UKPSC/UKSSSC 2026
14.7K subscribers
6.41K photos
113 videos
1.13K files
554 links
कुछ लिख के सो, कुछ पढ़ के सो,
तू जिस जगह जागा सवेरे,
उस जगह से कुछ बढ़ के साे!
Download Telegram
❤22🔥5
*करेंट अफेयर्स : 9 मार्च 2026*
*आज का सुविचार*
सफल और असफल लोगों की क्षमताओं में ज्यादा फर्क नहीं होता, फर्क सिर्फ उनके खुद पर विश्वास और मेहनत करने के तरीके में होता है।

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Which Indian Union Minister has been honoured with the prestigious 'India UK Achievers Award 2026' in London?*
लंदन में प्रतिष्ठित 'इंडिया यूके अचीवर्स अवार्ड 2026' से किस भारतीय केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया गया है?
*Answer: - Jayant Chaudhary / जयंत चौधरी*

*2. Where is the 'Progressive Punjab Investors' Summit 2026' scheduled to be held?**
'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
*Answer: - Mohali (Plaksha University) / मोहाली (प्लाक्षा यूनिवर्सिटी)*

*3.Which Indian bank has announced a $500 million syndicated social loan facility focused on women's empowerment?*
किस भारतीय बैंक ने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित 500 मिलियन डॉलर की सिंडिकेटेड सामाजिक ऋण सुविधा की घोषणा की है?
*Answer: - State Bank of India (SBI) / भारतीय स्टेट बैंक (SBI)*

*4. Which state government has signed a memorandum of understanding (MoU) with three Finnish companies for the modernization of Sassoon Port?*
ससून बंदरगाह के आधुनिकीकरण के लिए किस राज्य सरकार ने तीन फिनलैंड कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - Maharashtra / महाराष्ट्र*

*5. India defeated which country's team to win the ICC Men's T20 World Cup 2026 title?*
भारत ने किस देश की टीम को हराकर ICC Men's T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम किया है?
*Answer: - New Zealand / न्यूजीलैंड*

*6. In which stadium was the final match of T20 World Cup 2026 played?*
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला किस स्टेडियम में खेला गया?
*Answer: - Narendra Modi Stadium, Ahmedabad / नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद*

*7. Who received the Man of the Match award in the 2026 ICC Men's T20 World Cup final?*
ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में किसे मैन ऑफ द मैच चुना गया?
*Answer: - Jasprit Bumrah / जसप्रीत बुमराह*

*8. Who received the Man of the Series award during the final match of the ICC Men's T20 World Cup 2026?*
ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में किसे मैन ऑफ द सीरीज चुना गया?
*Answer: - Sanju Samson / संजू सैमसन*

*9. The 'ASMITA' initiative of the Government of India, which was in the news recently, is associated with which of the following Union Ministries?*
भारत सरकार की 'अस्मिता' (ASMITA) पहल, जो हाल ही में खबरों में रही, निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय से संबंधित है?
*Answer: - Ministry of Youth Affairs and Sports / युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय*

*10. Which app has been launched recently by Indian Railways with the aim of bringing all rail services on a single digital platform for the convenience of passengers?*
हाल ही में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रेल सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के उद्देश्य से कौन-सा ऐप लॉन्च किया है?
*Answer: - Super App RailOne / सुपर ऐप रेलवन*

*11.  What was the theme of International Women's Day 2026?*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का मुख्य विषय (Theme) क्या था ?
*Answer: - Rights, Justice, and Action for Women and Girls / महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई*

*12. Recently, Bharat Electronics Limited (BEL) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with which Bengaluru-based space startup to develop VLEO satellite systems?*
हाल ही में VLEO सैटेलाइट सिस्टम विकसित करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने किस बेंगलुरु स्थित स्पेस स्टार्टअप के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - Bellatrix Aerospace / बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस*

*13 . Which country has recently been declared by the World Health Organization as the first country in the American continent to eliminate leprosy?*
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किस देश को कुष्ठ रोग समाप्त करने वाला अमेरिका महाद्वीप का पहला देश घोषित किया गया है?
*Answer:- Chile / चिली*
❤6
*14 . Recently, Union Jal Shakti Minister C.R. Patil launched the nationwide 'Water Festival 2026' from which place?*
हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने 'जल महोत्सव 2026' का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किस स्थान से किया?
*Answer: - Navsari, Gujarat / नवसारी, गुजरात*

*15. Which special handloom exhibition was recently organised on the occasion of International Women's Day to highlight the role of women in the handloom sector?*
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हथकरघा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को उजागर करने के लिए किस विशेष हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया?
*Answer: - Virasat Shakti / विरासत शक्ति*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------

*16 . Where is the headquarters of WHO located?*
WHO का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
*Answer: - Geneva, Switzerland / जिनेवा, स्विट्जरलैंड*

*17. In which year was the Ministry of Jal Shakti formed?*
जल शक्ति मंत्रालय का गठन किस वर्ष किया गया था?
*Answer: - 2019*

*18 Which Article of the Directive Principles of State Policy (DPSP) of the Indian Constitution deals with the formation of Gram Panchayats?*
भारतीय संविधान के राज्य के नीति निदेशक तत्वों (DPSP) का कौन-सा अनुच्छेद (Article) ग्राम पंचायतों के गठन से संबंधित है?
*Answer: - Article 40 / अनुच्छेद 40*

*19. When is 'International Women's Day' celebrated globally?*
विश्व स्तर पर 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' कब मनाया जाता है?
*Answer: - 8 March / 8 मार्च*

*20. When is 'Jan Aushadhi Diwas' observed every year in India?**
भारत में हर वर्ष 'जन औषधि दिवस' कब मनाया जाता है?
*Answer: - 7 March / 7 मार्च*
❤1
न्याय संहिता के क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड देश में अव्वल।
गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया।
👍14❤2
वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जो बजट पेश किया, उसमें आठ मूल मंत्रों को केंद्र में रखकर संतुलन साधा गया है। ये मूल मंत्र अंग्रेजी में संतुलन (SANTULAN) को सामने रखकर बने हैं, जिसके एक-एक अक्षर में गहरे अर्थ समाहित हैं। सरकार ने इसी हिसाब से विभिन्न क्षेत्रों के लिए बजट का प्रावधान किया है। अनूठे अंदाज में सरकार ने राज्य के विकास और उसकी प्रगति से जुड़ी मजबूत परिकल्पना को भी सामने रखा है।

दरअसल, राज्य सरकार ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए संतुलित बजट पेश किया है। विकास और प्रगति की सोच को जिस अंदाज में सामने रखा गया है, वह अनूठी है। सरकार ने संतुलन शब्द को अंग्रेजी के हिसाब से सामने रखते हुए एक-एक अक्षर पर विकास और प्रगति की तस्वीर खींची है। मसलन, SANTULAN पहले अक्षर S से समावेशी विकास, A से आत्मनिर्भरता, N से नई सोच और T से तीव्र विकास की परिकल्पना को न सिर्फ पेश किया है, बल्कि उसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं और मदों में अच्छे खासे बजट का प्रावधान भी किया है। इसी तरह, U अक्षर की जब बात की गई है, तो उसमें उत्तराखण्ड के उन्नत गांव एवं शहरों को ध्यान में रखा गया है। L से लोकसहभागिता, A से आर्थिक विकास और N से न्यायपूर्ण व्यवस्था की परिकल्पना प्रकट की गई है और विभिन्न मदों में बजट का प्रावधान किया गया है।

*संतुलन का अनूठा मॉडल*

*संतुलन (SANTULAN) समावेशी विकास (s)*

-सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में समग्र रूप से लगभग ₹1327.73 करोड़।

-अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना हेतु रु 600.00 करोड़।

-सक्षम आंगनबाडी एण्ड पोषण 2.0 योजना हेतु समग्र रूप से लगभग ₹598.33 करोड़।

-ईडब्ल्यूएस आवासों हेतु अनुदान के अन्तर्गत ₹25.00 करोड़।

-राज्य खाद्यान्न योजना के अन्तर्गत ₹25.00 करोड़।

-प्रधानमंत्री पोषण मिशन हेतु समग्र रूप से लगभग ₹149.45 करोड़।

-मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना हेतु ₹30.00 करोड़।

-मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना हेतु ₹15.00 करोड़।

-राज्य में प्रसूता के लिए ईजा-बोई शगुन योजना हेतु समग्र रूप से लगभग ₹14.13 करोड़।

-मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना हेतु लगभग ₹13.44 करोड़।

-मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना हेतु ₹15.00 करोड़।

-मुख्यमंत्री बाल एवं महिला बहुमुखी विकास निधि ₹8.00 करोड़।

*संतुलन (SANTULAN)*
*आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड (A)*

-पशुपालन विभाग के अन्तर्गत स्वरोजगार परक व लाभार्थीपरक योजना हेतु लगभग ₹42.02 करोड़।

-समग्र रूप से मिशन एप्पल के लिए ₹42.00 करोड़।

-ट्राउट प्रोत्साहन योजना हेतु लगभग ₹39.90 करोड़।

-उच्च मूल्य वाले फलों (कीवी, ड्रेगन फ्रूट आदि) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगभग ₹30.70 करोड़।

-राज्य में चाय विकास योजना के लिए लगभग ₹25.93 करोड़।

-सगन्ध पौधा केन्द्र को अनुदान एवं सगन्ध पौधों के क्लस्टर विकास के लिए लगभग ₹24.75 करोड़।

-फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ हेतु ₹20.00 करोड़।

-प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहायता योजना के लिए ₹75.00 करोड़।

-मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए ₹60.00 करोड़।

-प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट, स्टार्टअप और इंटरप्रेन्योरशिप के लिए ₹30.00 करोड़।

-स्टार्ट अप वेंचर फंड हेतु ₹25.00 करोड़।

-मेगा इंडस्ट्रियल एवं मेगा टेक्सटाइल नीति के तहत अनुदान के लिए ₹25.00 करोड़।

-इको टूरिज्म गतिविधियों के लिए समग्र रूप से ₹18.50 करोड़।

-हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना ₹10.00 करोड़।

-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना ₹10.00 करोड़।

-सरयू एवं अन्य रिवर फ्रंट योजनाओं हेतु ₹10.00 करोड़।

*संतुलन (SANTULAN) नई सोच (N)*

-संस्कृत पाठशालाओं को अनुदान हेतु ₹28.00 करोड़।

-खनन सर्विलांस योजना के अन्तर्गत ₹24.50 करोड़।

-विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत छात्रवृति हेतु ₹15.00 करोड़।

-उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत छात्रवृति हेतु ₹15.00 करोड़।

-खेल विभाग के अंतर्गत छात्रवृति हेतु लगभग ₹13.50 करोड़।

-उद्यमिता, कौशल एवं नवाचार योजना के अन्तर्गत लगभग ₹7.11 करोड़।

-राजकीय महाविद्यालयों में ई-ग्रंथालय की स्थापना हेतु ₹7.00 करोड़।

-"लैब ऑन व्हील्स" योजना के लिए ₹4.00 करोड़।

-राज्य डेटा सेंटर सुदृढ़ीकरण के लिए समग्र रूप से ₹65.00 करोड़।

-सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना के अन्तर्गत लगभग ₹47.50 करोड़।

-पहाड़ी शहर में नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु ₹30.00 करोड़।

-साइबर सिक्योरिटी के क्रियान्वयन हेतु ₹15.00 करोड़।

-इमरजिंग टेक्नोलॉजी एवं ए०आई० (सी०ओ०ई०) के क्रियान्वयन हेतु लगभग ₹11.50 करोड़।

-शहरी क्षेत्रों में पैदल मार्ग अवसंरचना के अन्तर्गत ₹10.00 करोड़।

-विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत ₹6.71 करोड़।

-पैक्स के कंप्यूटरीकरण हेतु लगभग ₹5.67 करोड़।
❤15👍1
-जनपदों में केंद्रीकृत रिकॉर्ड रूम के अन्तर्गत ₹10.00 करोड़।

-यूनिफार्म सिविल कोड के अन्तर्गत ₹5.00 करोड़।

*संतुलन (SANTULAN) तीव्र विकास (T)*

-पीएमजीएसवाई योजना के अन्तर्गत पूंजीगत मद में ₹1050.00 करोड।

-गड्ढा मुक्त सड़क अभियान हेतु ₹400.00 करोड़।

-नागरिक उड्डयन विभाग के अन्तर्गत समग्र रूप से पूंजीगत मद में लगभग ₹52.50 करोड़।

-नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए ₹25.00 करोड़।

*संतुलन (SANTULAN) उन्नत शहर एवं गांव का विकास (U)*

-विकसित भारत - जी राम जी हेतु समग्र रूप से लगभग ₹705.25 करोड़।

-ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत समग्र रूप से पूंजीगत मद में ₹1642.20 करोड़।

-वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम हेतु ₹40.00 करोड़।

-शहरी निकायों हेतु समग्र रूप से ₹1814.00 करोड़ एवं पंचायती राज संस्थाओं हेतु ₹1491.00 करोड़।

-आवास विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि हेतु ₹130.00 करोड़।

-नगरीय अवस्थापना के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹60.00 करोड़।

*संतुलन (SANTULAN)*
*लोक सहभागिता (L)*

-राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी का सुदृढ़ीकरण/आईटीडीए को अनुदान ₹25.00 करोड़।

-राज्य डेटा सेंटर सुदृढीकरण - ₹40.00 करोड़।

-एआई मिशन के क्रियान्वयन हेतु एसपीवी का गठन ₹25.00 करोड़।

-विज्ञान केंद्र चंपावत ₹10.00 करोड़।

*संतुलन (SANTULAN)*
*आर्थिक शक्ति (A)*

-रिस्पना बिंदाल की एलिवेटेड यूटिलिटी शिफ्टिंग ₹350.00 करोड़।

-टिहरी रिंग रोड परियोजना ₹10.00 करोड़।

-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- ₹1050.00 करोड़।

-स्टार्ट अप वेंचर फंड हेतु ₹25.00 करोड़।

-प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहायता योजना के लिए ₹75.00 करोड़।

-मेगा इंडस्ट्रियल एवं मेगा टेक्सटाइल नीति के तहत अनुदान के लिए ₹25.00 करोड़।

-इको टूरिज्म गतिविधियों के लिए समग्र रूप से ₹18.50 करोड़।

-प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट, स्टार्टअप और इंटरप्रीनियोरशिप के लिए ₹30.00 करोड़।

-मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए ₹60.00 करोड़।

*संतुलन (SANTULAN)*
*न्यायपूर्ण व्यवस्था (N)*

-पुलिस आवास हेतु ₹100.00 करोड़।

-इण्डिया रिजर्व वाहिनी की स्थापना ₹10.00 करोड़।

-स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स- ₹10.00 करोड़।

-आंतरिक सुरक्षा हेतु केन्द्रीय पुलिस बल आदि को भुगतान- ₹2.50 करोड़।

-जेलों का निर्माण / भूमि क्रय- ₹25.00 करोड़।

-कारागार हेतु आवासीय भवनों का निर्माण ₹10.00 करोड़।

-उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी ₹6.96 करोड़।

-रेप एंड पोक्सो एक्ट के लंबित प्रकरणों हेतु फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट ₹3.42 करोड़।
👍6✍2❤2
*करेंट अफेयर्स : 10 मार्च 2026*
*आज का सुविचार*
समय इंसान को सफल नहीं बनाता, समय का सही इस्तेमाल इंसान को सफल बनाता है

*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------

*1. Recently, under which public relations program, the National Commission for Women has announced to organize nationwide women's public hearing from March 8, 2026?*
हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग ने किस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत 8 मार्च, 2026 से राष्ट्रव्यापी महिला जन सुनवाई आयोजित करने की घोषणा की है?
*Answer: - National Commission for Women at your doorstep / राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार*

*2. The recently concluded International Women's Day 2026 was celebrated in Maharashtra on what theme?*
हाल ही में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 को महाराष्ट्र में किस विषय पर मनाया गया?
*Answer: - Benefit from donation / दान से लाभ*

*3.Which team became the first to successfully defend the ICC Men's T20 World Cup title by winning the 2026 edition?*
किस टीम ने 2026 संस्करण जीतकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बनने का गौरव प्राप्त किया?
*Answer: - India / भारत*

*4. Who has been reportedly chosen as the new Supreme Leader of Iran following the death of Ayatollah Ali Khamenei?*
अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान का नया सर्वोच्च नेता किसे चुना गया है?
*Answer: - Mojtaba Khamenei / मोजतबा खामेनेई*

*5. Which state government has recently launched 'Chief Minister Mawan Dhiyaan Satkar Yojana' with the aim of providing financial assistance to women?*
हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की है?
*Answer: - Punjab / पंजाब*

*6. Which drug trafficking network on the darknet has been busted recently by the Narcotics Control Bureau (NCB)?*
हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा डार्कनेट पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले किस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है?
*Answer: - Team Kalki / टीम कल्कि*

*7. Which state government has recently launched the 'Stand with Her' campaign with the aim of ensuring the safety of women and making the state the safest for women?*
हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 'स्टैंड विद हर' अभियान का शुभारंभ किया है?
*Answer: - Telangana / तेलंगाना*

*8. According to the latest report released by SIPRI, what is the rank of India in terms of arms imports in the world?*
SIPRI द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में हथियारों के आयात के मामले में भारत का कौन-सा स्थान है?
*Answer: - Second / दूसरा*

*9. Exercise LAMITIYE 2026 is a joint military exercise between India and which country?*
अभ्यास 'LAMITIYE 2026' भारत और किस देश के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है?
*Answer: - Seychelles / सेशेल्स*

*10. Who won the season-opening Formula 1 Australian Grand Prix 2026?*
सीज़न की पहली रेस 'फॉर्मूला 1 ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स 2026' का खिताब किसने जीता है?
*Answer: - George Russell / जॉर्ज रसेल*

*11.  Who won the Best Actress award at the Telangana Gaddar Film Awards for her performance in the Telugu film "The Girlfriend"?*
तेलुगु फिल्म "द गर्लफ्रेंड" में अपने अभिनय के लिए 'तेलंगाना गदर फिल्म अवार्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसने जीता है?
*Answer: - Rashmika Mandanna / रश्मिका मंदाना*

*12. Which ministry has launched the 'Say No To Proxy Sarpanch' campaign to address the issue of 'Sarpanch Pati' practice?*
सरपंच पति' प्रथा की समस्या को दूर करने के लिए किस मंत्रालय ने 'Say No To Proxy Sarpanch' अभियान शुरू किया है?
*Answer: - Ministry of Panchayati Raj / पंचायती राज मंत्रालय*

*13 . India has dispatched 1,000 metric tons of rice as humanitarian assistance to which African country to help it deal with drought-induced food shortages?*
भारत ने सूखे के कारण खाद्य संकट से जूझ रहे किस अफ्रीकी देश को मानवीय सहायता के रूप में 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है?
*Answer:- Malawi / मलावी*
❤4👍1
*14 . Prime Minister Narendra Modi recently inaugurated India’s first 'Ring Metro' in which city?*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में भारत की पहली 'रिंग मेट्रो' का उद्घाटन किया?
*Answer: - Delhi / दिल्ली*

*15. Recently, which Namibian leopard has given birth to five cubs in Kuno National Park?*
हाल ही में, किस नामीबियाई चीते ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है?
*Answer: - Jwala / ज्वाला*

-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------

*16 . Where is the headquarters of the Food and Agriculture Organization (FAO) located?*
खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
*Answer: - Rome, Italy / रोम, इटली*

*17. In which year were cheetahs officially declared extinct in India?*
भारत में चीतों को आधिकारिक तौर पर किस वर्ष विलुप्त (Extinct) घोषित किया गया था?
*Answer: - 1952*

*18 In which year was the state of Telangana officially formed?*
तेलंगाना राज्य का गठन आधिकारिक तौर पर किस वर्ष किया गया था?
*Answer: - June 2, 2014 / 2 जून 2014*

*19. Lezim is the folk dance of which state?*
लेज़िम किस राज्य का लोक नृत्य है?
*Answer: - Maharashtra / महाराष्ट्र*

*20. Who is the current chairperson of the National Commission for Women*
वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन हैं
*Answer: - Vijaya Rahatkar / विजया राहटकर*
❤4👍2