भारतीय भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर अशोक सेन को 2026 के लिए प्रतिष्ठित ' ऑस्कर क्लेन मेडल ' से सम्मानित किया गया है। वे यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी बन गए हैं। यह पुरस्कार ' स्ट्रिंग थ्योरी ' (जो ब्रह्मांड की मूलभूत प्रकृति को समझाने का प्रयास करती है), 'ब्लैक होल एंट्रॉपी' और 'स्ट्रिंग फील्ड थ्योरी' में उनके अहम योगदान को मान्यता देता है। इन क्षेत्रों ने आधुनिक सैद्धांतिक भौतिकी को एक नई दिशा दी है।
🔥4❤1
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने बताया कि संगीता सिंह देव ने परमाणु प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्रगति का जिक्र किया और IAEA के 'तकनीकी सहयोग कार्यक्रम' और प्रमुख पहलों के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया। मिशन ने यह भी बताया कि भारत ने 'साउथ-साउथ सहयोग' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
🔥4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देश को मन की बात कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में उगाई जा रही कपास की ऑर्गेनिक खेती को लेकर तारीफ की। मन की बात में पीएम मोदी ने हैंडलूम का काम कर रही महिलाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने स्वदेशी ऑर्गेनिक कॉटन से बने कपड़े का भी जिक्र किया है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की हेवल नदी का भी जिक्र किया।
🔥6🤡1
फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया ( FLDI ) ने दिल्ली में एलपीजी वितरकों की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल के आह्वान का विरोध किया है। साथ ही, उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स से अपील की है कि वे पहले की तरह एलपीजी की सप्लाई और डिलीवरी का काम जारी रखें ताकि कोई भी परिवार इस त्योहार के मौके पर प्रभावित न हो। साथ ही FLDI ने अपने वितरकों से विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में भी भाग नहीं लेने की अपील की है।
👍6
अमेरिका में गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क और उनके कथित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच अहम हो गई है। पता चला है कि दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार की हत्या में ग्रेटर नोएडा के गैंगस्टर रणदीप भाटी के शूटर का इस्तेमाल किया गया था।
🔥3
अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़ी भारतीय कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। इस बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने भारतीय कारोबारियों से ईरान के साथ व्यापार जारी रखने और उसे विस्तार देने की अपील की है। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रतिबंधों और भुगतान संबंधी दिक्कतों के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। हालांकि, उन्होंने जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित होने की आशंका को खारिज किया है।
🔥3
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रविवार को चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में रूट मार्च निकालेगा। मद्रास हाईकोर्ट ने संगठन को 25 अक्टूबर और 2 नवंबर को राज्यभर में 128 जगहों पर जुलूस निकालने की इजाजत दी है। इसी आदेश के बाद रविवार का कार्यक्रम हो रहा है। रविवार के मार्च के लिए चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों में सात जगहों को तय किया गया है। इनमें तिरुवोट्टियूर, कोलाथुर, एग्मोर, कोराट्टूर, अय्यप्पनथांगल, मेदावक्कम और क्रोमपेट शामिल हैं।
🔥4
अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट में भीड़ पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी के होमकमिंग वीकेंड के दौरान तल्लाहासी में फुटबॉल स्टेडियम के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह घटना एक फुटबॉल मैच के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई। इस दौरान 11 लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। स्थानीय प्रशासन ने कम से कम 12 घायलों को अस्पताल ले जाए जाने की पुष्टि की है, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं।
🔥3
दिल्ली से यूपी के सुल्तानपुर आ रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले की पांच गाड़ियां और एंबुलेंस आपस में टकरा गए। 91 KM माइलस्टोन के पास हुई इस दुर्घटना में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर आई है। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राहुल गांधी सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के लिए आ रहे हैं।
🤔3😁1😢1
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। राज्य में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस बीच में ही रोक दिए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि यह माफी फोन कॉल के जरिए मांगी गई। बाद में मीका सिंह की टीम ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब यह मामला यहीं खत्म हो जाएगा।
👍6
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दो दशकों के बाद छात्र संघ चुनाव फिर से कराने की घोषणा की गई है। सोमवार को जारी एक आदेश में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ के चुनाव, छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के भीतर कराए जाएंगे।
🔥4
सुल्तानपुर MP/MLA court ने मानहानि केस में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दोषमुक्त (बरी ) किया। 2018 में बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप था। कोर्ट ने माना कि इस केस में मानहानि का मामला नहीं बनता है।
❤6👍1👎1
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन के सामने हार कबूल कर ली है। शुरुआती नतीजों में नई पार्टी 'स्टूडेंट लिस्ट' को संसदीय चुनाव में जीतते हुए देख वुसिक ने अपनी हार मान ली। रविवार को हुए इस चुनाव से उनका देश की राजनीति में डेढ़ दशक पुराना दबदबा खत्म हो गया है। वुसिक ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में शासन किया।
👍3
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी' को दिए एक नए इंटरव्यू में, उनियाल ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और सवाल किया कि उन्हें माफी क्यों मांगनी चाहिए। उनका यह बयान तब आया है, जब मीका सिंह की टीम ने दावा किया था कि मंत्री ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांगी है।
🔥4👎2
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सत्यम शिवम सुंदरम लिखते हुए महाकाल की तस्वीर साझा की। बता दें कि राहुल गांधी 1 नवंबर से रामलीला मैदान में आंदोलन करने जा रहे हैं।
🔥4😁1
सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों को हमले रोकने के लिए 1 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अऱब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान मिलिट्री एयरक्राफ्ट से यह पैसा लेकर ईरान पहुंचे थे। ईरान ने हूती हमलों को लेकर सऊदी अरब को कोई आश्वासन नहीं दिया है।
😁3
अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना अमृतसर जिले के चीते कलां गांव की है। तीरथ सिंह यहां के सरपंच के बेटे थे। वहां भाई गांव में ब्लॉक समिति सदस्य हैं। उन्हें देर रात गांव के ही एक दूसरे परिवार के लोगों ने गोली मारी थी। पंजाब में लगातार फायरिंग और हत्याओं से घटना से माहौल गर्म है।
😱3😢1
तमिलनाडु की थेनी उप-जेल में बंद 17 कैदी देर रात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करके फरार हो गए। इन 17 कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार कैदियों को खोजने और पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक फरार कैदी को गिरफ्तार किया गया है।
😁4
इजरायल में आज संसदीय चुनाव है। इजरायल के 73 लाख मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और पूर्व आईडीएफ चीफ गादी आइजेनकोट की याशर पार्टी के बीच हो रहा है। कई दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां भी इजरायल चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
👍4
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने फास्टैग एनुअल पास के नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए काफी कम कीमत पर एनुअल कंसेशन पास की शुरुआत की गई है। नए नियमों के तहत अब लोग 1500 और 3000 रुपये में साल भर का पास ले सकते हैं।
👏6