उच्च न्यायालय
✍️भारतीय संविधान के तहत राज्यों के न्यायिक प्रशासन में उच्च न्यायालय की स्थिति शीर्ष पर होती है।
✍️ भारतीय संविधान में राज्यों के लिए उच्च न्यायालय हेतु भाग 6 के अध्याय 5 के तहत अनुच्छेद 214 से 231 तक में प्रावधान किया गया है।
✍️प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था की गई है, लेकिन सातवें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 द्वारा संसद को अनुच्छेद 231 के तहत यह अधिकार दिया गया है कि वह विधि द्वारा दो या दो से अधिक राज्यों के लिए अथवा दो या अधिक राज्यों और किसी संघ राज्यक्षेत्र के लिए एक साझा उच्च न्यायालय की स्थापना कर सकती है।
✍️अनुच्छेद 230 के तहत संसद विधि द्वारा किसी - संघ राज्यक्षेत्र पर किसी उच्च न्यायालय की अधिकारिता का विस्तार कर सकेगी या किसी संघ राज्यक्षेत्र से किसी उच्च न्यायालय की अधिकारिता का अपवर्जन कर सकेगी।
✍️अनुच्छेद 214 के अनुसार, प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा।
✍️ अनुच्छेद 215 के अनुसार, प्रत्येक उच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय होगा।
✍️ अभिलेख न्यायालय होने का तात्पर्य है कि उच्च न्यायालय के निर्णय, आदेश आदि अधीनस्थ न्यायालय के लिए बाध्यकर होंगे तथा उसको अपने अवमान के लिए दंड देने सहित ऐसे न्यायालय की सभी शक्तियां होंगी।
✍️अनु. 216 के अनुसार, प्रत्येक उच्च न्यायालय, मुख्य न्यायमूर्ति और ऐसे अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा, जिन्हें राष्ट्रपति समय-समय पर नियुक्त करना आवश्यक समझे।
✍️उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
✍️उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु तक पद धारण करते हैं।
✍️ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राष्ट्रपति को अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकते हैं।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
👉ब्रिटिश काल में भू राजस्व नीतियां
👉1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस ने भू-राजस्व की स्थायी बंदोबस्त प्रणाली को प्रारंभ किया।
👉इसे इस्तमरारी, जागीरदारी, मालगुजारी एवं बीसवेदारी आदि भिन्न-भिन्न नामों से भी जाना जाता है।
👉यह व्यवस्था बंगाल, बिहार उड़ीसा तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक के क्षेत्र में लागू थी।
✍️ इसके अंतर्गत समूचे ब्रिटिश भारत के क्षेत्रफल का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।
✍️इस व्यवस्था के अंतर्गत जमींदारों के एक नए वर्ग को भू-स्वामी घोषित कर दिया गया, जिसे भूमि के लगान का 10/11 भाग कंपनी को देना था तथा 1/11 भाग अपनी सेवाओं के लिए अपने पास रखना था।
✍️ स्थायी बंदोबस्त के अंतर्गत जमींदार छोटे पूंजीपति (भद्र नवाब) थे।
✍️ दूसरी व्यवस्था रैयतवाड़ी व्यवस्था
✍️इस व्यवस्था के जन्मदाता टॉमस मुनरो और कैप्टन रीड थे तथा सर्वप्रथम इसे तमिलनाडु के बारामहल जिले में लागू किया गया।
✍️ तत्पश्चात यह व्यवस्था मद्रास, बंबई के कुछ हिस्से, पूर्वी बंगाल, असम तथा कुर्ग (आधुनिक कर्नाटक का एक भाग) में लागू की गई।
👉इस प्रथा के अंतर्गत रैयतों को भूमि के मालिकाना और कब्जादारी अधिकार दिए गए थे और प्रत्यक्ष रूप से या सीधे तथा व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं सरकार को भू-राजस्व का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी थे।
✍️ इस व्यवस्था ने कृषक भू-स्वामित्व की स्थापना की। इसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 51 प्रतिशत हिस्सा शामिल था। इस व्यवस्था के अंतर्गत लगान की वसूली कठोरता से की जाती थी तथा लगान की दर भी काफी ऊंची थी।
✍️महालवाड़ी पद्धति
👉 भू-राजस्व व्यवस्था कृषक के साथ नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राम अथवा महाल (जागीर का एक भाग) के साथ स्थापित की जाती थी।
✍️ इसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति अपनी भूमि छोड़ देता था, तो ग्राम समाज इस भूमि को संभाल लेता था।
✍️ यह ग्राम समाज ही सम्मिलित भूमि (शामलात) तथा अन्य भूमि का स्वामी होता था।
👉यह पद्धति उ.प्र., मध्य प्रांत तथा पंजाब में (कुछ परिवर्तनों के साथ) लागू की गई, जिसके अंतर्गत कुल ब्रिटिश भारत के भू-क्षेत्र का 30 प्रतिशत हिस्सा शामिल था।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
👍2
आप लोगो को जितना भी matter उपलब्ध कराया जा रहा इसे नोट भी करते चलिए क्योंकि प्रश्न ऐसे ही बनते है
join👉https://t.me/Amoghclasses
join👉https://t.me/Amoghclasses
❤1👍1
Uttar Pradesh Police physical test admit card
UPP PET ADMIT CARD OUT
डाउनलोड लिंक 👉https://ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx
join👉https://t.me/Amoghclasses
UPP PET ADMIT CARD OUT
डाउनलोड लिंक 👉https://ctcp24.com/uppbpbcst23/loginpage.aspx
join👉https://t.me/Amoghclasses
✍️कासिम बाजार की फैक्ट्री के प्रमुख जॉब चारनॉक ने अंग्रेजों के व्यापार केंद्र के लिए हुगली के स्थान पर सुतानूती अथवा सुतनौती (कलकत्ता का स्थल) को चुना।
✍️कोच्चि, 1814 ई. में ब्रिटिश उपनिवेश के तहत शामिल हुआ।
✍️1599 ई. में इंग्लैंड में एक मर्चेंट एडवेंचर्स नामक दल ने अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी अथवा 'दि गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज' की स्थापना की।
✍️ दिसंबर, 1600 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने इसे पूर्व के साथ व्यापार हेतु 15 वर्षों के लिए अधिकार-पत्र प्रदान किया था।
✍️इस दौरान भारत का बादशाह अकबर (1556-1605 ई.) था।
✍️लीवेंट कंपनी को 1593 ई. में स्थल मार्ग से भारत में व्यापार करने का अधिकार-पत्र प्राप्त हुआ था।
✍️जहांगीर के शासनकाल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम 1611 ई. में मसूलीपट्टनम अथवा मछलीपट्टनम में एक अस्थायी कारखाना स्थापित किया था।
✍️1613 ई. में सूरत में स्थापित कारखाना अंग्रेजों का प्रथम स्थायी कारखाना था।
✍️सूरत में डचों द्वारा फैक्ट्री 1616 ई. में, जबकि फ्रांसीसियों द्वारा 1668 ई. में स्थापित की गई थी।
✍️थॉमस बेस्ट नामक अंग्रेज अधिकारी ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली (Sowlley) के स्थान पर हराया था।
✍️1661 ई. में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से होने पर चार्ल्स को बंबई उपहार के रूप में प्राप्त हुआ था, जिसे उन्होंने 1668 ई. में 10 पौंड वार्षिक किराए पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया था।
✍️बंबई के अंग्रेज गवर्नर जॉन चाइल्ड ने 1688 ई. में बंबई और पश्चिमी समुद्र तट के मुगल बंदरगाहों का घेरा डाला तथा मक्का जाने वाले हज यात्रियों को बंदी बनाने का प्रयास किया। *
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
✍️फलस्वरूप उसे औरंगजेब ने भारत से निष्कासित करने का आदेश दिया था।
✍️ कर्नाटक का प्रथम युद्ध (1746-48 ई.) ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार युद्ध, जो 1740 ई. में आरंभ हुआ था, का विस्तार मात्र था।
✍️ गृह सरकारों की आज्ञा के विरुद्ध ही दोनों दलों (अंग्रेज एवं फ्रांसीसी) में 1746 ई. में युद्ध प्रारंभ हो गया।
✍️अंग्रेज कैप्टन बर्नेट के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना द्वारा कुछ फ्रांसीसी जहाजों पर अधिकार कर लेना युद्ध का तात्कालिक कारण था।
✍️प्रथम कर्नाटक युद्ध के समय ही कर्नाटक के नवाब अनवरुद्दीन ने महफूज खां के नेतृत्व में 10,000 की भारतीय सेना को फ्रांसीसियों पर आक्रमण करने के लिए भेजा।
✍️कैप्टन पैराडाइज के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना ने अड्यार नदी पर स्थित सेंटथॉमे नामक स्थान पर नवाब की सेना को पराजित किया।
✍️ यूरोप में युद्ध बंद होते ही कर्नाटक का प्रथम युद्ध समाप्त हो गया।
✍️ एक्स ला-शापेल की संधि (Treaty of Aix-la-chapelle; 1748 ई.) से ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार का युद्ध समाप्त हो गया तथा मद्रास अंग्रेजों को पुनः प्राप्त हो गया।
✍️डूप्ले ने पहली बार वे हथकंडे प्रयोग किए जो भारत को जीतने के लिए अंग्रेजों के मार्गदर्शक बने।
✍️यह डूप्ले ही था, जिसने पहली बार यूरोपीय सेना को भारतीय राजदरबारों में भारतीय व्यय पर नियुक्त करवाया तथा जिसने पहली बार यूरोपीय हितों के लिए भारतीय राजनीति में हस्तक्षेप किया तथा भारत में यूरोपीय साम्राज्य की नींव रखी।
✍️लुई चौदहवें के मंत्री कॉल्बर्ट द्वारा 1664 ई. में फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई, जिसे 'कंपनी देस इंदेस ओरियंटलेस' कहा गया।
✍️फ्रांसीसी कंपनी का निर्माण राज्य द्वारा हुआ और राज्य ही इसका सारा खर्च देता था।
Join👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
ईंधन
👉कोयला, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस एवं डीजल जीवाश्म ईंधनों में से प्राकृतिक गैस स्वच्छतम ईंधन है, क्योंकि प्राकृतिक गैस बहुत कम मात्रा में प्रदूषणकारी गैस उत्सर्जित करती है।
👉 किसी ईंधन का ऊष्मीय मान ऊष्मा की वह मात्रा है जो उस ईंधन के एक ग्राम को वायु या ऑक्सीजन में पूर्णतः जलाने के पश्चात प्राप्त होती है।
👉सभी ईंधनों में हाइड्रोजन का ऊष्मीय मान सबसे अधिक होता है।
👉हाइड्रोजन का उपयोग रॉकेट ईंधन के रूप में तथा उच्च ताप उत्पन्न करने वाले ज्वालकों में किया जाता है।
👉घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली बायोगैस या गोबर गैस की मुख्य घटक मीथेन है।
👉बायोगैस या गोबर गैस में 50-75% तक मीथेन होता है।
👉गोबर में बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा होती है, जिसे बायोगैस संयंत्र में 'किण्वन प्रक्रिया' द्वारा निकाला जा सकता है।
👉गैसोहोल ईंधन 10% एनहाइड्रस एथेनॉल (एथिल एल्कोहॉल) तथा 90% गैसोलीन (पेट्रोल) का मिश्रण है।
👉 वाटर गैस कार्बन मोनोऑक्साइड तथा हाइड्रोजन गैसों का मिश्रण होती है।
👉कोल गैस मुख्यतः हाइड्रोजन, मीथेन एवं कार्बन मोनोऑक्साइड का मिश्रण होती है।
👉यह कोयले के भंजक आसवन द्वारा बनाई जाती है।
👉 सी.एन.जी. धरती के भीतर पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बन का मिश्रण है और इसमें 80% से 90% मात्रा मीथेन गैस (CH) की होती है।
👉मीथेन गैस पेट्रोल एवं डीजल की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड को 70%, नाइट्रोजन ऑक्साइड को 87% और जैविक गैसों को लगभग 89% कम उत्सर्जित करती है।
👉 पेट्रोलियम कुओं में द्रव की सतह पर पाए जाने वाले हल्के हाइड्रोकार्बन्स के गैसीय मिश्रण को प्राकृतिक गैस कहते हैं, जिसका संगठन इस प्रकार है- मीथेन 80%, ईथेन 7%, प्रोपेन 6%, नॉर्मल ब्यूटेन 4% तथा आइसो ब्यूटेन 3%।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
आप किसी एग्जाम की तैयारी में लगे हैं
Anonymous Poll
5%
bpsc tear -4
51%
RO/ARO
44%
uppcs
2%
lekhpal
5%
vpo
0%
sscgd
मेडागास्कर सबसे बड़ा द्वीप है
Anonymous Quiz
61%
हिंद महासागर में
33%
प्रशांत महासागर में
6%
लाल सागर में
0%
बंगाल की खाड़ी में
फिजी दीप अवस्थित है
Anonymous Quiz
27%
अटलांटिक महासागर में
57%
प्रशांत महासागर में
12%
हिंद महासागर में
4%
अरब सागर में