important key fact of. economic survey.pdf
269.5 KB
important key fact of. economic survey in hindi.pdf
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
छठी शताब्दी ई.पू. की राजनीतिक दशा
💥बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय में छठी शताब्दी ई.पू. के 16 महाजनपदों की सूचना मिलती है, जो इस प्रकार हैं- अंग, मगध, काशी, कोसल, वज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पांचाल, मत्स्य, शूरसेन, अस्मक, अवंति, गांधार और कम्बोज ।
💥 जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में भी 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।
💥भारत के प्राचीनतम प्राप्त सिक्के आहत सिक्के या पंचमार्क सिक्के थे, जो चांदी के बने होते थे।
प्रसेनजित कोसल का एवं अजातशत्रु मगध का शासक था।
💥मत्स्य महाजनपद राजस्थान प्रांत के जयपुर क्षेत्र में बसा था।
💥इसकी राजधानी विराटनगर थी।
Amoghclasses
💥 गंगा एवं सोन नदी के संगम पर स्थित पाटलिग्राम में अजातशत्रु द्वारा दुर्ग का निर्माण कराया गया। बाद में उसके पुत्र उदयिन ने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाई।
💥उदयिन ने मगध साम्राज्य की राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की।
💥मौर्यों के समय पाटलिपुत्र बौद्धों का एक बड़ा केंद्र बन गया था।
💥उदयन-वासवदत्ता की दंतकथा उज्जैन से संबंधित है।
✍️मगध साम्राज्य की महत्ता का वास्तविक संस्थापक बिंबिसार (लगभग 544-492 ई. पू.) था।
✍️गौतम बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक बिंबिसार के दरबार से संबंधित था।
💥बिंबिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को अवंति नरेश चंडप्रद्योत के राज्य में चिकित्सा सेवा के लिए भेजा था।
✍️बुद्धकाल में गंगाघाटी में कई गणराज्यों के अस्तित्व के प्रमाण मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं-(1) कपिलवस्तु के शाक्य, (2) सुम- सुमारगिरि के भग्ग, (3) अलकप्प के बुलि, (4) केसपुत्त के कालाम, (5) रामगाम के कोलिय, (6) कुशीनारा के मल्ल, (7) पावा के मल्ल, (8) पिप्पलिवन के मोरिय, (9) वैशाली के लिच्छवि और (10) मिथिला के विदेह।
💥 उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी तथा दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी।
💥 आधुनिक बुंदेलखंड के पूर्वी तथा उसके समीपवर्ती भागों में चेदि महाजनपद स्थित था। इसकी राजधानी 'सोत्थिवती' थी।
💥 मगध में नंद वंश की स्थापना शिशुनाग वंश का अंत करके की गई थी।
💥💥चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य के सहयोग से धननंद की हत्या कर नंद वंश का अंत कर दिया।
Join👉https://t.me/Amoghclasses
🔰 अंतराष्ट्रीय सीमाएं 🔰join👉https://t.me/Amoghclasses
👉 डूरंड रेखा (Durand Line)
Between – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
👉 मैकमाहोन रेखा (Macmahon Line)
Between – भारत तथा चीन
👉रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
Between – भारत तथा पाकिस्तान
👉17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
Between – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम
👉 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
Between – भारत तथा पाकिस्तान
👉38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
Between – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
👉49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)
Between – अमेरिका तथा कनाडा
👉हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
Between– जर्मनी तथा पोलैंड
👉 ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)
Between – जर्मनी तथा पोलैंड
👉 मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
Between – जर्मनी तथा फ्रांस
👉रसीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
Between – जर्मनी तथा फ्रांस
यूरोपीय कंपनियों का आगमन
✍️वास्कोडिगामा गुजराती पथ-प्रदर्शक अहमद इब्न मजीद की सहायता से भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पर 20 मई, 1498 को पहुंचा।
✍️ उसने यहां पहुंचकर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की।
✍️कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया।
✍️वास्कोडिगामा के भारत आगमन से पुर्तगालियों एवं भारत के मध्य व्यापार के क्षेत्र में एक नए युग का शुभारंभ हुआ।
✍️वास्कोडिगामा ने काली मिर्च के व्यापार से 60 गुना अधिक मुनाफा कमाया, जिससे अन्य पुर्तगाली व्यापारियों को भी प्रोत्साहन मिला।
✍️1505 ई. में फ्रांसिस्को द अल्मीडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय एवं गवर्नर बनकर आया। व्यापारिक हितों के परिप्रेक्ष्य में हिंद महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अल्मीडा ने 'ब्लू वाटर पॉलिसी' (Blue Water Policy) अर्थात 'नीला जल की नीति' का प्रतिपादन किया।
✍️अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क 1509 ई. में गवर्नर बनकर आया।
✍️उसने 1510 ई. में बीजापुर के शासक यूसुफ आदिलशाह से गोवा छीनकर अपने अधिकार में कर लिया।
✍️ इसे भारत में पुर्तगीज शक्ति का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
✍️अल्बुकर्क ने 1511 ई. में दक्षिण-पूर्वी एशिया की महत्वपूर्ण मंडी मलक्का एवं 1515 ई. में फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित हरमुज पर अधिकार कर लिया।
✍️अल्बुकर्क के बाद प्रमुख गवर्नरों में से एक नीनो डी कुन्हा था। यह 1529 से 1538 ई. तक गवर्नर रहा।https://t.me/Amoghclasses
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
👍1
✍️ पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा ने भारत के मार्ग की, स्पेनी यात्री कोलंबस ने अमेरिका की, ब्रिटेन के कैप्टन कुक ने ऑस्ट्रेलिया की तथा हॉलैंड के तस्मान ने वान डीमंस लैंड (वर्तमान तस्मानिया) तथा न्यूजीलैंड की खोज की थी।
✍️पुर्तगालियों के भारत में प्रथम दुर्ग (भारत में प्रथम यूरोपीय दुर्ग भी) का निर्माण अल्फांसो द अल्बुकर्क (इस समय वह गवर्नर नहीं था) द्वारा 1503 ई. में कोचीन में कराया गया था।
✍️अञ्जीदीव एवं कन्नानोर में पुर्तगाली दुर्गों का निर्माण फ्रांसिस्को द अल्मीडा द्वारा 1505 ई. में कराया गया था।
✍️ मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार संबंध स्थापित करने वाले पुर्तगाली थे।
✍️ भारत में यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के आगमन का क्रम है-पुर्तगीज, डच, अंग्रेज, डेन, फ्रांसीसी।
✍️भारत में पुर्तगाली सबसे पहले 1498 ई. में आए तथा सबसे अंत में वर्ष 1961 में वापस गए।
✍️वर्ष 1961 में गोवा का पुर्तगाली गवर्नर जनरल मैनुएल एंटोनिओ वस्सालो ए सिल्वा (1958-1961 ई.) था।
✍️भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के दौरान गोवा का गवर्नर जनरल जोसे फेरेइरा बोस्सा (Jose Ferreira Bossa) था।
✍️यूरोपीय शक्तियों में सर्वप्रथम पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए।
✍️पुर्तगालियों ने 1503 ई. में कोचीन में पहली फैक्ट्री तथा 1505 ई. में कन्नूर में अपनी दूसरी फैक्ट्री स्थापित की।
✍️1534 ई. में पुर्तगालियों ने बंगाल के शासक गियासुद्दीन महमूदशाह से सतगांव और चटगांव में अपनी फैक्ट्रियां स्थापित करने की अनुमति प्राप्त कर ली।
✍️ पुर्तगालियों द्वारा हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
✍️1632 ई. में मुगल बादशाह शाहजहां ने हुगली में पुर्तगाली बस्तियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया और एक हजार से अधिक पुर्तगाली निवासियों को बंदी बना लिया।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
उच्च न्यायालय
✍️भारतीय संविधान के तहत राज्यों के न्यायिक प्रशासन में उच्च न्यायालय की स्थिति शीर्ष पर होती है।
✍️ भारतीय संविधान में राज्यों के लिए उच्च न्यायालय हेतु भाग 6 के अध्याय 5 के तहत अनुच्छेद 214 से 231 तक में प्रावधान किया गया है।
✍️प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था की गई है, लेकिन सातवें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 द्वारा संसद को अनुच्छेद 231 के तहत यह अधिकार दिया गया है कि वह विधि द्वारा दो या दो से अधिक राज्यों के लिए अथवा दो या अधिक राज्यों और किसी संघ राज्यक्षेत्र के लिए एक साझा उच्च न्यायालय की स्थापना कर सकती है।
✍️अनुच्छेद 230 के तहत संसद विधि द्वारा किसी - संघ राज्यक्षेत्र पर किसी उच्च न्यायालय की अधिकारिता का विस्तार कर सकेगी या किसी संघ राज्यक्षेत्र से किसी उच्च न्यायालय की अधिकारिता का अपवर्जन कर सकेगी।
✍️अनुच्छेद 214 के अनुसार, प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा।
✍️ अनुच्छेद 215 के अनुसार, प्रत्येक उच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय होगा।
✍️ अभिलेख न्यायालय होने का तात्पर्य है कि उच्च न्यायालय के निर्णय, आदेश आदि अधीनस्थ न्यायालय के लिए बाध्यकर होंगे तथा उसको अपने अवमान के लिए दंड देने सहित ऐसे न्यायालय की सभी शक्तियां होंगी।
✍️अनु. 216 के अनुसार, प्रत्येक उच्च न्यायालय, मुख्य न्यायमूर्ति और ऐसे अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा, जिन्हें राष्ट्रपति समय-समय पर नियुक्त करना आवश्यक समझे।
✍️उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
✍️उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु तक पद धारण करते हैं।
✍️ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राष्ट्रपति को अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकते हैं।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025