UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.58K subscribers
4.98K photos
36 videos
475 files
5.09K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
📕 पश्चिमी विक्षोभ :—

यह शीतोष्ण चक्रवात है। इनकी उत्पत्ति के संबंध में जे.बर्कनीज द्वारा प्रस्तुत ध्रुवीय पोलर फ्रंट थ्योरी सर्वमान्य है।

भारत में आने वाले शीतोष्ण चक्रवात भूमध्य सागर के ऊपर से उत्पन्न होते हैं और पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ते हैं और इराक, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को पार करते हुए भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में प्रवेश करते हैं चूँकि ये पश्चिमी दिशा से आते हैं इसलिए इन्हें पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है।

इनका मुख्य प्रभाव क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, राजस्थान,पंजाब,हरियाणा,हिमाचलप्रदेश और प.उत्तर प्रदेश है, कभी-कभी ये बिहार,बंगाल,असम और अरुणाचल प्रदेश के मौसम को प्रभावित करते हैं।

यह रबी की फसल विशेषकर गेहूं की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है।


पश्चिमी विक्षोभ का जीवन काल 3-4 दिन का होता है इस अवधि के दौरान शीत लहर चलती है और तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री नीचे चला जाता है सुबह-शाम धुंध और कोहरा आम बात है कई बार एक के बाद एक 2-3 पश्चिमी विक्षोभ आते हैं और 8-10 दिनों तक मौसम को प्रभावित करते रहते हैं।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal
खतरे के भी निशान से आगे निकल गया,
दरिया मेरे गुमान से आगे निकल गया,
जुगनू को इक फ़क़ीर की ऐसी दुआ लगी,
सूरज के खानदान से आगे निकल गया।

#upsi
❤5
युद्ध नहीं जिनके जीवन में
वे भी बहुत अभागे होंगे
या तो प्रण को तोड़ा होगा
या फिर रण से भागे होंगे
दीपक का कुछ अर्थ नहीं है
जब तक तम से नहीं लड़ेगा
दिनकर नहीं प्रभा बाँटेगा
जब तक स्वयं नहीं धधकेगा


Best of luck 👍👍❤️❤️

#UPSI
🔥5
📕इन्सुलिन (Insulin) :-

👉 अग्न्याशय के एक भाग लैंगरहैंस की द्वीपिका के B-कोशिका द्वारा स्रावित होता है।

👉इसकी खोज फ्रेडेरिक बैटिंग एवं चार्ल्स बेस्ट ने सन् 1921 ई. में की थी।

👉1922 ई. में पहली बार लियोनाड थॉम्प्सन को कनाडा में इंसुलिन का इंजेक्शन दिया गया था।

👉 यह ग्लूकोज से ग्लाइकोजेन बनने की क्रिया को नियंत्रित करता है।

📕- इन्सुलिन के अल्प स्रवण से मधुमेह (डाइबीटिज) नामक रोग हो जाता है।

नोट : रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ना मधुमेह कहलाता है।

इन्सुलिन के अतिस्रवण से हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) नामक रोग हो जाता है, जिसमें जनन क्षमता तथा दृष्टि-ज्ञान कम होने लगता है।
📕ग्लूकॉन (Glucagon) :-----

यह ग्लाइकोजेन को पुनः ग्लूकोज में परिवर्तित कर देता है।

📕सोमेटोस्टेटिन (Somatostatin) :-

👉
यह पॉलीपेप्टाइड (Polypeptide) हार्मोन होता है, जो भोजन के स्वांगीकरण की अवधि को बढ़ाता है।


join👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
#Lekhpal  #Lowerpcs
❤3
📕 पृष्ठ तनाव का उदाहरण :—

1. डिटर्जेंट में कपड़ों से मैल साफ होना
2. मच्छर के लारवा का जल की सतह पर तैरना
3. समुद्र की लहरों को शांत करने के लिए तेल का छिड़काव करना
4. वर्षा की बूंद का गोल होना
5. कांच की गोली का गोल होना
6. शेविंग ब्रश भीगने पर उसके फाइबर का आपस में चिपक जाना
7. गरम भोजन का स्वादिष्ट लगना
join👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
#Lekhpal  #Lowerpcs
सैंधव स्थलों से प्राप्त अवशेष एवं वस्तुएँ।
📕हड़प्पा:
कब्रिस्तान आर-37, शवाधान पेटिका, शंख का बना बैल, स्त्री के गर्भ से निकला हुआ पौधा (उर्वरता की देवी), गेहूँ व जौ के दाने, अन्नागार, स्वास्तिक एवं चक्र के साक्ष्य, सीपी का पैमाना इत्यादि

।

📕मोहनजोदड़ो:
वृहद् स्नानागार, मातृदेवी की मूर्ति, काँसे की नर्तकी की मूर्ति, राज मुद्रांक, मुद्रा पर अंकित पशुपति नाथ की मूर्ति, सूती कपड़ा, हाथी का कपाल खंड, गीली मिट्टी के दीये के साक्ष्य, गले हुए तांबे के ढेर, सीपी की बनी हुई पटरी, कुंभकारों के 6 'भट्टों के अवशेष', तथा मिट्टी का तराजू, सबसे बड़ी ईंट का साक्ष्य आदि।

📕चन्हूदड़ो:
अलंकृत हाथी, वक्राकार ईंटें, कंघा, लिपस्टिक, चार पहियों वाली गाड़ी, अलंकृत हाथी, मनके इत्यादि।

📕कालीबंगा:
आयताकार 7 अग्नि वेदिकाएँ, जुते हुए खेत के साक्ष्य, काँच व मिट्टी की चूड़ियाँ, सिलबट्टा, सूती कपड़े की छाप, माणिक्य एवं मिट्टी के मनके, बेलनाकार मुहरें, मिट्टी के खिलौने तथा प्रतीकात्मक समाधियाँ आदि।
📕लोथल:
बंदरगाह, धान (चावल) और बाजरे का साक्ष्य, फारस की मुहर, तीन युगल समाधियाँ, धान की भूसी, मनका उद्योग के साक्ष्य, तांबे का कुत्ता, छोटा दिशा मापक यंत्र इत्यादि

।

📕सुरकोटदा:
घोड़े की अस्थियाँ एवं एक विशेष प्रकार का कब्रगाह आदि।

📕बनावली:
हल की आकृति वाले मिट्टी के खिलौने, जौ, तांबे के बाणाग्र आदि।


#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
#Lekhpal  #Lowerpcs
❤2
उत्तर प्रदेश के लोकगीत👇👇


विरहा - भोजपुर (पूर्वाचल)
कंजरी - अवधी / वनारस/ मिर्जापुर
पंवारा - बुन्देली
रसिया - ब्रजी
करमा - सोनभद्र
आल्हा - महोबा ( बुंदेलखंड क्षेत्र)
राई→ बुन्देल खंड
चरकुला नृत्य - ब्रज क्षेत्र
नौटंकी → हाथरस
धुरिया - बुन्देलखण्ड
नटवरी - पूर्वांचल
चैती - रुहेलखण्ड


#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
#Lekhpal  #Lowerpcs
📕लखनऊ: यूपी का पहला 'जीरो वेस्ट' शहर


👉हाल ही में लखनऊ नगर निगम ने शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के माध्यम से शहर को उत्तर प्रदेश का पहला जीरो फ्रेश वेस्ट डंप सिटी (Zero Fresh Waste Dump City) घोषित किया है।

👉यह प्लांट प्रतिदिन लगभग 2,100 मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस करने की क्षमता रखता है।



#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
#Lekhpal  #Lowerpcs
❤7