UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.68K subscribers
5.17K photos
38 videos
521 files
5.35K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
◾️VPO 2023 भर्ती के परीक्षा केंद्र के जिले की सूची जारी

▪️परीक्षा केंद्र का नाम और एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले जारी होगा
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2018-19 से 2021-22 (RGSA)
2016-17 में एसडीजी गोल पर वैश्विक चर्चा हुई थी जिसके बाद एसडीजी गोल का लक्ष्य हासिल करने के लिए पंचायती राज को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान लाया गया था..
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसको 21 अप्रैल 2018 को मंजूरी दी थी..
एक कार्यकाल पूरा करने के बाद संशोधन हुआ..
संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2026 तक के लिए लागू हुआ जिसकी मंजूरी 13 अप्रैल 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी थी..
अनुमानित परिव्यय 5911 करोड़ था जिसमें केंद्र का हिस्सा 3700 करोड़ और राज्य का हिस्सा 2211 करोड़ था..
एसडीजी लक्ष्य हासिल करने के लिए पंचायती राज को इसलिए मजबूत बनाने की बात की गई क्योंकि पंचायती राज 9 लक्ष्य पर काम करता है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पूरे 17 एसडीजी गोल को कवर करता है..

पंचायत राज के कार्य करने का लक्ष्य
1 गरीबी मुक्त गांव
2 स्वस्थ गांव
3 बाल हितैषी गांव
4 जल पर्याप्त गांव
5 स्वच्छ और हरित गांव
6 आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव
7 सामाजिक रूप से संक्षिप्त गांव
8 सुशासन वाला गांव
9 महिला हितैषी गांव


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
❤1
*मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना*

- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत *1 अप्रैल 2019* से की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य और शैक्षणिक मानकों में सुधार करना है.
- इस योजना के तहत बालिकाओं के जन्म पर उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें पहले ₹15,000 की राशि दी जाती थी, जो अब बढ़कर *₹25,000* हो गई है.
- वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना का बजट *₹700 करोड़* निर्धारित किया गया है, जो इस योजना की महत्वता को दर्शाता है.

*मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना*

- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत *फरवरी 2021* में की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है.
- *18 मंडल मुख्यालयों पर प्रारंभ*

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना*

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नए शादीशुदा जोड़ों को *₹51,000* की आर्थिक सहायता दी जाती है.
- यह योजना *2017* से चल रही है और इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को विवाह में सहायता प्रदान करना है.
- न्यूनतम 10 जोड़ों का होना अनिवार्य है


*स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना*

- स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, जिसके तहत उन्हें टेबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाते हैं.
- इस योजना की शुरुआत *दिसंबर 2021* में की गई थी.

*मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना*

- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य *बीमा कवरेज ₹5 लाख* तक का है, जो गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है.
- इस योजना की शुरुआत *मार्च 2019* में हुई थी और यह *आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत* आती है.


*निर्भया एक पहल*

- निर्भया एक पहल योजना का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित है और यह सभी वर्गों की महिलाओं के लिए बनाई गई है.
- इस योजना की शुरुआत *सितंबर 2021* से हुई है.


*किसान बही योजना*

- किसान बही योजना की *शुरुआत 1992* में हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करना है.
- इस योजना के तहत किसानों को उनकी भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है.

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना*

- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की *शुरुआत 2019* में की गई थी, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है.
- इस योजना के तहत किसानों को *₹6,000* की धनराशि दी जाती है, जो *तीन किस्तों में* वितरित की जाती है.

*स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)*

- स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण करना है, और यह योजना *2 अक्टूबर 2014* से प्रारंभ की गई थी.

*कन्या विद्या धन योजना*

- कन्या विद्या धन योजना के तहत *12वीं कक्षा पास* करने वाले मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.
- इस योजना के तहत छात्रों को सीधे उनके बैंक खातों में धनराशि दी जाती है.

*प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना*

- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत *मई 2016* को *उत्तर प्रदेश के बलिया से* की गई थी, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करना है.

*उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना*

- उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, और यह योजना *2021* से संचालित है.

*नंद बाबा दुग्ध मिशन*

- नंद बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत *जून 2023* में की गई, जिसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य पर दूध बेचने की सुविधा प्रदान करना है.

*पीएम मित्र योजना*

*PM MITRA* - *PM Mega Integrated Textile Region and Apparel*

- पीएम मित्र योजना का उद्देश्य टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देना है, और इसके अंतर्गत भारत में कुल *सात पीएम मित्र पार्क* स्थापित किए जाएंगे.

*मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना*

- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की *शुरुआत 2021* में की गई थी, जिसका उद्देश्य कोविड-19 से प्रभावित अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है.
- *पात्र* - 0 से 18 वर्ष तक के बच्चे जिनके माता-पिता / माता या पिता या अभिवावक की मृत्यु 01 मार्च 2020 के बाद हुई हो

*सबरी संकल्प अभियान*

- सबरी संकल्प अभियान का उद्देश्य कुपोषण को दूर करना है, और इस योजना की *शुरुआत वर्ष 2022* में की गई थी.

*प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना*

- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की *शुरुआत 1 जनवरी 2017* से हुई थी, जिसका उद्देश्य *गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता* प्रदान करना है.

*बीसी सखी योजना*

- बीसी सखी योजना का मुख्य उद्देश्य *ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सहायता प्रदान करना* है, और इसके तहत बीसी सखी की नियुक्ति की जाती है.

*मिशन शक्ति अभियान*


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
👍1
➡️🔘इतिहास की प्रमुख घटनाएँ एवं उसके घटित वर्ष ✍

♦️भारत में आर्यों का आगमन :- 1500 ई०पू०

♦️महावीर का जन्म - 540 ई०पू०

♦️महावीर का निर्वाण - 468 ई०पू०

♦️गौतम बुद्ध का जन्म - 563 ई०पू०

♦️गौतम बुद्ध का महापरिवार्न - 483 ई०पू०

♦️सिकंदर का भारत पर आक्रमण - 326-325 ई०पू०

♦️अशोक द्वारा कलिंग पर विजय - 261 ई०पू०

♦️विक्रम संवत् का आरम्भ - 58 ई०पू०

♦️शक् संवत् का आरम्भ - 78 ई०पू०

♦️हिजरी संवत् का आरम्भ - 622 ई०

♦️फाह्यान की भारत यात्रा - 405-11 ई०

♦️हर्षवर्धन का शासन - 606-647 ई०

♦️हेनसांग की भारत यात्रा - 630 ई०

♦️सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण - 1025 ई०

♦️तराईन का प्रथम युद्ध - 1191 ई०

♦️तराईन का द्वितीय युद्ध - 1192 ई०

♦️गुलाम वंश की स्थापना - 1206 ई०

♦️वास्कोडिगामा का भारत आगमन - 1498 ई०

♦️पानीपत का प्रथम युद्ध - 1526 ई०

♦️पानीपत का द्वितीय युद्ध - 1556 ई०

♦️पानीपत का तृतीय युद्ध - 1761 ई०

♦️अकबर का राज्यारोहण - 1556 ई०

♦️हल्दी घाटी का युद्ध - 1576 ई०

♦️दीन-ए-इलाही धर्म की स्थापना - 1582 ई०

♦️प्लासी का युद्ध - 1757 ई०

♦️बक्सर का युद्ध - 1764 ई०

♦️बंगाल में स्थायी बंदोबस्त - 1793 ई०

♦️बंगाल में प्रथम विभाजन - 1905 ई०

♦️मुस्लिम लीग की स्थापना - 1906 ई०

♦️मार्ले - मिन्टो सुधार - 1909 ई०

♦️प्रथम विश्वयुद्ध - 1914 -18 ई०

♦️द्वितीय विश्वयुद्ध - 1939 - 45 ई०

♦️असहयोग आंदोलन - 1920 - 22 ई०

♦️साइमन कमीशन का आगमन - 1928 ई०

♦️दांडी मार्च नमक सत्याग्रह - 1930 ई०

♦️गाँधी इरविन समझौता - 1931 ई०

♦️कैबिनेट मिशन का आगमन - 1946 ई०

♦️महात्मा गांधी की हत्या - 1948 ई०

♦️चीन का भारत पर आक्रमण 1962 ई०

♦️भारत - पाक युद्ध - 1965 ई०

♦️ताशकंद- समझौता - 1966 ई०

♦️तालिकोटा का युद्ध - 1565 ई०

♦️प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध - 1776- 69 ई०

♦️द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध - 1780- 84 ई०

♦️तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध - 1790- 92 ई०

♦️चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध - 1799 ई०

♦️कारगिल युद्ध - 1999 ई०

♦️प्रथम गोलमेज सम्मेलन - 1930 ई०

♦️द्वितीय गोलमेज सम्मेलन - 1931 ई०

♦️तृतीय गोलमेज सम्मेलन - 1932 ई०

♦️क्रिप्स मिशन का आगमन - 1942 ई०

♦️चीनी क्रांति - 1911 ई०

♦️फ्रांसीसी क्रांति - 1789 ई०

♦️रुसी क्रांति - 1917 ई


join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👍2
➡️० स्वतंत्रता से पहले भारत में गठित प्रमुख समिति और आयोग

० चार्ल्स वुड घोषणा पत्र(1854)
   संबंधित - शिक्षा

० हंटर कमीशन (1882)
   संबंधित - शिक्षा

०रैले आयोग (1902)
  संबंधित - शिक्षा

०सैडलर आयोग (1917)
  संबंधित - शिक्षा

० हार्टोग कमीशन (1929)
   संबंधित - शिक्षा

० सार्जेंट योजना (1944)
  संबंधित - शिक्षा

० कैम्पबेल आयोग (1866)
   संबंधित - अकाल

० स्ट्रेची आयोग (1880)
  संबंधित - अकाल

० लायल आयोग (1886)
  संबंधित - अकाल

० मॅक्डोनेल आयोग (1900)
   संबंधित - अकाल

० फाउलर आयोग (1898)
   संबंधित -मुद्रा

० हिल्टन यंग आयोग (1926) 
   संबंधित - मुद्रा

० फ्रेजर कमीशन (1902)
    संबंधित - कृषि

० स्कॉट-मोनक्रिफ आयोग (1901)
   संबंधित - सिंचाई

० बैबिंगटन स्मिथ आयोग (1919)    
    संबंधित- मुद्रा

० मुडीमन कमिटी (1924)
संबंधित - मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के द्वैध शासन की कार्यप्रणाली के परीक्षण हेतु

० व्हिटले आयोग (1929)
   संबंधित -श्रम


join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
✅भारत के प्रमुख चैनल / जलडमरू मध्य :–

०ग्रेट चैनल(6°चैनल ):
   ०इंद्रा प्वाइंट(ग्रेट निकोबार)और इंडोनेशिया के बीच।

०8 डिग्री चैनल:
   ०मालदीप और मिनीकाय के बीच।

०9 डिग्री चैनल :
   ०मिनीकाय और लक्षद्वीप के बीच।

०10 डिग्री चैनल :
   ०लघु अंडमान और कार निकोबार के बीच।

०11 डिग्री चैनल:
   ०अमीनदीवी और कन्नानोर के बीच।

०डेक्कन पास:
   ०दक्षिणी अण्डमान और लघु अण्डमान के बीच

०कोको चैनल:
   ०म्यांमार और अंडमान निकोबार के बीच।

०पाक स्ट्रेट:
   ०भारत और श्रीलंका के बीच
   ०मन्नार की खाड़ी की पाक की खाड़ी से जोड़ती है।
   ०तमिलनाडु की वैगई नदी इसी में गिरती है।


Join👉https://t.me/Amoghclasses
👍1
UPSSSC प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा हेतु फीस सबमिशन प्रारंभ हो गया है।

परीक्षा तिथि 👉 11 मई
👍1
👉धर्म पूछा, पैंट उतरवाकर कन्फर्म किया, फिर गोली मार दी।

👉इसी तरह से 46 लोगों के साथ हुआ उनमे 30 की मौत हो चुकी है।
😭6
उत्तर प्रदेश की कुल सिंचित भूमि में नहरों का योगदान लगभग 15 से 16 प्रतिशत का है।
नहरों की सीमा और उद्गम स्थल

पूर्वी यमुना नहर:
इस कड़ी में पहली नहर है- पूर्वी यमुना नहर। यह उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर है। यह वर्ष 1830 में हरियाणा के ताजवाला में यमुना से निकाली गई थी। इस नहर का स्त्रोत हथिनीकुंड बैराज है। यह नहर सहारनपुर मेरठ मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों को सींचती है।

ऊपरी गंगा नहर:
इस कड़ी में दूसरा नाम आता है- ऊपरी गंगा नहर । यह नहर 1854 में पहली बार शुरू की गई थी। यह हरिद्वार के पास भीमगौड़ा से निकलती है इस नहर की कुल लंबाई लगभग 6000 किलोमीटर से भी अधिक है और यह नहर कई शाखाओं में बंट जाती है। यह नहर सहारनपुर मुजफ्फरनगर मेरठ गाजियाबाद बुलंदशहर अलीगढ़ एटा मथुरा फिरोजाबाद मैनपुरी आदि क्षेत्रों में जल प्रदान करती है।
निचली गंगा नहर:
इसी कड़ी में तीसरा नाम आता है- निचली गंगा नहर। इस नहर का निर्माण 1878 के आस पास किया गया था और यह बुलंदशहर के नरौरा नमक स्थान से निकलती है। इसकी कुल लंबाई 8200 किलोमीटर से भी अधिक है।


Join👉https://t.me/Amoghclasses
उत्तर प्रदेश की कुछ प्रमुख नहरें:

ऊपरी गंगा नहर का निर्माण कार्य 1840 1854 के मध्य किया गया। इसे हरिद्वार के समीप गंगा के दाहिने किनारे से निकाला गया है। इसके मुख्य नहर की लंबाई 340 किमी. है। वर्ष 2006 से इसका आधुनिकीकरण किया गया। इस नहर से सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, इटावा कानपुर, फर्रुखाबाद की लगभग 7 लाख हे भूमि की सिंचाई की जाती है। 
मध्य गंगा नहर परियोजना के अंतर्गत बिजनौर जनपद के समीप गंगा नदी पर बैराज बनाकर लगभग 115 किमी. लंबी नहर निकाली गई है। इस नहर को ऊपरी गंगा नहर में मिला दिया गया है इस नहर से गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर आदि जिलों में सिंचाई की जाती है। निचली गंगा नहर इस नहर का निर्माण 1878 ई. में किया गया। इस नहर को बुलंदशहर के नरोरा नामक स्थान से निकाला गया है। इस नहर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। जिसमें प्रदेश के लगभग 7 लाख हे. भूमि की सिंचाई की जाती है। इस नहर की कुल लंबाई 8,800 किमी. है।

शारदा नहर

 
का निर्माण 1928 ई. में किया गया। इस नहर को शारदा या काली नदी या महाकाली नदी से निकाला गया है जो उत्तर प्रदेश नेपाल सीमा से निकलती है। यह प्रदेश की सबसे लंबी नहर प्रणाली है जिसकी कुल लंबाई 12,368 किमी. है। शारदा नहर से प्रदेश के प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, शाजहाँपुर जिले लाभान्वित होते हैं।

आगरा नहर को यमुना नदी के दायें किनारे से निकाला गया है। जो आगरा के ओखला से निकलती है इसका निर्माण 1874 ई. में किया गया। इस नहर की कुल लंबाई 1600 किमी. है इस नहर से प्रदेश के आगरा, मथुरा जिलों में सिंचाई सुविधाएं पहुँचायी गयी हैं।
👍1