UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.2K photos
38 videos
531 files
5.38K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
👉भारत में गरीबी को मापने से संबंधित

👉डॉ. वाई.के. अलघ समिति

भारत में गरीबी के निर्धारण हेतु 1977 में योजना आयोग द्वारा डॉ. वाई. के. अलघ की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। इस कार्यदल द्वारा जनवरी 1979 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस कार्यदल ने एक ऐसा गरीबी निर्देशांक तैयार किया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिये 2400 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तथा शहरी क्षेत्र के लिये 2100 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की संस्तुति की गई।

👉1989 लकड़ावाला समिति (Lakdawala Committee) -1993,

योजना आयोग द्वारा देश में निर्धनता को मापने के लिये 1989 में प्रो. डी.टी. लकड़ावाला की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ दल का गठन किया गया। 1993 में प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में इस विशेषज्ञ दल ने प्रत्येक राज्य में ग्रामीण व शहरी निर्धनता के लिये अलग-अलग मूल्य सूचकांकों की बात की। इस कार्यदल द्वारा 18 राज्यों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिये अलग-अलग गरीबी रेखा निर्धारित की गई।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
👉सुरेश तेंदुलकर समिति

- वर्ष 2005 में योजना आयोग ने सुरेश तेंदुलकर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ कार्यदल का गठन किया। 2009 में प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में सुरेश तेंदुलकर समिति ने गरीबी के परंपरागत रूप को छोड़कर गरीबी के बहुआयामी रूप को स्वीकार किया। सुरेश तेंदुलकर समिति ने प्रति व्यक्ति प्रतिदिन खर्च ग्रामीण क्षेत्रों में ₹27) तथा शहरी क्षेत्रों में ₹33 को अपनाया। इस प्रकार प्रति व्यक्ति मासिक खर्च ₹816 ग्रामीण क्षेत्रों के लिये तथा शहरी क्षेत्रों के लिये ₹1000 को गरीबी रेखा माना गया

।

👉सी. रंगराजन समिति

योजना आयोग ने वर्ष 2012 में सी. रंगराजन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। सी. रंगराजन समिति द्वारा 2014 में अपनी रिपोर्ट शि सौंपी गई। सी. रंगराजन समिति के आधार पर अखिल भारतीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के लिये ₹972 तथा शहरी क्षेत्र के लिये ₹1407 प्रति व्यक्ति मासिक उपभोग व्यय को गरीबी रेखा के रूप में परिभाषित किया गया।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
👉जैन धर्म

👉जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव या आदिनाथ माने जाते हैं।

👉महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे।

👉पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे।

👉महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम या कुंडलपुर में (वैशाली के निकट) लगभग 599 ई.पू. में हुआ था।

👉इनकी माता त्रिशला वैशाली के लिच्छवि गणराज्य के प्रमुख चेटक की बहन थीं तथा पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे।

👉72 वर्ष की आयु में राजगृह (राजगीर) के समीप स्थित पावापुरी नामक स्थान पर उन्होंने शरीर त्याग दिया।

👉 जैन धर्म में 'पूर्ण ज्ञान' के लिए कैवल्य शब्द का प्रयोग किया गया है।

👉महावीर स्वामी को 12 वर्षों की कठोर तपस्या तथा साधना के पश्चात जृम्भिक ग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे कैवल्य (पूर्ण ज्ञान) प्राप्त हुआ था, तत्पश्चात वह 'केवलिन' कहलाए।

👉जैन धर्म में मोक्ष के लिए तीन साधन आवश्यक बताए गए हैं-सम्यक् दर्शन, सम्यक् चरित्र एवं सम्यक् ज्ञान। इन तीनों को जैन धर्म में 'त्रिरत्न' की संज्ञा दी गई है।

👉जैन धर्म में पंच महाव्रत-अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य, अस्तेय एवं अपरिग्रह की व्यवस्था की गई है।

👉चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में पाटलिपुत्र में प्रथम जैन संगीति आयोजित की गई थी।

👉अशोक तथा उसके पौत्र दशरथ के समय में बराबर तथा नागार्जुनी पहाड़ियों को काटकर आजीवक संप्रदाय के अनुयायियों के लिए आवास बनाए गए थे।

Join
👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
👉दोस्तों कुछ टेलीग्राम चैनल वालो ने pcs result और पीसीएस में बढ़ाने वाली संभावित seat को लेकर आतंक और भय की स्थिति बनाई हुई है
👉वास्तविकता यह है किसी को कुछ नहीं पता कब क्या होने वाला है ये सभी टेलीग्राम चैनल हवा में तीर मारने की कोशिश कर रहे हैं लग गया तो निशान वरना तुक्का।
👉इसलिए आप सभी लोग धैर्य रखते हुए अपनी तैयारी में निरंतर लगे रहे आपका रिजल्ट जल्दी आपके सामने होगा रही बात seat की निश्चित तौर से इसमें वृद्धि मिलेगी यह संख्या कितनी होगी यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है

🙏🙏🙏
💯2❤1
Amoghclasses.

Daily currentaffairs.

24 February 2025.

Q 1 स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था?

A दयानंद
B मूलशंकर
C वेदप्रकाश
D रामचंद्र

[ ] स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती इस वर्ष 23 फरवरी को मनाई जाएगी।
[ ] जन्म: 12 फरवरी 1824
[ ] जन्मस्थान: टंकारा, गुजरात
[ ] मूल नाम: मूलशंकर
[ ] निधन: 30 अक्टूबर 1883
[ ] संस्थापक: आर्य समाज (1875)

Q2 ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट में किस राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ?

A पश्चिम बंगाल 
B उत्तराखंड 
C असम 
D महाराष्ट्र 

[ ] ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) दुनिया के सबसे बड़े पक्षी गणना कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें दुनियाभर के पक्षी प्रेमी भाग लेते हैं और विभिन्न प्रजातियों की गणना करते हैं।
[ ] शीर्ष राज्य (पक्षी प्रजातियों की संख्या के अनुसार)
• पश्चिम बंगाल – 543 प्रजातियाँ
• उत्तराखंड – 446 प्रजातियाँ
• असम – 414 प्रजातियाँ
• महाराष्ट्र – 414 प्रजातियाँ
• कर्नाटक – 380 प्रजातियाँ

Q3 हाल ही में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई ?

A पुणे
B मुंबई 
C गोवा 
D अहमदाबाद

[ ] केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 22 फरवरी 2025 को पुणे, महाराष्ट्र में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की।
[ ] इस बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव, संघ राज्य क्षेत्र के प्रशासक एवं अन्य उच्च अधिकारी भाग लिये ।
[ ] इस बैठक की मेजबानी महाराष्ट्र सरकार कर रही है, जिसे गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन अंतर राज्य परिषद सचिवालय द्वारा  महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
[ ] क्षेत्रीय परिषदें एक या अधिक राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों या केंद्र और राज्यों के बीच के मुद्दों पर संरचित तरीके से चर्चा के लिये एक मंच प्रदान करती हैं।
[ ] राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के भाग-III के तहत पांच क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई। 
[ ] ये परिषदें सलाहकारी प्रकृति की वैधानिक निकाय हैं।

Q4 हाल ही में असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम मैगज़ीन की किस सूची में शामिल किया गया है?

A पर्सन ऑफ द ईयर 2025
B वूमन ऑफ द ईयर 2025
C इंस्पिरेशनल वुमन 2025
D ग्लोबल लीडर 2025

[ ] हाल ही में असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम मैगज़ीन " वूमन ऑफ द ईयर' 2025 की सूची में शामिल किया गया है।
[ ] वह मैगज़ीन की सूची में शामिल होने वाली दुनिया की 13 महिलाओं में से एक हैं

Q 4 सोल लीडरशिप सम्‍मेलन में किस देश के प्रधानमंत्री शामिल हुए?

A श्रीलंका 
B भूटान 
C नेपाल 
D जापान 

[ ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया,
[ ] SOUL का एक समर्पित कैंपस GIFT सिटी, गुजरात के पास स्थापित किया जाएगा, जो विश्वस्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
[ ] भारत दौरे पर आए भूटान के  प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे ने सोल लीडरशिप सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया।

Q5 गिद्धों की सर्वाधिक जनसंख्या किस प्रदेश में है ?

Aउत्तर प्रदेश
B मध्य प्रदेश
C केरला
D नागालैंड

[ ] गिद्धों की जनसंख्या वृद्धि में मध्य प्रदेश सबसे आगे
[ ] वन विभाग द्वारा हाल ही में की गई गिद्धों की गणना में गिद्धों की संख्या बढ़कर 12981 हो गई है।
[ ] 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या 8 हजार 397 थी, जो 2024 में बढ़कर 10 हजार 845 हो गई।
[ ] राज्य में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

Q 6 हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने राष्ट्रीय दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया ?

A मालदीव
B मॉरीशस
C सेशल्स
D श्रीलंका

[ ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मॉरीशस की राष्ट्रीय दिवस (नेशनल डे) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए मॉरीशस की यात्रा करेंगे।
[ ] मॉरीशस हर साल 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है, जो 1968 में ब्रिटिश शासन से मिली स्वतंत्रता की वर्षगांठ का प्रतीक है।

Q 7अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ लिया?
A काश पटेल
B अरुण मिलर
C विवेक मुलक
D रिचा कंबोज

[ ] भारतीय मूल के काश पटेल को आधिकारिक रूप से 21 फरवरी 2025 को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के नौवें निदेशक के रूप में शपथ दिलाई गई। पटेल, जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते हैं, ने
[ ] भगवद गीता पर शपथ ली, जो अमेरिकी इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था।

Q 8सिमोलू महोत्सव 2025 का आयोजन किस प्रदेश में हुआ?

A नागालैंड
B असम C
्चिम बंगाल
D मणिपुर

[ ] द्वितीय सिमोलू महोत्सव 15 फरवरी 2025 को असम के बारुंगुरी, लाओखोवा स्थित एथनिक ईको-रिज़ॉर्ट "ब्विसांग-ना" में आरंभ हुआ।

[ ] दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्देश्य खिलते हुए बॉम्बैक्स सेइबा (शिमुल) फूलों का उत्सव मनाना और पारिस्थितिक पर्यटन, संरक्षण एवं स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में साइक्लिंग, कैंपिंग, पारंपरिक व्यंजन प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता सत्र जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

Q9 हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11000 रन पूरा किया

A रोहित शर्मा
B विराट कोहली
C सूर्यकुमार यादव
D शिखर धवन

[ ] भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर लिए हैं, और ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने 20 फरवरी 2025 को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान हासिल की। इसके साथ ही, रोहित 11,000 वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय और कुल 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।

Q10 भारत के चुनाव आयुक्त के नियुक्ति वाली सलाहकार समिति में कौन शामिल नहीं होता ?

A प्रधानमंत्री
B गृह मंत्री
C लोकसभा अध्यक्ष
D लोकसभा में विपक्ष नेता

[ ] विवेक जोशी, जो प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की के यांत्रिक अभियंता और 1989 बैच के हरियाणा कैडर के अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं, को भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। 58 वर्ष की आयु में, वह चुनाव आयोग में शामिल होने वाले सबसे युवा व्यक्तियों में से एक हैं। प्रशासनिक सेवाओं, शासन और वित्तीय नियमन में अपने व्यापक अनुभव के साथ, वह इस नई भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनका कार्यकाल 18 फरवरी 2031 तक रहेगा, जो भारत में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए निर्धारित कानूनी ढांचे के अनुरूप है।

Q 11 लोकपाल अधिनियम कब पारित किया गया ?

A 2010
B 2011
C 2012
D 2013

[ ] लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 में पारित हुआ

Q12 मूला नदी किस प्रदेश में बहती है?

A महाराष्ट्र
B गुजरात
C गोवा
D कर्नाटक

[ ] मुला नदी (Mula River) भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे ज़िले में बहने वाली एक नदी है। यह भीमा नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं कृष्णा नदी की एक उपनदी है।
[ ] पुणे के निवासियों ने मुला नदी पर निर्मित किए जा रहे पुणे रिवरफ्रंट परियोजना का विरोध किया है। मुथा नदी में मिल जाने के बाद मुला नदी को मुला-मुथा नदी के नाम से भी जाना जाता है।

[ ] राजस्थान के कोटा में चंबल नदी के किनारे दुनिया का पहला ‘हेरिटेज रिवरफ्रंट’ स्थापित किया गया है, जबकि पटना में  गंगा रिवरफ्रंट को सांस्कृतिक एवं धार्मिक केंद्र में बदलने की तैयारी है।
[ ] हैदराबाद में मूसी रिवरफ्रंट में मोहनदास गांधी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी है।

Q हाल ही में किस प्रदेश में अपना पहली हरित बजट पारित किया ?

A राजस्थान
B गुजरात
C उत्तर प्रदेश
D मध्य प्रदेश

[ ] राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का पहला हरित बजट (Green Budget) प्रस्तुत किया।
[ ] इस बजट का कुल प्रावधान ₹5.37 लाख करोड़ है, जिसमें बिजली, सड़क, पानी के साथ स्वास्थ्य एवं कृषि को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) 2030 के अनुरूप है


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
Amoghclasses.

Daily currentaffairs.

25 February 2025.

Q 1 हाल ही में किसने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड लॉन्च किया ?

A इसरो
B DRDO
C IN_SPACe
D ONGC

[ ] भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड (Technology Adoption Fund) लांच किया है। 
[ ] क्या है : भारत के अंतरिक्ष स्टार्टअप्स एवं एम.एस.एम.ई. के लिए वित्त पोषण परियोजना 
[ ] प्रमुख उद्देश्य : आयातित समाधानों पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास में तेजी लाना 
[ ] कुल राशि : 500 करोड़ रुपए 
[ ] यह फंड परियोजना लागत का 60% एवं बड़े उद्योगों के लिए 40% तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। 
• इसके तहत प्रति परियोजना अधिकतम 25 करोड़ रुपए की फंडिंग की जाएगी। 

[ ] भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN–SPACe)
[ ] परिचय : भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत एक स्वायत्त एजेंसी
[ ] स्थापना : वर्ष 2020 
[ ] मुख्यालय : अहमदाबाद (गुजरात)
[ ] उद्देश्य : अंतरिक्ष गतिविधियों में भारतीय निजी क्षेत्र की भागीदारी को सक्षम बनाना 
[ ] निजी संस्थाओं की अंतरिक्ष क्षेत्र की सभी गतिविधियों के लिए एकल एजेंसी के रूप में स्थापित 

Q2 झूमर नृत्य किस राज्य का है ?

A असम
B अरुणाचल प्रदेश
C मणिपुर
D मिजोरम

[ ] एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन के दौरान असम की ‘चाय जनजातियों’ (Tea Tribes) ने ‘झुमोइर नृत्य’ (Jhumur Dance) का प्रदर्शन किया। 
[ ] इस नृत्य में महिलाएँ मुख्य नर्तक एवं गायिकाएँ होती हैं जबकि पुरुष पारंपरिक वाद्ययंत्र, जैसे- मादल, ढोल, या ढाक (ड्रम), झांझ, बाँसुरी व शहनाई बजाते हैं। 

 Q3 केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है ?

A 20 फरवरी
B 21 फरवरी
C 24 फरवरी
D 25 फरवरी

[ ] प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को भारत में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है।
[ ] इसका उद्देश्य केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के योगदान को मान्यता देना और करदाताओं को कर प्रणाली के प्रति जागरूक करना है।
[ ] यह दिवस केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं नमक अधिनियम, 1944 की वर्षगांठ पर मनाया जाता है।

Q4 नयनामृतम 2.0’ किस राज्य सरकार की पहल है?

A तमिलनाडु
B कर्नाटक
C केरल
D महाराष्ट्र

[ ] केरल सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहायता प्राप्त क्रॉनिक नेत्र रोग स्क्रीनिंग कार्यक्रम 'नयनामृतम 2.0' लॉन्च किया है। 
[ ] इस पहल के माध्यम से केरल सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में एकीकृत कर रही है। 
[ ] इससे राज्यभर में लोगों को उन्नत नेत्र जांच की सुविधा मिलेगी।

Q5 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं क़िस्त पीएम मोदी ने किस राज्य से जारी की?

A उत्तर प्रदेश
B बिहार
C हिमाचल प्रदेश
D असम

[ ] बिहार के भागलपुर से 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत 9.8 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए

Q 6 किसे हाल ही में पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में नियुक्त किया गया है? 

A नृपेन्द्र मिश्रा
B अजय भल्ला 
C शक्तिकांत दास
D राजीव सिन्हा 

[ ] रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में नियुक्त किया गया है. यह पद पहली बार बनाया गया है और उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ सहवर्ती होगी या आगे के आदेशों तक, जो भी पहले हो. दास ने 2018 से 2024 तक RBI के 25वें गवर्नर के रूप में कार्य किया. 

.

Q7 फाइनेंसियल लिटरेसी वीक किसके द्वारा लांच किया गया है?

A एसबीआई
B आरबीआई 
C नीति आयोग 
D सेबी 

[ ] भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने "वित्तीय साक्षरता-महिला समृद्धि" थीम पर ध्यान केंद्रित करते हुए 24 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइनेंसियल लिटरेसी वीक 2025 लॉन्च किया है. इस पहल का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के लिए विकसित भारत 2047 विजन जैसे व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ तालमेल बिठाते हुए महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ाना है. 

Q 8 वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड किसने बनाया है?

A बाबर आजम 
B रोहित शर्मा 
C स्टीव स्मिथ 
D विराट कोहली 

[ ] विराट कोहली ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में सबसे तेज़ 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. कोहली ने सिर्फ 287 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और सचिन तेंदुलकर के 350 पारियों और कुमार संगकारा के 378 पारियो
ं के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

Q 9 हाल ही मे प्रसिद्ध नृत्याचार्य मयाधर राउत का निधन हुआ किस राज्य के रहने वाले थे ?

A झारखंड
B उड़ीसा
C महाराष्ट्र
D केरला

[ ] प्रसिद्ध ओडिशी नृत्याचार्य मयाधर राउत, जिन्हें "ओडिशी नृत्य के जनक" के रूप में जाना जाता है, का 22 फरवरी 2025 को दिल्ली स्थित अपने आवास पर 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
[ ] पद्म श्री से सम्मानित मयाधर राउत ने 1950 के दशक में ओडिशी नृत्य के पुनरुद्धार और मानकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संचारी भाव, मुद्रा विनियोग और रस सिद्धांत को ओडिशी में शामिल किया, जिससे यह एक संगठित शास्त्रीय नृत्य रूप में विकसित हुआ।

Q 10 ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2025 के अनुसार, रक्षा बजट के मामले में भारत का कौन सा स्थान है ?

A तीसरा
B चौथा
C दूसरा
D पांचवा

[ ] अंतर्राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान (IISS) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में वैश्विक रक्षा खर्च 2.46 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो 2023 के 2.24 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। वैश्विक जीडीपी में रक्षा खर्च का औसत हिस्सा बढ़कर 1.9% हो गया है। यह वृद्धि मुख्य रूप से यूरोप, मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका (MENA) और एशिया में बढ़ते सुरक्षा खतरों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण हुई है।
[ ] ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग 2025 के अनुसार, रक्षा बजट के मामले में शीर्ष दस देश निम्नलिखित हैं:
1 संयुक्त राज्य अमेरिका $895 अरब

2 चीन $266.85 अरब

3 रूस $126 अरब

4 भारत 75

Q11 मूडीज एनालिटिक्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार भारत के आर्थिक वृद्धि दार 2025 में कितना रहेगी?

A 6.4 %
B 6.25 %
C 7%
D 7.5%

[ ] भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में घटकर 6.4% रहने का अनुमान है, जो 2024 में 6.6% थी। यह आंकड़ा मूडीज एनालिटिक्स की हालिया रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक व्यापार तनाव, अमेरिका के नए टैरिफ, और कमजोर वैश्विक मांग भारतीय निर्यात को प्रभावित कर सकते हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्र भी मंदी का सामना कर रहा है, जहां चीन की जीडीपी वृद्धि दर 2024 में 5% से घटकर 2025 में 4.2% रहने की संभावना है।

Q12 टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 विश्व का शीर्ष विश्वाविद्यालय कौन है ?

A हार्वर्ड विश्वाविद्यालय
B ऑक्सफोर्ड विश्वाविद्यालय
C मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी
D आईआईटी मद्रास

[ ] टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 विश्वभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का आकलन करती है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक मान्यता को प्राथमिकता दी जाती है।

[ ] इस वर्ष भी हार्वर्ड विश्वविद्यालय लगातार 14वें वर्ष शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जबकि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

[ ] इस साल भारत के चार प्रमुख संस्थान इस सूची में शामिल हुए, लेकिन सभी की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई।
[ ] इसके अलावा, ओडिशा का शिक्ष 'ओ' अनुसंधान (Shiksha 'O' Anusandhan) पहली बार 201-300 रैंकिंग समूह में शामिल हुआ

✍️हार्वर्ड विश्वविद्यालय लगातार 14वें वर्ष शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
✍️ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और MIT ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
✍️ यूके का केवल एक विश्वविद्यालय (ऑक्सफोर्ड) शीर्ष 7 में शामिल है, जबकि अमेरिकी विश्वविद्यालयों का दबदबा है।

• इस सूची में 38 देशों के 300 संस्थानों को स्थान मिला है।

[ ] भारतीय विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन

✍️भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरु 2023 में 101-125 रैंकिंग बैंड में था, लेकिन अब 201-300 बैंड में आ गया है।

✍️आईआईटी दिल्ली 151-175 बैंड से गिरकर 201-300 बैंड में पहुंच गया।

✍️आईआईटी मद्रास 176-200 बैंड से नीचे गिरकर 201-300 बैंड में आ गया।

✍️आईआईटी बॉम्बे जो पहले 151-175 बैंड में था, इस साल की सूची से पूरी तरह बाहर हो गया।

✍️शिक्ष 'ओ' अनुसंधान (Shiksha 'O' Anusandhan), भुवनेश्वर पहली बार 201-300 रैंकिंग बैंड में शामिल हुआ।

Q 13 हाल ही में कौन सा हवाई अड्डा सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरास्कर से सम्मानित किया गया ?

A इंदिरा गांधी हवाई अड्डा
B मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
C मर्यादा पुरुषोत्तम हवाई अड्डा
D जेवर हवाई अड्डा

[ ] मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (GOX), जिसे जीएमआर गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (GGIAL) द्वारा विकसित और संचालित किया गया है, ने इतिहास रच दिया है।
[ ] यह भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSCI) सुरक्षा पुरस्कार 2024 के तहत 'सेवा क्षेत्र' श्रेणी में प्रतिष्ठित "सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार (स्वर्ण ट्रॉफी)" से सम्मानित किया गया है।
[ ] यह पुरस्
25 फरवरी 2025 – करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स

👉पीएम नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल डिजाइन का अनावरण किया.

👉जयपुर 3-5 मार्च 2025 तक 12वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा.

👉एसईसीआई ने मध्य प्रदेश सरकार के साथ 200 मेगावाट सौर परियोजना और 1000 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए समझौता किया.

👉केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में पहली दो दिवसीय सामाजिक न्याय क्षेत्रीय वार्ता का उद्घाटन किया.

👉अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. होंगबो ने सामाजिक न्याय क्षेत्रीय वार्ता में भाग लिया.

👉एक्सरसाइज 'सागर कवच' 21-22 फरवरी 2025 को पश्चिम बंगाल के 158 किमी लंबे तट पर आयोजित की गई.

👉भारतीय तट रक्षक बल ने समुद्री खतरों से निपटने के लिए दो दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' आयोजित किया.

👉गुवाहाटी हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का डिजाइन बांस ऑर्किड थीम पर आधारित होगा, जो असम की जैव विविधता को दर्शाएगा.

👉जयपुर में आयोजित 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का मुख्य विषय एसडीजी और कार्बन न्यूट्रलिटी प्राप्त करना होगा.

👉मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर सौर और बैटरी भंडारण परियोजनाएं एसईसीआई के सहयोग से विकसित की जाएंगी.

Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo
🔰विश्व की अनोखी नदियाँ


👉 कैनो क्रिस्टल्स नदी, कोलंबियाः इसे "पाँच रंगों की नदी" के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि जुलाई और नवंबर के बीच इसका रंग पीला, हरा, काला, लाल और नीला हो जाता है।

👉 इसका कारण है राइनकोलैसिस क्लैविगेरा, एक जलीय पौधा जो सूर्य के प्रकाश और जलीय परिस्थितियों के साथ अपना रंग बदलता रहता है।

👉शनय-तिंपिक्षा नदी, पेरूः इसे ला बोम्बा के नाम से भी जाना जाता है, यह विश्व की सबसे बड़ी तापीय और एकमात्र उबलती (तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 100 डिग्री सेल्सियस) नदी है।

👉यह इसका जल गहरे भूतापीय परिसंचरण द्वारा गर्म होता है, जहाँ वर्षा का पानी भूमिगत रूप से रिसता है तथा गर्म होकर पुनः सतह पर आ जाता है।

👉 हमज़ा एक्वीफर (हमज़ा नदी): लगभग 4 किमी गहरा और 6,000 किमी लंबा, हमज़ा एक्विफर (जिसे हमज़ा नदी के नाम से भी जाना जाता है) अमेज़न नदी के नीचे एक विशाल भूमिगत एक्विफर है, जो छिद्रयुक्त चट्टानी संरचनाओं के माध्यम से अत्यंत धीमी गति से बहता है।

👉 कियानतांग नदी, चीनः यह नदी सिल्वर ड्रैगन के लिये प्रसिद्ध है, जो विश्व की सबसे बड़ी ज्वारीय नदियों में से एक है, जहाँ समुद्री ज्वार 40 किमी/घंटा की गति से ऊपर की ओर उठता है, जिससे विशाल लहरें उत्पन्न होती हैं जो सर्किंग के लिये आदर्श वातावरण प्रदान करती हैं।

👉 डाल्डीकन नदी, रूसः निकल और भारी धातुओं के संदूषण के कारण इसका जल रक्त की तरह लाल हो गया है।

👉 ओनिक्स नदी, अंटार्कटिकाः महाद्वीप की सबसे लंबी नदी (32 किमी), जो राइट वैली ग्लेशियरों से पिघली वर्फ के पानी के साथ केवल गर्मियों में वांडा झील की ओर अंतर्देशीय रूप से प्रवाहित होती है।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#PrelimsBoosterfact #roaro
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal #vpo