आर्मेनिया की संसद में जमकर बवाल हुआ है और सांसदों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद तारोन चखोयान के भाषण पर बवाल मच गया और विपक्षी दल भड़क उठे। इसके बाद दोनों ही पक्षों के सांसदों के बीच में संसद नैशनल असेंबली के भीतर ही मारपीट होने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक सांसद तारोन ने विपक्षी सिविल कांट्रैक्ट पार्टी पर बहुत अपमानजनक टिप्पणी की थी और इसके बाद उनकी स्स्ट्रांग आर्मेनिया पार्टी के मुखिया नारेक कारापेटयन के साथ बहस शुरू हो गई। यह बहस तुरंत ही मारपीट में तब्दील हो गई।
🔥3😁2
बिहार के मोकामा इलाके में कुख्यात दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के विधायक अनंत सिंह को बहुत बड़ा कानूनी झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट से बहुचर्चित जेडीयू विधायक अनंत सिंह की बेल रद्द हो गई है। अब उन्हें सरेंडर करना होगा। अनंत सिंह अभी दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत पर बाहर हैं।
🔥5
मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहा इंडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सांकेतिक संसद सत्र आयोजित कर रहा है। इसमें विपक्षी सांसद जनता की अदालत में अपनी राय रखेंगे और बाद में मुख्य आयुक्त के महाभियोग के पक्ष में मतदान करेंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के सांकेतिक संसद सत्र की अध्यक्षता करने की संभावना है, जबकि विपक्षी ब्लॉक के सांसद मुख्य आयुक्त के महाभियोग का पक्ष रखेंगे।
👍5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को गुजरात पहुंचने पर बनासकांठा में भव्य स्वागत हुआ। बनासकांठा के डीसा में आने वाले भीलड़ा में रोड शो के दौरान 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' प्लेकार्ड से लोगों ने विपक्ष को संदेश दिया है कि देश को विकसित और टॉप इकोनॉमी बनाने तक मोदी कहीं नहीं जाएंगे। पीएम मोदी ने एक खुले वाहन पर सवा होकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
🔥3🤡2❤1
CBSE ने 9वीं क्लास के सिलेबस में बड़ा बदलाव करते हुए 3 विषयों को हटा दिया है। जिसका सीधा असर सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 पर पड़ेगा। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर एक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई है कि अब कौन-से सबेक्ट्स पढ़ने होंगे और 10वीं बोर्ड परीक्षा का असेसमेंट कैसे होगा।
🤡4
भारत में तुर्की के राजदूत अली मुरात एर्सोय का कहना है कि दोनों देश अजनबी बनकर नहीं रह सकते हैं। दरअसल, एर्सोय ने यह बात तब कही, जब नई दिल्ली में गुरुवार को तुर्की के 103वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत ने अपना एक आधिकारिक प्रतिनिधि भेजा। पिछले साल भारत इस समारोह में शामिल नहीं हुआ था।
🔥3🍌3
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की जोशीमठ क्षेत्र की पहाड़ी में क्रैश होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। सीएम धामी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।
🤔3🤡1
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में 2026 से पहले सिर्फ एक ही भारतीय महिला फाइनल में पहुंची थी। मंगलवार को दो महिला रेसलर काजल ढोचक ने 76 तो नीलम सिरोही 50 किलोग्राम के इवेंट में फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी गोल्ड मेडल का मुकाबला हार गई। अब एक और भारतीय महिला रेसलर ने चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
🔥3
ईरान ने दुनियाभर में पहुंच रखने वाला सैन्य एजेंसियों का सीक्रेट नेटवर्क बनाया है। इस नेटवर्क के जरिए ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को बायपास किया है। ईरान ने बीते साल (जनवरी, 2025) से अमेरिका और पश्चिमी देशों के सैंक्शन को धता बताते हुए 2 अरब डॉलर के हार्डवेयर, विस्फोटक और सैन्य इस्तेमाल के ट्रक मंगाए हैं। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है।
🔥4
संसदीय चुनाव में बहमत के लिए जरूरी 61 सीटों से दूर रहने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'एक मजबूत दक्षिणपंथी सरकार' बनाने का आह्वान किया है। सौ फीसदी वोटों की गिनती होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा 'जब तब वो कट्टरपंथी शासन (ईरान) मौजूद है और उसके झंडे पर 'इजरायल का विनाश' लिखा हुआ है तब तक मेरा मिशन पूरा नहीं हुआ है।'
👏7
भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने 59 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनसे पहले सिर्फ एक ही भारतीय पहलवान सुशील कुमार 2010 में वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।
👏6
एकता नगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया।
👍2🍾2
ISRO ने अपने नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 का सफल प्रक्षेपण किया है। यह सैटेलाइट भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को फिर से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे न केवल देश में नेविगेशन सेवाओं की सटीकता और उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि मिसाइलों की दिशा तय करने से लेकर लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों के संचालन तक में भारतीय सेना को मदद मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कामयाबी पर ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है।
👏7
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय पुरुष चयन समिति ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को सीरीज के पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। आकिब नबी को शुरुआती चयन में सिर्फ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था लेकिन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के कारण उन्हें अब सीरीज की शुरुआत से ही स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।
🔥3
दिल्ली से रात में सफर शुरू कर अगली सुबह काशी (वाराणसी) पहुंचने का विकल्प दिवाली से पहले यात्रियों को मिल गया है। 31 अक्टूबर यानी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से रात का सफर आरामदायक होने के साथ यात्रियों का दिन का समय भी बचेगा। इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों के अलावा दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और परिवारों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
🔥6👍3
भारत में पिछले 12 साल में गरीबी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1% (रोजाना 3 डॉलर से कम कमाने वाले) थी, जो 2023 में घटकर 2.6% रह गई। इस दौरान 49.6 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर आए। वर्ल्ड बैंक ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाले देशों में रखा है।
👍7💩7🤬1
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 1 नवंबर 2026 कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया है। रैली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी गठबंधन के कई दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
🔥9👎3
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को 54-20 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय महिलाओं ने फाइनल में युगांडा को 35-15 से रौंदा था, जिससे भारत ने इस टूर्नामेंट में दोहरी खिताबी जीत पूरी की।
❤3
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद खुलासा किया है कि वह बिहार में भी कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन वहां प्रशासन ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां तक कि सिंंगर से कहा गया कि वह अपनी भीड़ खुद संभाले। इस बीच CJP के अभिजीत दिपके ने दिलजीत दोसांझ से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
🔥7❤2😁1
मिंटो ब्रिज से शुरू होकर इंडिया गठबंधन का मार्च कनॉट प्लेस तक पहुंच चुका है। इस मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, शशि थरूर, फारुख अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव राम गोपाल यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
🔥8🍌4