UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.69K subscribers
5.07K photos
38 videos
489 files
5.23K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
📕   फिलीपींस में तूफान
"कालमेगी" (स्थानीय नाम,'टीनो' ) ने भारी तबाही मचाई है।

👉घर तबाह, सड़कों पर मलबा और चारों ओर हाहाकार 241 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है.

👉कालमेगी एक ट्ऱॉपिकल चक्रवात तूफान है,

👉"कालमेगी" मुख्य रूप से फिलीपींस और वियतनाम देश को प्रभावित किया है.


#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
अनुच्छेद 217(2) के तहत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए वही योग्य हैं, जो भारत के नागरिक हैं और-

[  ]  (i) ऐसे व्यक्ति जो किसी उच्च न्यायालय या ऐसे दो या अधिक न्यायालयों का लगातार न्यूनतम 10 वर्ष तक अधिवक्ता रहे हों, या

[  ]  (ii) ऐसे व्यक्ति जो न्यूनतम 10 वर्ष तक भारत के राज्यक्षेत्र में न्यायिक पद धारण कर चुके हों।  अनुच्छेद

✍️202(3) (घ) के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते राज्य की संचित निधि पर भारित होते हैं, जबकि उनकी पेंशन अनुच्छेद 112(3) (घ) (iii) के तहत भारत की संचित निधि पर भारित होती है।

✍️अनु. 223 के अनुसार, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त रहने पर या अनुपस्थित रहने पर उस न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों में से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं।

✍️अनुच्छेद 224 के तहत राष्ट्रपति किसी उच्च न्यायालय के कार्य में अस्थायी वृद्धि या कार्य के बकाया रहने के कारण सम्यक् रूप से अर्हित व्यक्तियों को दो वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अपर न्यायाधीश (Additional Judges) के रूप में नियुक्त कर सकता है तथा किसी उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के अनुपस्थित रहने या कर्तव्यों के पालन में असमर्थ रहने की अवधि तक के लिए सम्यक् रूप से अर्हित किसी व्यक्ति को कार्यकारी न्यायाधीश (Acting Judge) के रूप में नियुक्त कर सकता है।

✍️ ऐसे न्यायाधीश भी 62 वर्ष की आयु तक ही पद धारण कर सकते हैं।

✍️ अनुच्छेद 226 के तहत मूल अधिकारों को प्रवर्तित कराने के लिए और किसी अन्य प्रयोजन के लिए रिट जारी करने की शक्ति उच्च न्यायालय को है।

join👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
📕UPSI में लगभग 2000 सीट बढ़ने संभावना

👉Exam mid March मान कर चलिए
❤2
#Upsssc
📕junior assistant 5512 post , typing

👉Admit card अगले सप्ताह 👉 बुधवार/गुरुवार तक जारी हो जाएगा
❤2💯2
ठंड के साथ देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर बना दिल्ली
📕आदिवासी समुदाय के लिए जिनोम सिक्वेसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला राज्य बना गुजरात

👉आदिवासी समुदायों मे बढ़ रही आनुवांशिक विकृतियों का पता लगाने के लिए शुरू किया गया है प्रोजेक्ट


उद्देश्य 👉 आदिवासी समुदायों की बढ़ रही आनुवंशिक विकृति का पता लगाना
📕ब्रह्मांड मे सबसे प्राचीन जल भंडार

👉क्वेजार मे पाया गया है यह जल स्रोत
पाकिस्तान के संविधान मे हो रहा बदलाव
भारतीय NGO एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैगससे पुरस्कार
U.P के प्रमुख मेले व आयोजन स्थल

• बटेश्वर मेला (पशु) - आगरा
• नौचंदी - मेरठ
• ददरी मेला (पशु) - बलिया
• गढ़‌मुक्तेश्वर मेला - हापुड़
• हरिदास जयंती - निधिवन, वृंदावन
• देवा शरीफ - बाराबंकी
• सैयद सालार मेला - बहराइच
• गोलागोकर्ण नाथ - खीरी
• नककटैया मेला - वाराणसी
• शाकुंभरी देवी - सहासपुर
• गोविन्द साहब - अम्बेडकर नगर
• खिचड़ी मेला - गोरखपुर
• चैत्र रामनवमी मेला - अयोध्या
• हिन्दू-मुस्लिम एकता का सुलह कुल महोत्सव - आगरा

• त्रिवेणी महोत्सव - प्रयागराज
• ताज महोत्सव - आगरा
• कबीर महोत्सव मगहर - संतकबीरनगर

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
🔰उत्प्रेरक के उपयोग

🔰उत्प्रेरक. -उपयोग

👉लौह-चूर्ण - अमोनिया गैम बनाने की हैवर विधि में

👉प्लेटिनम चूर्ण - मन्फ्यूरिक अम्ल बनाने की सम्पर्क विधि में

👉नाइट्रोजन के ओक्साइड मल्फ्यूरिक अम्ल बनाने की मीम-कक्ष विधि में

👉निकिल - वनस्पति तेलों में कृत्रिम घी बनाने में

👉गर्म ऐलुमिना - ऐल्कोहॉल से ईथर बनाने की विधि में

👉क्यूत्रिक क्लोराइड - क्लोरीन गैस बनाने की डीकन विधि में

join👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
👉 उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 11 जिलों की सीमा मध्य प्रदेश से साझा होती है उसके बाद बिहार और उत्तराखंड से सात जिलों की सीमा साझा होती है

👉 प्रदेश का वर्तमान नाम उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 को मिला

👉 उत्तर प्रदेश का विभाजन 9 नवंबर 2000 को किया गया इसमें 13 जिलों को अलग करके उत्तराखंड राज्य बनाया गया
प्रदेश की न्यायिक राजधानी इलाहाबाद है प्रशासनिक व विधिक राजधानी लखनऊ है धार्मिक राजधानी वाराणसी है आर्थिक राजधानी कानपुर है औद्योगिक राजधानी कानपुर है

👉 प्रदेश की राजकीय भाषा हिंदी जो की मुख्य भाषा है 1947 है 1989 ई से उर्दू भी द्वितीय भाषा बनी है

👉 राजकीय पशु बारहसिंगा है
राजकीय पुष्प पलाश है
राजकीय नृत्य कत्थक है
राजकीय चिन्ह एक चित्र में दो मछलियां हैं

👉 उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक सीमाएं
पूर्व में गंडक नदी है पश्चिम में यमुना नदी उत्तर में शिवालिक पर्वत श्रेणियां दक्षिण पश्चिम में यमुना नदी और विंध्य श्रेणियां है

👉 उत्तर प्रदेश भारत के प्राचीनतम गोंडवाना लैंड महाद्वीप का भाग है उत्तर प्रदेश का दक्षिणी पठारी प्रदेश बुंदेलखंड पठार मुख्यता विंध्य क्रम की शैलों से बना है

👉 बुंदेलखंड पठार की सर्वोच्च पहाड़ी सोनकर पहाड़ी है क्या मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में पड़ती है
👉 उत्तर प्रदेश में स्थित शिवालिक पहाड़ियों को गोरखपुर के समीप डुंडवा कहा जाता है

👉 थार्न थ्वेट के अनुसार प्रदेश में समशीतोष्ण उपाद्र जलवायु पाई जाती है

👉 उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्मी आगरा और झांसी जिलों में पड़ती है

👉 मई जून में प्रदेश में चलने वाली धूल भरी पश्चिमी हवाओं को लू कहा जाता है

👉 प्रदेश में वर्षा का प्रारंभ दक्षिणी पश्चिमी मानसून जो बंगाल की खाड़ी से उठता है और इसे पूर्वा नाम से पुकारा जाता है

👉 मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर में और न्यूनतम वर्षा मथुरा में होती है परदेस में पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ने पर वर्षा की मात्रा में कमी आती जाती है

👉 पश्चिम में यमुना नदी काफी हद तक उत्तर प्रदेश की सीमा निर्धारित करती है

👉 उत्तर प्रदेश के भाबर क्षेत्र में कांकरेली पथ्रीली मृदा पाई जाती है

👉 उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सबसे कम वर्षा होती है

👉 सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर,अंबेडकर नगर,संत रविदास नगर जिलों का उत्तर से दक्षिण सही क्रम है जो अक्सर एग्जाम में पूछा जाता है

👉 प्रदेश में पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ने पर वर्ष की मात्रा सामान्यत्या कम होती जाती है

👉 सहारनपुर जनपद उत्तराखंड हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के साथ सीमा बनाता है

👉 क्षेत्रफल के घटते क्रम में राजस्थान >मध्य प्रदेश> महाराष्ट्र> उत्तर प्रदेश

👉 उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे पश्चिमी जिला शामली है

👉 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है

👉 प्रदेश की सबसे ऊंची सोनकर और कैमूर पहाड़ियां मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में स्थित है



Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
2025-11-09 12-26-44.pdf
54.4 MB
फॉरेस्ट गार्ड paper

Presenting लगभग 30%
👉ब्रिटिश काल में भू राजस्व नीतियां

👉1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस ने भू-राजस्व की स्थायी बंदोबस्त प्रणाली को प्रारंभ किया।

👉इसे इस्तमरारी, जागीरदारी, मालगुजारी एवं बीसवेदारी आदि भिन्न-भिन्न नामों से भी जाना जाता है।

👉यह व्यवस्था बंगाल, बिहार उड़ीसा तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक के क्षेत्र में लागू थी।

✍️ इसके अंतर्गत समूचे ब्रिटिश भारत के क्षेत्रफल का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।

✍️इस व्यवस्था के अंतर्गत जमींदारों के एक नए वर्ग को भू-स्वामी घोषित कर दिया गया, जिसे भूमि के लगान का 10/11 भाग कंपनी को देना था तथा 1/11 भाग अपनी सेवाओं के लिए अपने पास रखना था।

✍️ स्थायी बंदोबस्त के अंतर्गत जमींदार छोटे पूंजीपति (भद्र नवाब) थे।

✍️ दूसरी व्यवस्था रैयतवाड़ी व्यवस्था

✍️इस व्यवस्था के जन्मदाता टॉमस मुनरो और कैप्टन रीड थे तथा सर्वप्रथम इसे तमिलनाडु के बारामहल जिले में लागू किया गया।
✍️ तत्पश्चात यह व्यवस्था मद्रास, बंबई के कुछ हिस्से, पूर्वी बंगाल, असम तथा कुर्ग (आधुनिक कर्नाटक का एक भाग) में लागू की गई।

👉इस प्रथा के अंतर्गत रैयतों को भूमि के मालिकाना और कब्जादारी अधिकार दिए गए थे और प्रत्यक्ष रूप से या सीधे तथा व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं सरकार को भू-राजस्व का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी थे।

✍️ इस व्यवस्था ने कृषक भू-स्वामित्व की स्थापना की। इसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 51 प्रतिशत हिस्सा शामिल था। इस व्यवस्था के अंतर्गत लगान की वसूली कठोरता से की जाती थी तथा लगान की दर भी काफी ऊंची थी।

✍️महालवाड़ी पद्धति

👉 भू-राजस्व व्यवस्था कृषक के साथ नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राम अथवा महाल (जागीर का एक भाग) के साथ स्थापित की जाती थी।

✍️ इसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति अपनी भूमि छोड़ देता था, तो ग्राम समाज इस भूमि को संभाल लेता था।

✍️ यह ग्राम समाज ही सम्मिलित भूमि (शामलात) तथा अन्य भूमि का स्वामी होता था।

👉यह पद्धति उ.प्र., मध्य प्रांत तथा पंजाब में (कुछ परिवर्तनों के साथ) लागू की गई, जिसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 30 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
📕 "एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC)" शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन ग्योंगजु, दक्षिण कोरिया में हुआ है।
👉यह शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2025 तक आयोजित हुआ।

इसका विषय था- "Building a Sustainable Tomorrow: Connect, Innovate, Prosper" (एक सतत कल का निर्माणः जुड़ें, नवोन्मेषी बनें, समृद्ध हों)।
👉 यह सम्मेलन APEC नेताओं के ग्योंगजू घोषणा-पत्र (2025) को अपनाने के साथ संपन्न हुआ जिसमें - (क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)) शामिल है।

वर्ष 2026 का APEC शिखर सम्मेलन चीन के शेनझेन शहर में आयोजित होगा।

📕एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) क्या है?

👉एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) की स्थापना वर्ष 1989 में हुई थी।

👉यह 21 अर्थव्यवस्थाओं का एक क्षेत्रीय मंच है, जिसका उद्देश्य संतुलित, समावेशी, सतत् और नवोन्मेषी विकास को बढ़ावा देना, साथ ही एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक एकीकरण को आगे बढ़ाना है।

https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
बिहार में अंतिम चरण का मतदान कल,14 को होगी वोटों की गिनती
👉12 अगस्त, 1946 को लॉर्ड वेवेल ने कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अंतरिम सरकार के गठन के लिए निमंत्रण दिया।
👉24 अगस्त, 1946 को पं. नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा

👉2 सितंबर, 1946 को इसका गठन हुआ, जिसमें प्रारंभ में मुस्लिम लीग की भागीदारी नहीं थी।

👉 डॉ. राजेंद्र प्रसाद _ खाद्य एवं कृषि मंत्री

👉रक्षा विभाग बलदेव सिंह

👉 विदेश मामले तथा राष्ट्रमंडल _ जवाहरलाल नेहरू

👉 आसफ अली _ रेल और परिवहन विभाग

👉अक्टूबर, 1946 में लीग के पांच सदस्य सरकार में शामिल हो गए।

👉लियाकत अली _ वित्त मंत्री

👉, जिन्होंने नया बजट प्रस्तुत करते समय उद्योगपतियों और व्यापारियों पर अत्यधिक कर लगाए।

👉 अंतरिम सरकार में अबुल कलाम आजाद मंत्री नहीं थे। * इस सरकार में शामिल होने वाले 12 कांग्रेसी मंत्री थे-पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आसफ अली, सी. राजगोपालाचारी, शरत चंद्र बोस, डॉ. जॉन मथाई, सरदार बलदेव सिंह, सर शफात अहमद खां, जगजीवन राम, सैयद अली जहीर और सी.एच. भाभा ।

👉 हालांकि 2 सितंबर, 1946 को गठित अंतरिम सरकार में लियाकत अली प्रारंभ में शामिल नहीं थे,

👉लियाकत अली सहित लीग के 5 सदस्यों को 26 अक्टूबर, 1946 को सरकार में मंत्री बनाया गया जिसके कारण तीन कांग्रेसी सदस्यों सैयद अली जहीर, शरत चंद्र बोस तथा सर शफात अहमद खां को हटना पड़ा।

👉बंगाल में ए. के. फजलुल हक के नेतृत्व में कृषक प्रजा पार्टी तथा मुस्लिम लीग की गठबंधन सरकार वर्ष 1946 के चुनाव में सत्ता में आई किंतु बाद में मुस्लिम लीग का मंत्रिमंडल गठित हुआ, जो 14 अगस्त, 1947 तक सत्ता में रहा।

👉 इसके प्रधानमंत्री एच. एस. सुहरावर्दी थे।

👉16 अगस्त, 1946 की तिथि मुस्लिम लीग द्वारा "सीधी कार्यवाही दिवस" हेतु सुनिश्चित की गई थी।

👉 इस कार्यवाही में 'नोआखाली' दंगे का प्रमुख केंद्र रहा।

Join👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #uppcspre2026 #roaro2026 #roaromains #UPSI #LT #GIC #uplekhpal #vdo #currentaffairs
❤1
आप लोगों के अनुमान से ROARO MAINS का एग्जाम डेट क्या होगी?
Anonymous Poll
33%
1 feb
15%
7 feb
31%
14 feb
28%
21 feb
18%
या 15 जनवरी से पहले
🙏1
📕ROARO MAINS देने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें

👉Mains तैयार करने के लिए आप लोग सबसे पहले , PYQ को पढ़िए,और उसमें देखिए कि प्रीवियस ईयर में प्रश्न कैसे पूछा है

👉आयोग के ट्रेंड को समझिए अगर आप लोगों ने इतना कर लिया समझिए 50 % आपकी तैयारी पूरी हो गई, क्योंकि uppcs के एग्जाम में PYQ का बहुत रोल है

👉उसके बाद अगर कही दिक्कत आती है किसी टॉपिक में तो किसी अच्छे टीचर से मिल कर अपने तैयारी को धार दीजिए

👉पहले ही दिन से test series के चक्कर में न पड़िए , पहले अपने कंटेंट को वैल्यू एडेड करिए टेस्ट सीरीज लास्ट स्टेज पर जॉइन करिए


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👍2💯1