UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
👉प्रधानमंत्री के दायित्व


👉 प्रधानमंत्री संसद में बहुमत प्राप्त दल का नेता और मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है। मंत्रिपरिषद के संबंध में प्रधानमंत्री की शक्तियां निम्नलिखित हैं:

👉 वह मंत्रियों को विभिन्न मंत्रालय आवंटित करता है और उनमें फेरबदल करता है।

👉वह किसी मंत्री को त्यागपत्र देने अथवा राष्ट्रपति को उसे बर्खास्त करने की सलाह दे सकता है।

👉वह मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है तथा उसके निर्णयों को प्रभावित करता है।

👉वह सभी मंत्रियों की गतिविधियों को नियंत्रित और निर्देशित करता है और उनमें समंवय रखता है।

👉वह पद से त्यागपत्र देकर मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर सकता है।

👉प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है, अतः जब प्रधानमंत्री त्यागपत्र देता है अथवा उसकी मृत्यु हो जाती है तो अन्य मंत्री कोई भी कार्य नहीं कर सकते। जबकि अन्य किसी मंत्री की मृत्यु या त्यागपत्र की स्थिति में केवल रिक्तता मात्र उत्पन्न होती है जिसे भरने के लिये प्रधानमंत्री स्वतंत्र होता है।

👉संसद की स्थिति में प्रधानमंत्री निचले सदन का नेता होता है। इस संबंध में वह निम्नलिखित शक्तियों का प्रयोग करता है:

👉वह राष्ट्रपति को संसद का सत्र आहूत करने एवं सत्रावसान करने संबंधी परामर्श देता है।

👉वह किसी भी समय लोकसभा विघटित करने की सिफारिश राष्ट्रपति से कर सकता है।

👉वह सभा पटल पर सरकार की नीतियों की घोषणा करता है।

👉इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री अन्य मंत्रियों की नियुक्ति की स्थिति में अपने दल के सांसदों की राष्ट्रपति से सिफारिश करता है। राष्ट्रपति उन्हीं व्यक्तियों को मंत्री नियुक्त कर सकता है जिनकी सिफारिश प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।


join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #
🎯प्रमुख संगठन तथा उनके मुख्यालय 🎯

👉 रेड क्रॉस का मुख्यालय कहां स्थित है?
जिनेवा (1863)


👉 इंटरपोल कहां स्थित है? 
पेरिस (1923)


👉 अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहां स्थित है?
वाशिंगटन (1945)


👉 खाद्य एवं कृति संगठन (FAO) कहां स्थित है?
रोम (1945)


👉 विश्व बैंक (World Bank) का मुख्यालय कहां स्थित है?
वाशिंगटन (1945)


👉 अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहां स्थित है?
हेग (1946)


👉 गैट (GATT) का मुख्यालय कहां है?
जेनेवा (1947)


👉 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय कहां है?
जिनेवा 1948


👉 नाटो (NATO) देशों का मुख्यालय कहां स्थित है?
ब्रुसेल्स (1949)


👉 अंकटाड (UNCTAD) का मुख्यालय कहां स्थित है?
जेनेवा (1964)


👉 एशियाई विकास बैंक (ADB) का मुख्यालय कहां स्थित है?
मनीला (1966)


👉 G-8 देशों की स्थापना कब हुई?
1975


👉 सार्क (SAARC) देशों का मुख्यालय कहां स्थित है?
काठमांडू (1985)


👉 G-15 देशों का मुख्यालय कहां स्थित है?
जेनेवा (1989)


👉 विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्यालय कहां है?
जेनेवा (1995)


join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #
👍2
R.O./A.R.O. सामान्य हिन्दी (Special)
टॉपिक पर्यायवाची शब्द📝

🟩देवता—आदित्य, सुर, अमर, देव, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, विबुध, अमर्त्य

🟪 दुष्ट—खल, दुर्जन, अधम, बदमाश, पाजी

🟦द्रोपदी—कृष्णा, पांचाली, द्रुपदसुता, याज्ञसेनी

⬜ दैत्य—राक्षस, दानव, निशाचर, असुर, यातुधान, निशिचर, दनुज

🟫 धनंजय—गुडाकेश, कौन्तेय, अर्जुन, पार्थ, गांडीवधर

🟩धन —अर्थ, पैसा, माल, सम्पत्ति, द्रव्य

🟥धनुष—चाप, कोदंड, शरासन, कमान, पिनाक

🟧 नरक —यमलोक, यमपुर, दुर्गति, यमालय, जहन्नुम, दोजख

🟩नियति —प्रारब्ध, भावी, दैव्य, भाग्य, होनी, किस्मत, विधि

🟨नृप—राजा, नरेश, नरेन्द्र, महीपति, राव, भूप, महीप, सम्राट, भू-स्वामी, नृपति, भूपेन्द्र, भूपाल, भूपति

🟪नदी —तटिनी, सरिता, नद्य, तरंगिणी, तरंगवती, निम्नगा, आपगा, कूलंकषा, कूलवती, निर्झरणी, निम्ना, वाहिनी, स्त्रोतस्विनी

🟨नौका —तरिणी, तरी, डोंगी, नाव, जलयान, बेड़ा, तरुणी


join👉https://t.me/Amoghclasses
👍1
प्रमुख फसलों के शीर्ष तीन उत्पादक राज्य
वर्ष 2023-24


🟢चावल तेलंगाना ,उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल

🟠गेहूं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब

🔴मक्का कर्नाटक ,बिहार, मध्य प्रदेश

⚪मोटे अनाज राजस्थान ,कर्नाटक, मध्य प्रदेश

🟢अरहर (तूर) कर्नाटक ,महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश

🔵दालें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,राजस्थान

🟣चना मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान

🔴खाद्यान्न उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब

⚪मूंगफली गुजरात ,राजस्थान, मध्य प्रदेश

🔵रेपसीड और सरसों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश

🟢सोयाबीन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान

🟣सूर्यमुखी– कर्नाटक ,हरियाणा ,ओडिशा

🔴 तिलहन –राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात

🟡गन्ना– उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक

🟠कपास गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना

🟢जूट और मेस्ता पश्चिम बंगाल, बिहार ,असम
Amoghclasses.

Daily currentaffairs.

19&20 February 2025.

Q1 प्रधानमंत्री आय संरक्षण अभियान योजना का विस्तार कब तक किया गया ?

A 2025_26
B 2027_28
C 2029_30
D 2030_31

[ ] सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 2025-26 तक मंजूरी दी
[ ] सरकार अगले चार वर्षों तक राज्यों के तुअर, उड़द और मसूर उत्पादन का 100% खरीदेगी

Q2 - 8वां हिंद महासागर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?

A ओमान
B क़तर 
C सिंगापुर 
D दुबई 


• भारत फाउंडेशन ने ओमान के विदेश मंत्रालय के सहयोग से 8वां हिंद महासागर सम्मेलन आयोजित किया।
• इसका आयोजन 16-17 फरवरी को मस्कट, ओमान में हुआ 
• विषय: "समुद्री साझेदारी के नए क्षितिज की यात्रा"।

Q3 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत कब हुई थी?
A वर्ष 2015
B वर्ष 2016
C वर्ष 2017
D. वर्ष 2015

[ ] 18 फरवरी 2025 को, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 9 वर्ष पूरे हुए।

[ ] शुरुआत : वर्ष 2016 
[ ] मंत्रालय : कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
[ ] परिवर्तित किया : राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना और राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना 
[ ] पात्रता : अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसल उगाने वाले पट्टेदार/जोतदार किसान  

Q 4 फगली उत्सव का आयोजन किस प्रदेश में किया जाता है ?

A उत्तराखंड
B अरुणाचल प्रदेश
C हिमाचल प्रदेश
D नागालैंड

✍️फगली उत्सव
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के यांगपा गांव में पारंपरिक ‘फगली’ उत्सव का आयोजन किया गया।

Q 5. मनु भाकर को किस खेल में उत्कृष्टता के लिए बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2024 मिला?

A बैडमिंटन
B निशानेबाजी
C टेनिस
D क्रिकेट

[ ] हाल ही में ओलंपियन मनु भाकर बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 2024 की विजेता चुनी गई 
[ ] अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई वोटिंग के बाद उनके नाम की घोषणा की गई।

Q 6 हाल ही समाचारों का Grok 3 क्या है ?

A चैट बाॅट
B मिसाइल
C एक ड्रोन
D पनडुब्बी

[ ] एलन मस्क की AI कंपनी ने नया और स्मार्ट AI चैटबॉट Grok 3 लॉन्च किया है। एक डेमो इवेंट के दौरान मस्क ने कहा कि हम Grok 3 को पेश करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, जो हमारे हिसाब से Grok 2 से बहुत अपग्रेड है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगा है।

Q7 हाल ही में किस प्रदेश ने पहले समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की नीति 2025 की शुरुआत की ?

A उत्तर प्रदेश
B मध्य प्रदेश
C राजस्थान
D केरल

[ ] मध्य प्रदेश ने भारत के आर्थिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश की पहली समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति 2025 पेश की है। इस पहल का उद्देश्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करना और इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे टियर-2 शहरों में वैश्विक नवाचार और सहयोग के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है।

Q8 पहले ओलंपिक एस्पोर्ट्स गेम्स 2027 की मेजबानी के लिए किस देश को चुना गया है?

A सऊदी अरब
B संयुक्तअरब अमीरात
C फ्रांस
D भारत

[ ] अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने जुलाई 2023 में, एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ओलंपिक एस्पोर्ट्स गेम्स (Olympic Esports Games) की शुरुआत की, जो एस्पोर्ट्स और पारंपरिक खेलों के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
[ ] इस ऐतिहासिक पहल में सऊदी अरब को पहले ओलंपिक एस्पोर्ट्स गेम्स 2027 की मेजबानी के लिए चुना गया है।
[ ] इस सहयोग का उद्देश्य एस्पोर्ट्स को नवाचार देना, वैश्विक खिलाड़ियों के लिए नए अवसर बनाना और गेमिंग उद्योग पर स्थायी प्रभाव डालना है।

Q 9 नक्शा’ कार्यक्रम किससे संबंधित है ?

A शहरी भूमि सर्वेक्षण
B राज्यों की सीमा का निर्धारण 
C नदियों के प्रवाह क्षेत्र का मापन 
D ग्रामीण भूमि सर्वेक्षण

 

[ ] केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 18 फरवरी को  मध्य प्रदेश के रायसेन (सांची) में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित शहरी पर्यावास भू-सर्वेक्षण (National geospatial Knowledge-based land Survey of urban Habitations)-'नक्शा' (NAKSHA) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:-
[ ] शहरी भूमि सर्वेक्षण के माध्यम से भू-अभिलेखों का रिकॉर्ड बनाना, अपडेट करना।
[ ] भूमि स्वामित्व का सटीक एवं विश्वसनीय दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करना।
[ ] शहरी नागरिकों को डिजिटल भू-रिकॉर्ड प्रदान करना

Q 10 हाल ही में किस प्रदेश में गुटखा तंबाकू पान मसाला के उत्पादन, वितरण,बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया ?

A झारखंड
B छत्तीसगढ़
C बिहार
D मध्य प्रदेश

[ ] झारखंड सरकार ने गुटखा और निकोटिन एवं तंबाकू युक्त पान मसाला के उत्पादन, वितरण, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

Q 11