Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal
19.4K subscribers
6.45K photos
97 videos
2.03K files
1.01K links
Exam Oriented Study material For 1st grade , 2nd grade , FSO , EO/RO , RAS, SI, REET and many more...
#rrb #ntpc
#patwar #reet
#hand_written_notes
#handwrittennotes

Contact Admin for any queries :
📲 @OP_Prajapati
@TheOpPrajapati
👉 Omg000888@gmail.com
Download Telegram
विद्यार्थी हित में एक संदेश
#copy-pest

जब आपके पास क्वालिटी नहीं हो , और फिर भी आपको अपना उत्पाद बेचना हो तो उस हेतु कोचिंग संस्थानों ने ऑफर नामक नया मायाजाल आरंभ किया है । काफ़ी दिनों से सोच रहा था इस पर लिखूँ , चूँकि मैं ख़ुद इस दुनियाँ में हूँ तो ख़तरे भी बहुत है मगर आगाह करना आवश्यक भी था ।

हर दिन मेरे पास किसी न किसी विद्यार्थी का आग्रह भरा संदेश प्राप्त होता है कि सर मैंने कहीं और से ऑफर के चक्कर में कोर्स ले लिया है अब मुझे आपसे पढ़ना है , कृपया रियायत दीजिए । काश स्टूडेंट इन बड़े संस्थानों के उद्देश्य को समझ पाते , ये इतने ही आपके लिए हितकारी होते तो पहले से ही क़ीमत कम रखते न की राष्ट्रीय पर्व या अन्य किसी दिवस को भुनाते ।ये लोग पहले क़ीमत अधिक रखेंगे फिर किसी दिवस को ऑफर चलाकर बच्चे को ग्राहक बनाकर छला जाएगा ।

मुझे कई बार कहा जाता है कि आप ऑफर दीजिए खूब विद्यार्थी जुड़ेंगे , तब मेरा एक ही जवाब होता है कि मुझे भीड़ नहीं जुटानी, जो अपनी तैयारी को लेके गंभीर है वो नियत शुल्क देके पढ़ लेगा,जो आर्थिक कमजोर है उनको हम रियायत दे दिया करते है कई ज़रूरतमंद फ्री भी कर देता हूँ , मगर यूँ मायाजाल का पासा नहीं फेंकूँगा ।

10 अगस्त को कोर्स लेने वाला स्टूडेंट कोर्स के 6K शुल्क देता है और 15 अगस्त को लेने वाला 4K शुल्क देता है , अब अधिक देने वाले को दुख होता रहेगा कि काश मैं थोड़े दिन और इंतज़ार करता , इस चक्कर में कई अभ्यर्थी कई दिन इंतज़ार और करते है । अतः अभ्यर्थियों को कुछ रुपयों के ख़ातिर इन झाँसों से बचना चाहिए , आख़िर मामला भविष्य निर्माण का है , बाक़ी आज का अभ्यर्थी समझदार भी बहुत है 😊

✍️ गणपत सिंह राजपुरोहित
👍27❤5
आचार संहिता v/s बेरोज़गार...

ओ जादुगर कुछ ऐसा कर कमाल
के जादू हो जाएं
ओ जादुगर कुछ ऐसा कर कमाल
के जादू हो जाएं
कुछ घंटे ही बचें है फिलहाल
के विज्ञप्ति आ जाए ...

ऐ गल्ल ते गलत ऐ
जो वी जादुगर कर रेया जानी
पर ऐ वे देख भर्ती बिन
किंझ मर रेया बेरोज़गार
ओ मरजांगे लै संभाल
ओ मरजांगे लै संभाल
के भर्ती आ जाएं

मैनु पता के दुनिया नूँ
ऐ गवारा नयी हो सकदा
पर झूठ कैंदे ने सारे
के भर्तियां दुबारा नहीं आ सकदी
पर झूठ कैंदे ने सारे
के भर्तियां दुबारा नहीं आ सकदी
तू मैनु पुच्छ ना कोई सवाल
चल जादुगर के पास मेरे नाल
के जादू हो जाऊं

ओ जादुगर कुछ ऐसा कर कमाल
के जादू हो जाएं
कुछ घंटे ही बचें है फिलहाल
के विज्ञप्ति आ जाए...😕😔

#copy_paste
👍37😁5😇1