Bhupendra Narayan Mandal University, Laloo Nagar, Madhepura
12.3K subscribers
5.94K photos
34 videos
953 files
3.82K links
➥WhatsApp:
http://tinyurl.com/BNMU-Madhepura-WhatsApp
➥Discussion Group:
@bnMandalUniversity
➥All Information of College & University
BiharStudyNews.com/bnmu
➥Contact: 7979700192

This is A Not Official Channel
Download Telegram
लोक भवन के निर्देश पर बीएनएमयू के तीन कॉलेजों—पीएस कॉलेज मधेपुरा, बीएनएमवी कॉलेज साहुगंज और आरजेएम कॉलेज सहरसा में 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 के बीच फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण कौशल, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक क्षमता को बढ़ाना है। कार्यक्रम यूजीसी एवं एमएमटीटीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित होगा।
स्नातक सेमेस्टर-6, सत्र 2023–27 का परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित प्रसारित हो रही सूचना फर्जी है। विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। अतः सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और धैर्य बनाए रखें। जैसे ही विश्वविद्यालय द्वारा कोई आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी, आपको हमारे चैनल पर सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
👍3❤1
PG Semester-3 (Session 2025–27) में नामांकन की आज अंतिम तिथि है। जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना नामांकन नहीं कराया है, वे आज ही अनिवार्य रूप से अपना नामांकन करवा लें। आज के बाद नामांकन की तिथि बढ़ने की संभावना नहीं है, इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करें और आज ही अपना नामांकन सुनिश्चित करें।
❤1
Forwarded from 
पीजी सेमेस्टर-1 सत्र 2026–28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट नवंबर में आएगी। पूरे अक्टूबर महीने में मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। इसलिए मेरिट लिस्ट को लेकर परेशान न हों। जैसे ही विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी होगी, हम आप लोगों तक पहुंचा देंगे। धैर्य बनाए रखें।
Join PG Group: https://t.me/PGGroupBNMU
👍2
The deadline for Candidates appearing for MET 2026 to fill in their college Preferences has been extended by two days. Accordingly, the portal will remain open until 30 October 2026 for this purpose.
❤3
स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026–30 के वैसे छात्र-छात्राएँ, जिनकी नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी कारणवश प्रोफाइल अनलॉक हो गई थी तथा वे उसे पुनः लॉक नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए अब प्रोफाइल लॉक करने की सुविधा उपलब्ध है। संबंधित छात्र-छात्राएँ अपने लॉगिन में जाकर प्रोफाइल लॉक कर सकते हैं।
❤1
सभी छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम चेतावनी! ⚠️

यह ग्रुप इसलिए बनाया गया है ताकि किसी भी छात्र-छात्रा को कॉलेज या विश्वविद्यालय से संबंधित कोई जानकारी चाहिए हो, तो वह ग्रुप में पूछ सके और उसे सही जानकारी मिल सके। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार समझाने के बावजूद कुछ छात्र-छात्राएँ बिना किसी मतलब के पूरे दिन बहस करते रहते हैं।

आप सभी स्नातक स्तर के विद्यार्थी हैं, इसलिए आपसे थोड़ी समझदारी और जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है। अपनी और ग्रुप की मर्यादा का ध्यान रखना आपकी भी जिम्मेदारी है। बार-बार समझाने के बावजूद कुछ लोग ग्रुप में बेवजह बहस और विवाद करते हैं, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है।

कभी-कभी आपस में बातचीत या थोड़ी हँसी-मजाक होती है, तो समझ में आता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दिन-रात बिना किसी वजह के बहस और विवाद ही करते रहेंगे। ग्रुप का उद्देश्य एक-दूसरे से लड़ना नहीं, बल्कि आवश्यक जानकारी साझा करना है।

यह सभी के लिए अंतिम चेतावनी है। यदि आगे से इस तरह की अनावश्यक बहस और विवाद बंद नहीं हुए, तो ग्रुप को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद जिस किसी को भी कोई जानकारी चाहिए होगी, वह कॉलेज जाकर स्वयं जानकारी प्राप्त कर सकता है।

एडमिन की भी अपनी निजी जिंदगी और दूसरे काम हैं। ऐसा नहीं है कि हम पूरे दिन ग्रुप में बैठकर सभी के आपसी झगड़े और विवाद सुलझाते रहेंगे।

इसलिए सभी से अनुरोध है कि ग्रुप का उपयोग केवल पढ़ाई, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिए करें और ग्रुप की मर्यादा बनाए रखें। यदि आप सभी नियमों का पालन नहीं कर सकते हैं, तो फिर ग्रुप को चलाने का भी कोई औचित्य नहीं है।
👍8❤6🔥1😎1
स्नातक सेमेस्टर-1 सत्र 2026-30 के रजिस्ट्रेशन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। सभी छात्र-छात्राएं धैर्य बनाए रखें। निजी एवं सरकारी दोनों महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें, जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन से संबंधित नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
👍6
Forwarded from 
बिहार के विश्वविद्यालयों में वर्ष 2027 से पीजी की पढ़ाई के लिए नया फ्रेमवर्क लागू होगा। इसके तहत 46 विषयों का एक समान सिलेबस लागू किया जाएगा। एक वर्षीय और दो वर्षीय पीजी की कक्षाएं साथ चलेंगी। शोध को बढ़ावा देने के लिए शोध पत्र जर्नल में प्रकाशित कराने पर 100 अंक मिलेंगे।

Join PG Group:https://t.me/PGGroupBNMU
👍1
सावधान! इस प्रकार का मैसेज आपको किसी अनजान नंबर से भेजा जा सकता है, जिसमें कहा जाएगा कि इस लिंक पर क्लिक कीजिए और आपको ₹2,000 मिलेंगे। कृपया ऐसे भ्रामक मैसेज के झांसे में न आएं और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

ऐसा करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है या आपका WhatsApp अकाउंट भी हैक हो सकता है। इसलिए जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति आपको इस प्रकार का लिंक भेजे, उसे तुरंत Block और Report कर दें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
😁3❤2
B.S.S. College, Supaul के PG तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-27) की C.I.A. परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने विभाग के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा रहा है। C.I.A. परीक्षा का शेड्यूल हमारे WhatsApp चैनल पर साझा कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएँ अपने विभाग से संबंधित परीक्षा कार्यक्रम अवश्य देख लें।

महाविद्यालय में नामांकन (Admission), परीक्षा फॉर्म (Exam Form) एवं C.I.A. परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों और अपडेट के लिए WhatsApp चैनल से जुड़े रहें।

➥ Join WhatsApp Channel:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GqwA2ER6rIsZNRR1Y
👍1