•✤┈•शायरी का समुद्र•┈✤•
512 subscribers
Download Telegram
क्या अजीब खेल है इस मोहब्बत का भी,
किसी को हम न मिले और कोई हमें न मिला।


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
और क्या हारूं , मैं वहाँ ?
हृदय हार गया , मैं जहाँ ।।


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
❤1
चले जो कदम कदम तू साथ मेरे
तो तेरे साथ से प्यार हो जाए.
थामे जो प्यार से तू हाथ मेरा
तो अपने हाथ से प्यार हो जाए.
जिस रात आए खवाबों मे तू
उस सुहानी रात से प्यार हो जाए.
जिस बात मे आए जीकर तेरा
तो उसी बात से प्यार हो जाए.
जो पुकारे तू प्यार से नाम मेरा तो
अपने ही नाम से प्यार हो जाए.
होता है इतना खूबसूरत
ये प्यार अगर तो
खुदा करे तुझे भी मेरे प्यार से प्यार हो जाए.


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
❤1👍1
जब भी होगी पहली बारिश,
तुमको सामने पायेंग़े..

वो बुंदो से भरा चेहरा,
तुम्हारा हम कैसे देख पायेंगे..

बहेगी जब भी सर्द हवाये,
हम खुद को तन्हा पायेंगे..

एहसास तुम्हारे साथ का,
हम कैसे महसूस कर पायेंगे..

इस डुबती हुई ज़िन्दगी मे,
तो हम बिल्कुल ही रुक जायेंगे..

थाम लो हमे गिरने से पहले,
हम कैसे यूं जी पायेंग़े..

ले डुबेगा ये दर्द हमें,
और हम जीते जी मर जायेंगे ।


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍1
अहंकार का भाव ना रखूँ,
नहीं किसी पर क्रोध करूँ,
देख दूसरों की बढ़ती को,
कभी ना ईष्या भाव रखूँ,
रहे भावना ऐसी मेरी,
सरल सत्य व्यवहार करूँ,
बने जहाँ तक इस जीवन में,
औरों का उपकार करूँ ।।



╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍1
तुझे चाहा, तुझे बताया,
पर हक कभी ना जताया.
कभी तुझसे दूर होकर खुद रोये बहुत,
पर तुझको कभी न सताया.


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
दुआओं का कोई रंग नहीं होता,

लेकिन जब ये रंग लाती हैं
तो ज़िंदगी रंगों से भर जाती है..!!


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍1
अगरबत्ती की तरह तुम्हें खुशबू ही देंगे,

तुम शौक से चाहे जितना भी जला लो हमें।

╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
❤1
हसरतें कुछ और हैं,
वक़्त की इल्तजा कुछ और,

कौन जी सका है जिंदगी को अपनी मर्जी से,

दिल चाहता कुछ और हैं,
और होता कुछ और है!!!!


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
मुझे आज की ये तरक्की
अच्छी नहीं लगती

दुपट्टे के बिना किसी की
बेटियां अच्छी नहीं लगतीं


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
❤1👌1
"जो हाशिल नहीं होता
बस वही याद रह जाता है
बाकी देती तो बहुत कुछ है ज़िंदगी I"❣️


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍2
कौन हिसाब रखे
किसको कितना दिया
और किसने कितना बचाया

इसलिए ईश्वर ने आसान गणित लगाया

सबको खाली हाथ भेज दिया
खाली हाथ ही बुलाया
👌1
एक बार ख़्वाबों में ही सही,
पास आ जाओ तुम।
झूठा ही सही एक बार,
मुझ पर हक जताओ तुम।

पता है मुझको,
कि ख़्वाब टूटते हैं तो दर्द होता है।
लेकिन फिर भी,
कोई मीठा ख़्वाब दिखाओ तुम।

मैं नहीं कह पाता,
दिल की बात खुलकर तुमसे।
मेरी आँखों में देखकर,
कभी तो समझ जाओ तुम।

कब तक करूँ एक तरफा इश्क़ मैं,
तुम ही बता दो।
कभी पास आकर,
अपना भी तो हाथ बढ़ाओ तुम।

यूँ तो मैं तुम्हारे क़ाबिल नहीं,
मैं ये बात जानता हूँ।
काबिल भी बन जाऊंगा,
बस मेरी हो जाओ तुम।


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍7
ख्वाबों को पूरा करने के लिए,
ख्यालों से बाहर आना पड़ता है...


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍2
जिंदगी भर दूर रहने की सजाएं रह गईं
मेरे कासा (बिक्छा पात्र) मेरी सारी वफाएं रह गईं

नौजवान बेटियों को शहरों के तमाशे ले उड़े
गांव को झोली में कुछ मजबूर माएं रह गईं

बुझ गया वहशी कबूतर की हवस का गरम खून
नर्म बिस्तर पर तड़पती तितलियां रह गईं


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍5
किसी के गरीब खाने में रहने से अच्छा है,
शहर के मैखाने में रहो.. कम से कम बेज्जती करके निकाले तो नहीं जाओगे।।


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
❤1
ठहराव तुम्हारा ही है ,
हमारे दिल के आशियाने में

तेरे सिवा कोन रह सकता है ,
इस गरीबखाने में ...


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
❤5
मेरे ऊंची उड़ान रूक गई शायद मेरे दिल की पतंग का डोर उसके दिल से टूट गया

╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍3❤1
किताबें कुछ तो कहना चाहती हैं,
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं!
किताबें करती हैं बातें
बीते जमानों की
दुनिया की, इंसानों की
आज की कल की
एक-एक पल की.
खुशियों की, गमों की
फूलों की, बमों की
जीत की, हार की
प्यार की, मार की.
सुनोगे नहीं क्या
किताबों की बातें?
किताबें, कुछ तो कहना चाहती हैं
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं.
किताबों में चिड़िया दीखे चहचहाती,
कि इनमें मिलें खेतियाँ लहलहाती.
किताबों में झरने मिलें गुनगुनाते,
बड़े खूब परियों के किस्से सुनाते.
किताबों में साईंस की आवाज़ है,
किताबों में रॉकेट का राज़ है.
हर इक इल्म की इनमें भरमार है,
किताबों का अपना ही संसार है.
क्या तुम इसमें जाना नहीं चाहोगे?
जो इनमें है, पाना नहीं चाहोगे?
किताबें कुछ तो कहना चाहती हैं,
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं!
(विश्व पुस्तक दिवस की शुभकामनाएँ 📚)


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍7🤯1
हमने कुछ इस तरह 🤗चाहा है तुम्हें की
अगर टूट 💔हम गए तो बिखर तुम भी जाओगे।............


╭─❀⊰╯@Shayari_Ka_Samunder
╨───────────────────━❥
👍4❤1