UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.57K subscribers
4.98K photos
36 videos
475 files
5.09K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
📕पादप हार्मोन और उनके कार्य :-

📕 ऑक्सिन –
        1. कोशिकाओं की लंबाई में वृद्धि।
        2. कोशिका विभाजन में सहयोग।
        3. पौधों की गति पर नियंत्रण।
        4. पत्तियों को गिरने से रोकना।
        5. बीज रहित फलों के उत्पादन में सहायता करना।

📕जिबरेलिन –
    
    1. बीजों के शीघ्र अंकुरण में सहायक।
        2. बौने पौधों की लंबाई में वृद्धि।
        3. पौधों की पत्तियों को चौड़ी करने में सहायता करना।

📕 साइटोकाईनिन –
    
    1. प्रोटीन के संश्लेषण में सहायक।
        2. कोशिकाओं एवं तने की लंबाई में वृद्धि।
        3. पार्श्व कलिकाओं में वृद्धि।
        4. जड़ों एवं पत्तियों की वृद्धि रोकने में सहायक।
        5. अंकुरण के समय उत्प्रेरक उत्पन्न करना।

📕 एब्सिसिक अम्ल(ABC) – वृद्धि रोधक
       
1. पत्तियों के एवं फूलों के खुलने एवं बंद करने की कियाओं का नियंत्रण।
        2. पतझड़ की क्रिया को प्रोत्साहित करना।
        3. पौधों की वृद्धि दर को कम करना।
#uppcs #pcs #uppcspre2026 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2026 #LT #gs #gk
❤3
Join 👉https://t.me/Aभारत की प्रमुख घाटियाँ

📕 जम्मू-कश्मीर_ घाटी

1 मर्खा घाटी_लद्दाख की प्रसिद्ध घाटी है, हेमि राष्ट्रीय उद्याने हेतु मार्ग उपलब्ध कराती है।



📕2 कश्मीर घाटी-
महान हिमालय एवं पीरपंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित बनिहाल दरें द्वारा जम्मू से जुड़ी हुई है। इसकी रचना एक समभिनति में हुई है।

📕3 नुब्रा
घाटी_सियाचिन हिमनद से निकलने वाली नुब्रा नदी द्वारा निर्मित है।


📕4 शुरू
_इसका कारगिल कस्बे के लिये काफी महत्त्व है।


📕 हिमाचल प्रदेश

📕 1 किन्नौर घाटी

यह घाटी हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है जो तिब्बत की सीमा के समीप है। यह हिमाचल प्रदेश के अंतिम गाँव 'चिटकुल' को मार्ग प्रदान करता है।


📕2 पार्वती घाटी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित यह घाटी हिंदू एवं सिख तीर्थ यात्रियों को मणिकरण शहर जाने के लिये मार्ग प्रदान करती है (मणिकरण गर्म पानी के फव्वारों के लिये प्रसिद्ध है)।

📕3 सांगला घाटी_
इसे 'बास्पा घाटी' के नाम से भी जाना जाता है।

📕 4 मालना घाटी_
यह हिमाचल प्रदेश में 'छोटा यूनान' के रूप में प्रसिद्ध है।

📕5 कुल्लू घाटी

इसे 'देवताओं की घाटी' कहा जाता है। इसे सात दिवसीय दुशहरा त्योहार के लिये भी जाना जाता है। यह धौलाधर एवं पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित है।

📕6 पांगी घाटी

लाहुल, पंगवाला और भोटिया लोगों का आवास क्षेत्र है।

📕 7 स्पीति घाटी

बौद्धों का प्रसिद्ध 'ताबो मठ इसी घाटी में अवस्थित है।

📕8 लाहुल घाटी

इसी घाटी से होकर ही चंद्र एवं भागा नदियाँ प्रवाहित होती हैं।


📕 9 कांगड़ा घाटी _
प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल 'धर्मशाला' इसी घाटी में अवस्थित है।

📕10 chamba

भारमौर, डलहौजी एवं खज्जियार प्रमुख पर्यटन स्थल इसी घाटी में अवस्थित हैं।



📕उत्तराखंड

📕दून घाटी

यह घाटी शिवालिक हिमालय एवं लघु हिमालय के मध्य स्थित है। यह हिमालय के अनुदैर्ध्य घाटी का उदाहरण है।

📕 जोहर घाटी

इसे मिलाम घाटी एवं गौरी गंगा घाटी के नाम से भी जाना जाता है।


📕 फूलों की घाटी

चमोली जिले में स्थित, वन्य जीवों के लिये प्रसिद्ध है। इसे यूनेस्को के बायोस्फियर नेटवर्क में 2004 में शामिल किया गया।


📕 धर्मा घाटी

इसका निर्माण धर्मागंगा नदी द्वारा होता है।

📕सोर घाटी

यह घाटी पिथौरागढ़ में स्थित है। यहाँ कत्यूरी राजवंश का शासन था; ये अयोध्या से यहाँ आये थे

।

📕 नेलांग घाटी

यह घाटी उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क में अवस्थित है। यह भारत-चीन सीमा के निकट स्थित है, जिसे वर्ष 1962 के युद्ध के बाद बंद कर दिया गया था। मई 2015 में इसे पर्यटकों के लिये खोल दिया गया है।

📕पश्चिम बंगाल

[ ] न्योरा घाट

यह दार्जिलिंग के कलिम्पोंग में स्थित है। इसे 1986 में 'राष्ट्रीय पार्क' घोषित किया गया।

📕सिक्किम

चुंबी घाटी

चुंबी घाटी के भारत (सिक्किम), भूटान व चीन (तिब्बत) तीनों के मिलन बिंदु पर स्थित होने के कारण सामरिक महत्त्व अधिक है। 'डोकलाम' क्षेत्र इसी के अंतर्गत आता है। यह घाटी सिलीगुड़ी (भारत का चिकेन नेक) से लगभग 500 किमी. की दूरी पर है। ■ चुंबी घाटी पहले सिक्किम का हिस्सा था, जो वर्ष 1792 में तिब्बत का अंग बना। यहाँ के स्थानीय निवासियों को 'प्रोमोवा' कहा जाता है, जो तिब्बती वंश के हैं। वर्ष 1904 में अंग्रेज़ी शासन और तिब्बत के बीच हुए समझौते के बाद यह ऊन, याक उत्पाद, सुहागा एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का बड़ा व्यापारिक मार्ग बनकर उभरा
है।

👉यूथांग घाटी

हॉट स्प्रिंग के लिये प्रसिद्ध यूथांग घाटी रोडोडेंड़ान झाड़ियों व अन्य वनस्पति प्रजातियों से ढँकी हुई है।

📕नागालैंड
[ ] जुकू घाटी
भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में स्थित, जून एवं सितंबर माह में संपूर्ण घाटी जंगली फूलों से ढँक जाती है।

📕 आंध्र प्रदेश
[ ] अराकु घाटी
[ ] यह घाटी गलीकोंडा, राक्ताकौंडा, सुंकरीमेट्टा एवं बांगर चितामोगोंडीनामक पहाड़ियों से घिरी है

📕 तमिलनाडु

कंबम घाटी
यह थेक्काड़ी, वरुसनादु एवं कोडाइकनाल पहाड़ियों इन से घिरी है।

📕केरल
[ ] शांत घाटी
जैव विविधता हेतु प्रसिद्ध, यह केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों पर स्थित है। 1847 क में शोध हेतु रॉबर्ट वाइट यहाँ आने वाले प्रथम अंग्रेज थे। कुन्थी नदी यहाँ के वन क्षेत्र से उद्गमित होती है


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #grampanchayatadhikari
#vpo
❤4