UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
Amoghclasses.

Daily currentaffairs

9 February 2025

Q 1_केंद्रिय बजट 2025 _26 के अनुसार भारत कब तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की लक्ष्य रखा है?

A 2030
B 2045
C2047
D 2035

✍️केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, विकसित भारत (Viksit Bharat) परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत, भारत ने 2047 तक 100 गीगावाट (GW) परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। यह पहल जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) पर निर्भरता कम करने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस मिशन में घरेलू परमाणु क्षमताओं का विकास, निजी क्षेत्र की भागीदारी और उन्नत परमाणु प्रौद्योगिकियों जैसे कि स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMRs) का अनुसंधान शामिल होगा।

Q 2 हाल ही में "शतावरी बेहतर स्वास्थ्य के लिए "नामक प्रजाति-विशेष अभियान की शुरुआत किस मंत्री ने किया ?

A निर्मला सीतारमण
B प्रधानमंत्री मोदी
C प्रह्लाद जोशी
D प्रताप राव जाधव

✍️आयुष मंत्रालय ने "शतावरी - बेहतर स्वास्थ्य के लिए" नामक प्रजाति-विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य शतावरी के औषधीय लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस पहल का उद्घाटन श्री प्रतापराव जाधव, (स्वतंत्र प्रभार) आयुष राज्य मंत्री द्वारा किया गया।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के समग्र विकास के लिए 2047 तक निर्धारित पंच प्रण लक्ष्य के अनुरूप है, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Q 3 "विश्व लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स" कौन जारी करता है?

A विश्व बैंक
B विश्व व्यापार संगठन( WTO)
C विश्व आर्थिक मंच( WEF)
D संयुक्त राष्ट्र(UN)


✍️वर्तमान में विश्व बैंक की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (LPI) में 38वें स्थान पर काबिज भारत का लक्ष्य 2030 तक शीर्ष 25 देशों में स्थान बनाना है। बढ़ते बुनियादी ढांचे, नीति-संचालित सुधारों और मल्टी-मोडल परिवहन की मदद से, यह क्षेत्र 2029 तक $484.43 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स लागत को GDP के 13-14% से घटाकर सिंगल डिजिट में लाना है।
✍️ भारत की मौजूदा रैंक 139 देशों में 38वां स्थान, 2030 तक शीर्ष 25 में पहुंचने का लक्ष्य।

Q 4 हाल ही में किस देश ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव BRI से बाहर होने की घोषणा की?

A पनामा
B अर्जेंटीना
C पाकिस्तान
D नेपाल

✍️पनामा ने आधिकारिक रूप से चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से बाहर होने की घोषणा की है

Q 5 हाल ही में समाचारों में रहा DeepSeek Al किस देश ने लांच किया है?

A दक्षिण कोरिया
B चीन
Cजापान
D अमेरिका

✍️चीन का AI चैटबॉट DeepSeek Al हाल ही में वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। इसे शुरू में चीन के ChatGPT के जवाब के रूप में देखा गया, लेकिन कुछ ही दिनों में यह विभिन्न देशों के सरकारी नियामकों की कड़ी जांच के दायरे में आ गया।
डीपसीक पर बैन लगाने वालों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और भारत और अन्य देश शामिल हैं।

Q 6 हाल ही में किस देश में ट्रांसजेंडर महिलाओं और लड़कियों को महिला खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया ?

Aअमेरिका
B चीन
C फ्रांस
D संयुक्त अरब अमीरात

✍️अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार, 5 फरवरी 2025 को "नो मेन इन विमेंस स्पोर्ट्स एक्जीक्यूटिव ऑर्डर" पर हस्ताक्षर किए। यह आदेश ट्रांसजेंडर महिलाओं और लड़कियों को महिला खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित करता है। यह ट्रंप प्रशासन का 20 जनवरी 2025 को कार्यभार संभालने के बाद ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ चौथा कार्यकारी आदेश है।

Q 7 चीन के चांग'ए-8 चंद्र मिशन के साथ किस देश ने साझेदारी की ?

A रूस
B पाकिस्तान
C कजाकिस्तान
D सऊदी अरब

✍️पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन (SUPARCO) ने चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) के साथ चांग'ए-8 चंद्र मिशन के लिए साझेदारी की है, जो 2028 में प्रक्षेपित किया जाएगा। यह पहली बार है जब पाकिस्तान किसी चंद्र अन्वेषण मिशन में भाग ले रहा है, । इस मिशन के तहत, चीन के अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) परियोजना के हिस्से के रूप में पाकिस्तान का स्वदेशी रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा जाएगा।

Q 8 हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम रूप कंगारू के भ्रूण तैयार किया?

A ऑस्ट्रेलिया
Bन्यूज़ीलैंड
Cअफ्रीका
Dफिलिपींस

✍️वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए पहली बार इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का उपयोग करके कंगारू भ्रूण तैयार किए हैं। यह उपलब्धि संकटग्रस्त मासुपियल (थैलीधारी) प्रजातियों के संरक्षण में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है और विलुप्ति क
े खतरे से बचाने में सहायक हो सकती है।
यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया और इसे 'रिप्रोडक्शन, फर्टिलिटी एंड डेवलपमेंट' नामक वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। शोध में यह उजागर किया गया है कि सहायक प्रजनन तकनीक (ART) को कोआला, तस्मानियन डेविल, उत्तरी हेरी-नोस वॉम्बैट और लीडबीटर्स पॉसम जैसे संकटग्रस्त प्राणियों के संरक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Q 8 हाल ही में RBI ने रेपो रेट दर कितना रखने की निर्णय लिया है ?

A 6.5
B 6.25
C 6
D 5.75

✍️वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों और भविष्य के आर्थिक रुझानों का मूल्यांकन करने के बाद, MPC ने सर्वसम्मति से रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती करने और तटस्थ मौद्रिक नीति रुख (Neutral Monetary Policy Stance) बनाए रखने का निर्णय लिया।
1. रेपो दर में कटौती
.रेपो दर को 25 आधार अंक (bps) घटाकर 6.25% कर दिया गया है।
✍️ इसका उद्देश्य उधारी को सस्ता बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
✍️रेपो रेट क्या है?
रेपो रेट (रिपर्चेज़ एग्रीमेंट रेट) वह ब्याज दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक केंद्रीय बैंक से ऋण लेते हैं।
उद्देश्य एवं कार्यप्रणालीः ऋण लेकर, यह बैंकों को उनकी अल्पकालिक तरलता आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करता है।
• बैंक प्रतिभूतियाँ लघु-अवधि के रूप में उपलब्ध कराते हैं तथा बाद में उन्हें अधिक कीमत पर (ब्याज सहित) पुनर्खरीद (रिपर्चेज़) करने पर सहमत होते हैं।

Q 9 हाल ही में डीआरडीओ ने वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS)का परीक्षण किया इसकी मारक क्षमता कितनी है?

A 2 किलोमीटर
B 3 किलोमीटर
C 4.5 किलोमीटर
D 11 किलोमीटर

✍️रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट से सबसे कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) के लगातार तीन उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
VSHORADS: यह एक मानव-पोर्टेबल प्रणाली है जिसे अनुसंधान केंद्र द्वारा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं के सहयोग से विकसित किया गया है।
✍️ इसका वजन हल्का, अधिकतम सीमा 8 किमी तथा यह 4.5 किमी तक की ऊँचाई पर स्थित लक्ष्यों पर निशाना लगा सकता

Q 10 हाल ही समाचारों में रहा Gaia BH3 क्या है?

Aआकाश गंगा
B ब्लैक होल
C. उल्कापिंड
D क्षुद्रग्रह ग्रह

✍️खगोलविदों ने आकाशगंगा में सर्वाधिक बड़े ज्ञात तारकीय द्रव्यमान वाले ब्लैक होल, Gaia BH3 की खोज की है, जो एक्विला तारामंडल में स्थित है।
✍️यह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के Gaia टेलीस्कोप का उपयोग कर खोजा गया तीसरा ब्लैक होल है। (पिछली खोजें: वर्ष 2022 में Gaia BH1 और वर्ष 2023 में Gaia BH2)
✍️Gaia BH3 का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 33 गुना अधिक है, जो इसे आकाशगंगा में विशालतम तारकीय द्रव्यमान वाला ब्लैक

Q 11 हाल ही में समाचारों में रहा "बेगर-दाय-नेबर नीति" किस देश ने शुरू किया?

A चीन
B अमेरिका
C कनाडा
D भारत

✍️अमेरिका ने बेगर-दाय-नेबर (Beggar-thy-Neighbour) नीति के तहत चीन, कनाडा और मैक्सिको से होने वाले आयात पर प्रशुल्क लगाया।
✍️'बेगर-दाय-नेबर' नीतिः यह एक संरक्षणवादी रणनीति है जिसमें अन्य देशों को प्रभावित करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु व्यापार अवरोधों, मुद्रा अवमूल्यन और सब्सिडी जैसे उपाय करना शामिल है।

• उत्पत्तिः यह पद सर्वप्रथम एडम स्मिथ द्वारा द वेल्थ ऑफ नेशंस (1776) पुस्तक में सृष्ट किया गया था। इस रचना में स्मिथ ने ऐसे वाणिज्यवाद की आलोचना की जिससे अन्य वर्ग निर्धन हो जाता है और सभी देशों के लाभ के लिये मुक्त व्यापार किये जाने पर ज़ोर दिया।

Q 12 एयर इंडिया सो का आयोजन कहां किया जाएगा ?

A कोलकाता
B बेंगलुरु
C लद्दाख
D जैसलमेर

✍️ एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा द्विवार्षिक एयर शो और विमानन प्रदर्शनी है।
✍️आयोजनकर्ताः रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अधीन रक्षा प्रदर्शनी संगठन द्वारा बेंगलुरु में आयोजित
✍️यह कार्यक्रम देश की तकनीकी शक्ति और नवाचारों को प्रदर्शित करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक संवाद के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करता है।

Q 13 हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा की जिसका उद्देश्य है?

A किसानों में कौशल विकास करना
B किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराना
C किसानों के धान की उच्च कीमत प्रदान करना
D उपर्युक्त में से a c दोनों

✍️केंद्रीय बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 'पीएम धन-धान्य कृषि योजना' की घोषणा की। इसके तहत कृषि जिलों का विकास किया जाएगा।
✍️पीएम धन धान्य कृषि योजना-कृषि जिलों का विकास कार्यक्रम :
✍️ यह योजना विशेष रूप से निम्न उत्पादकता, फसलों की कम बुआई वाले और औसत से कम ऋण उपलब्धता वाले 100 जिलों को लक्षित करती है।
✍️पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत किसानों को
कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उत्पादन बढ़ सके. इसके साथ ही किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए मुफ्त उर्वरक दिए जाएंगे. छोटे और सीमांत किसानों को कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर पंप और अन्य चीजों को लेकर सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी. खेती के बारे में नई तकनीक है और कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करने के बारे में ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इसके अलावा किसानों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी.

Q 14 भारतीय सेवा के पूर्वी कमान का मुख्यालय फोर्ट विलियम का नाम बदलकर क्या किया गया?

A सिंध दुर्ग
B विजय दुर्ग
C स्वाभिमान दुर्ग
Dनमो दुर्ग

✍️भारतीय सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है और इसके एक गेट सेंट जॉर्ज गेट का नाम बदलकर शिवाजी गेट कर दिया गया है।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नाम बदलने का फैसला दिसंबर 2024 में लिया गया था।
✍️अंग्रेजों ने कोलकाता में स्थित ऐतिहासिक फोर्ट विलियम का निर्माण किया था और इसका नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा था।
✍️किले का नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है, जो महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग तट पर सबसे पुराने किले के आधार पर है, जो छत्रपति शिवाजी के समय में नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था।

Q 15 हाल ही में 38वा इंटरनेशनल सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला की शुरुआत कहां हुआ?
A हरियाणा
B लद्दाख
C जयपुर
D नोएडा

✍️हाल ही में फरीदाबाद में 38वां इंटरनेशनल सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला शुरू हो गया है।
केंद्रीय टूरिज्म मंत्री गजेंद्र शेखावत और CM नायब सैनी ने इसका उद्घाटन किया।
[ ] इस मेले में 42 देशों के 648 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।
[ ] इसमें मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस, म्यांमार समेत अन्य देशों के कलाकार शामिल हैं।
[ ] इस बार मेले में ओडिशा और मध्यप्रदेश की स्टेट थीम रखी गई है।मेले में 3 विशेष पवेलियन बनाए गए हैं
[ ] यह मेला 7 - 23 फरवरी तक चलेगा।

Q16 किस मंत्रालय ने स्वावलंबिनी एक महिला उद्यमिता कार्यक्रम की शुरूआत किया ?

A महिला और बाल विकास मंत्रालय
B नीति आयोग
C वित्त मंत्रालय
D कौशल विकास मंत्रालय और उद्यमिता मंत्रालय

✍️भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने नीति आयोग के सहयोग से असम, मेघालय और मिजोरम में स्वावलंबिनी- एक महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया।
[ ] इस पहल का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत में चयनित उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) की छात्राओं को उद्यमशीलता मानसिकता, संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान कर सशक्त बनाना है, ताकि वे सफल उद्यमी बन सकें।

Q हाल ही में भारत में कितने गीगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने पर उपलब्धि हासिल की ?

A 100 गीगावॉट
B 50गीगावॉट
C 25गीगावॉट
D 500गीगावॉट

✍️केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के अनुसार भारत ने 100 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।
[ ] सौर पैनल, सौर पार्क और रूफटॉप सौर परियोजनाओं जैसी पहलों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
[ ] भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता हासिल करना है।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👉इसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत (adopted) किया गया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

👉संविधान को अंगीकृत किए जाने के समय इसमें 395 अनुच्छेद (Articles),

👉 8 अनुसूचियां (Schedules) और लगभग 145,000 शब्द थे।

👉इस प्रकार यह अब तक अंगीकृत किया जाने वाला 'सबसे लंबा राष्ट्रीय संविधान' (Longest National Constitution) बन गया था।

👉वर्तमान में भारत के संविधान में 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां हैं।

👉डॉ. भीम राव अंबेडकर को भारतीय संविधान का मुख्य रचनाकार माना जाता है।

👉 भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

👉यह विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

👉भारत का संविधान न तो मुद्रित (printed) है, न ही टंकित (typed) है।

👉यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हस्तलिखित और सुलेखित (calligraphed) है।

Join 👉
https://t.me/Amoghclasses
•👉शरीर में संक्रमण से हमारी रक्षा करता है- डब्ल्यू. बी. सी.

👉लाल रक्त कणिकाएं मुख्यतया बनती हैं- अस्थि मज्जा में

👉रक्त होता है- एक संयोजी ऊतक

👉 रक्त समूहों की खोज की कार्ल लैंडस्टीनर ने

👉वर्ग AB रक्त वाला व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति का रक्त ले सकता है जिसका रक्त वर्ग हो- कोई भी वर्ग

👉सफेद रक्त कण (W.B.C.) का मुख्य कार्य है- रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना

👉 प्रतिरक्षा (असंक्राम्यता) का सर्वाधिक संबंध है- लिम्फोसाइट्स

👉स्वस्थ मनुष्य का रक्तचाप (सिस्टॉलिक व डाइस्टॉलिक) होता है- 120 मिमी. व 80 मिमी.

👉 मानव हृदय का प्रथम शल्य प्रत्यारोपण किया गया था- क्रिश्चियन बर्नार्ड द्वारा

👉रक्त का थक्का बनने में फाइब्रिनोजिन को फाइब्रिन के परिवर्तन में भाग लेने वाला एंजाइम है- थ्रॉम्बिन

👉जब रक्त में ऑक्सीजन की सांद्रता में कमी आती है तो श्वास की गति- बढ़ जाती है

👉 हृदय की धड़कन नियंत्रित करने के लिए जो खनिज आवश्यक है, वह है- पोटैशियम

👉डी.एन.ए. अंगुलिछापन और नैदानिक शोध केंद्र अवस्थित है- हैदराबाद में

👉मानव रक्त की श्यानता का कारण है- प्लाज्मा में बिम्बाणु

👉मानव शरीर में हीमोग्लोबिन का कार्य है- ऑक्सीजन का परिवहन करना

Join👉https://t.me/Amoghclasses
#ro_aro #pcs2025
🔰 भारत के प्रमुख दर्रे

  दर्रे                   राज्य

▪️काराकोरम दर्रा–लद्दाख
▪️चांगला दर्रा–लद्दाख
▪️खारदुंग दर्रा–लद्दाख
▪️लानाक दर्रा–लद्दाख
▪️जोजिला दर्रा–लद्दाख
▪️पीरपंजाल दर्रा–जम्मू-कश्मीर
▪️बनिहाल दर्रा–जम्मू-कश्मीर
▪️बुर्जिल दर्रा–जम्मू-कश्मीर
▪️बड़ालाचा दर्रा–हिमाचल प्रदेश
▪️शिपकीला दर्रा–हिमाचल-प्रदेश
▪️रोहतांग दर्रा–हिमाचल प्रदेश
▪️लिपुलेख दर्रा–उत्तराखण्ड
▪️माना दर्रा–उत्तराखण्ड
▪️नीति दर्रा–उत्तराखण्ड
▪️नाथूला दर्रा–सिक्किम
▪️जैलेप्ला दर्रा–सिक्किम
▪️तुजु दर्रा–मणिपुर
▪️बोम्डिला दर्रा–अरुणाचल प्रदेश
▪️यांग्याप दर्रा–अरुणाचल प्रदेश
▪️दिफू दर्रा–अरुणाचल प्रदेश
▪️सेला दर्रा–अरुणाचल प्रदेश
▪️चंकन दर्रा–अरुणाचल प्रदेश

join👉https://t.me/Amoghclasses
Amoghclasses.



Daily currentaffairs.



10 February 2025

Q 1 हाल ही में किस देश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से बाहर निकालने की घोषणा की ?

A अमेरिका
B कनाडा
Cअर्जेंटीना
D चीन

[ ] अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर निकलने की घोषणा की है, जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इसी तरह के फैसले के बाद हुआ है।
[ ] राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की सरकार ने WHO की स्वास्थ्य नीतियों, विशेष रूप से COVID-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर गहरी असहमति जताई है।

Q 3 हाल में टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने संन्यास की घोषणा की किस देश से संबंधित है?

A रूस
Bरोमानिया
Cबुल्गारिया
D फ्रांस

[ ] पूर्व विश्व नंबर 1 और दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिमोना हालेप ने 33 वर्ष की उम्र में पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालेप के करियर की प्रमुख उपलब्धियों में विंबलडन 2019 और फ्रेंच ओपन 2018 खिताब शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 24 WTA एकल खिताब जीते और $40 मिलियन से अधिक की पुरस्कार राशि अर्जित की।

Q 4 हाल ही में किस देश ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन UNHRC से निकलने की घोषणा की ?

A अमेरिका
B चीन
C अर्जेंटीना
D भारत

✍️राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका प्रभाव संयुक्त राष्ट्र (यू.एन.) के विभिन्न निकायों में अमेरिकी भागीदारी पर पड़ा, जिसमें यू.एन. मानवाधिकार परिषद और यूएनआरडब्ल्यूए (पैलेस्टीनियों को मानवीय सहायता प्रदान करने वाली एजेंसी) शामिल हैं। इस कदम में यू.एन. और इसके संबंधित संगठनों के लिए अमेरिकी वित्तीय योगदान की समीक्षा करने की बात भी की गई।

Q 5 तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ?

A राष्ट्रपति
B संसद
C सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश
D राज्यपाल

✍️अनुच्छेद 224A
[ ] "किसी राज्य के लिए उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से, किसी ऐसे व्यक्ति से जो उस न्यायालय या किसी अन्य उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुका हो, उस राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य करने का अनुरोध कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को, जब वह उच्च न्यायालय में कार्य करेगा, राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित भत्ते प्राप्त होंगे और उसके पास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान अधिकार, शक्तियाँ और विशेषाधिकार होंगे, लेकिन उसे अन्यथा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नहीं माना जाएगा।"
[ ] यह प्रावधान उच्च न्यायालयों को अनुभवी सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने की अनुमति देता है ताकि न्यायिक प्रणाली में लंबित मामलों को प्रभावी ढंग से निपटाया जा सके।

Q 6 पद्म पुरस्कार सम्मानित श्री हरिमन शर्मा किस राज्य संबंधित है?

A उत्तर प्रदेश
B मध्य प्रदेश
C हिमाचल प्रदेश
D उत्तराखंड

✍️श्री हरिमन शर्मा, हिमाचल प्रदेश के एक दूरदर्शी किसान, को भारतीय कृषि में क्रांति लाने के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने एचआरएमएन-99 सेब की किस्म विकसित की, जिसने उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में सेब की खेती को सफल बनाया। यह नवाचारी, स्व-परागण और कम ठंडक वाली सेब की किस्म सेब की खेती को पारंपरिक समशीतोष्ण क्षेत्रों से परे ले गई है, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं को लाभहुआ है।

Q 7 हाल ही में किस राज्य ने अपना पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया?

A महाराष्ट्र
B केरला
C गुजरात
D मध्य प्रदेश

✍️गुजरात के कच्छ जिले के गुनेरी गांव के प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल को राज्य का पहला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।यह लखतर तहसील के गुनेरी गांव के 32.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
[ ] यह घोषणा गुजरात जैव विविधता बोर्ड की सिफारिश पर विचार करने के बाद राज्य सरकार ने की है।
[ ] यह घोषणा जैव विविधता अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।

Q 8 हाल ही में समाचारों में रहा ग्रीनलैंड किस देश के अधिकार क्षेत्र में है?

Aअमेरिका
B कनाडा
C डेनमार्क
D ब्रिटेन

✍️हाल ही में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के स्वामित्व एवं अधिग्रहण के लिए डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैते फ्रेडरिक्सन से वार्ता की।
[ ] अवस्थिति : यह उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक एवं अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा के आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है।
[ ] अवस्थिति : भू-राजनीतिक रूप से ग्रीनलैंड यूरोप का हिस्सा है। हालांकि, भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का भाग है।

Q 9 बजट 2025 _26 के अनुसार मखाना बोर्ड की स्थापना किस राज्य में किया जाएगा?

A बिहार
B उत्तर प्रदेश
C कर्नाटक
D मध्य प्रदेश

✍️बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना
[
] वित्त मंत्री ने बजट 2025-26 में मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन में सुधार के लिए बिहार में एक मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की है।
[ ] भारत के मखाना उत्पादन में लगभग 90% हिस्सेदारी बिहार की है।
[ ] वर्ष 2022 में मिथिला मखाना को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) का दर्जा प्रदान किया गया।
[ ] यहां से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, इंग्लैंड आदि देशों में मखाना निर्यात होता है।

Q 10 BIMSTEC युवा शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है ?

A गांधीनगर
B जयपुर
C नोयडा
D वाराणसी

[ ] BIMSTEC युवा शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन गांधीनगर, गुजरात में 7 से 11 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। यह सम्मेलन BIMSTEC देशों के युवा नेताओं को एक मंच पर लाकर सहयोग, नवाचार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा। इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 8 फरवरी 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के युवाओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना है। ।

Q 11 NSS की स्थापना कब हुई?

A 1950
B 1955
C 1960
D 1969

[ ] यह भारत का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। इसकी स्थापना 1950 में की गयी थी।
[ ] भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 7 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) की 75वीं वर्षगांठ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में धूमधाम से मनाई
[ ] इस समारोह में मुख्य वक्तव्य, विशेषज्ञ चर्चाएँ, डायमंड जुबली प्रकाशनों का अनावरण और NSS के फील्डवर्क को प्रदर्शित करने वाले विशेष प्रदर्शन आयोजित किए गए।

Q 12 'निर्भया कढ़ी' (निडर कली) और 'मो गेल्हा जिया' (मेरी प्रिय बेटी ) की शुरूआत किस राज्य सरकार ने किया ?

A छत्तीसगढ
B उडीसा
C झारखंड
D तेलंगाना

[ ] 'निर्भया कढ़ी' (निडर कली) और 'मो गेल्हा जिया' (मेरी प्रिय बेटी) - गंजाम जिला
[ ] किशोरियों को सशक्त बनाना और लिंग समानता को बढ़ावा देना। बाल विवाह, भ्रूण हत्या और लिंग चयन को रोकना
[ ] 'कल्पना अभियान' ढेंकानाल जिला
[ ] 10-19 वर्ष की किशोरियों की निगरानी और ट्रैकिंग।
[ ] बाल विवाह रोकने के लिए समुदाय की भागीदारी को मजबूत करना।
[ ] 'स्वर्णा कालिका' - क्योंझर जिला
[ ] बाल विवाह के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
[ ] समुदाय-आधारित हस्तक्षेप को बढ़ावा देना।
[ ] वीरांगना योजना' - देवगढ़ जिला
[ ] किशोरियों को मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना।
[ ] आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाना।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses