NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 photo
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत अब तक 22 मेडल जीत चुका है। इनमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पहले दिन भारत ने कुल 11 मेडल जीते थे। ऐसे में दूसरे दिन भारत के पदकों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा होना तय है। दूसरे दिन आर्चर शीतल देवी समेत टेबल टेनिस और अन्य खेलों में खिलाड़ी एक्शन में होंगे।
👏4
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपियों को सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक चलाये गए अभियान के बाद एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। रविवार शाम करीब 7 बजे हुई इस घटना के 24 घंटे के अंदर मुंबई पुलिस ने क्या सब किया और आखिर कैसे इन आरोपियों तक पहुंची, इसकी जानकारी सामने आ गई है। वहीं सूरत रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने तीन कथित हमलावरों का पता लगा लिया। इन्हें राजस्थान के कोटा से उस वक्त पकड़ा गया जहां से वे दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।
👍3
प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से जुड़े भारतीय वायु सेना के उड़ान रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत सुरक्षा का हवाला देते हुए केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का वह आदेश रद्द कर दिया है, जिसमें उड़ान रिकॉर्ड जारी करने को कहा गया था।
🔥2💩2🤡2
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इजरायल की सीक्रेट यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की है। हेगसेथ की इस यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, हेगसेथ और नेतन्याहू की मुलाकात सोमवार को दक्षिणी इजरायल के ओवदा एयर पर बिना किसी पूर्व घोषणा के हुई। हेगसेथ का सीक्रेट दौरा ट्रंप के उस बयान के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने इजरायली चुनावों के लिए नेतन्याहू का समर्थन किया था।
🔥2
ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेल सुविधाओं, हवाई अड्डे और सैन्य अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हूतियों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें यानबू में अरामको की एक सुविधा, शायबाह तेल क्षेत्र, रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबहा एयरपोर्ट शामिल है। सऊदी अरब ने इन दावों पर कोई जवाब नहीं दिया है।
👎2👍1🔥1
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों पर हमला बोला है। उन्होंने फ्रांस में हो रहे दंगों के लिए मैक्रों की इमिग्रेशन नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने मैक्रों को चेतावनी दी थी और अगर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने उनकी बात मानी होती तो ऐसे हालात से बचा जा सकता था। ट्रंप ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने से पेरिस की डेमोग्राफी बदल गई है। उन्होंने कहा, पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बन जाएगा।
👏4👎1
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कॉकरोचों को संबोधित करते हुए परिवार के साथ कुछ दिन बिताने और आने वाले त्योहारों के दौरान अपनों के साथ समय निकालने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लोगों ने काफी कुछ झेला है। उनके संदेश में हालिया घटनाओं और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का भी जिक्र है।
❤6🤣3
भारत के प्रणव सूरमा ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51 स्पर्धा में 11.66 मीटर का एशियाई रिकॉर्ड थ्रो (932 रजा अंक) फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं भारत के राम रतन सिंह ने 10.35 मीटर थ्रो (809 रजा अंक) के साथ सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

भारतीय एथलीटों ने इतिहास रचते हुए विमेंस 200 मीटर T12 इवेंट में दो मेडल झटक लिए हैं। भारत की सिमरन ने 24.80 सेकंड के शानदार समय के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सिमरन ने 2022 गेम्स के सिल्वर मेडल में सुधार करते हुए अपनी टाइमिंग को 1.32 सेकंड बेहतर किया। वहीं, पहली बार खेल रहीं तेजलबेन डामोर ने 25.23 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।
👏2
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की नागपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की चर्चा गरमाई थी। नेपाल में उसके होने की बात चलने के बाद अचानक उसका इंटरव्यू न्यूज एजेंसी पर चला। बाद में उसके लखनऊ से फरार होने की बात सामने आई। उसके आगरा के होटल में ठहरने का मामला सामने आया था।
🔥3
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की ओर से पेश कानूनी टीम ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की। हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई आज करने के लिए सहमत हो गया है।
🤣4👏2👍1
देश के सबसे बड़े आईपीओ को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया है। रिलायंस जियो के ₹30,213 करोड़ के IPO को सिर्फ 100 मिनट में ही 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक IPO 1.15 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) का हिस्सा 3.68 गुना भर गया है, जबकि कुल 10 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। IPO निवेश के लिए 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। यह बड़े आईपीओ में सबसे तेजी से फुली सब्सक्राइब होने वाला इश्यू है।
🔥2
पैरा एशियन गेम्स 2026 भारत ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है। जापान के आइची नागोया में पहले दो दिन में एथलीट्स ने 9 गोल्ड समेत कुल 35 मेडल जीते हैं। तीसरे दिन भी भारत के खाते में मेडल की बौछार होने की उम्मीद है।
👏2
बांग्लादेश के दो नागरिकों को फांसी दिए जाने को लेकर उठे आक्रोश के बीच सऊदी अरब में मौत की सजा का एक और मामला सामने आया है। सऊदी अरब में एक युवक को मौत की सजा दी है, जो कथित तौर पर उसने तब किए थे जब वह 14 साल का एक नाबालिग किशोर था। दुनिया भर में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर नजर रखने वाली संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने इसकी जानकारी दी है। HRW ने बताया कि सऊदी अधिकारियों ने इसी 17 अक्टूबर को हसन जकी अल-फराज को मौत पर अमल किया।
😁2🔥1
उत्तराखंड में मदरसों को अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले स्कूलों की तरह मदरसों को अब जुमे की बजाय रविवार को बंद रखा जाएगा। शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों पर ये नियम लागू रहेगा।
🤡2👍1
परिसीमन के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि क्या उसके पास इस प्रक्रिया को लेकर कोई नया प्रस्ताव है या फिर सरकार पिछले बजट सत्र में गिर चुके संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा लाने की तैयारी कर रही है। जयराम रमेश ने यह सवाल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिए गए जवाब के बाद सरकार से पूछा।
🔥3
यमन के तीसरे सबसे बड़े शहर ताइज के एक रिहायशी इलाके पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमला किया, जिसमें दो किशोरियों की मौत हो गई। मंगलवार को हुए इस हमले ने देश में बढ़ते संघर्ष के बीच ताइज के आम नागरिकों पर मंडरा रहे खतरों की ओर एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है। यह शहर हमलों और घेराबंदी का लंबे समय से सामना कर रहा है।
👏2
SEM कोर्ट ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश दिया है।
❤5👎5
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में आयोजित एक समारोह के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच 20 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये हैं। मोहम्मद मुइज्जू कल पाकिस्तान के दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को मालदीव के साथ पाकिस्तान के संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
🤮3💩1
पंजाब पुलिस ने नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में सख्त कदम उठाया है। पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कॉर्प को कानूनी नोटिस भेजकर ऐसे वीडियो वाले 49 लिंक हटाने का निर्देश दिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन वीडियो के प्रसार से जनता में आक्रोश बढ़ सकता है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
👏1
झारखंड के पलामू जिले में एक बेहद ही खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां 61 साल के एक बुजुर्ग की जादू टोने के शक में काट कर हत्या कर दी गई। मारने वाले परिवार का आरोप है कि उसके कथित जादू टोने की वजह से उनका बेटा बीमार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
⚡1