NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)
2.44K subscribers
1 link
Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli

On Facebook : @NBTDilli

Mail us on nbttelegram@gmail.com

Website : www.nbt.in
Download Telegram
मुरासु चक्रवाती तूफान ने आंध्र प्रदेश के तट के पास कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई। कई इलाकों में बड़े-बड़े वृक्ष टूटकर धाराशायी हो गए। राहत-बचाव की टीम मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। मुरासु चक्रवाती तूफान की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आई। नेल्लोर और नरसपुर के बीच इसने जमकर तबाही मचाई।
🔥4
CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है।
🤣7👍1
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में नतीजे ना आने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्सा जाहिर किया है। चुनाव नतीजों पर पहली टिप्पणी में उन्होंने कहा कि अगर वह खुद मैदान में होते तो रिजल्ट बिल्कुल उलट होते। अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि आज रात वे खुद चुनाव मैदान में नहीं थे। अगर मैं होता तो हम भारी बहुमत से जीत जाते। उनका यह पोस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद आया है।
👍5🔥2😁2
वकीलों को धमकाने और अपमानजनक टिप्पणी का आरोप, ACP मनस्वी वशिष्ठ समेत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ PIL पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा दिल्ली HC। वकील ने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए किया था मेंशन। PIL में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
🔥5😁1
केंद्र ने अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने का ऐलान किया है। सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निवीरों को दो साल का और इंगेजमेंट पीरियड मिलेगा। इसके बाद आर्म्ड फोर्सेज में भी एनरोलमेंट किया जाएगा। दो साल का पीरियड पूरा होने के बाद ऑब्जेक्टिव सेलेक्शन प्रक्रिया के जरिए उन्हें सेना में भर्ती का मौका मिलेगा। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवीरों’ को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की।
🥰6
सऊदी अरब और सीरिया के रक्षा मंत्रालयों के बीच सहयोग समझौता हुआ है। इस एग्रीमेंट पर बुधवार को दोनों पक्षों ने दस्तखत किए हैं। यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब यमन के हूथी विद्रोही सऊदी अरब पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। सऊदी के सामने हूती एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। अगर सऊदी को सीरिया का सहयोग इस मुद्दे पर मिलता है तो ये उनकी सुरक्षा के लिहाज से काफी फायदेमंद सबित हो सकता है।
🔥3
सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में उपकप्तानी का बोझ न देने और उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की सलाह दी है। उन्होंने साफ लहजे में लिखा, 'मुझे लगता है कि दलीप ट्रॉफी में उन्हें उपकप्तान बनाना थोड़ा जल्दबाजी है। अभी हमें उन्हें लाल गेंद से ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने देने चाहिए और जल्दबाजी करने के बजाय एक-एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए!'
👍5
हरियाणा के पंचकूला जिले में सरकारी स्कूल के अंदर 6 साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई करने वाले 8 वर्षीय छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने जमानत दे दी। इसी के साथ बोर्ड ने घटना के वीडियो सोशल मीडिया से हटाने का भी आदेश दिया है। बता दें कि 28 अक्टूबर को हुई इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। शनिवार को जेजेबी के सामने पेश किए जाने के बाद आरोपी बच्चों को अंबाला के ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था। इस बीच, पीजीआईएमईआर में भर्ती बच्ची को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
🔥3
भारत ने ओलंपिक में हॉकी का आखिरी गोल्ड मेडल 1980 में जीता था। रूस के मॉस्को में हुए गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में भारत ने स्पेन को हराया था। उस टीम में एमएम सोमैया अहम सदस्य थे। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके सोमैया के घर से उनका ओलंपिक गोल्ड मेडल चोरी हो गया है। बेंगलुरु के न्यू टिप्पसंद्रा इलाके में उनका घर है। चोरों ने ओलंपिक गोल्ड के अलावा तीन अन्य इंटरनेशनल मेडल और सोने-चांदी के कीमती सामान पर भी हाथ साफ किया।
👍1
हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी चुनावी हार का ठीकरा SIR पर फोड़ते हैं।
💩5🤣2
60000 रुपए के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। साथ ही उसके एक साथी के साथ उसे पकड़ लिया है। घायल डकैत का इलाज मुरैना जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के भारी इंतजाम हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में कल्ली गुर्जर का आतंक बढ़ रहा था।
🔥3
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने दिवाली के लिए सब्जियों का एक विशेष पैकेज पेश किया है। इसमें 10 जरूरी चीजें शामिल हैं और इसकी कीमत सिर्फ 100 रुपए है। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी जिन्हें त्योहारों के इस मौसम में खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा है। 'वेट्री स्पेशल वेजिटेबल पैकेज' नाम की इस पहल को राज्य सहकारिता विभाग के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह 5 से 7 नवंबर तक तमिलनाडु भर के 218 चुनिंदा सहकारी केंद्रों पर उपलब्ध होगा।
🔥3
दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
🔥2
पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच एक और बड़ी मुठभेड़ हुई। शेरपुर गंगा घाट के समीप हुई इस मुठभेड़ में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल तीन शातिर अपराधी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गए हैं। मारे गए इन तीनों अपराधियों की पहचान राजा शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव के रूप में की गई है।
🔥2
भारत की रक्षा ताकत को और मजबूती मिली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने स्वदेशी तकनीक से विकसित प्रलय मिसाइल का ओडिशा तट के पास सफल उड़ान परीक्षण किया है।
🔥4
ओबीसी आरक्षण में क्रीमीलेयर का मुद्दा एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। विवाद इस बात को लेकर है कि ओबीसी उम्मीदवारों के माता पिता की आय के साथ उनके पद और सामाजिक स्थिति को किस तरह देखा जाना चाहिए। 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। इसे लेकर केंद्र सरकार की अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसले के प्रभाव और उसके लागू होने की सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
👏4
पंजाब के राजपुरा से बड़ी खबर आ रही है। राजपुरा में सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। जो कि चार कोच में फैल गई। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना है। आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
😱6
उत्तराखंड स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मित्रों महत्वपूर्ण बात ये है कि आपको तय करना है कि अगले चुनाव में BJP की विकास देने वाली सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार करने वाली राहुल बाबा की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि यूसीसी को धीरे-धीरे में बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे।
👍3🤡2
ब्रिटिश एक्टर और कॉमेडियन रसेल ब्रांड को गुरुवार को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी ठहराया गया। ये मामले 20 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सुनवाई के बाद जूरी ने उन्हें चार महिलाओं से जुड़े एक रेप केस और यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी पाया। वहीं, दो रेप के मामलों और अश्लील हरकत करने की कोशिश के एक मामले में उन्हें बरी कर दिया गया।
👍3
अमेरिका फिर से ईरान पर हमला कर सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के अधिकारियों के साथ बैठक की है। वहीं अमेरिकी सेन्ट्रल कमांड ने ईरान पर फिर से हमला करने की तैयारी शुरू कर दी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान पर फिर हमला करने से अमेरिका की इकोनॉमी पर भयानक असर होंगे।
👏3