अभी कुछ ही दिनों पहले मैं कोलकता के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य-वक्ता आमंत्रित था | कार्यक्रम शुरू होने से कुछ ही देर पहले मेरे पास एक नौजवान आकर बोला – सर मैं श्रीकांत, आपका स्टूडेंट | सर मैं आपके पास कुछ ही दिन तो पढ़ा था कि पैसे के अभाव में परिवार के गुजारे के वास्ते मुझे कोलकाता आना पड़ा | मैंने मजदूरी की | रात-रात भर लगातार मजदूरी | बर्तन तक साफ़ किया | लेकिन कभी मन से हारा नहीं | पढ़ाई भी जारी रखी |
मैंने सिर्फ आपका वही फार्मूला हमेशा याद रखा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है और काम चाहे कोई भी हो हमेशा सबसे बेहतर करो | सबसे बेहतर का मतलब कि शायद दुनिया में इतना अच्छा अब तक कोई नहीं किया हो | और पता है सर आज मैं इसी ताज होटल में मैनेजर हूँ | सब आपका आशीर्वाद है | और फिर उसके आखों से ख़ुशी के आँसू छलक गये | मैंने सिर्फ इतना ही कहा कि तुमने यह प्रूफ कर दिया कि --- अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा तो वही बनेगा जो हक़दार होगा |
मजदूर दिवस की दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं |
#LabourDay

👍23❤5🤩1