NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 photo
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज फिर विपक्षी सांसद सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस में कांग्रेस नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का लंच रखा गया है। इस दौरान विपक्षी दलों के सांसदों के बीच निर्वाचन आयोग मामले में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
👏4
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच के आदेश को चुनौती देने वाली पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले को शुक्रवार के लिए टाल दिया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि जस्टिस नागू को फाइल देर से मिली है, इसलिए उन्हें मामले का अध्ययन करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला।
🔥2
यमन की हूती सरकार में कार्यवाहक विदेश मंत्री अब्दुलवाहिद अबू रास ने पाकिस्तान और तुर्की को सऊदी की मदद ना करने के लिए कहा है। अबू रास ने दोनों देशों को सऊदी अरब के साथ चल रही उनकी लड़ाई से दूर रहने के लिए कहा है। हूती नेता ने कथित तौर पर पाकिस्तान को याद दिलाया है कि भारत के साथ संघर्ष में उन्होंने इस्लामाबाद को समर्थन जताया था और आज भी वह उनको दोस्त देश की तरह देखते हैं।
🤬4🤡2
ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना पूरी तरह से दबदबा कायम किया है। दुनिया के टॉप-10 वनडे बल्लेबाजों की सूची में भारत के चार दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। 841 रेटिंग अंकों के साथ 27 साल के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज के रूप में शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद रन मशीन विराट कोहली तीसरे स्थान पर (781 अंक) और कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर (770 अंक) बने हुए हैं। केएल राहुल 10वें रैंक पर हैं।
👍7
पंजाब में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला नगर निगम के 28 वार्डों और मोगा जिले के बाघापुराना तथा धर्मकोट नगर परिषदों के कुल 22 वार्डों में दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया है। इस तरह कुल 50 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया नए सिरे से कराई जाएगी।
🔥4
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें फंसाने के लिए स्टिंग ऑपरेशन के जरिए जाल बिछाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए तस्वीरें और दस्तावेज मौजूद हैं। शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कई लोग उनसे संपर्क करने पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पता है कि कथित स्टिंग ऑपरेशन के पीछे कौन लोग हैं।
🔥4
ओलंपिक मेडलिस्ट और 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के पूर्व पति ओन्लर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस किया है। BNS की धारा 356 के तहत दर्ज इस मामले में ओन्लर ने आरोप लगाया है कि मैरी कॉम ने इंटरव्यू और टेलीविजन पर उनके बारे में ऐसी बातें कही हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
🔥5
केंद्र सरकार मरीजों की दवा के बिल में कमी लाने को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत सरकार ने सभी कैंसर दवाओं, जिनमें जरूरी, नॉन-शेड्यूल्ड, ब्रांडेड और जेनेरिक के साथ-साथ घरेलू और पेटेंटेड दवाएं भी शामिल हैं। इनके लिए ट्रेड मार्जिन को MRP के 30 फीसदी तक सीमित करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने TOI को बताया कि इससे जीवन रक्षक कैंसर दवाओं की MRP में 20 से 70 फीसदी तक की कमी आ सकती है।
👍6
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1 वीजा प्रोग्राम को लेकर मॉइक्रोसॉफ्ट और दूसरी आईटी कंपनियों पर हमला बोला है। वेंस ने इन कंपनियों पर वीजा प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल करके अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों को रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनियों के जरिए देश में लाए स्किल्ड प्रोफेशनल को बंधुआ मंजदूर कहा।
😁4
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो के MD को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट को बंद रखने का अनुरोध किया।
😱4❤3🤬3
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया। चार महिला पहलवानों की अपील पर अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी, जिन्होंने यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को चुनौती दी है।
😁3👎1
उत्तर प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नोएडा (जेवर) इंटरनैशनल एयरपोर्ट का नाम अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा।
👎10❤3
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह बंद करने पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर सब कुछ ठप नहीं किया जा सकता। प्रशासन को यह देखना होगा कि किन इलाकों में पाबंदियां जरूरी हैं और किन जगहों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रखी जा सकती है।
👏7👎2❤1
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और कुछ रेलवे सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी।
❤5👍3
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर लैंड करते ही हिरासत में ले लिया है। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से डिटेन किया गया था। अब तक पूरे 150 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है।
👎10😁7👍3🔥2
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही है। जहां 140 करोड़ लोग शांति और सद्भाव से रह रहे हैं और भारत के विकास में मिलकर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और सीजेपी पर हमला बोला।
👍10💩5🥰2👎1
चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) के खिलाफ सीजेपी और विपक्षी दलों के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर पाबंदियां जारी रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है।
🔥6😁3👎2
इथियोपिया के दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं में सुधारों को लेकर अड़ंगा लगाने वालों पर जमकर बरसे। जयशंकर ने भारत और अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा कि भारत और अफ्रीका ऐसी पुरानी वैश्विक व्यवस्था का सामना कर रहे हैं, जो अक्सर उनके हितों को नजरअंदाज करती है।
🔥4
फॉर्म 6 में बदलाव के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग ने फॉर्म 7 को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति इस फॉर्म को अधिकतम 10 बार ही भर सकेगा। बता दें कि यह फॉर्म किसी मतदाता के नाम को जोड़े जाने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए होता है या फिर नया नाम जुड़वाने के लिए होता है। इस फॉर्म के आधार पर जांच करने के बाद बीएलओ फैसला लेता है कि संबंधित नाम को हटना या जोड़ना है।
😁8🤨1
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स (Jio Platforms) अपने IPO में 10.3 ट्रिलियन रुपये (लगभग 106 अरब डॉलर) का वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य रख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सौदे से जुड़े चार बैंकरों ने शुक्रवार को बताया कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जियो प्लैटफॉर्म्स अपने शेयरों का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय करने जा रही है। इस मसले पर फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोई जवाब नहीं दिया है।
👏7