सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। इस हमले में दो भारतीय घायल भी हुए हैं। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के संपर्क में है और घटना के बारे में जानकारी जुटा रहा है। सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर ये हमला बुधवार देर रात हुआ है। इस हमले में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दो मौतों के अलावा आठ लोग घायल हुए हैं।
🔥3😢1
आंध्र प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद 100 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया रोक दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने एक आदेश जारी कर 13 नगर निगमों, 87 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में चुनाव की आगे की प्रक्रिया रोकने का निर्देश दिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने इससे पहले 14 अक्टूबर को इन शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की थी।
🔥2
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में सीमा के कई स्थानों पर चीनी सैनिकों के साथ आमना-सामना हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी है, जहां अरुणाचल में कई जगहों पर आमना-सामना हुआ है और यह अभी भी जारी है। इस साल जुलाई के बाद से उत्तर-पूर्वी सीमा पर बढ़ते तनाव के स्तर की यह पहली आधिकारिक पुष्टि है। वहीं, कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार का घेराव किया है।
👏3
फ्रांस में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद सरकार ने शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शनों से निपटने के लिए सख्त तैयारी की है। देश की आर्थिक स्थितियों का विरोध कर रहे समूहों ने शनिवार को देश भर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके ठीक एक सप्ताह पहले 17 अक्टूबर शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया था। उस दौरान जमकर दंगे हुए। पूरे फ्रांस में भीड़ ने पुलिस अधिकारियों और सरकारी इमारतों पर हमला किया। सैकड़ों दुकानों और व्यवसायों में लूटपाट की गई।
🔥2
भारत-म्यांमार सीमा पर फेंसिंग के काम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके भारत-म्यांमार सीमा पर चल रही फेंसिंग के काम की प्रगति की समीक्षा की। राज्यपाल ने बैठक में अधिकारियों को फेंसिंग के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। दरअसल मणिपुर के पांच जिलों चुराचंदपुर, तेंगनुपाल, चंदेल, कामजोंग और उखरुल की म्यांमार के साथ 398 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिस पर अभी तक कोई फेंसिंग नहीं लगी है।
🔥3
भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में अनाहत ने एक बार फिर उलटफेर किया। उन्होंने मिस्र की ही खिलाड़ी सलमा हानी को हराया। छठी सीड हानी के खिलाफ अनाहत को 3-2 से जीत मिली। किसी PSA गोल्ड-लेवल इवेंट में अनाहत का यह पहला सेमीफाइनल है।
🔥2
दिल्ली HC ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज की । मामला 16 अक्टूबर को हुए ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। बोरा ने SEM की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें उनसे 10 हजार रुपये का पर्सनल बॉन्ड और एक जमानतदार देने को कहा गया था।
🤡5🤷♂2❤2👏1
भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसके करीबी और हरियाणा के फरीदपुर गांव के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में ही गिरफ्तार किया गया है। विदेश में बैठकर वसूली सिंडिकेट चलाने वाले इस गैंगस्टर को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है।
👏3
भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। ईरान की ओर से संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालीबाफ प्रतिनिधित्व करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह मंच भारत की संसदीय कूटनीति के इतिहास में एक नया अध्याय साबित होगा।
🔥2
दिल्ली में कल रविवार, 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें करीब 2.5 लाख मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें लगभग 2 लाख ट्रैफिक चालान शामिल हैं। दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (DSLSA) ने लोक अदालत की तारीख बदलकर 25 अक्टूबर तय की थी।
🔥4
राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में एक भयानक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। कार चला रहा ड्राइवर भी नहीं बच पाया और उसने गाड़ी के अंदर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में सिर्फ एक दुधमुंही बच्ची बची, जिसकी उम्र सिर्फ 7 महीने है। उनकी भी हालत गंभीर है।
😢6
अमेरिका और इजरायल की बढ़ती धमकियों के बीच एक अमेरिकी राजनयिक ने कहा है कि ईरान पर जल्द हमला हो सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एपिक फ्यूरी जैसा सैन्य अभियान शुरू करने की बात कही है। यह टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य जमावड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
🤡4
दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुवातु में दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वक्षेण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया। इसके कुछ ही देर बाद USGS ने 6.9 तीव्रता का एक दूसरा भूकंप आने की जानकारी दी। दोनों भूकंप के बीच 25 सेकंड का अंतर रहा।
🔥4
दिल्ली में सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए दिल्ली सरकार ने एक कड़े विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 20 अक्टूबर 2026 को घोषित किए गए नए नियमों के तहत 1 नवंबर 2026 से लेकर 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड उन सभी गैर-बीएस6 (Non-BS6) वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो आधुनिक उत्सर्जन मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं।
🤣6🤔1
भारतीय भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर अशोक सेन को 2026 के लिए प्रतिष्ठित ' ऑस्कर क्लेन मेडल ' से सम्मानित किया गया है। वे यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी बन गए हैं। यह पुरस्कार ' स्ट्रिंग थ्योरी ' (जो ब्रह्मांड की मूलभूत प्रकृति को समझाने का प्रयास करती है), 'ब्लैक होल एंट्रॉपी' और 'स्ट्रिंग फील्ड थ्योरी' में उनके अहम योगदान को मान्यता देता है। इन क्षेत्रों ने आधुनिक सैद्धांतिक भौतिकी को एक नई दिशा दी है।
🔥4❤1
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने बताया कि संगीता सिंह देव ने परमाणु प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्रगति का जिक्र किया और IAEA के 'तकनीकी सहयोग कार्यक्रम' और प्रमुख पहलों के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया। मिशन ने यह भी बताया कि भारत ने 'साउथ-साउथ सहयोग' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
🔥4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देश को मन की बात कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में उगाई जा रही कपास की ऑर्गेनिक खेती को लेकर तारीफ की। मन की बात में पीएम मोदी ने हैंडलूम का काम कर रही महिलाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने स्वदेशी ऑर्गेनिक कॉटन से बने कपड़े का भी जिक्र किया है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की हेवल नदी का भी जिक्र किया।
🔥6🤡1
फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया ( FLDI ) ने दिल्ली में एलपीजी वितरकों की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल के आह्वान का विरोध किया है। साथ ही, उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपील की है कि वे पहले की तरह एलपीजी की सप्लाई और डिलीवरी का काम जारी रखें ताकि कोई भी परिवार इस त्योहार के मौके पर प्रभावित न हो। साथ ही FLDI ने अपने वितरकों से विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में भी भाग नहीं लेने की अपील की है।
👍6
अमेरिका में गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क और उनके कथित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच अहम हो गई है। पता चला है कि दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार की हत्या में ग्रेटर नोएडा के गैंगस्टर रणदीप भाटी के शूटर का इस्तेमाल किया गया था।
🔥3
अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़ी भारतीय कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। इस बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने भारतीय कारोबारियों से ईरान के साथ व्यापार जारी रखने और उसे विस्तार देने की अपील की है। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रतिबंधों और भुगतान संबंधी दिक्कतों के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। हालांकि, उन्होंने जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित होने की आशंका को खारिज किया है।
🔥3