UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.19K photos
38 videos
527 files
5.37K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
🔰UPP पुलिस

🔰विधानसभा में योगी जी का ऐलान "एक माह के भीतर 60 हजार से अधिक नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग पर भेजेंगे।"

🔰30000 पदों पर नई भर्ती बहुत जल्द

Join👉https://t.me/Amoghclasses
वर्तमान में शीर्ष पदों का वरीयता अनुक्रम इस प्रकार है-

👉1. राष्ट्रपति,

👉2. उपराष्ट्रपति,

👉3. प्रधानमंत्री,

👉4. राज्यों के राज्यपाल (अपने राज्य में),

👉5. भूतपूर्व राष्ट्रपति,

👉5क. उपप्रधानमंत्री,

👉6. भारत के मुख्य न्यायाधीश,लोक सभा अध्यक्ष,

👉7. केंद्र के कैबिनेट मंत्री, राज्य सभा एवं लोक सभामें विपक्ष के नेता, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, भूतपूर्व प्रधानमंत्री, राज्यों केमुख्यमंत्री (अपने राज्य में),

👉7क. भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति,

👉8. भारतस्थित विदेशों के असाधारण तथा पूर्णाधिकारी राजदूत तथा राष्ट्रमंडलदेशों के उच्चायुक्त, राज्यों के राज्यपाल (अपने राज्य के बाहर), राज्योंके मुख्यमंत्री (अपने राज्य के बाहर),

👉 9. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश,

👉9क. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक,मुख्य निर्वाचन आयुक्त,

👉 10. राज्य सभा के उपसभापति, लोक सभा का.उपाध्यक्ष, नीति आयोग के सदस्य, राज्यों के उपमुख्यमंत्री, केंद्र केराज्य मंत्री (और रक्षा मंत्रालय में रक्षा मामलों के लिए कोई अन्यमंत्री),

👉11. भारत के महान्यायवादी, कैबिनेट सचिव, उपराज्यपाल (अपनेसंघ शासित क्षेत्र में),

👉12. जनरल अथवा उनके समान रैंक वाले सेनाध्यक्ष ।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses


#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
👉भारत में गरीबी को मापने से संबंधित

👉डॉ. वाई.के. अलघ समिति

भारत में गरीबी के निर्धारण हेतु 1977 में योजना आयोग द्वारा डॉ. वाई. के. अलघ की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। इस कार्यदल द्वारा जनवरी 1979 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस कार्यदल ने एक ऐसा गरीबी निर्देशांक तैयार किया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिये 2400 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तथा शहरी क्षेत्र के लिये 2100 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की संस्तुति की गई।

👉1989 लकड़ावाला समिति (Lakdawala Committee) -1993,

योजना आयोग द्वारा देश में निर्धनता को मापने के लिये 1989 में प्रो. डी.टी. लकड़ावाला की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ दल का गठन किया गया। 1993 में प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में इस विशेषज्ञ दल ने प्रत्येक राज्य में ग्रामीण व शहरी निर्धनता के लिये अलग-अलग मूल्य सूचकांकों की बात की। इस कार्यदल द्वारा 18 राज्यों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिये अलग-अलग गरीबी रेखा निर्धारित की गई।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
👉सुरेश तेंदुलकर समिति

- वर्ष 2005 में योजना आयोग ने सुरेश तेंदुलकर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ कार्यदल का गठन किया। 2009 में प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में सुरेश तेंदुलकर समिति ने गरीबी के परंपरागत रूप को छोड़कर गरीबी के बहुआयामी रूप को स्वीकार किया। सुरेश तेंदुलकर समिति ने प्रति व्यक्ति प्रतिदिन खर्च ग्रामीण क्षेत्रों में ₹27) तथा शहरी क्षेत्रों में ₹33 को अपनाया। इस प्रकार प्रति व्यक्ति मासिक खर्च ₹816 ग्रामीण क्षेत्रों के लिये तथा शहरी क्षेत्रों के लिये ₹1000 को गरीबी रेखा माना गया

।

👉सी. रंगराजन समिति

योजना आयोग ने वर्ष 2012 में सी. रंगराजन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। सी. रंगराजन समिति द्वारा 2014 में अपनी रिपोर्ट शि सौंपी गई। सी. रंगराजन समिति के आधार पर अखिल भारतीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के लिये ₹972 तथा शहरी क्षेत्र के लिये ₹1407 प्रति व्यक्ति मासिक उपभोग व्यय को गरीबी रेखा के रूप में परिभाषित किया गया।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
👉जैन धर्म

👉जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव या आदिनाथ माने जाते हैं।

👉महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे।

👉पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे।

👉महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम या कुंडलपुर में (वैशाली के निकट) लगभग 599 ई.पू. में हुआ था।

👉इनकी माता त्रिशला वैशाली के लिच्छवि गणराज्य के प्रमुख चेटक की बहन थीं तथा पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे।

👉72 वर्ष की आयु में राजगृह (राजगीर) के समीप स्थित पावापुरी नामक स्थान पर उन्होंने शरीर त्याग दिया।

👉 जैन धर्म में 'पूर्ण ज्ञान' के लिए कैवल्य शब्द का प्रयोग किया गया है।

👉महावीर स्वामी को 12 वर्षों की कठोर तपस्या तथा साधना के पश्चात जृम्भिक ग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे कैवल्य (पूर्ण ज्ञान) प्राप्त हुआ था, तत्पश्चात वह 'केवलिन' कहलाए।

👉जैन धर्म में मोक्ष के लिए तीन साधन आवश्यक बताए गए हैं-सम्यक् दर्शन, सम्यक् चरित्र एवं सम्यक् ज्ञान। इन तीनों को जैन धर्म में 'त्रिरत्न' की संज्ञा दी गई है।

👉जैन धर्म में पंच महाव्रत-अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य, अस्तेय एवं अपरिग्रह की व्यवस्था की गई है।

👉चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में पाटलिपुत्र में प्रथम जैन संगीति आयोजित की गई थी।

👉अशोक तथा उसके पौत्र दशरथ के समय में बराबर तथा नागार्जुनी पहाड़ियों को काटकर आजीवक संप्रदाय के अनुयायियों के लिए आवास बनाए गए थे।

Join
👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
👉दोस्तों कुछ टेलीग्राम चैनल वालो ने pcs result और पीसीएस में बढ़ाने वाली संभावित seat को लेकर आतंक और भय की स्थिति बनाई हुई है
👉वास्तविकता यह है किसी को कुछ नहीं पता कब क्या होने वाला है ये सभी टेलीग्राम चैनल हवा में तीर मारने की कोशिश कर रहे हैं लग गया तो निशान वरना तुक्का।
👉इसलिए आप सभी लोग धैर्य रखते हुए अपनी तैयारी में निरंतर लगे रहे आपका रिजल्ट जल्दी आपके सामने होगा रही बात seat की निश्चित तौर से इसमें वृद्धि मिलेगी यह संख्या कितनी होगी यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है

🙏🙏🙏
💯2❤1
Amoghclasses.

Daily currentaffairs.

24 February 2025.

Q 1 स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था?

A दयानंद
B मूलशंकर
C वेदप्रकाश
D रामचंद्र

[ ] स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती इस वर्ष 23 फरवरी को मनाई जाएगी।
[ ] जन्म: 12 फरवरी 1824
[ ] जन्मस्थान: टंकारा, गुजरात
[ ] मूल नाम: मूलशंकर
[ ] निधन: 30 अक्टूबर 1883
[ ] संस्थापक: आर्य समाज (1875)

Q2 ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट में किस राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ?

A पश्चिम बंगाल 
B उत्तराखंड 
C असम 
D महाराष्ट्र 

[ ] ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) दुनिया के सबसे बड़े पक्षी गणना कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें दुनियाभर के पक्षी प्रेमी भाग लेते हैं और विभिन्न प्रजातियों की गणना करते हैं।
[ ] शीर्ष राज्य (पक्षी प्रजातियों की संख्या के अनुसार)
• पश्चिम बंगाल – 543 प्रजातियाँ
• उत्तराखंड – 446 प्रजातियाँ
• असम – 414 प्रजातियाँ
• महाराष्ट्र – 414 प्रजातियाँ
• कर्नाटक – 380 प्रजातियाँ

Q3 हाल ही में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई ?

A पुणे
B मुंबई 
C गोवा 
D अहमदाबाद

[ ] केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 22 फरवरी 2025 को पुणे, महाराष्ट्र में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की।
[ ] इस बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव, संघ राज्य क्षेत्र के प्रशासक एवं अन्य उच्च अधिकारी भाग लिये ।
[ ] इस बैठक की मेजबानी महाराष्ट्र सरकार कर रही है, जिसे गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन अंतर राज्य परिषद सचिवालय द्वारा  महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
[ ] क्षेत्रीय परिषदें एक या अधिक राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों या केंद्र और राज्यों के बीच के मुद्दों पर संरचित तरीके से चर्चा के लिये एक मंच प्रदान करती हैं।
[ ] राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के भाग-III के तहत पांच क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई। 
[ ] ये परिषदें सलाहकारी प्रकृति की वैधानिक निकाय हैं।

Q4 हाल ही में असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम मैगज़ीन की किस सूची में शामिल किया गया है?

A पर्सन ऑफ द ईयर 2025
B वूमन ऑफ द ईयर 2025
C इंस्पिरेशनल वुमन 2025
D ग्लोबल लीडर 2025

[ ] हाल ही में असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम मैगज़ीन " वूमन ऑफ द ईयर' 2025 की सूची में शामिल किया गया है।
[ ] वह मैगज़ीन की सूची में शामिल होने वाली दुनिया की 13 महिलाओं में से एक हैं

Q 4 सोल लीडरशिप सम्‍मेलन में किस देश के प्रधानमंत्री शामिल हुए?

A श्रीलंका 
B भूटान 
C नेपाल 
D जापान 

[ ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया,
[ ] SOUL का एक समर्पित कैंपस GIFT सिटी, गुजरात के पास स्थापित किया जाएगा, जो विश्वस्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
[ ] भारत दौरे पर आए भूटान के  प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे ने सोल लीडरशिप सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया।

Q5 गिद्धों की सर्वाधिक जनसंख्या किस प्रदेश में है ?

Aउत्तर प्रदेश
B मध्य प्रदेश
C केरला
D नागालैंड

[ ] गिद्धों की जनसंख्या वृद्धि में मध्य प्रदेश सबसे आगे
[ ] वन विभाग द्वारा हाल ही में की गई गिद्धों की गणना में गिद्धों की संख्या बढ़कर 12981 हो गई है।
[ ] 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या 8 हजार 397 थी, जो 2024 में बढ़कर 10 हजार 845 हो गई।
[ ] राज्य में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

Q 6 हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने राष्ट्रीय दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया ?

A मालदीव
B मॉरीशस
C सेशल्स
D श्रीलंका

[ ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मॉरीशस की राष्ट्रीय दिवस (नेशनल डे) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए मॉरीशस की यात्रा करेंगे।
[ ] मॉरीशस हर साल 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है, जो 1968 में ब्रिटिश शासन से मिली स्वतंत्रता की वर्षगांठ का प्रतीक है।

Q 7अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ लिया?
A काश पटेल
B अरुण मिलर
C विवेक मुलक
D रिचा कंबोज

[ ] भारतीय मूल के काश पटेल को आधिकारिक रूप से 21 फरवरी 2025 को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के नौवें निदेशक के रूप में शपथ दिलाई गई। पटेल, जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते हैं, ने
[ ] भगवद गीता पर शपथ ली, जो अमेरिकी इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था।

Q 8सिमोलू महोत्सव 2025 का आयोजन किस प्रदेश में हुआ?

A नागालैंड
B असम C