Utkarsh Classes
✔
966K subscribers
13K photos
381 videos
10.6K files
25.7K links
Welcome to @UtkarshClasses Telegram Channel.
✍️ Online Education App 🏆
🔰Explore Other Channels: 👇
http://link.utkarsh.com/UtkarshClassesTelegram
🔰 Download The App
http://bit.ly/UtkarshApp
🔰 YouTube🔔
http://bit.ly/UtkarshClasses
Download Telegram
🔴https://youtube.com/live/wVbYeDghYo4
#UP_PoliceConstable_PaperAnalysis 💥💥
हम आशा करते हैं कि आपकी UP Police Constable 2024 की परीक्षा बहुत ही अच्छी हुई होगी व आपने अपना शत प्रतिशत दिया होगा और अब समय है UP Police Constable 2024 Exam के पेपर विश्लेषण जानने का, तो #upconstablexam के इस विशेष #Video में 18 Feb. 2024 @ 12:15 PM #PaperAnalysis देखने के लिए इस Live से जुड़ना न भूलें।✨
👍113❤14🤩12🎉1
इस क्लास को चूकना नहीं है!
📌https://youtube.com/live/NGI6RRAcIuo?feature=share
क्या है राजस्थान का आधुनिक साहित्य और क्या व कितना महत्त्व है इस विषय और इससे जुड़े तथ्यों का किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में?
इन्हीं ख़ास बिंदुओं पर आपका ज्ञानवर्धन करने 18 फ़रवरी की शाम 7 बजे सर आपसे Live रूबरू हो रहे हैं।
तो, इस Special Live के जरिए उपर्युक्त विषय पर जरूरी ज्ञान को अर्जित करना बिल्कुल न भूलिएगा।
👍159❤54🤩7🎉3
📌https://youtube.com/live/t9Tv5vqELFo?feature=share
UP Police Constable Paper Leak
आओ मिलकर आवाज़ उठाएँ
❤185👍92🙏19👏11🤩5
🙏297❤67👍49👏9🔥8🎉7
छत्रपति शिवाजी महाराज

👉 17वीं सदी के अंत तक दक्कन में शिवाजी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली राज्य का उदय हुआ, जिससे अंततः एक मराठा राज्य की स्थापना हुई।
👉 शिवाजी का जन्म 19 फरवरी, 1630 को वर्तमान महाराष्ट्र राज्य में पुणे ज़िले के शिवनेरी किले में हुआ।
👉 इनके पिता मराठा सेनापति शाहजी भोंसले थे, जिन्हें बीजापुर सल्तनत के तहत पुणे और सुपे की जागीरें प्राप्त थीं।
👉 शिवाजी की माता का नाम जीजा बाई था।
👉 अपनी माता और अभिभावक दादा कोंडदेव के मार्गदर्शन में शिवाजी कम उम्र में ही विजयपथ पर निकल पड़े।
👉 जावली पर कब्जे ने शिवाजी को मावला पठारों का मुखिया बना दिया, जिसने उनके क्षेत्र - विस्तार का पथ प्रशस्त किया।
👉 वे अपने विरोधियों के खिलाफ प्रायः गुरिल्ला युद्ध पद्धति का प्रयोग करते थे। चौथ और सरदेशमुखी पर आधारित राजस्व संग्रह प्रणाली की सहायता से उन्होंने एक मजबूत मराठा राज्य की नींव रखी।
👉 शिवाजी ने वर्ष 1645 में पहली बार अपने सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया, जब किशोर उम्र में ही इन्होंने बीजापुर के अधीन तोरण किले पर सफलतापूर्वक नियंत्रण प्राप्त कर लिया।
👉 छत्रपति शिवाजी ने कोंडाना किले पर भी अधिकार किया।
👉 प्रतापगढ़ की लड़ाई, 1659- यह युद्ध मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और आदिलशाही सेनापति अफज़ल खान की सेनाओं के बीच महाराष्ट्र के सतारा शहर के पास प्रतापगढ़ के किले में लड़ा गया था।
👉 सूरत की लड़ाई, 1664- यह युद्ध गुजरात के सूरत शहर के पास छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगल सेनापति इनायत खान के बीच लड़ा गया।
👉 पुरंदर की लड़ाई, 1665- यह युद्ध मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया।
👉 जून 1665 में शिवाजी और राजा जय सिंह प्रथम (औरंगजेब का प्रतिनिधित्व) के बीच पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
👉 सिंहगढ़ की लड़ाई, 1670- यह युद्ध महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास सिंहगढ़ के किले पर मराठा शासक शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे और जय सिंह प्रथम के अधीन गढ़वाले उदयभान राठौड़, जो मुगल सेना प्रमुख थे, के बीच लड़ा गया।
👉 संगमनेर की लड़ाई, 1679- यह युद्ध मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच लड़ा गया। यह आखिरी लड़ाई थी, जिसमें मराठा राजा शिवाजी लड़े थे।
👉 शिवाजी को 6 जून, 1674 को रायगढ़ में मराठों के राजा के रूप में ताज पहनाया गया।
👉 इन्होंने छत्रपति, शाककार्ता, क्षत्रिय कुलवंत और हैंदव धर्मोद्धारक उपाधियाँ धारण की थी।
👉 3 अप्रैल, 1680 को शिवाजी की मृत्यु हो गई।
👍339🙏46❤40🔥11🤩4🎉3
19_Feb_2024_Current_Affairs_Current_Affairs_Today_1387_Kumar_Gaurav.pdf
2.8 MB
19 February 2024 Current Affairs | Current Affairs Today (1387) | Kumar Gaurav Sir
https://www.youtube.com/live/ZhwQ_Av2Fes?si=YWCzUXmS9-dxVwuR
🙏30👍27❤6🔥3🎉3
19_फरवरी,_2024_दैनिक_सामयिकी_All_Exams.pdf
1.9 MB
उत्कर्ष बुलेटिन©
❖ 19 फ़रवरी. 2024
❖ दैनिक समसामयिकी (All Exams)
❖ महत्वपूर्ण खबरें एवं उन पर आधारित प्रश्न
❖ हिन्दी पीडीएफ
@UtkarshClass
👍71🙏10
19 February 2024 । Current Affairs । English.pdf
2.1 MB
Utkarsh Bulletin©
❖ 19 February, 2024
❖ Daily Current Affairs (All Exams)
❖ Important news and questions based on them
❖ English PDF
@UtkarshClasses
👍92🙏8❤7🎉2🔥1
हाल ही में सरकारी ई-मार्केटप्लेस से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी करने वाला पहला मंत्रालय कौनसा बना है?
Anonymous Quiz
18%
शिक्षा मंत्रालय
32%
गृह मंत्रालय
35%
रक्षा मंत्रालय
15%
सहकारिता मंत्रालय
👍310❤58🔥33🤩33🎉20🙏20👏11
हाल ही में वृक्षारोपण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 'वन मित्र' योजना किसने प्रारंभ की है?
Anonymous Quiz
9%
पंजाब
28%
गुजरात
41%
राजस्थान
22%
हरियाणा
❤250👍196🎉35🤩35👏32🙏26🔥24
भारत की पहली हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा कहाँ प्रारंभ होगी?
Anonymous Quiz
26%
जम्मू-कश्मीर
35%
हिमाचल प्रदेश
35%
उत्तराखंड
4%
सिक्किम
👍306❤53🔥22🙏21🤩17👏12🎉11
विश्व सामाजिक न्याय दिवस

• प्रतिवर्ष 20 फरवरी को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ मनाया जाता है।
• इसका प्रमुख उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, पूर्ण रोजगार और समुचित कार्य को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता स्थापित करना, सामाजिक कल्याण तक पहुंच और सभी के लिए न्याय के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों को बढ़ावा देना है।
• सामाजिक न्याय की संकल्पना को आगे बढ़ाने हेतु समाज में लिंग, उम्र, जातीयता, धर्म, संस्कृति या विकलांगता जैसे मानकों की असमानता को समाप्त करना होगा।
• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा निष्पक्ष वैश्वीकरण के लिए सर्वसम्मति से 10 जून, 2008 को सामाजिक न्याय पर अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के घोषणा पत्र को अपनाया गया।
• वर्ष 2008 की घोषणा वैश्वीकरण के युग में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के जनादेश की सामाजिक न्याय की समकालिक अवधारणा को अभिव्यक्त करती है।
• भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संविधान के अधिकारों का स्रोत, सत्ता की प्रकृति तथा संविधान लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का वर्णन किया गया है, जहाँ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय को संविधान के लक्ष्यों के रूप में निर्धारित किया गया है।
👍209❤34🙏3
आसान दुनिया से बाहर निकलो

डर से लगातार डरते रहने से वह और डरावना हो जाता है। बेवजह किसी व्यक्ति, किसी काम या किसी जगह या किसी परिस्थिति से नफरत ना किया करें। संसार की सबसे बेशकीमती संपत्तियां सबसे बेशकीमती एहसास वहाँ पड़े हैं जहाँ जाना आसान नहीं है। अपने आसान संसार से बाहर निकलो। हर पीड़ा एक सुखान्त कहानी की तरफ आगे बढ़ती है।

खाक जिन्दगी जी है हमने यदि कभी हमने बढ़ी हुई धड़कनों को महसूस किया ही नहीं है। खाक जिंदगी जी है हमने यदि हमने केवल सैद्धान्तिक रूप से ही जाना कि पसीना खारा होता है। खाक जिन्दगी जी है हमने जब हमारे पास कोई रूह कंपा देने वाले अनुभवों की कहानी सुनाने को है ही नहीं। खाक जिन्दगी जी है हमने यदि हमें समय के बीतने का न सुख है ना दुःख है।

जीवन में सबसे डरावना अनुभव कहीं ठहर जाना होता है। ना समझ आये तो कीचड़ में तब्दील हुए ठहरे हुए पानी से पूछो, एक जगह रुककर कबाड़ में तब्दील होती गाड़ी से पूछो, न काम में आते जंग लगे चाकू से पूछो, किसी गुब्बारे में बन्द तनाव झेलती हवा से पूछो।

बया का घोंसला कौए के घोंसले से अलग क्यों होता है? मधुमक्खी आम मक्खी से अलग क्यों होती है? क्या मकड़ी ने कवि कल्पनाओं व प्रशंसाओं में वह स्थान पाया है जो चींटी ने पाया है? इन तीनों प्रश्नों में आप स्वाभाविक प्रशंसा बया, मधुमक्खी व चींटी की करेंगे। आइये समझते हैं हमने इनका चुनाव क्यों किया।

इन्होंने गैर आरामदायक कठिन परिस्थितियों में भी आराम से रहना सीख लिया है। आराम उतना ही दे सकता है जितना उसके बस में है जबकि हलचल सबकी ताकतों को तोलते तोलते एक दिन खुद ताकतवर हो जाती है। धरती का सबसे अधिक शृंगार तब होता है जब वातावरण में बिजलियों का कड़कना, बादलों का गरजना, उफनती नदियों का बहना या झंझावात का आना होता है।

इस आराम वाले संसार से बाहर निकल कर देखो। नितान्त परिश्रम के बाद कभी देखना शामें कितनी सुहानी होती हैं। नई दुनिया में नया कष्ट पाने के बाद महीने का अंत कितना सुखद होता है। नई उमंगों के नए पंख लगाकर एकबार उड़कर तो देखो। चींटी अपने वजन से 50 गुना अधिक भार को भी खींचकर चल लेती है। मनुष्य अपनी समस्याओं को 50 गुना बड़ा मानकर उनसे बचता चलता है और शनै शनै अपने को क्षीण करता चलता है।

उठो! अनन्त ब्रह्मांड में अनन्त संभावनाएं हैं। अपने आलस्य को त्याग दो। छोटी सोच को त्याग दो। रोज एक जैसे नजर आने वाले संसार से दो कदम आगे बढ़ने की हिम्मत जुटाओ। जिसको पाने के लिए आपने प्रयास ही नहीं किया उसको आपने शत प्रतिशत खो दिया है।


✒️डॉ अर्जुन सिंह साँखला
👍359❤108🔥10🙏10🤩8👏3