प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
1.95K subscribers
1.06K photos
197 videos
100 files
962 links
सादर नमस्ते जी 🙏🏻 🙏🏻 🚩🚩
यहां पर आपको प्राचीन वैदिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न और उसका उत्तर दिया जाएगा।
चैनल से जुड़ कर अपना ज्ञानवर्धन करें👍🏻🚩🚩
धन्यवाद् 🙏🏻

https://t.me/vaidic_gyan/5
https://t.me/vaidic_gyan/2206
Download Telegram
प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
प्र. २८७. यज्ञ में घी के साथ सामग्री (जड़ी बूटियों) की भी आहुति क्यों दी जाती है ? उत्तर : सामग्री जलाने से अलग लाभ होते हैं तथा घी जलाने से अलग लाभ होते हैं। @vaidic_gyan
प्र. २८८. यज्ञ की सामग्री में क्या क्या पदार्थ होते हैं ?

उत्तर : यज्ञ की सामग्री में मुख्य रूप से सुगन्धित, रोगनाशक, पुष्टिकारक तथा मधुर पदार्थ होते हैं।

@vaidic_gyan
❤5
प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
प्र. २८८. यज्ञ की सामग्री में क्या क्या पदार्थ होते हैं ? उत्तर : यज्ञ की सामग्री में मुख्य रूप से सुगन्धित, रोगनाशक, पुष्टिकारक तथा मधुर पदार्थ होते हैं। @vaidic_gyan
प्र. २८९. 'स्वाहा' शब्द का अर्थ क्या है ?

उत्तर : स्वाहा शब्द के निम्न अर्थ होते हैं -

(१) सत्य बोलना
(२) मधुर बोलना
(३) अपनी वस्तु को अपनी कहना
(४) जैसा मन में हो वैसा ही वाणी से बोलना, तथा कर्म करना।
(५) परिवार समाज राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व आहुत करने की योग्यता बनाना तथा
(६) घी, सामग्री को अग्नि में डालना।

@vaidic_gyan
❤10
प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
प्र. २९०. तीन समिधाओं को विशेष रूप से घी में डुबोकर क्यों आहुति दी जाती है । उत्तर : समिधाओं को घी में डूबोकर जलाने से वे शीघ्र जलती हैं। @vaidic_gyan
प्र. २९१. क्या यज्ञ से आध्यात्मिक-मानसिक लाभ भी होते हैं ?

उत्तर : हाँ, यज्ञ करने से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, त्याग की भावना प्रसन्नता, पवित्रता आदि गुणों की प्राप्ति होती है।

@vaidic_gyan
❤5
प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
प्र. २९१. क्या यज्ञ से आध्यात्मिक-मानसिक लाभ भी होते हैं ? उत्तर : हाँ, यज्ञ करने से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, त्याग की भावना प्रसन्नता, पवित्रता आदि गुणों की प्राप्ति होती है। @vaidic_gyan
प्र. २९२. यज्ञ करते समय घी की आहुति कभी उत्तर भाग में कभी दक्षिण में कभी मध्य में देते हैं, ऐसा क्यों किया जाता है ?

उत्तर : ऐसा इसलिए किया जाता है कि जिससे सभी समिधाओं पर समान रूप से घी पड़े तथा वे ठीक प्रकार से जल जाएँ।

@vaidic_gyan
👍5
प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
प्र. २९३. क्या यज्ञ करना सबके लिए अनिवार्य है ? उत्तर : शास्त्रों में यज्ञ करना सबके लिए अनिवार्य बताया गया है, चाहे थोड़ा करें या अधिक करें । @vaidic_gyan
प्र. २९४. यज्ञ में, हवन में, अग्निहोत्र में, होम में क्या भेद है ?

उत्तर : अग्निहोत्र का अर्थ है हवन कुण्ड में धृत सामग्री जलाना । हवन और होम, अग्निहोत्र के ही पर्यायवाची शब्द हैं किन्तु यज्ञ शब्द का अर्थ विस्तृत है, जिसका अर्थ है ईश्वर की आज्ञा के अनुसार प्रत्येक शुभ कार्य को निष्काम भावना से पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या पूर्वक करना, जिससे परिवार समाज राष्ट्र तथा विश्व को सुख, शान्ति, समृद्धि की प्राप्ति हो ।

@vaidic_gyan
❤8