Bihar News | बिहार न्यूज़ | BIHAR NEWS | BIHAR NEWS LIVE
6.27K subscribers
1.01K photos
3 videos
4 files
2.98K links
इस चैनल का उद्देश्य लोगों को बिहार की सभी जानकारी देना और राज्य समाचार से संबंधित दैनिक समाचार देना है
Download Telegram
गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। प्रभावित एवं संवेदनशील जिलों में प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है।

NDRF एवं SDRF की अग्रिम तैनाती के साथ संबंधित जिलों को बचाव एवं राहत कार्यों की सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नदी के जलस्तर, तटबंधों एवं पुल-पुलियों की 24x7 निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त NDRF/SDRF टीमें, नाव, QRT एवं अन्य संसाधनों की तत्काल तैनाती की जाएगी।

बिहार सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार एवं सक्षम है।

Samrat Choudhary
Water Resources Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#BiharFloodAlert
#GandakRiver
#FloodPreparedness
#DisasterManagement
❤1
नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा 06 अक्टूबर को न्यू पुनाईचक, पटना में स्थापित आपातकालीन सायरन प्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा।

दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच सायरन बजाया जाएगा। आमजन से अपील है कि घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह केवल तकनीकी परीक्षण है।

Samrat Choudhary
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#PublicSafety
#DisasterManagement
#CMSamrat
#samratchoudhary