Drishti IAS
289K subscribers
26.7K photos
2.29K videos
691 files
19.6K links
Drishti IAS is India’s most trusted institute & learning app for Civil Services, mentoring toppers since 1999. Follow us for motivation & content!
Download Telegram
👨‍🏫 मुस्लिम पर्सनल लॉ, अल्पसंख्यक व जनजातीय कानून तथा समान नागरिक संहिता (शाह बानो, शायरा बानो तथा अन्य मामले)

.
प्रिय विद्यार्थियो,

कुछ दिन पहले विकास सर ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे से जुड़ी जटिलताओं को समझाने के लिये Concept Talk सीरीज़ के अंतर्गत एक वीडियो "समान नागरिक संहिता" बनाया था जिसमें इस अवधारणा के अर्थ, ऐतिहासिक विकास, हिंदू कोड बिल विवाद आदि पर विस्तृत चर्चा की गई थी।

आज हम उसी टॉपिक का दूसरा हिस्सा शेयर कर रहे हैं जिसमें निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है :

1) भारत के अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, ईसाई, पारसी, यहूदी) के व्यक्तिगत कानून (Personal Laws)।

2) व्यक्तिगत कानूनों से जुड़े अदालती मामले, जैसे शाह बानो, डेनियल लतीफी, शायरा बानो, शबाना हाशमी, मेरी रॉय, प्रगति वर्गीज़, जॉन वेलामत्तोम आदि।

3) सिविल कानूनों के मामले में नागालैंड, मिज़ोरम और छठी अनुसूची के जनजातीय क्षेत्रों को हासिल विशेष सुविधाएँ।

4) भारत के धर्मनिरपेक्ष सिविल कानून, जैसे गोवा सिविल कोड; स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954; जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2000 आदि।

5) अनुच्छेद 13 और धार्मिक विधियों की सुसंगति का प्रश्न (विशेषतः नरासु अप्पा माली केस में)।

6) समान नागरिक संहिता पर सही नज़रिया क्या हो सकता है?

अगर आपकी रुचि भारतीय समाज और संवैधानिक इतिहास की जटिलताओं को जानने-समझने में है तो यह वीडियो आप ही के लिये है। निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करके आप इसे देख सकते हैं :
https://youtu.be/MlBHGQB3Hr0
.
हार्दिक शुभकामनाओं सहित,
टीम दृष्टि
Explained: Uniform Civil Code (UCC) - IN NEWS I Drishti IAS
.
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) वह है जो पूरे देश के लिए एक समान कानून प्रदान करेगी, जो सभी धार्मिक समुदायों पर उनके व्यक्तिगत मामलों जैसे विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने आदि पर लागू होगी। संविधान के अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक यूसीसी सुरक्षित करने का प्रयास करेगा। यूसीसी का उद्देश्य महिलाओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित अम्बेडकर द्वारा परिकल्पित कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करना है, साथ ही एकता के माध्यम से राष्ट्रवादी उत्साह को बढ़ावा देना है।
.
इस विषय की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें इस लिंक पर : https://youtu.be/M7B7KR6JR3s
.
#UCC #UniformCivilCode #country #religiouscommunities #personalmatters #marriage #divorce #inheritance #adoption #Article44 #endeavour #Constitution #territoryofIndia #Ambedkar #DrishtiIAS #UPSC #IAS #DrishtiIasInNews
👍14❤3🥰2