UKPSC/UKSSSC 2026
14.7K subscribers
6.4K photos
113 videos
1.13K files
554 links
कुछ लिख के सो, कुछ पढ़ के सो,
तू जिस जगह जागा सवेरे,
उस जगह से कुछ बढ़ के साे!
Download Telegram
❤11🏆2
*करेंट अफेयर्स : 6 मार्च 2026*
*आज का सुविचार*
घड़ी मत देखो; वही करो जो वह करती है - चलते रहो

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Who has recently been appointed as the first Kashmiri woman superintendent of Srinagar Central Jail?*
हाल ही में श्रीनगर सेंट्रल जेल की पहली कश्मीरी महिला अधीक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
*Answer: - Saba Shawl / सबा शॉल*

*2. Which country has recently become the first country in the United Kingdom to legalise water cremation?*
हाल ही में जल दाह संस्कार को वैध करने वाला यूनाइटेड किंगडम का पहला देश कौन बन गया है?
*Answer: - Scotland / स्कॉटलैंड*

*3.Which state government has recently announced the launch of its state's first dark sky park?*
हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने राज्य के पहले डार्क स्काई पार्क के शुभारंभ की घोषणा की है?
*Answer: - Tamil Nadu / तमिलनाडु*

*4. Where will the second edition of Indian Bison Fest be organised?*
इंडियन बाइसन फेस्ट के दूसरे संस्करण का आयोजन कहां किया जाएगा ?
*Answer: - Debrigarh Wildlife Sanctuary / देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य*

*5. According to the recent report (2026), which state of India is leading in organ donation by deceased persons?*
हालिया रिपोर्ट (2026) के अनुसार भारत का कौन सा राज्य मृत्यु व्यक्ति द्वारा अंगदान मे अग्रणी है ?
*Answer: - Tamil Nadu / तमिलनाडु*

*6. Echinus Geyser, which recently became active after about six years, is located in which world famous National Park?*
हाल ही में लगभग छह वर्षों के बाद सक्रिय हुआ इचिनस गीजर किस विश्व प्रसिद्ध नेशनल पार्क में स्थित है?
*Answer: - Yellowstone National Park (America) / येलोस्टोन नेशनल पार्क (अमेरिका)*

*7. Which North Eastern state has recently approved the implementation of the Central Government's 'Nari Adalat' scheme as a pilot project to address women's issues?*
हाल ही में किस पूर्वोत्तर राज्य ने महिलाओं के मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र सरकार की 'नारी अदालत' योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू करने की मंजूरी दी है?
*Answer: - Tripura / त्रिपुरा*

*8. Recently, the central bank of which country has launched the world's first 'Sovereign Financial Cloud Services Infrastructure' in the field of digital finance?*
हाल ही में डिजिटल वित्त के क्षेत्र में दुनिया का पहला 'सॉवरेन फाइनेंशियल क्लाउड सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर' किस देश के केंद्रीय बैंक ने लॉन्च किया है?
*Answer: - United Arab Emirates (UAE) / संयुक्त अरब अमीरात*

*9. Which university is organising the third edition of the recently discussed multi-disciplinary youth festival 'Ghoonj 2026'?*
हाल ही में चर्चा में रहा बहु-विधा युवा महोत्सव ‘गूंज 2026’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किस विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है?
*Answer: - Jammu University / जम्मू विश्वविद्यालय*

*10. Recently, hand stencil paintings at least 67,800 years old have been discovered in a limestone cave in which country, which is believed to be the oldest rock art ever found?*
हाल ही में किस देश की एक चूना पत्थर की गुफा में कम से कम 67,800 वर्ष पुराना हाथ का स्टेंसिल चित्र खोजा गया है, जिसे अब तक का सबसे प्राचीन रॉक आर्ट माना जा रहा है?
*Answer: - Indonesia / इंडोनेशिया*

*11.  Which famous Hollywood actress has recently been posthumously awarded the Best Female Actor (Comedy Series) award at the 'Screen Actors Guild Awards'?*
हाल ही में किस प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री को 'स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स' में मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता (कॉमेडी श्रृंखला) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
*Answer: - Catherine O’Hara / कैथरीन ओ'हारा*

*12. Recently, in which city of Maharashtra, the completion of 138 years of the historic 'Hatti Risala' festival was celebrated?*
हाल ही में महाराष्ट्र के किस शहर में ऐतिहासिक 'हत्ती रिसाला' (Hatti Risala) उत्सव के 138 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया है?
*Answer: - Jalna / जालना*

*13 . Which Indian team has recently been nominated for the Laureus World Team of the Year 2026 award?*
हाल ही में किस भारतीय टीम को लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है?
*Answer:- Indian Women's Cricket Team / भारतीय महिला क्रिकेट टीम*
❤6
*14 . Who has recently been appointed as the new President of Jio Platforms to lead its global expansion?*
हाल ही में 'जियो प्लेटफॉर्म्स' ने अपने वैश्विक विस्तार का नेतृत्व करने के लिए किसे अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
*Answer: - Dan Bailey / डैन बेली*

*15. Who has recently taken charge as Director General of Naval Armament at Naval Headquarters in New Delhi?*
हाल ही में नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
*Answer: - B.P. Singh / बी.पी. सिंह*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------

*16 . During whose reign did Timur invade India?*
तैमूर ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?
*Answer: - Nasir-ud-din Mahmud Shah Tughlaq / नासिर-उद-दीन महमूद शाह तुगलक*

*17. Which Indian state is surrounded by three international borders?*
कौन सा भारतीय राज्य तीन अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ है?
*Answer: - Sikkim / सिक्किम*

*18 When is Indian Navy Day celebrated every year?*
प्रतिवर्ष भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?
*Answer: - 4 December / 4 दिसंबर*

*19. What is the capital of the United Arab Emirates?*
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी क्या है?
*Answer: - Abu Dhabi / अबू धाबी*

*20. Debrigarh Wildlife Sanctuary is located in which Indian state?*
देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्यभारत के किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Odisha / ओडिशा*
❤4
जनगणना-2027 के
शुभंकर “प्रगति” और “विकास”

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जनगणना-2027 के लिए चार digital tools का सॉफ्ट लॉन्च और शुभंकर- “प्रगति” (महिला) और “विकास” (पुरुष) - का औपचारिक अनावरण किया।
जनगणना-2027 के शुभंकर “प्रगति” (महिला प्रगणक) और “विकास” (पुरुष प्रगणक) को मैत्रीपूर्ण और सहज प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ...
Source: PIB

#Census2027
#IndiaCensus
#जनगणना2027
❤4
उत्तराखण्ड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, प्रदेश सरकार ने जारी किए आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े।
❤2👍1
🔳 *रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773*
▪️ बंगाल के गवर्नर को बंगाल का गवर्नर जनरल नाम दिया गया|
▪️ वारेन हेस्टिंग बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल बना|
▪️इस अधिनियम के तहत 1774 ईस्वी में कलकत्ता में एक उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई|
▪️ इस उच्च न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश ( एलिजा इम्पे ) तथा तीन अन्य न्यायाधीश ( चैंबर्स, लिमेस्टर तथा हाइड ) थे|
▪️ कंपनियों को निजी व्यापार करने तथा भारतीय लोगों से उपहार लेना प्रतिबंधित कर दिया गया|
▪️ इसके द्वारा केंद्रीय प्रशासन की नींव रखी गई|
🔳 *1784 का पिट्स इंडिया एक्ट*
▪️ कंपनी के व्यापारिक एवं राजनीतिक कार्यों को एक दूसरे से अलग कर दिया गया|
▪️ राजनीतिक मामलों के देखने के लिए इंग्लैंड में 6 सदस्यीय नियंत्रक मंडल की स्थापना की गई |
▪️ वाणिज्य मामलों को देखने के लिए निदेशक मंडल की अनुमति मिली|
▪️ गवर्नर जनरल की परिषद की संख्या चार से कम करके तीन कर दी गई|
▪️ भारत में द्वैध शासन की शुरुआत हुई
▪️ देशी राजाओं से युद्ध तथा संधि करने से पूर्व कंपनी के डायरेक्टर से स्वीकृति लेना अनिवार्य कर दिया गया|
🔳 *1813 का चार्टर अधिनियम*
▪️कंपनी के भारत के साथ व्यापार करने के एकाधिकार को छीन लिया गया |
▪️ सभी ब्रिटिश जनों को व्यापार का अधिकार प्रदान कर दिया गया|
▪️कंपनी के चीन के साथ व्यापार और चाय के व्यापार के एकाधिकार को बनाए रखा गया
▪️ ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार की आज्ञा दी गई|
▪️ भारतीयों की शिक्षा पर प्रतिवर्ष एक लाख खर्च करने का उपबंध किया गया|
🔳 *1833 का चार्टर एक्ट*
▪️ बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया|
▪️ कंपनी के व्यापारिक अधिकार को पूर्णता समाप्त कर दिया गया|
▪️ विधिक परामर्श हेतु गवर्नर जनरल की परिषद में विधि सदस्य के रूप में चौथे सदस्य को शामिल किया गया|
▪️ 1834 में लॉर्ड मैकाले की अध्यक्षता में चार सदस्यीय *प्रथम विधि आयोग* का गठन किया गया|
▪️ मुंबई तथा मद्रास की परिषदों की विधि निर्माण की शक्तियों को वापस ले लिया गया|
▪️ भारत में दास प्रथा को विधि विरुद्ध घोषित करके ,1843 में इसका उन्मूलन कर दिया गया|
🔳 *1858 का भारत शासन अधिनियम*
▪️ 1784 के पिट्स इंडिया एक्ट द्वारा लागू *द्वैध शासन प्रणाली* को *समाप्त* कर दिया गया|
▪️ *कंपनी का शासन समाप्त* कर दिया गया, भारत का शासन प्रत्यक्ष रूप से महारानी के अधीन आ गया|
▪️ इसकी उद्घोषणा *भारत के प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग* ने इलाहाबाद में 1 नवंबर 1858 को किया|
▪️ निदेशक मंडल और नियंत्रक मंडल को समाप्त कर दिया गया इसके समस्त अधिकार भारत राज्य सचिव को दे दिए गए|
▪️ भारत सचिव की सहायता के लिए 15 सदस्यों की भारत परिषद की स्थापना की गई
▪️ मुगल सम्राट के पद को समाप्त कर दिया गया|
▪️ इस अधिनियम को *"एक्ट फॉर द बेटर गवर्नमेंट आफ इंडिया"* के नाम से भी जाना जाता है|
🔳 *1909 का भारत परिषद अधिनियम*
▪️ इसे *मार्ले– मिंटो सुधार* के नाम से भी जाना जाता है ,लॉर्ड मिंटो तत्कालीन वायसराय तथा जॉन–मार्ले राज्य सचिव थे।
▪️ पहली बार मुस्लिम समुदाय के लिए पृथक प्रतिनिधित्व का उपबंध किया गया।
▪️लॉर्ड मिंटो को सांप्रदायिक निर्वाचन के जनक के रूप में जाना जाता है।
▪️ भारतीयों को प्रशासन तथा विधि निर्माण दोनों कार्यों में प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया|
▪️ दो भारतीय के. सी. गुप्ता तथा सैयद हुसैन बिलग्रामी को इंग्लैंड स्थित भारत परिषद में नियुक्त किया गया ।
▪️ एसपी सिन्हा को वायसराय की कार्यकारिणी में एक विधिक सदस्य के रूप में शामिल किया गया, यह वायसराय की कार्यकारिणी में सम्मिलित होने वाले पहले भारतीय थे।
🔳 *1919 का भारत शासन अधिनियम*
▪️ इसे *मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार* के नाम से जाना जाता है इस समय मांटेग्यू भारत के राज्य सचिव जबकि चेम्सफोर्ड भारत के वायसराय थे|
▪️ पहली बार प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली अपनाई गई|
▪️ सांप्रदायिक आधार पर निर्वाचन प्रणाली का विस्तार करते हुए इसे सिखों, ईसाइयों आंग्ल भारतीयों तथा यूरोपीय पर भी लागू कर दिया गया|
▪️ सर्वप्रथम केंद्र में द्विसदनात्मक विधायक का स्थापित की गई|
▪️ भारत में एक लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान किया गया |
▪️ सर्वप्रथम केंद्रीय बजट को राज्य बजट से पृथक कर दिया गया|
▪️ एक वैधानिक आयोग के गठन का प्रावधान किया गया|
🔳 *1935 का भारत शासन अधिनियम*
▪️ इस अधिनियम में 321 अनुच्छेद और 10 अनुसूचियां थी।
▪️ इस अधिनियम द्वारा अखिल भारतीय संघ की स्थापना का प्रावधान किया गया।
▪️प्रांतों में द्वैध शासन की व्यवस्था समाप्त करके केंद्र में द्वैध शासन लागू किया गया
❤5👍3
▪️ इसके तहत 1937 में एक संघीय न्यायालय की स्थापना की गई।
▪️ इसके द्वारा भारत परिषद को समाप्त कर दिया गया।
▪️ बर्मा को ब्रिटिश भारत से पृथक कर दिया गया तथा सिंध और उड़ीसा दो नए प्रांतों का निर्माण किया गया।
▪️ इसके अंतर्गत 10% जनसंख्या को मताधिकार प्रदान किया गया।
#UKPSC_UKSSSC_2026_QUICK_Revision
❤1
*करेंट अफेयर्स : 7 मार्च 2026*
*आज का सुविचार*
जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस करता है, वह हर मुश्किल को पार कर सकता है

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Recently, Lieutenant General (Retired) Syed Ata Hasnain has been appointed as the new Governor of which state?*
हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को किस राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
*Answer: - Bihar / बिहार*

*2. Who has been appointed as the new Lieutenant Governor of Delhi?*
दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
*Answer: - Taranjit Singh Sandhu / तरणजीत सिंह संधू*

*3.RN Ravi has been transferred from Tamil Nadu and appointed as the new Governor of which state?*
आर.एन. रवि को तमिलनाडु से स्थानांतरित करके किस राज्य का नया राज्यपाल बनाया गया है?
*Answer: - West Bengal / पश्चिम बंगाल*

*4. Who has been appointed as the new Lieutenant Governor of Ladakh recently?*
हाल ही में लद्दाख के नए उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
*Answer: - Vinay Kumar Saxena / विनय कुमार सक्सेना*

*5. Which two official mascots have been unveiled by the Union Home Minister for India's first fully digital Census 2027?*
भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना 2027 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा किन दो आधिकारिक शुभंकरों का अनावरण किया गया है?
*Answer: - प्रगति (महिला) और विकास (पुरुष)*

*6. Which state government has put forward a 'Draft Population Management Policy' offering a Rs 25,000 incentive for a third child to curb the declining fertility rate (TFR)?*
गिरती प्रजनन दर (TFR) को रोकने के लिए किस राज्य सरकार ने 'ड्राफ्ट पापुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी' पेश की है, जिसमें तीसरे बच्चे के लिए 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है?
*Answer: - Andhra Pradesh / आंध्र प्रदेश*

*7. Which team did India defeat in the semi-finals of the ICC Men's T20 World Cup 2026 to enter the final?*
आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने किस टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है?
*Answer: - England / इंग्लैंड*

*8. Recently, the Indian Navy took part in the search and rescue operation after the warship 'IRIS Dena' of which country sank off the coast of Sri Lanka?*
हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस देश के युद्धपोत 'आइआरआईएस डेना' (IRIS Dena) के श्रीलंका के तट पर डूबने के बाद खोज और बचाव अभियान में हिस्सा लिया?
*Answer: - Iran / ईरान*

*9. Indian Railways has recently transported food grains by freight train for the first time to which North Eastern state?*
भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार मालगाड़ी से खाद्यान्न पहुंचाया है?
*Answer: - Mizoram / मिजोरम*

*10. Which Indian Air Force fighter jet recently crashed in Assam's Karbi Anglong district after losing radar contact during a routine sortie?*
हाल ही में भारतीय वायु सेना का कौन सा लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक नियमित उड़ान के दौरान रडार से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया ?
*Answer: - Sukhoi-30 MKI / सुखोई-30 एमकेआई*

*11.  Which state government has recently launched the 'TWEES' scheme to encourage women for entrepreneurship?*
हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने हेतु TWEES' योजना शुरू की है?
*Answer: - Tamil Nadu / तमिलनाडु*

*12. Where was the 'Compressed Biogas Conference 2026' organized recently?*
हाल ही में 'संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026' का आयोजन कहाँ किया गया?
*Answer: - Pune, Maharashtra / पुणे, महाराष्ट्र*

*13 . Which organization has recently launched the "SFURTI Program" to provide financial assistance to women entrepreneurs?*
हाल ही में महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किस संस्था ने "स्फूर्ति कार्यक्रम" की शुरुआत की है?
*Answer:- L&T Finance / L&T फाइनेंस*

*14 . Recently, the health department of which state has launched 'MeHEALTH' mobile application to provide information about nearby public health facilities to the citizens?*
हाल ही में किस राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को आस-पास की सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देने के लिए 'MeHEALTH' मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है?
*Answer: - Kerala / केरल*
❤7