UKPSC/UKSSSC 2026
14.7K subscribers
6.41K photos
113 videos
1.13K files
554 links
कुछ लिख के सो, कुछ पढ़ के सो,
तू जिस जगह जागा सवेरे,
उस जगह से कुछ बढ़ के साे!
Download Telegram
*करेंट अफेयर्स : 20 फरवरी 2026*
*आज का सुविचार*
सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. What is the official theme of International Fleet Review 2026 organized by Indian Navy?*
भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 की आधिकारिक थीम (Theme) क्या है?
*Answer: - United through Oceans & Bridges of Friendship / महासागरों के माध्यम से एकजुट & मैत्री का सेतु*

*2.Which educational portal, developed by IIT Kanpur to help students prepare for competitive exams, received national recognition at the AI Impact Summit?*
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद करने के लिए आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित किस शैक्षिक पोर्टल को एआई इम्पैक्ट समिट में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई?
*Answer: - SATHEE / सथी*

*3. Which tech giant announced theAmerica-India Connect initiative to build a direct subsea cable route between India and the US?*
किस टेक दिग्गज ने भारत और अमेरिका के बीच सीधा सब-सी केबल रूट बनाने के लिए अमेरिका-इंडिया कनेक्ट पहल की घोषणा की?
*Answer: - Google / गूगल*

*4. Who won the gold medal in the men's singles SL3 category at the Para Badminton World Championships?*
पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पुरुष एकल SL3 श्रेणी में स्वर्ण पदक किसने जीता?
*Answer: - Pramod Bhagat / प्रमोद भगत*

*5. Who was awarded the Lifetime Achievement Award at the BBC Indian Sportswoman of the Year Awards 2025?*
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2025 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया?
*Answer: - Anjali Bhagwat (Shooting) / अंजलि भागवत (निशानेबाजी)*

*6. Kuno National Park, which was in the news recently, is located in which state?*
हाल ही में चर्चा में रहा कूनो राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?
*Answer: - Madhya Pradesh / मध्यप्रदेश*

*7. To which country has the first consignment of GI tagged Salem Sago from Tamil Nadu been exported recently?*
हाल ही में तमिलनाडु से जीआई टैग प्राप्त सलेम साबूदाना की पहली खेप किस देश को निर्यात की गई है?
*Answer: - Canada / कनाडा*

*8. Barak Valley, which was in the news recently, is located in which state?*
हाल ही में चर्चा में रही बराक घाटी किस राज्य में स्थित है ?
*Answer: - Assam / असम*

*9. In which city has the first European Legal Gateway office in India been inaugurated recently?*
हाल ही में भारत में पहले यूरोपीय कानूनी गेटवे कार्यालय का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
*Answer: - New Delhi / नई दिल्ली*

*10. Which ministry recently released the book 'AI Impact Startup' at the India AI Impact Summit held in New Delhi?*
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में 'एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप पुस्तक का विमोचन किस मंत्रालय द्वारा किया गया?
*Answer: - Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) / इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय*

*11.  Where has the first Indo-French campus on AI initiative in global health been inaugurated?*
वैश्विक स्वास्थ्य में एआई पहल पर पहले भारत-फ्रांस परिसर का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
*Answer: - All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , नई दिल्ली*

*12. Recently, researchers have discovered a new and extremely tiny species of which organism, Galathea balasubramaniani, in the coral reefs of Agatti Island in Lakshadweep?*
हाल ही में शोधकर्ताओं ने लक्षद्वीप के अगात्ती द्वीप की प्रवाल भित्तियों में किस जीव की एक नई और अत्यंत सूक्ष्म प्रजाति गैलाथिया बालसुब्रमण्यनी की खोज की है?
*Answer: - Crab (Squat Lobster) / केकड़ा (स्क्वाट लॉबस्टर )*

*13 . Which Union Ministry has recently launched VoicERA during the India AI Impact Summit 2026?*
हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान VoicERA को लॉन्च किया है?
*Answer:- Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) / इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय*
❤8
*14 . Lymphedema, recently seen in the news, is a major disease related to which system of the human body?*
हाल ही में समाचारों में रहा लिम्फेडेमा मानव शरीर के किस तंत्र से संबंधित एक प्रमुख बीमारी है?
*Answer: - Lymphatic System / लसीका तंत्र*

*15. The 2,880 MW Dibang Multipurpose Project is being constructed in which state?*
2,880 मेगावाट क्षमता वाली दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण किस राज्य में किया जा रहा है?
*Answer: - Arunachal Pradesh / अरुणाचल प्रदेश*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------

*16 . Dibang River is a tributary of which river?*
दिबांग नदी किसकी सहायक नदी है?
*Answer: - Brahmaputra / ब्रह्मपुत्र*

*17. Where is the headquarters of the European Union located?*
यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
*Answer: - Brussels, Belgium / ब्रुसेल्स, बेल्जियम*

*18 .Namdapha National Park is located in which state?*
नामदफा नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?
*Answer: - Arunachal Pradesh / अरुणाचल प्रदेश*

*19. Which river is known as Singi Khamban in Tibet?*
तिब्बत में किस नदी को सिंगी खंबान के नाम से जाना जाता है?
*Answer: - Indus River / सिंधु नदी*

*20. Which Indian state is the largest producer of large cardamom?*
बड़ी इलायची का सबसे बड़ा उत्पादक भारतीय राज्य कौन सा है?
*Answer: - Sikkim / सिक्किम*
❤4👏1
❤6
💯3
*करेंट अफेयर्स : 21 फरवरी 2026*
*आज का सुविचार*
बिना योजना के लक्ष्य सिर्फ एक सपना है
*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Which country will host the AI Impact Summit in 2027?*
कौन सा देश 2027 में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा?
*Answer: - Switzerland / स्विट्जरलैंड*

*2.With which global AI company has the Tata Group partnered to develop 100 MW AI infrastructure in India?*
भारत में 100 मेगावाट एआई अवसंरचना (AI infrastructure) विकसित करने के लिए टाटा समूह ने किस वैश्विक एआई कंपनी के साथ साझेदारी की है?
*Answer: - OpenAI / ओपनएआई*

*3. In which state/UT was Atal Canteen inaugurated to provide subsidized food to the economically weaker sections?*
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को रियायती भोजन उपलब्ध कराने के लिए किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया?
*Answer: - Delhi / दिल्ली*

*4. Between which two teams will the final match of Ranji Trophy 2025-26 be played*
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल का मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जायेगा
*Answer: - Karnataka and Jammu & Kashmir / कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर*

*5. Recently, with which country has India signed an agreement to set up aviation skill hubs in Kanpur, Ludhiana, Bhubaneswar, Hyderabad and Chennai?*
हाल ही में भारत ने किस देश के साथ मिलकर कानपुर, लुधियाना, भुवनेश्वर, हैदराबाद और चेन्नई में विमानन कौशल हब स्थापित करने के लिए समझौता किया है?
*Answer: - France / फ्रांस*

*6. With which country has India signed the Pax Silica Declaration at the India AI Impact Summit held recently in New Delhi?*
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत ने किस देश के साथ पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - America / अमेरिका*

*7. Where will the Chiefs of Naval Staff Conference of the 9th Indian Ocean Naval Symposium (IONS) be held?*
नौवीं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जायेगा ?
*Answer: - Visakhapatnam / विशाखापत्तनम*

*8. Recently, a discussion session was held on the topic Meri Parampara-Meri Virasat This initiative is primarily operated under which ministry?*
हाल ही में मेरी परंपरा-मेरी विरासत विषय पर एक विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। यह पहल मुख्य रूप से किस मंत्रालय के अंतर्गत संचालित है?
*Answer: - Ministry of Panchayati Raj / पंचायती राज मंत्रालय*

*9. Recently, with which African country has India signed an agreement for the DigiLocker pilot project?*
हाल ही में भारत ने किस अफ्रीकी देश के साथ डिजिलॉकर पायलट प्रोजेक्ट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - Kenya / केन्या*

*10. Dr. Ricky A.J. Syngkon passed away recently. He was the current Member of Parliament from which Lok Sabha constituency?*
हाल ही में डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन का निधन हो गया है। वे किस लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद थे?
*Answer: - Shillong (Meghalaya) / शिलांग (मेघालय)*

*11.  Nandhaur Wildlife Sanctuary, which was in the news recently, is located in which state?*
हाल ही में चर्चा में रहा नंधौर वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य स्थित है?
*Answer: - Uttarakhand / उत्तराखंड*

*12. Kopili Hydro Project, which was in news recently, is located in which state?*
हाल ही में चर्चा में रहा कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Assam / असम*

*13 . Which Indian city will host the Earthshot Prize 2026?*
अर्थशॉट प्राइज 2026 की मेजबानी कौन सा भारतीय शहर करेगा?
*Answer:- Mumbai / मुंबई*

*14 . The Strait of Gibraltar, recently in the news because of the USS Gerald R. Ford aircraft carrier, separates the mainland territories of which two countries?*
हाल ही में जिब्राल्टर जलडमरूमध्य USS Gerald R. Ford विमानवाहक पोत के कारण चर्चा में रहा यह किन दो देशों के मुख्य भूभागों को अलग करता है?
*Answer: - Spain and Morocco / स्पेन और मोरक्को*

*15. The active volcano Mount Kanlaon, which was in the news recently due to its eruption, is located in which country*
हाल ही में फटने के कारण सक्रिय ज्वालामुखी माउंट कनलाओन चर्चा में रहा यह किस देश में स्थित है
*Answer: - Philippines / फिलीपींस*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------
❤5👍1
*16 . Which Schedule of the Indian Constitution deals with the administration of Scheduled Areas and Scheduled Tribes?*
भारतीय संविधान की कौन सी अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन से संबंधित है?
*Answer: - Fifth Schedule / पांचवीं अनुसूची*

*17. Which is India's highest literary award?*
साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान कौन सा है?
*Answer: - Jnanpith Award / ज्ञानपीठ पुरस्कार*

*18 .What is the name of the currency of Thailand?*
थाईलैंड की मुद्रा का क्या नाम है
*Answer: - Thai Baht / थाई बहत*

*19. When is World Social Justice Day celebrated?*
विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
*Answer: - 20 February / 20 फरवरी*

*20. What is the capital of Kenya?*
केन्या की राजधानी क्या है?
*Answer: - Nairobi / नैरोबी*
*करेंट अफेयर्स : 22 फरवरी 2026*
*आज का सुविचार*
समय वो सिक्का है जो आपके हाथ में है। इसे कहाँ खर्च करना है, यह सिर्फ आप तय कर सकते हैं।

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Which edition of Indian Navy's Goa Maritime Conference 2026 has recently started in Goa?*
हाल ही में भारतीय नौसेना के गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का कौन-सा संस्करण गोवा में शुरू हुआ है?
*Answer: - Fifth Edition / पांचवां संस्करण*

*2.Where has India's first dedicated Quantum and Artificial Intelligence (AI) university campus been recently announced to be established?*
हाल ही में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय परिसर कहाँ स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है?
*Answer: - Amaravati (Andhra Pradesh) / अमरावती (आंध्र प्रदेश)*

*3. Recently, which new vaccine has been launched by Union Health Minister Jagat Prakash Nadda at the Central Research Institute (CRI) in Himachal Pradesh, which has been completely indigenously manufactured?*
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में किस नई वैक्सीन का शुभारंभ किया है, जिसे पूर्णतः स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है?
*Answer: - Tetanus and adult diphtheria (Td) vaccine / टेटनस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन*

*4. Which eminent Bengali novelist, famous for his masterpiece Chowringhee, passed away recently at the age of 92?*
हाल ही में 92 वर्ष की आयु में किस प्रख्यात बंगाली उपन्यासकार का निधन हो गया, जो अपनी उत्कृष्ट कृति चौरंगी के लिए प्रसिद्ध थे ?
*Answer: - Mani Shankar Mukherjee (Shankar) / मणिशंकर मुखर्जी (शंकर)*

*5. In which state Vibrant Village Programme-II has been launched?*
किस राज्य में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II लॉन्च किया गया है?
*Answer: - Assam / असम*

*6. Recently, India has launched the Offshore Wind Energy Task Force in collaboration with which country?*
हाल ही में अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल का शुभारंभ भारत ने किस देश के सहयोग से किया है?
*Answer: - United Kingdom / यूनाइटेड किंगडम*

*7. Which state government has recently announced the launch of QR code-enabled land leases to prevent land-related frauds and bring transparency in property transactions?*
हाल ही में किस राज्य सरकार ने भूमि संबंधी धोखाधड़ी को रोकने और संपत्तियों के लेनदेन में पारदर्शिता लाने के लिए QR कोड-सक्षम भूमि पट्टे शुरू करने की घोषणा की है?
*Answer: - Odisha / ओडिशा*

*8. Who won the gold medal in the men's marathon walk at the Indian Open Race Walking Championship 2026?*
भारतीय ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 2026 में पुरुषों की मैराथन वॉक में किसने स्वर्ण पदक जीता?
*Answer: - Rambabu / राम बाबू*

*9. Recently Manik Gupta has passed away, he was related to which field?*
हाल ही में मानिक गुप्ता का निधन हो गया है वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
*Answer: - Cricket (He was a famous umpire) / क्रिकेट (वे एक प्रसिद्ध अंपायर थे)*

*10. Recently, researchers have discovered a new species of cobra lily, Arisaema siahaense, in which state of Northeast India?*
हाल ही में शोधकर्ताओं ने पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में कोबरा लिली की एक नई प्रजाति Arisaema siahaense की खोज की है?
*Answer: - Mizoram / मिजोरम*

*11.  Kolleru Wildlife Sanctuary, which was in the news recently for removing illegal encroachments following a Supreme Court order, is located in which Indian state?*
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा में रहा कोल्लेरू वन्यजीव अभयारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Andhra Pradesh / आंध्र प्रदेश*

*12. Recently scientists have discovered a gene to protect which crop from the deadly Panama disease?*
हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस फसल को जानलेवा पनामा रोग से बचाने के लिए एक जीन की खोज की है?
*Answer: - Banana / केला*

*13 . Who is the author of the book Atal Bihari Vajpayee: The Eternal Statesman, recently released by the Vice President?*
हाल ही में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचित की गई पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन के लेखक कौन हैं?
*Answer:- Vijay Goyal / विजय गोयल*
❤10
*14 . How many countries have signed the New Delhi Declaration on the safe use of Artificial Intelligence (AI) at the recently concluded India AI Impact Summit?*
हाल ही में संपन्न इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित उपयोग को लेकर कितने देशों ने नई दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - 88*

*15. Recently, the Chief Minister of which state or union territory has launched the CM Jansunwai Portal mobile app for online resolution of complaints of the general public?*
हाल ही में किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आम जनता की शिकायतों के ऑनलाइन समाधान के लिए CM जनसुनवाई पोर्टल मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?
*Answer: - Delhi / दिल्ली*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------

*16 . The Eravikulam National Park, famous for the endangered Nilgiri Tahr, is located in which state?*
लुप्तप्राय नीलगिरि तहर के लिए प्रसिद्ध एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Kerala / केरल*

*17. Under which amendment act of the Indian Constitution, Delhi was given the special status of National Capital Territory (NCT)?*
भारतीय संविधान के किस संशोधन अधिनियम के तहत दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का विशेष दर्जा दिया गया था?
*Answer: - 69th Constitutional Amendment / 69वां संविधान संशोधन*

*18 .The ancient port city of Poompuhar was the capital of which Sangam dynasty?*
प्राचीन बंदरगाह शहर पूमपुहार किस संगम राजवंश की राजधानी था?
*Answer: - Cholas / चोल*

*19. The strait that connects the Andaman Sea and the South China Sea is known as?*
अंडमान सागर और दक्षिण चीन सागर को जोड़ने वाली जलसंधि को किस नाम से जाना जाता है?
*Answer: - Strait of Malacca / मलक्का जलसंधि*

*20. Who is the ex-officio Chairman of the Inter-State Council in India?*
भारत में अंतर-राज्यीय परिषद का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
*Answer: - Prime Minister / प्रधानमंत्री*
❤7