लखनऊ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए—कहीं राजनीतिक दलों ने हल्ला बोला, तो कहीं स्थानीय लोगों ने मीटर लगाने पहुंची टीमों को खदेड़ दिया।
बिजली विभाग के अनुसार, बुधवार को बैलेंस माइनस होने के कारण कुल 8380 स्मार्ट प्रीपेड कनेक्शन काट दिए गए। इनमें लखनऊ सेंट्रल में 2039, जानकीपुरम में 1571, गोमतीनगर में 1503 और अमौसी जोन में 3267 उपभोक्ता शामिल हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खर्च पहले से कहीं ज्यादा दिख रहा है। जहां पहले महीने में एक बार बिल जमा करना होता था, अब प्रीपेड सिस्टम के कारण महीने में 4-5 बार रिचार्ज करना पड़ रहा है, जिससे घरेलू बजट बिगड़ रहा है।
लोगों ने यह भी शिकायत की कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बिजली काट दी जाती है। वहीं, सर्वर डाउन होने पर रिचार्ज न हो पाने की समस्या ने हालात और खराब कर दिए हैं।
#Lucknow #SmartMeter #ElectricityIssue #PowerCut #ConsumerProtest #UPNews #BreakingNews #IndiaNews

👍2