NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 photo
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
केंद्र सरकार मरीजों की दवा के बिल में कमी लाने को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत सरकार ने सभी कैंसर दवाओं, जिनमें जरूरी, नॉन-शेड्यूल्ड, ब्रांडेड और जेनेरिक के साथ-साथ घरेलू और पेटेंटेड दवाएं भी शामिल हैं। इनके लिए ट्रेड मार्जिन को MRP के 30 फीसदी तक सीमित करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने TOI को बताया कि इससे जीवन रक्षक कैंसर दवाओं की MRP में 20 से 70 फीसदी तक की कमी आ सकती है।
👍6
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1 वीजा प्रोग्राम को लेकर मॉइक्रोसॉफ्ट और दूसरी आईटी कंपनियों पर हमला बोला है। वेंस ने इन कंपनियों पर वीजा प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल करके अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों को रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनियों के जरिए देश में लाए स्किल्ड प्रोफेशनल को बंधुआ मंजदूर कहा।
😁4
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो के MD को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री एग्जिट को बंद रखने का अनुरोध किया।
😱4❤3🤬3
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया। चार महिला पहलवानों की अपील पर अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी, जिन्होंने यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को चुनौती दी है।
😁3👎1
उत्तर प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नोएडा (जेवर) इंटरनैशनल एयरपोर्ट का नाम अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा।
👎10❤3
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह बंद करने पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर सब कुछ ठप नहीं किया जा सकता। प्रशासन को यह देखना होगा कि किन इलाकों में पाबंदियां जरूरी हैं और किन जगहों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रखी जा सकती है।
👏7👎2❤1
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और कुछ रेलवे सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी।
❤5👍3
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर लैंड करते ही हिरासत में ले लिया है। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से डिटेन किया गया था। अब तक पूरे 150 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है।
👎10😁7👍3🔥2
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही है। जहां 140 करोड़ लोग शांति और सद्भाव से रह रहे हैं और भारत के विकास में मिलकर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और सीजेपी पर हमला बोला।
👍10💩5🥰2👎1
चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) के खिलाफ सीजेपी और विपक्षी दलों के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर पाबंदियां जारी रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है।
🔥6😁3👎2
इथियोपिया के दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक संस्थाओं में सुधारों को लेकर अड़ंगा लगाने वालों पर जमकर बरसे। जयशंकर ने भारत और अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा कि भारत और अफ्रीका ऐसी पुरानी वैश्विक व्यवस्था का सामना कर रहे हैं, जो अक्सर उनके हितों को नजरअंदाज करती है।
🔥4
फॉर्म 6 में बदलाव के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग ने फॉर्म 7 को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति इस फॉर्म को अधिकतम 10 बार ही भर सकेगा। बता दें कि यह फॉर्म किसी मतदाता के नाम को जोड़े जाने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए होता है या फिर नया नाम जुड़वाने के लिए होता है। इस फॉर्म के आधार पर जांच करने के बाद बीएलओ फैसला लेता है कि संबंधित नाम को हटना या जोड़ना है।
😁8🤨1
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स (Jio Platforms) अपने IPO में 10.3 ट्रिलियन रुपये (लगभग 106 अरब डॉलर) का वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य रख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सौदे से जुड़े चार बैंकरों ने शुक्रवार को बताया कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जियो प्लैटफॉर्म्स अपने शेयरों का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय करने जा रही है। इस मसले पर फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोई जवाब नहीं दिया है।
👏7
अमेरिका ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा दक्षिण अफ्रीकी कानून विशेषज्ञ और ICC की पूर्व जज नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के कुछ घंटों बाद की। इस कदम के साथ वैश्विक न्यायाधिकरण के साथ उसका टकराव और बढ़ गया है। ICC की डिप्टी प्रॉसिक्यूटर नजहत शमीम खान ने इन प्रतिबंधों की निंदा की और कहा कि इनसे ट्रिब्यूनल का काम नहीं रुकेगा।
🔥4
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके समेत पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर बड़ा अपडेट है। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। तीनों नेताओं को शनिवार सुबह में दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से ही डिटेन कर लिया था।
👍9👎4
राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में वकीलों और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी हो गई। वहीं, इस दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने रविवार को शीर्ष अदालत खोलने के लिए जजों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अदालत का शुक्रिया कि वह रविवार को बैठी। फिर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम देश की सेवा के लिए बैठे हैं।
🔥5
दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत अन्य को अदालत की अवमानना पर कारण बताओ नोटिस।

हम संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि वे संक्षिप्त हलफनामा दाखिल कर यह बताएं कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए: प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
👏6👍2
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेट्रो-रेल सेवाएं सामान्य रूप से चलें, इंटरनेट पर न हो कोई अनावश्यक रोक

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मेट्रो और रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से किया जाए और कानून के मुताबिक इंटरनेट सेवाएं निर्बाध बनी रहें।
👍9❤2
नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने आम जिंदगी को प्रभावित किया है। रविवार सुबह नॉर्थ सेंट्रल नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ आई है। अचानक आई इस बाढ़ में करीब 40 मकान, कई छोटे-बड़े पुल और दूसरा जरूरी ढांचा बह गया है। इसके बाद बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम चल रहा है।
😐4