UKPSC/UKSSSC 2026
14.7K subscribers
6.4K photos
113 videos
1.13K files
554 links
कुछ लिख के सो, कुछ पढ़ के सो,
तू जिस जगह जागा सवेरे,
उस जगह से कुछ बढ़ के साे!
Download Telegram
*करेंट अफेयर्स : 21 फरवरी 2026*
*आज का सुविचार*
बिना योजना के लक्ष्य सिर्फ एक सपना है
*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Which country will host the AI Impact Summit in 2027?*
कौन सा देश 2027 में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा?
*Answer: - Switzerland / स्विट्जरलैंड*

*2.With which global AI company has the Tata Group partnered to develop 100 MW AI infrastructure in India?*
भारत में 100 मेगावाट एआई अवसंरचना (AI infrastructure) विकसित करने के लिए टाटा समूह ने किस वैश्विक एआई कंपनी के साथ साझेदारी की है?
*Answer: - OpenAI / ओपनएआई*

*3. In which state/UT was Atal Canteen inaugurated to provide subsidized food to the economically weaker sections?*
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को रियायती भोजन उपलब्ध कराने के लिए किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया?
*Answer: - Delhi / दिल्ली*

*4. Between which two teams will the final match of Ranji Trophy 2025-26 be played*
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल का मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जायेगा
*Answer: - Karnataka and Jammu & Kashmir / कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर*

*5. Recently, with which country has India signed an agreement to set up aviation skill hubs in Kanpur, Ludhiana, Bhubaneswar, Hyderabad and Chennai?*
हाल ही में भारत ने किस देश के साथ मिलकर कानपुर, लुधियाना, भुवनेश्वर, हैदराबाद और चेन्नई में विमानन कौशल हब स्थापित करने के लिए समझौता किया है?
*Answer: - France / फ्रांस*

*6. With which country has India signed the Pax Silica Declaration at the India AI Impact Summit held recently in New Delhi?*
हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत ने किस देश के साथ पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - America / अमेरिका*

*7. Where will the Chiefs of Naval Staff Conference of the 9th Indian Ocean Naval Symposium (IONS) be held?*
नौवीं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जायेगा ?
*Answer: - Visakhapatnam / विशाखापत्तनम*

*8. Recently, a discussion session was held on the topic Meri Parampara-Meri Virasat This initiative is primarily operated under which ministry?*
हाल ही में मेरी परंपरा-मेरी विरासत विषय पर एक विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। यह पहल मुख्य रूप से किस मंत्रालय के अंतर्गत संचालित है?
*Answer: - Ministry of Panchayati Raj / पंचायती राज मंत्रालय*

*9. Recently, with which African country has India signed an agreement for the DigiLocker pilot project?*
हाल ही में भारत ने किस अफ्रीकी देश के साथ डिजिलॉकर पायलट प्रोजेक्ट के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - Kenya / केन्या*

*10. Dr. Ricky A.J. Syngkon passed away recently. He was the current Member of Parliament from which Lok Sabha constituency?*
हाल ही में डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन का निधन हो गया है। वे किस लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद थे?
*Answer: - Shillong (Meghalaya) / शिलांग (मेघालय)*

*11.  Nandhaur Wildlife Sanctuary, which was in the news recently, is located in which state?*
हाल ही में चर्चा में रहा नंधौर वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य स्थित है?
*Answer: - Uttarakhand / उत्तराखंड*

*12. Kopili Hydro Project, which was in news recently, is located in which state?*
हाल ही में चर्चा में रहा कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Assam / असम*

*13 . Which Indian city will host the Earthshot Prize 2026?*
अर्थशॉट प्राइज 2026 की मेजबानी कौन सा भारतीय शहर करेगा?
*Answer:- Mumbai / मुंबई*

*14 . The Strait of Gibraltar, recently in the news because of the USS Gerald R. Ford aircraft carrier, separates the mainland territories of which two countries?*
हाल ही में जिब्राल्टर जलडमरूमध्य USS Gerald R. Ford विमानवाहक पोत के कारण चर्चा में रहा यह किन दो देशों के मुख्य भूभागों को अलग करता है?
*Answer: - Spain and Morocco / स्पेन और मोरक्को*

*15. The active volcano Mount Kanlaon, which was in the news recently due to its eruption, is located in which country*
हाल ही में फटने के कारण सक्रिय ज्वालामुखी माउंट कनलाओन चर्चा में रहा यह किस देश में स्थित है
*Answer: - Philippines / फिलीपींस*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------
❤5👍1
*16 . Which Schedule of the Indian Constitution deals with the administration of Scheduled Areas and Scheduled Tribes?*
भारतीय संविधान की कौन सी अनुसूची अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन से संबंधित है?
*Answer: - Fifth Schedule / पांचवीं अनुसूची*

*17. Which is India's highest literary award?*
साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान कौन सा है?
*Answer: - Jnanpith Award / ज्ञानपीठ पुरस्कार*

*18 .What is the name of the currency of Thailand?*
थाईलैंड की मुद्रा का क्या नाम है
*Answer: - Thai Baht / थाई बहत*

*19. When is World Social Justice Day celebrated?*
विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
*Answer: - 20 February / 20 फरवरी*

*20. What is the capital of Kenya?*
केन्या की राजधानी क्या है?
*Answer: - Nairobi / नैरोबी*
*करेंट अफेयर्स : 22 फरवरी 2026*
*आज का सुविचार*
समय वो सिक्का है जो आपके हाथ में है। इसे कहाँ खर्च करना है, यह सिर्फ आप तय कर सकते हैं।

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Which edition of Indian Navy's Goa Maritime Conference 2026 has recently started in Goa?*
हाल ही में भारतीय नौसेना के गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का कौन-सा संस्करण गोवा में शुरू हुआ है?
*Answer: - Fifth Edition / पांचवां संस्करण*

*2.Where has India's first dedicated Quantum and Artificial Intelligence (AI) university campus been recently announced to be established?*
हाल ही में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय परिसर कहाँ स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है?
*Answer: - Amaravati (Andhra Pradesh) / अमरावती (आंध्र प्रदेश)*

*3. Recently, which new vaccine has been launched by Union Health Minister Jagat Prakash Nadda at the Central Research Institute (CRI) in Himachal Pradesh, which has been completely indigenously manufactured?*
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में किस नई वैक्सीन का शुभारंभ किया है, जिसे पूर्णतः स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है?
*Answer: - Tetanus and adult diphtheria (Td) vaccine / टेटनस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन*

*4. Which eminent Bengali novelist, famous for his masterpiece Chowringhee, passed away recently at the age of 92?*
हाल ही में 92 वर्ष की आयु में किस प्रख्यात बंगाली उपन्यासकार का निधन हो गया, जो अपनी उत्कृष्ट कृति चौरंगी के लिए प्रसिद्ध थे ?
*Answer: - Mani Shankar Mukherjee (Shankar) / मणिशंकर मुखर्जी (शंकर)*

*5. In which state Vibrant Village Programme-II has been launched?*
किस राज्य में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II लॉन्च किया गया है?
*Answer: - Assam / असम*

*6. Recently, India has launched the Offshore Wind Energy Task Force in collaboration with which country?*
हाल ही में अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल का शुभारंभ भारत ने किस देश के सहयोग से किया है?
*Answer: - United Kingdom / यूनाइटेड किंगडम*

*7. Which state government has recently announced the launch of QR code-enabled land leases to prevent land-related frauds and bring transparency in property transactions?*
हाल ही में किस राज्य सरकार ने भूमि संबंधी धोखाधड़ी को रोकने और संपत्तियों के लेनदेन में पारदर्शिता लाने के लिए QR कोड-सक्षम भूमि पट्टे शुरू करने की घोषणा की है?
*Answer: - Odisha / ओडिशा*

*8. Who won the gold medal in the men's marathon walk at the Indian Open Race Walking Championship 2026?*
भारतीय ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 2026 में पुरुषों की मैराथन वॉक में किसने स्वर्ण पदक जीता?
*Answer: - Rambabu / राम बाबू*

*9. Recently Manik Gupta has passed away, he was related to which field?*
हाल ही में मानिक गुप्ता का निधन हो गया है वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
*Answer: - Cricket (He was a famous umpire) / क्रिकेट (वे एक प्रसिद्ध अंपायर थे)*

*10. Recently, researchers have discovered a new species of cobra lily, Arisaema siahaense, in which state of Northeast India?*
हाल ही में शोधकर्ताओं ने पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में कोबरा लिली की एक नई प्रजाति Arisaema siahaense की खोज की है?
*Answer: - Mizoram / मिजोरम*

*11.  Kolleru Wildlife Sanctuary, which was in the news recently for removing illegal encroachments following a Supreme Court order, is located in which Indian state?*
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा में रहा कोल्लेरू वन्यजीव अभयारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Andhra Pradesh / आंध्र प्रदेश*

*12. Recently scientists have discovered a gene to protect which crop from the deadly Panama disease?*
हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस फसल को जानलेवा पनामा रोग से बचाने के लिए एक जीन की खोज की है?
*Answer: - Banana / केला*

*13 . Who is the author of the book Atal Bihari Vajpayee: The Eternal Statesman, recently released by the Vice President?*
हाल ही में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचित की गई पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन के लेखक कौन हैं?
*Answer:- Vijay Goyal / विजय गोयल*
❤10
*14 . How many countries have signed the New Delhi Declaration on the safe use of Artificial Intelligence (AI) at the recently concluded India AI Impact Summit?*
हाल ही में संपन्न इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित उपयोग को लेकर कितने देशों ने नई दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - 88*

*15. Recently, the Chief Minister of which state or union territory has launched the CM Jansunwai Portal mobile app for online resolution of complaints of the general public?*
हाल ही में किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आम जनता की शिकायतों के ऑनलाइन समाधान के लिए CM जनसुनवाई पोर्टल मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?
*Answer: - Delhi / दिल्ली*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------

*16 . The Eravikulam National Park, famous for the endangered Nilgiri Tahr, is located in which state?*
लुप्तप्राय नीलगिरि तहर के लिए प्रसिद्ध एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Kerala / केरल*

*17. Under which amendment act of the Indian Constitution, Delhi was given the special status of National Capital Territory (NCT)?*
भारतीय संविधान के किस संशोधन अधिनियम के तहत दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का विशेष दर्जा दिया गया था?
*Answer: - 69th Constitutional Amendment / 69वां संविधान संशोधन*

*18 .The ancient port city of Poompuhar was the capital of which Sangam dynasty?*
प्राचीन बंदरगाह शहर पूमपुहार किस संगम राजवंश की राजधानी था?
*Answer: - Cholas / चोल*

*19. The strait that connects the Andaman Sea and the South China Sea is known as?*
अंडमान सागर और दक्षिण चीन सागर को जोड़ने वाली जलसंधि को किस नाम से जाना जाता है?
*Answer: - Strait of Malacca / मलक्का जलसंधि*

*20. Who is the ex-officio Chairman of the Inter-State Council in India?*
भारत में अंतर-राज्यीय परिषद का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
*Answer: - Prime Minister / प्रधानमंत्री*
❤7
👍7
*करेंट अफेयर्स : 23 फरवरी 2026*
*आज का सुविचार*
आज का आपका समय, आपका सबसे बड़ा धन है। अगर आज आपने पढ़ाई से जी चुराया, तो भविष्य में आपको और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Where was the indigenously manufactured Tetanus and adult Diphtheria (Td) vaccine recently launched by the Union Health Minister?*
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा हाल ही में स्वदेश निर्मित टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया (Td) वैक्सीन कहाँ लॉन्च की गई?
*Answer: - Central Research Institute (CRI), Kasauli / केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI), कसौली*

*2.Who has been recently sworn in as the State Election Commissioner of the Union Territory of Jammu and Kashmir?*
हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसने शपथ ली है?
*Answer: - Shantmanu / शांतमनु*

*3. Who has been appointed as the new Vice President of Microsoft Gaming?*
माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के नए उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
*Answer: - Asha Sharma / आशा शर्मा*

*4. In which city did Prime Minister Narendra Modi recently inaugurate the country's first Regional Rapid Transit System (RRTS) metro network?*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन किया?
*Answer: - Meerut / मेरठ*

*5. With which country has India recently signed agreements to cooperate in rare earth and critical minerals?*
भारत ने हाल ही में दुर्लभ पृथ्वी और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - Brazil / ब्राज़ील*

*6. What is the annual bilateral trade target set by India and Brazil to be achieved by the year 2030?*
भारत और ब्राज़ील द्वारा वर्ष 2030 तक प्राप्त करने के लिए निर्धारित वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य क्या है?
*Answer: - $30 billion / 30 अरब डॉलर*

*7. Where is the first semiconductor park of Uttar Pradesh being established recently?*
हाल ही में उत्तर प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क कहाँ स्थापित किया जा रहा है ?
*Answer: - Greater Noida / ग्रेटर नोएडा*

*8. Where did the Border Security Force recently organize the Bordermen Marathon - 2026 to commemorate the completion of 60 years of its establishment?*
हाल ही में सीमा सुरक्षा बल ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बॉर्डरमेन मैराथन - 2026 का आयोजन कहाँ किया?
*Answer: - Amritsar / अमृतसर*

*9. Where was the AI4 Agri 2026 summit inaugurated recently to promote technological development in the agriculture sector?*
हाल ही में कृषि क्षेत्र में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए AI4 Agri 2026 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया गया?
*Answer: - Mumbai / मुंबई*

*10. Where will the National Round Table Conference of the Election Commission of India (ECI) and State Election Commissioners be held in February 2026?*
फरवरी 2026 में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?
*Answer: - Bharat Mandapam, New Delhi / भारत मंडपम, नई दिल्ली*

*11.  Which state has recently declared itself Naxal-free?*
हाल ही में किस राज्य ने खुद को नक्सल मुक्त घोषित किया है?
*Answer: - Bihar / बिहार*

*12. Who has been awarded the CEO of the Year award recently?*
हाल ही में सीईओ ऑफ द ईयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
*Answer: - Sameer Kanodia / समीर कनोडिया*

*13 . Recently, the cabinet of which state has approved the Nativity Card Bill as an authorised identity document for availing state services?*
हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने राज्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक अधिकृत पहचान दस्तावेज के रूप में नेटिविटी कार्ड विधेयक को मंजूरी दी है?
*Answer:- Kerala / केरल*

*14 . The Drogue Parachute, recently in news, is associated with which mission?*
हाल ही में खबरों में रहा ड्रोग पैराशूट किस मिशन से जुड़ा है?
*Answer: - Gaganyaan / गगनयान*

*15. Which Indian film recently won the prestigious award for Best Children's & Family Film at the BAFTA Awards 2026?*
हाल ही में किस भारतीय फिल्म ने BAFTA अवार्ड्स 2026 में Best Children’s & Family Film का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है?
*Answer: - Boong / बूँग*
❤6
-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------

*16 . Manipuri language was included in the 8th Schedule of the Indian Constitution under which constitutional amendment?*
मणिपुरी भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में किस संविधान संशोधन के तहत शामिल किया गया था?
*Answer: - 71st Amendment / 71वाँ संशोधन*

*17. According to the 7th Schedule of the Indian Constitution, citizenship and naturalization are subjects of which list?*
भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची के अनुसार, नागरिकता और देशीयकरण किस सूची का विषय है?
*Answer: - Union List / संघ सूची*

*18 .Under which article of the Constitution of India, the Election Commission of India (ECI) has been established?*
भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत भारत निर्वाचन आयोग ( ECI) की स्थापना की गई है?
*Answer: - Article 324 / अनुच्छेद 324*

*19. Where is the headquarters of Athletics Federation of India located?*
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
*Answer: - New Delhi / नई दिल्ली*

*20. In which year was the First Battle of Panipat fought, which laid the foundation of the Mughal Empire in India?*
पानीपत का प्रथम युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था, जिसने भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी?
*Answer: - 1526*
❤2🙏1