College Updates
49.4K subscribers
4.09K photos
106 videos
1.66K files
8.91K links
Download Telegram
गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है. अब तक एंड्रॉयड की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि यूजर प्ले स्टोर से बाहर के ऐप्स भी अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते थे. इसे ही Sideloading कहा जाता है. लेकिन अब ये आजादी धीरे-धीरे कम होती जा रही है. अगले साल से गूगल इस पर नया नियम लागू करने वाला है.

गूगल ने ऐलान किया है कि अब से किसी भी सर्टिफाइड एंड्रॉयड डिवाइस पर सिर्फ उन्हीं ऐप्स को इंस्टॉल किया जा सकेगा जो वेरिफाइड डेवलपर्स बनाए होंगे. अब तक सिर्फ Google Play Store पर ऐप डालने वाले डेवलपर्स का ही वेरिफिकेशन जरूरी था, लेकिन अब थर्ड-पार्टी ऐप्स बनाने वाले डेवलपर्स को भी गूगल से वेरिफाइड होना पड़ेगा. गूगल इसके लिए एक नया Android Developer Console लाने जा रहा है, जहां डेवलपर्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा.

#Google #Android #AppDevelopers
❤33👍17👏4😨2