UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
🔰विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2024, सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-तीन मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/02 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों का परिणाम ।

Join
👉https://t.me/Amoghclasses
UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
https://youtu.be/26aNOwrVViA
दोस्तो ये विडियो ‌मात्र 10 mnt का‌ होता‌ इसे जरूर देखा करिए ,आपके exam के लिए ‌महत्वपूर्ण topic को कवर किया जाता हैं
✍️प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध 1767-69 ई. में हुआ। इस युद्ध में हैदर अली विजयी हुआ।

✍️ इस दौरान अंग्रेज गवर्नर वेरेल्स्ट था।

✍️युद्ध 4 अप्रैल, 1769 को मद्रास की संधि द्वारा समाप्त हुआ।

✍️द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1780-84 ई.) के दौरान, हैदर अली ने निजाम तथा मराठों के साथ मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध एक मोर्चा बनाया।

✍️जुलाई, 1780 में हैदर अली ने कर्नाटक पर आक्रमण कर दिया तथा कर्नल बेली (Col. Baillie) के अधीन अंग्रेजी सेना को हराकर अर्काट पर अधिकार कर लिया। इसी दौरान टीपू ने हेक्टर मुनरो की सेना को पोल्लीलुर नामक स्थान पर हरा दिया।

✍️1781 ई. में हैदर अली का सामना अंग्रेज जनरल आयरकूट से हुआ, जिसने पोर्टो नोवो (1 जुलाई, 1781), पोल्लीलुर तथा शोलिंगुर में हैदर अली को परास्त किया। दिसंबर, 1782 ई. में हैदर अली की मृत्यु के बाद टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा तथा अंततः मंगलौर की संधि (1784 ई.) से द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध का समापन हुआ।

✍️टीपू सुल्तान ने श्रीरंगपट्टनम को अपनी राजधानी बनाया एवं यहां जैकोबिन क्लब की स्थापना की और उसका सदस्य बना, साथ ही उसने अपनी राजधानी में फ्रांस और मैसूर की मैत्री का प्रतीक स्वतंत्रता का वृक्ष रोपा।

✍️टीपू सुल्तान ने अपने समकालीन विदेशी राज्यों से मैत्री संबंध बनाने तथा अंग्रेजों के विरुद्ध उनकी सहायता प्राप्त करने के लिए ईरान, कुस्तुंतुनिया /(आधुनिक इस्तांबुल), अफगानिस्तान और फ्रांस आदि को दूतमंडल भेजे और आधुनिक रीति पर दूतावासों की स्थापना की।

✍️तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1790-92 ई.)

का अवसान श्रीरंगपट्टनम की संधि (मार्च, 1792) द्वारा हुआ।

✍️ इस संधि में अंग्रेजों की ओर से कार्नवालिस तथा मैसूर से टीपू सुल्तान शामिल थे।

✍️ टीपू सुल्तान चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799 ई.) के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए मारे गये।

✍️ इसके कुल के सदस्यों को वेल्लौर में कैद कर दिया गया। इस युद्ध के समय अंग्रेजी सेना को वेलेजली और स्टुअर्ट ने अपना नेतृत्व प्रदान किया।

✍️मैसूर को जीतने की खुशी में आयरलैंड के लॉर्ड समाज ने वेलेजली को 'मार्विवस' की उपाधि प्रदान की।

✍️युद्ध के बाद अंग्रेजों ने मैसूर की गद्दी पर पुनः अड्यार वंश के एक बालक कृष्णराज को बिठा दिया तथा कनारा, कोयंबटूर और श्रीरंगपट्टनम को अपने राज्य में मिला लिया।

✍️बेगम समरु (1750-1836 ई.) ने एक अति प्रसिद्ध चर्च का निर्माण मेरठ के निकट सरधना में कराया था।

✍️बेगम समरु के पति एक यूरोपीय वाल्टर रेनहार्ट साम्ब्रे थे, जिन्होंने कई रियासतों को सैन्य सेवाएं प्रदान की थी।

✍️साम्ब्रे को बंगाल के नवाब नजब खां ने सहारनपुर के रूहेला सरदार जाब्ता खां को हराने में प्रमुख भूमिका के कारण सरधना की जागीर प्रदान की थी। अपने पति की मृत्यु के बाद बेगम समरु सरधना की शासिका बनी थीं।

Join👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
👍2
विश्व के प्रमुख पठार

1. ग्रीनलैंड का पठार -
अन्ध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21,75,600 वर्ग किमी क्षेत्र में हिम से ढँका विशाल पठार है। इसे ग्रीनलैंड का पठार कहा जाता है।

2. कोलम्बिया का पठार -
यह यू.एस.ए. के ओरगन, वाशिंगटन व इडाहो राज्यों के मध्य 4,62,500 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है।

3. मैक्सिको का पठार -
यह पठार पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत-श्रेणियों के मध्य स्थित है।

4. तिब्बत का पठार -
यह हिमालय के उत्तर और क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4,000 से 5,000 मीटर तक की ऊँचाई पर स्थित है।

5. मंगोलिया का पठार -
यह चीन के उत्तरी-मध्य भाग में मंगोलिया गणराज्य में स्थित है।

6. ब्राजील का पठार -
दक्षिणी अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह पठार त्रिभुजाकार रूप में स्थित है
Amoghclasses

Daily currentaffairs

13 & 14 February 2025

Q 1 थाईपूसम त्यौहार में किस देवता की पूजा की जाती है ?

A शंकर भगवान
B गणेश भगवान
C कार्तिकेय
D विष्णु भगवान

✍️थाईपूसम त्योहार इस दिन भगवान मुरुगन यानी भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय के पूजा की जाती है
✍️धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान मुरुगन की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है

Q 2 'उगबाड़' जलवायु-लचीली कृषि परियोजना किस संगठन द्वारा शुरू की गई है?

A विश्व बैंक
B संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)
C अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
D संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

✍️संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने  सोमालिया में "उगबाड़" नामक एक सात वर्षीय जलवायु-लचीली कृषि परियोजना की शुरुआत की है।
✍️परियोजना का नाम "उगबाड़" है, जिसका मतलब आशा का प्रतीक है।
इसका उद्देश्यःजलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करना
उत्पादक परिदृश्यों को बहाल करनाकमजोर स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना
सोमालिया में कृषि क्षेत्र अनुमानित 65 प्रतिशत आबादी के लिए मुख्य आर्थिक गतिविधि है।इससे यह परियोजना देश के लिए महत्वपूर्ण है।

Q 3 हाल ही समाचारो मे रहा सृजनम क्या है ?

A एक ड्रोन
B धान की एक प्रजाति
C भारतीय वायु सेवा का नया विमान
D जैव चिकित्सा अपशिष्ट रूपांतरण रिंग

✍️ यह अपनी तरह का पहला स्वचालित जैव-चिकित्सा अपशिष्ट रूपांतरण रिग (Rig) है जो रक्त, मूत्र, थूक एवं प्रयोगशाला डिस्पोजेबल जैसे रोगजनक जैव-चिकित्सा अपशिष्टों को कीटाणुरहित कर सकता है।
इस रिंग को ही 'सृजनम' Srjanam) नाम दिया गया है। किसी निर्दिष्ट उद्देश्य के लिए लगाए गए उपकरण, यंत्र या मशीनरी को रिग कहते हैं।

Q 4 भ्रष्टाचार सूचकांक 2024 में भारत का कौन सा स्थान रहा ?

A 96 वें
B 97 वें
C 93 वें
D 94 वें

✍️भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2024: भारत 96वें स्थान पर रहा
• ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी CPI 2024 में 180 देशों की रैंकिंग की गई, जिसमें डेनमार्क सबसे कम भ्रष्ट और दक्षिण सूडान, सोमालिया, वेनेजुएला और सीरिया सबसे भ्रष्ट देशों में शामिल हैं।
भारत की रैंकिंग 2023 में 93वें स्थान से गिरकर 2024 में 96वें स्थान पर आ गई है।
• पहलाः डेनमार्क,दूसरा: फिनलैंड,तीसराः सिंगापुर

Q 5 प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को विशेष रूप से निर्मित डोकरा कलाकृति भेंट की किस राज्य की कलाकृति है ?

A झारखंड
B छत्तीसगढ़
C उड़ीसा
D मध्य प्रदेश

✍️प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को विशेष रूप से निर्मित डोकरा कलाकृति भेंट की। जिसमें संगीतकारों को गतिशील मुद्राओं में दर्शाया गया है।
✍️डोकरा कला 4,000 साल पुरानी धातु ढलाई तकनीक है।
✍️यह छत्तीसगढ़ से उत्पन्न हुई है और इसे 'लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग' तकनीक से बनाया जाता है।
✍️ इस कला में आमतौर पर संगीतकारों, नर्तकों, पशुओं और देवताओं को दर्शाया जाता है।
✍️डोकरा कलाकृति भारतीय जनजातीय विरासत को सम्मान देती है औरपारंपरिक संगीत की अहमियत को दर्शाती है।

Q 6 हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुवादक सेवाओं के लिए 6 भाषाओं को शामिल किया निम्न में से कौन सी भाषा शामिल नहीं है ?

A संस्कृत
B मैथिली
C भोजपुरी
D मणिपुरी

✍️लोकसभा में भाषाई समावेशन को बढ़ावा देने के लिए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बोड़ो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू को अनुवाद सेवाओं में शामिल करने की घोषणा की। इस विस्तार का उद्देश्य सांसदों के लिए संसदीय कार्यवाही को अधिक सुगम बनाना और लोकतांत्रिक भागीदारी को सुदृढ़ करना है। यह पहल भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाओं के लिए अनुवाद सेवाएं प्रदान करने की व्यापक योजना का हिस्सा है।

Q 7 राष्ट्रीय महिला दिवस किसके जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है ?

A सुचेता कृपलानी
B सावित्री फुले
C सरोजिनी नायडू
D कस्तूरबा गांधी

Q 8 सरोजिनी नायडू को भारत कोकिला का उपनाम किस नेता ने दिया ?

A जवाहरलाल नेहरू
B महात्मा गांधी
C सरदार वल्लभभाई पटेल
D रविंद्र नाथ टैगोर

✍️राष्ट्रीय महिला दिवसः 13 फरवरी
✍️13 फरवरी, 1879 को जन्मी सरोजिनी नायडू एक प्रसिद्ध कवियित्री, कार्यकर्ता और भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं।
✍️ उन्हें महात्मा गांधी द्वारा दिए गए नाम 'भारत कोकिला' से जाना जाता है।
✍️उन्होंने असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में योगदान दिया।

Q 9 तुलसी गब्बार्ड को हाल ही में किस देश ने खुफिया प्रमुख नियुक्त किया ?

A फ्रांस
B रूस
C यूक्रेन
D अमेरिका

✍️तुलसी गब्बार्ड को अमेरिकी खुफिया प्रमुख नियुक्त किया गया
जो 18-एजेंसी खुफिया समुदाय की देखरेख करें