नाटक हमेशा से ही उत्तर प्रदेश की कला का भाग रहे हैं फिर चाहे बृज क्षेत्र में हो रही रास लीला हो या अवध क्षेत्र की रामलीला। नाट्य कला में आइए सबसे पहले जान लेते हैं शास्त्रीय नाटकों के बारे में-
उत्तर प्रदेश में शास्त्रीय नाटक
ऐसा माना जाता है की उत्तरप्रदेश में शास्त्रीय नाटकों की शुरुआत भारतेंदु युग से हुई और भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने लिखे हुए नाटकों जैसे
वैदिक हिंसा हिंसा न भवति, सत्य हरिश्चंद्र, अंधेर नगरी, भारत दुर्दशा
के माध्यम से समाज के तत्कालीन विषयों पर चुटीले प्रहार किए। इतिहास में थोड़ा और पीछे जाए तो लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह जो की एक लेखक भी थे उनके द्वारा लिखा गया एक नाटक
राधा कन्हैया का किस्सा
और सैय्यद आगाहसन का लिखा हुआ
इंद्रसभा
नाटक भारतेंदु हरिश्चंद्र के युग के पहले से विद्यमान थे। उत्तर प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध नाटककारों में भारतेंदु जी के पिता बाबू गोपाल चंद्र जी ने
नहुष
नाम का नाटक लिखा था जिसे विशुद्ध नाटक रीति में लिखा गया पहला नाटक माना जाता है। वही शीतला प्रसाद त्रिपाठी द्वारा लिखें गए
जानकी मंगल
को आधुनिक शैली में प्रदर्शित पहला नाटक माना जाता है ।
उत्तर प्रदेश में लोक नाटक
ये तो थी शास्त्रीय नाटकों की बात पर उत्तर प्रदेश में शास्त्रीय नाटकों से ज्यादा प्रसिद्ध यहां के लोक नाटक हुए। लोक नाटकों की उत्पत्ति का कोई निश्चित समय नहीं है क्योंकि ये समय के साथ धीरे-धीरे ऐतिहासिक रूप से आम लोगों द्वारा विकसित किए गए। रामलीला और रास लीला जैसे लोक नाट्य तो हजारों साल से उत्तर प्रदेश में किए जा रहे हैं हां समय के साथ उनके प्रदर्शन में बदलाव जरूर आया है। जिनमे बड़ी-बड़ी लाइट्स आधुनिक मंचों और म्यूजिक सिस्टम ने बड़ी भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश के लोक नाट्यों में
नौटंकी, रामलीला , रासलीला, गुलाबो सिताबो, स्वांग, बिदेसिया और भगत
जैसे नाट्य शामिल हैं।
कुंभ-मेला
आज के आधुनिक इलाहाबाद में स्थित प्रयाग तीर्थ के रूप में हिन्दुओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। तीर्थ वह स्थान है जहाँ एक भक्त इस नश्वर संसार से मुक्ति प्राप्त करता है। परंपरागत रूप से नदियों के मिलन को बहुत पवित्र माना जाता है, लेकिन संगम का मिलन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का अद्भुत मिलन होता है। इन तीर्थों में भी संगम को तीर्थराज के नाम से जाना जाता है। संगम में हर बारह साल में कुंभ का आयोजन होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु अमृत से भरा एक कुंभ (बर्तन) ले जा रहे थे, जब अमृत की चार बूंदें असुरों के साथ हाथापाई में गिर गईं। ये बूंदें प्रयाग, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन जैसे तीर्थ स्थानों में गिरीं। ऐसे में जहां-जहां अमृत की बूंदें गिरीं, वहां बारी-बारी से तीन साल के अंतराल पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। कुंभ भारत का ही नही विश्व का सबसे बड़ा मेला है। प्रयाग में हर बारह वर्षों में त्रिवेणी संगम में कुंभ मेले का आयोजन होता है और हर 6 साल में अर्ध कुंभ होता है और 144 वर्षों में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को महाकुंभ कहते हैं। इस मेले के दौरान कुंभ में लाखों श्रद्धालु और मठों के संत डुबकी लगाने आते हैं। कुंभ का मेला लगभग एक महीने तक चलता है । कुंभ के मेले को 2017 में यूनेस्को की अमूर्त विरासत घोषित किया गया था ।
बटेश्वर मेला
कुंभ मेले के अलावा एक और मेला जो उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध है वो है बटेश्वर मेला । बटेश्वर मेला आगरा शहर के पास लगने वाला उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु मेला है । यह राजस्थान के पुष्कर मेले के समान होता है । इसका आयोजन दीपावली के तीन सप्ताह पूर्व जानवरों की प्रदर्शनी के साथ होता है और बटेश्वर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
ददरी मेला
इसी पशु मेले की तरह ही बलिया जिले के ददरी में भी एक मेला आयोजित किया जाता है जिसे ददरी पशु मेला कहते हैं । यह मेला भी लगभग एक महीने तक चलता है ।
उत्तरप्रदेश जो लोक कलाओं के क्षेत्र में इतना आगे है। आज हम इसी उत्तरप्रदेश के प्रमुख त्योहारों और उत्सवों पर चर्चा करेंगे। आप उत्तरप्रदेश में होने वाले प्रमुख त्योहारों जैसे होली दिवाली के बारे में तो जानते ही होंगे पर आज हम इससे अलग कुछ अनसुने या कम प्रचलित त्योहारों पर चर्चा करेंगे । ये त्योहार उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।
इनमे सबसे पहला नाम आता है गंगा दशहरा का। गंगा दशहरा गंगा के धरती पर अवतरित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । इस त्योहार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है । इस दिन लोग भारी संख्या में गंगा के घाटों पर पहुंचकर पवित्र गंगा में डुबकी लगाते हैं और गंगा आरती करते हैं । हरिद्वार से लेकर वाराणसी के घाटों तक इस दिन भव्य मेलों का आयोजन किया जाता है । उत्तरप्रदेश में गंगा दशहरा बहुत प्रसिद्ध त्योहार के रूप में मनाया जाता है। भक्त गंगा जल को अपने घर ले जाते हैं और उसे पवित्र मान्यताओं के अनुसार उपयोग करते हैं। गंगा दशहरा के दिन मान्यता है कि गंगा देवी का जन्म हुआ था और उसी दिन मानव जाति के लिए उनकी महिमा का प्रकट होने की आवश्यकता थी।
इसी कड़ी में अगला नाम आता है देव दीपावली का। देव दीपावली को मनाने के पीछे एक पौराणिक कहानी प्रसिद्ध है कि इसी दिन भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुराशुर के ऊपर विजय प्राप्त की थी और मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता बनारस में गंगा स्नान के लिए आते हैं और उत्सव के तौर पर लोगों के द्वारा वाराणसी के घाटों पर लाखों दिए जलाए जाते हैं ।
इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ जाता है माघ मेले का। यह मेला कुंभ मेले के समान होता है और इसे प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती के संगम पर आयोजित किया जाता है। यह मेला पूरे माघ माह के दौरान चलता रहता है और यहां श्रद्धालु कल्पवास करते हैं ।
गंगा दशहरा
इनमे सबसे पहला नाम आता है गंगा दशहरा का। गंगा दशहरा गंगा के धरती पर अवतरित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । इस त्योहार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है । इस दिन लोग भारी संख्या में गंगा के घाटों पर पहुंचकर पवित्र गंगा में डुबकी लगाते हैं और गंगा आरती करते हैं । हरिद्वार से लेकर वाराणसी के घाटों तक इस दिन भव्य मेलों का आयोजन किया जाता है । उत्तरप्रदेश में गंगा दशहरा बहुत प्रसिद्ध त्योहार के रूप में मनाया जाता है। भक्त गंगा जल को अपने घर ले जाते हैं और उसे पवित्र मान्यताओं के अनुसार उपयोग करते हैं। गंगा दशहरा के दिन मान्यता है कि गंगा देवी का जन्म हुआ था और उसी दिन मानव जाति के लिए उनकी महिमा का प्रकट होने की आवश्यकता थी।
देव दीपावली
इसी कड़ी में अगला नाम आता है देव दीपावली का। देव दीपावली को मनाने के पीछे एक पौराणिक कहानी प्रसिद्ध है कि इसी दिन भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुराशुर के ऊपर विजय प्राप्त की थी और मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता बनारस में गंगा स्नान के लिए आते हैं और उत्सव के तौर पर लोगों के द्वारा वाराणसी के घाटों पर लाखों दिए जलाए जाते हैं ।
माघ मेला
इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ जाता है माघ मेले का। यह मेला कुंभ मेले के समान होता है और इसे प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती के संगम पर आयोजित किया जाता है। यह मेला पूरे माघ माह के दौरान चलता रहता है और यहां श्रद्धालु कल्पवास करते हैं ।
रासलीला
रासलीला की उत्पत्ति बृज क्षेत्र से हुई और इसका संबंध कृष्ण के जीवन से होता है। इसमें श्री कृष्ण राधा रानी और गोपियों के प्रसंगों को नाटक के माध्यम से दिखाया जाता है । रासलीला में मुख्य रूप से बृज भाषा का प्रयोग होता है और इसे जन्माष्टमी के अवसर पर किया जाता है। रासलीला लोकनाट्य का प्रमुख तत्व है- कि इसमें राधा-कृष्ण की प्रेम-क्रीड़ाओं का प्रदर्शन होता था, जिनमें आध्यात्मिकता की प्रधानता रहती थी। इनका मूलाधार सूरदास तथा अष्टछाप के कवियों के पद और भजन होते थे। उनमें संगीत और काव्य का रस तथा आनंद, दोनों रहता था। लीलाओं में जनता धर्मोपदेश तथा मनोरंजन साथ-साथ होते थे । इनके पात्रों- कृष्ण, राधा, गोपियों के संवादों में गंभीरता का अभाव और प्रेमालाप का अधिक्य रहता था। इन लीलाओं में रंगमंच भी होता था, किंतु वह स्थिर और साधारण कोटि का होता था। प्रायः रासलीला करने वाले इसे किसी मंदिर में अथवा किसी पवित्र स्थान या ऊँचे चबूतरे पर शुरू कर सकते थे। रास करने वालों की मण्डलियाँ भी होती थीं, जो पुणे, पंजाब और पूर्वी बंगाल तक घूमा करती थीं।
नौटंकी
इसी कड़ी में अगला नाम आता है नौटंकी का। नौटंकी उत्तरप्रदेश का एक बहुत लोकप्रिय नृत्य है। नौटंकी दरअसल स्वांग की ही एक शाखा है जिसका वर्णन आईन ए अकबरी में भी मिलता है। नौटंकी में सामाजिक और लोक कथाओं को नाट्य रूप में रूपांतरित करके कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसमें संवाद का स्वरूप काव्यात्मक होता है। नौटंकी में नगाड़े और हारमोनियम का प्रयोग किया जाता है। नौटंकी की मुख्य रूप से दो शैलियां उत्तर प्रदेश में हैं। एक है-कानपुरी शैली और दूसरी-हाथरसी शैली। हाथरसी शैली जहां प्राचीन स्वरूप पे जोर देती हैं और काव्यात्मक होती है तो वही कनपुरिया शैली थोड़ी नई है और इसमें अभिनय पर ज्यादा जोर दिया जाता है।
Join👉https://t.me/Amoghclasses
लोक नृत्य भाग -1
लोक नृत्य पारंपरिक नृत्यों को संदर्भित करता है जो आमतौर पर एक विशेष संस्कृति, क्षेत्र या जातीय समूह से जुड़े होते हैं। ये नृत्य पीढ़ियों से चले आ रहे हैं और अक्सर उस समुदाय के इतिहास, रीति-रिवाजों और मूल्यों को दर्शाते हैं जिससे वे उत्पन्न हुए हैं। लोक नृत्य विभिन्न कारणों से किए जाते हैं, जिनमें पारिवारिक समारोह, सामाजिक समारोह, धार्मिक समारोह जैसे कई सुखद पल शामिल होते हैं। लोक नृत्यों की विशेषताएं सांस्कृतिक और भौगोलिक आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। लोक नृत्यों के साथ संगीत आमतौर पर पारंपरिक होता है और पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर बजाया जाता है, जैसे- ड्रम, बांसुरी, तार वाले वाद्य यंत्र या अकॉर्डियन। यूपी के बृज क्षेत्र के लोक नृत्यों की बात करें तो इसमें कई प्रसिद्द नृत्य हैं।
चरकुला नृत्य
चरकुला नृत्य को घड़ा नृत्य भी कहते हैं क्योंकि इस नृत्य में सिर के ऊपर एक रख का पहिया या चक्र रख कर उस के ऊपर कई सारे घड़े रखे जाते हैं और फिर नृत्य किया जाता है। यह नृत्य होली की दूज के अवसर पर किया है क्योंकि ऐसा माना जाता है की इसी दिन राधारानी का जन्म हुआ था और इसी अवसर पर इस नृत्य की उत्पत्ति हुई थी। इस नृत्य में सिर के ऊपर रखे घड़ों में 108 जलते हुए दिए रखे जाते हैं। यह नृत्य वाकई में इतना कठोर होता है की कभी-कभी सिर पर रखे घड़ों का वजन 50 किलो से भी ज्यादा पहुंच जाता है।
मयूर नृत्य
मयूर नृत्य में मोर के पंखों से बना एक विशेष प्रकार का पोषक पहना जाता है और इस नृत्य की भी थीम राधा कृष्ण के प्रेम प्रसंग की ही होती है।
झूला नृत्य
बृज क्षेत्र के अन्य प्रमुख नृत्यों में झूला नृत्य का भी नाम आता है । इस नृत्य को सावन के महीनों में किया जाता है। इस नृत्य में बालक और बालिकाएं दोनो भाग लेती हैं और इस नृत्य को मंदिरों में झूले डालकर भी किया जाता है।
रासलीला
बृज क्षेत्रों के अन्य नृत्यों में रासलीला में किया जाने वाला नृत्य और होली से पूर्व किया जाने वाला लट्ठमार होली का नृत्य भी शामिल है। लट्ठमार होली के नृत्य बृज क्षेत्र के बरसाना, वृंदावन आदि क्षेत्रों की खास पहचान बन चुका है।
join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
उत्तर प्रदेश, उत्तर भारत का एक राज्य है जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, और यहाँ कई लोक नृत्य हैं जो इस क्षेत्र के भीतर लोकप्रिय हैं पर अगर बात बुंदेलखंड की जाये तो यह मध्य भारत का एक ऐतिहासिक क्षेत्र, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं, जिसके चलते इसके अपने विशिष्ट लोक नृत्य हैं जो इस क्षेत्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। बुंदेलखंड के कुछ उल्लेखनीय लोक नृत्य इस प्रकार हैं ।
लट्ठमार नृत्य
सौर या सोहरा
दीवारी पाई डंडा
join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
ख्याल नृत्य
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है ख्याल नृत्य का। जैसे ख्याल गायकी होती है उसी तरह ख्याल नाम का एक नृत्य भी होता है। यह नृत्य बुंदेलखंड में पुत्र के जन्म के समय किया जाता है । इस अवसर पर बांस और रंगीन कागजों से बना एक मंदिर सिर पर रखकर नृत्य करने की परंपरा है ।
लट्ठमार नृत्य
इसी कड़ी में अगला नाम आता है लट्ठमार नृत्य का यह लट्ठमार नृत्य बृज क्षेत्र की लट्ठमार होली से बिलकुल अलग है । इसे बुंदेलखंड क्षेत्र में दीपावली के समय किया जाता है जबकि लट्ठमार नृत्य बृज क्षेत्र में होली के समय होती है । इस नृत्य में हर आयु और वर्ग के लोग हाथों में लठ्ठ लेकर एक प्रकार की प्रतिस्पर्धा वाला नृत्य करते हैं ।
सौर या सोहरा
इसी क्षेत्र का एक और प्रसिद्ध नृत्य है सौर या सोहरा । यह नृत्य हमीरपुर झांसी और ललितपुर से जुड़े क्षेत्रों में किया जाता है तथा यह फसल की कटाई से जुड़ा नृत्य होता है । जब युवक और युवतियां फसल काटने जाती हैं हाथ में डंडा लेकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए ये नृत्य करती हैं ।
दीवारी पाई डंडा
बुंदेलखंड क्षेत्र का एक और प्रसिद्ध नृत्य है दीवारी पाई डंडा। यह एक बहुत ही प्राचीन नृत्य है और यह नृत्य भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ा हुआ है । इसमें नर्तक भगवान कृष्ण का भेष बनाकर ग्वालों के संग डंडे लड़ाकर नाचते हैं । इस नृत्य को प्रायः अहीर समुदाय के लोगों के द्वारा ही किया जाता है । यह नृत्य दिवाली के समय से शुरू होकर संक्रांति के समय तक चलता रहता है ।
join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
लोक नृत्य भाग -3
अवध, उत्तर भारत का एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह वर्तमान में उत्तर प्रदेश स्थित है। इस क्षेत्र में वर्तमान के लखनऊ, फैजाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, मिर्जापुर जिले के कुछ हिस्से, प्रतापगढ़ और जौनपुर जैसे कई जिले शामिल हैं। इस अवध की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है और यह अपने विशिष्ट संगीत, कविता और नृत्य रूपों के लिए जाना जाता है। अवध संगीत और नृत्य के अपने शास्त्रीय रूपों के लिए अधिक प्रसिद्ध है, इस क्षेत्र से जुड़े कुछ लोक नृत्य के बारे में आज हम जानेंगे।
जोगिनी
जोगिनी नृत्य आमतौर पर पुरुष नर्तकों के द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। पुरुष इस नृत्य में महिलाओं के भेष धारण कर लेते हैं। इस नृत्य को रामनवमी की संध्या पर किया जाता है।
कलाबाजी
कलाबाजी में नर्तक एक नकली घोड़े पर बैठकर नृत्य करता है। इस नकली घोड़े को कच्छी कहते हैं । कच्छी पर बैठकर नर्तक मोरबाजा नामक एक वाद्ययंत्र भी बजाता रहता है।
ठेठिया या ढेढ़िया
ऐसा माना जाता है की जब भगवान राम 14 बरस का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे तो यह नृत्य किया गया था। इस नृत्य के दौरान नर्तक अपने सिर पर दीपकों से भरा हुआ एक छिद्रदार मिट्टी का बर्तन रखते हैं और इस बर्तन को ही ढेढिया कहा जाता है।Join 👉https://t.me/Amoghclasses
join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
लोक नृत्य भाग -4
उत्तरप्रदेश की कला और संस्कृति पर चल रही संस्कृति के रंग नामक इस कड़ी में हम उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र के लोकनृत्यों के बारे में चर्चा करेंगे।कर्मां नृत्य
इसमें सबसे पहला नाम आता है कर्मां नृत्य का। करमा एक जनजातीय नृत्य है इसे सोनभद्र जिले में गोंड बैगा कोरकू और खरवार जनजाति के लोगों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में नर्तक फुदकते हुए पेड़ की टहनियां काटकर पुजारी को भेंट करते हैं और पुजारी उन्हें देवताओं को भेंट करते हैं ।
थडिया नृत्य
इसी कड़ी में अगला नाम आता है थडिया नृत्य का। थड़िया नृत्य देवी सरस्वती से संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है।
चौलर नृत्य
चौलर नृत्य मिर्जापुर क्षेत्र में अच्छी फसल और वर्षा की प्राप्ति के लिए किया जाता है।
धरकहरी
मिर्जापुर क्षेत्र का ही एक और नृत्य है धरकहरी। धारकहरी नृत्य में जानवर के सींघों से बने वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया जाता है । यह नृत्य भी जनजातियों द्वारा ही किया जाता है।कजरी
मिर्जापुर क्षेत्र का ही एक अन्य नृत्य है कजरी। कजरी नृत्य मानसून की शुरुआत से पहले ही किया जाता है। इस नृत्य में कजरी गीतों को गाया जाता है। अधिकांश कजरी नृत्यों में माता विंध्यवासिनी की उपासना ही की जाती है या फिर वर्षा ऋतु से संबंधित गीतों को ही गाया जाता है।
छपेली और छोलिया
इन लोकनृत्यों के अलावा छपेली और छोलिया नाम के लोकनृत्य भी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में किए जाते हैं। छापेली नृत्य को एक हाथ में रूमाल तथा दूसरे में दर्पण लेकर किया जाता है। वहीं छोलिया नृत्य एक योद्धा नृत्य है जिसे राजपूत समुदाय के लोगों द्वारा हाथों में तलवार और ढाल लेकर किया जाता है।
join👉https://t.me/Amoghclasses
#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
सचिव जी और रिंकी ❤️❤️😂😂😂😂
Vpo वालो तैयार रहो, सिलेक्शन के बाद प्रधान की रिंकी आपके लिए भी तैयार रहेगी
किसको किसको रिंकी का इंतजार हैं
हा है ❤️
कोई रिंकी नहीं लाइफ मे 😂
Vpo वालो तैयार रहो, सिलेक्शन के बाद प्रधान की रिंकी आपके लिए भी तैयार रहेगी
किसको किसको रिंकी का इंतजार हैं
हा है ❤️
कोई रिंकी नहीं लाइफ मे 😂
❤4🤣3
👉VPO बाल स्टूडेंट्स ध्यान दे
👉Exam centre pr 2 hours पहले पहुंचे
👉30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएगा
👉आधार कार्ड अनिवार्य है, और उसकी फोटो कॉपी भी करा ले
👉2 फोटो भी साथ में लिए रहे
जो कुछ पढ़ा बहुत है , अब रिलेक्स हो कर एग्जाम दे ,
पुराना याद किया ही एग्जाम हाल में याद आएगा,
नया जो कुछ पढ़ेंगे वह केवल प्रेसर बनाएगा
👉Exam centre pr 2 hours पहले पहुंचे
👉30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएगा
👉आधार कार्ड अनिवार्य है, और उसकी फोटो कॉपी भी करा ले
👉2 फोटो भी साथ में लिए रहे
जो कुछ पढ़ा बहुत है , अब रिलेक्स हो कर एग्जाम दे ,
पुराना याद किया ही एग्जाम हाल में याद आएगा,
नया जो कुछ पढ़ेंगे वह केवल प्रेसर बनाएगा
70_Th_Bpsc_GS_Paper_01DI_Lengthy_Convention_Easy_current_Repeated.pdf
4.5 MB
70_Th_Bpsc_GS_Paper_01DI_Lengthy_Convention_Easy_current_Repeated.pdf
👉Vpo/ग्राम पंचायत अधिकारी वालो
❤️❤️Best of luck 👍❤️❤️
🆒 Mind से exam देना, पानी की बोतल भी साथ में लिए रहना
👉प्रेशर बिल्कुल भी नहीं लेना
❤️❤️Best of luck 👍❤️❤️
🆒 Mind से exam देना, पानी की बोतल भी साथ में लिए रहना
👉प्रेशर बिल्कुल भी नहीं लेना
❤2
UPSSSC VPO फुल क्वेश्चन पेपर.pdf
21 MB
UPSSSC VPO फुल क्वेश्चन पेपर.pdf