,_2023_Morning.pdf
199.8 KB
🇮🇳 Utkarsh Knowledge Series 🇮🇳

प्रतिदिन अति महत्त्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला 😎
✅ परीक्षोपयोगी 10 MCQ प्रश्न व उनके उत्तर
✅ सभी प्रश्नों के Video Solution
👍83❤12🔥2🎉2
👍48🙏14❤6🔥3
गिरिधर शर्मा ‘नवरत्न’
❖ गिरिधर शर्मा ‘नवरत्न’ का जन्म 6 जून, 1881 को झालरापाटन, राजस्थान में हुआ था।
❖ इनके पिता ब्रजेश्वर शर्मा तथा माता पन्ना देवी थी।
❖ गिरिधर जी ने आरम्भिक में घर पर ही हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, प्राकृत, फ़ारसी आदि भाषाओं की शिक्षा ग्रहण की तथा कालांतर में जयपुर से कान्ह व्यास तथा वीरेश्वर शास्त्री से संस्कृत पञ्च काव्य तथा संस्कृत व्याकरण का अध्ययन किया।
❖ उन्होंने काशी में पंडित गंगाधर शास्त्री से संस्कृत साहित्य तथा दर्शन का विशिष्ट अध्ययन किया।
❖ वर्ष 1912 में गिरिधर शर्मा ने झालरापाटन में श्री राजपूताना हिन्दी साहित्य सभा की स्थापना की जिसके संरक्षक झालावाड़ नरेश भवानी सिंह जी को बनाया गया।
❖ इस सभा का उद्देश्य 'हिन्दी-भाषा' की हर तरह से उन्नति करना और हिन्दी भाषा में व्यापार, वाणिज्य, कला कौशल, इतिहास, विज्ञान वैद्यक, अर्थशास्त्र समाज, नीति राजनीति, पुरातत्त्व, साहित्य उपन्यास आदि विविध विषयों पर अच्छे ग्रंथ तैयार करना और सस्ते मूल्य पर बेचना था।
❖ गाँधीजी से गिरिधर शर्मा की मुलाकात के परिणामस्वरूप अगले ही वर्ष लखनऊ के कांग्रेस अधिवेशन में देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी घोषित कर दी गई।
❖ गिरिधर जी की प्रमुख रचनाओं में ‘श्री भवानी सिंह कारक रत्नम्’, 'अमर शक्ति सुधाकर श्री भवानी सिंह सद्वृत्त गुच्छ:', 'नवरत्न नीति:, 'गिरिधर सप्तशती', 'प्रेम पयोधि', 'योगी', 'अभेद रस:', 'माय वाक्सुधा सौरमण्डलम्', 'जापान विजय' इत्यादि शामिल हैं।
❖ गिरिधर शर्मा नवरत्न का निधन 1 जुलाई, 1961 को हुआ था।
👍88❤27🎉5
🙏49👍19❤16
उपेन्द्र नाथ बंदोपाध्याय
❖ उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय का जन्म 6 जून, 1879 को चन्दन नगर में (चन्दर नगर) हुआ था।
❖ उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय के पिता रामनाथ बनर्जी वैष्णव थे और माता शाक्त थी।
❖ उपेन्द्र बाबू ने चन्दन नगर में रहकर प्राथमिक शिक्षा समाप्त करने के बाद ड्यूप्ले कॉलेज से एन्ट्रेन्स पास किया।
❖ वर्ष 1898 से वर्ष 1903 तक उन्होंने कलकत्ता (आधुनिक कोलकाता) के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई की।
❖ उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय ने वर्ष 1905 में 'भवानी मन्दिर' नाम की पुस्तक लिखी थी, जिसमें देश की स्वतन्त्रता के लिए आपने जनता को शक्ति की देवी काली की उपासना करने के लिए ज़ोर दिया था।
❖ उपेन्द्रनाथ जी ने इसमें लिखा था कि इस कार्य में केवल ब्रह्मचारी युवकों को आगे बढ़ना चाहिए, जो अविवाहित रहकर त्यागी संन्यासियों की तरह सेवा-कार्य करें और काम पूरा होने पर (स्वतन्त्रता के उपरांत) विवाह करें।
❖ उन्होंने बारिन्द्र कुमार घोष और समूह के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और युगांतर और वंदे मातरम के संपादन का काम स्वीकार किया और मानिकतला गार्डन हाउस समूह से जुड़ गए।
❖ 2 मई, 1908 को उन्हें मुजफ्फरपुर बम कांड के सिलसिले में बारिन्द्र कुमार घोष और अन्य के साथ मानिकतला गार्डन हाउस से गिरफ्तार किया गया था। चार दिन बाद, विशेष न्यायाधिकरण ने उन्हें जीवन भर के लिए अंडमान द्वीप में प्रवास की सजा सुनाई, जिसे उच्च न्यायालय ने अपने अपीलीय आदेश (23 नवंबर 1909) में बरकरार रखा।
❖ क्रांतिकारी उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय की मृत्यु सन् 1950 में हुई।
👍93❤13🙏10👏5🤩4🎉1
Rajasthan_Current_Affairs_2023_906_Current_Affairs_Today_For_Rajasthan.pdf
4.2 MB
Rajasthan Current Affairs 2023 (906) | Current Affairs Today | For Rajasthan All Exam | Narendra Sir
https://youtu.be/p9fANMok2IU
👍69❤20👏6
👍50❤17🔥8🙏4👏1