UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.69K subscribers
5.15K photos
38 videos
519 files
5.33K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
◼️ पूर्वोत्तर के लिए अपनी तरह की पहली सफलता में, पृथ्वी विज्ञान और हिमालय अध्ययन केंद्र (CESHS) ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में स्थित दिरांग में क्षेत्र का पहला भूतापीय उत्पादन कुआं सफलतापूर्वक खोदा है।

◼️ एक बार पूरी तरह से चालू हो जाने पर, भू-तापीय प्रणाली फल, मेवा और मांस सुखाने, स्थान को गर्म करने और नियंत्रित-वायुमंडल भंडारण प्रणालियों सहित पर्यावरण-अनुकूल समाधानों की एक श्रृंखला को शक्ति प्रदान करेगी - जो उच्च ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में कृषि और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां हैं।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
◾️भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT), नई दिल्ली के एक ऑफ-कैंपस केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

◾️केंद्र की स्थापना UGC (विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान) विनियम, 2023 के अनुसार की जाएगी।

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro #uppcs #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
🟨 राजव्यवस्था परीक्षा बिंदु

🔘 सरकारी विधेयक

◼️ इसे संसद में मंत्री द्वारा पेश किया जाता है
◼️ यह सरकार की नीतियों को प्रदर्शित करती है
◼️ संसद द्वारा इसके पारित होने की पूरी उम्मीद होती है
◼️ सदन द्वारा अस्वीकृत होने पर सरकार को इस्तीफा देना पड़ सकता
◼️ सदन में पेश करने के लिए 7 दिनों का नोटिस होना अनिवार्य
◼️ इस संबंध विभाग द्वारा विधि विभाग के परामर्श से पेश किया जाता है

🔘 गैर-सरकारी विधेयक

◼️ इसे संसद में मंत्री के अलावा किसी भी सदस्य द्वारा पेश किया जाता है
◼️ यह सार्वजनिक मामले पर विपक्षी दल के मंतव्य को प्रदर्शित करता है
◼️ इसके संसद में पारित होने की कम उम्मीद होती है
◼️ इसके अस्वीकृत होने पर सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
◼️ सदन में पेश करने के लिए ऐसे प्रस्ताव के लिए एक माह का नोटिस होना चाहिए
◼️ इसका निर्माण संबंधित सदस्य की जिम्मेदारी होती है



Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👉 ट्रेड,, टेरर,, टाक एक साथ नहीं ,,,बात आतंकवाद व पीओके पर होगी

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👉 यूपी पीएससी,,,,सीधी भर्ती के 50 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

👉 अंतिम आवेदन तिथि,,,09 जून

👉 संशोधन व शुल्क समाधान तिथि,,,,16 जून तक होगी


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👉 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी सवालों के घेरे में

👉 साहित्य अकादमी पुरस्कार पर पूछे गए सवाल के गलत होने की संभावना

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👉 माध्यमिक स्कूलों में 5000 कंप्यूटर शिक्षक भर्ती होंगे

👉 शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

👉 आईटी में बीटेक वाले को मौका देने की सिफारिश

Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
🔰 अनेक शब्दों के एक शब्द

👉जो बायें हाथ से हथियार चलाने में दक्ष हो-सव्यसाची

👉जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम पर आया हो-स्थानापन्न

👉 जो आग्रह सत्य के साथ किया जाये-सत्याग्रह

👉जो स्मरण रखने योग्य है-स्मरणीय

👉जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो-सुग्रीव

👉जो स्त्री के वशीभूत या स्त्री जैसे स्वभाव का है-स्त्रैण

👉जो सदा शुभदायक रहता है-सदाशिव

👉 जहाँ खाना सदैव मुफ्त में दिया जाता है-सदावर्त

👉सुदर्शन को धारण करने वाला-सुदर्शनधारी

👉जिसके नख सूप के समान हों-शूर्पणखा

👉 जो शरीर से स्थूल है-स्थूलकाय

👉दूसरों के हित की इच्छा-हितैषणा

👉जिसका भाई छीन लिया गया हो-हृतबंधु

👉 हृदय का विदारण करने वाला दृश्य-हृदयविदारक

👉जो दूसरे की हत्या करता है-हत्यारा

👉वह काव्य जो केवल सुना जा सके-श्रव्यकाव्य

👉जो सुनने योग्य है-श्रवणीय/श्रोतव्य

👉जो कानों को सुनने में मधुर लगे-श्रुतिमधुर

👉श्रम करके जीने वाला-श्रमजीवी

👉जो शरीर से दुर्बल है-क्षीणकाय

👉क्षुधा/भूख से आतुर-क्षुधातुर

👉 क्षण भर में ही भंग होने वाला-क्षणभंगुर

👉 तीन पथों में जाने वाली-त्रिपथगा

👉 शीतल, मंद और सुगंधित वायु-त्रिविधवायु


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
🔰SDG goals


🔰सतत विकास लक्ष्य
लक्ष्य 1: गरीबी उन्मूलन
लक्ष्य 2: शून्य भूख
लक्ष्य 3: अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली
लक्ष्य 4: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
लक्ष्य 5: लैंगिक समानता
लक्ष्य 6: स्वच्छ जल और स्वच्छता
लक्ष्य 7: सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा
लक्ष्य 8: अच्छा कार्य और आर्थिक विकास
लक्ष्य 9: उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढाँचा
लक्ष्य 10: असमानता कम करना
लक्ष्य 11: टिकाऊ शहर और समुदाय
लक्ष्य 12: जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन
लक्ष्य 13: जलवायु कार्रवाई
लक्ष्य 14: जल के नीचे जीवन
लक्ष्य 15: भूमि पर जीवन
लक्ष्य 16: शांति और न्याय मजबूत संस्थाएँ
लक्ष्य 17: लक्ष्य प्राप्त करने के लिए साझेदारी

join👉https://t.me/Amoghclasses


#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
( अनेक शब्दों के लिए एक शब्द )👇

1) जिसका नियंत्रण न हो / जिस पर कोई रोक-टोक न हो - अनियंत्रित

2) जो नियमानुकूल न हो / नियमानुसार न होने वाला - अनियमित / नियमविरुद्ध

3) जो रूका हुआ न हो - अनिरूद्ध

4) जिसका या जिसके सम्बन्ध में कोई निर्णय न हुआ हो- अनिर्णीत

5) वचन से जिसका वर्णन संभव न हो- अनिर्वचनीय

6) जिसका निवारण संभव न हो- अनिवार्य

7) जिसका जवाब न दिया गया हो या जिसे निस्तारित न किया गया हो- अनिस्तीर्ण

8) अनुकरण करने योग्य- अनुकरणीय

9) पीछे चलने वाला, समान आचरण करने वाला, आज्ञाकारी, या जो किसी के बाद आये- अनुगामी

10) किसी के पीछे (विचारों के) चलने वाला- अनुगामी / अनुयायी

11) जिस पर अनुग्रह किया गया हो- अनुगृहीत

12) किसी के पीछे चलने वाला दास /भृत्य / नौकर- अनुचर

13) जिसका उच्चारण न किया जा सके- अनुच्चरित

14) जिसका जन्म बाद में हुआ हो- अनुज

15) जिसका उत्तर न दिया गया हो- अनुत्तरित

16) परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाला- अनुत्तीर्ण

17) जिसकी उपमा न दी जा सके- अनुपमेय

18) जो उपलब्ध न हो- अनुपलब्ध

19) जिसका अनुभव किया जा चुका है- अनुभूत

20) जो खुशी के पीछे पागल हो- अनुमत्त

21) अनुमान द्वारा प्राप्त ज्ञान- अनुमिति

22) किसी मत या प्रस्ताव को समर्थन करने की क्रिया- अनुमोदन

23) जो किसी वस्तु या व्यक्ति के प्रति आसक्त हो- अनुरक्त

24) किसी के प्रेम या अनुराग में ढली स्त्री- अनुरक्ता

25) रूप के अनुसार- अनुरूप

26) जिसका किसी भी तरह उल्लंघन नहीं किया जा सके- अनुलंघनीय

27) किसी के उपरांत उसके परिणामस्वरूप होने वाला- अनुवर्ती

28)अन्य भाषा में परिणत / एक भाषा में किया गया रूपान्तर- अनुवाद, रुपान्तरण

29) बड़े भाई से पहले छोटे भाई का विवाह / किसी के पीछे या साथ-साथ प्रवेश करने वाला- अनुवेश

30) बगल के घर में रहने वाला, पड़ोसी- अनुवेश्य, प्रतिवेशी

31) पंरपरा से चली / सुनी हुई बात- अनुश्रुति

32) किसी के पीछे प्रयुक्त होने वाला - अनुषंगी

33) किसी शुभ कार्य को विधि विधान और श्रद्धापूर्वक करना- अनुष्ठान

34) किसी पुरुष से प्रेम करने वाली अविवाहित स्त्री - अनूढ़ा

35) जो नया न हो- अनूतन

36) जो ( जानवर) किसी की देख-रेख में न रहे- अनेर

37) जो इतिहास सम्मत न हो- अनैतिहासिक

38) पैर के अंगूठे में पहने जाने वाला आभूषण- अनोट

39) देशों के बीच दो या अधिक देशों से संबद्ध - अन्तरदेशीय

40) किसी कथा, बात या प्रसंग के अन्तर्गत आने वाली कोई दूसरी कथा या प्रसंग- अन्तर्कथा

41) अंतस् / अन्तःकरण की बात को जानने वाला- अन्तर्यामी

42) किसी कहे हुए श्लोक या पद्य के अन्तिमाक्षर से प्रारम्भ होने वाला- अन्त्याक्षरी

43) अन्न की देवी- अन्नपूर्णा

44) किसी और स्थान पर - अन्यत्र

45) जिसका मन किसी दूसरी ओर लगा हो- अन्यमनस्क

46) जो किसी अन्य के भरोसे हो- अन्याश्रित

47) एक से अधिक माताओं से पैदा हुए भाई- अन्योदर

48) विवाह के बाद स्त्री को पतिकुल से मिलने वाल धन- अन्वाधेय

49) अर्थशास्त्र के अनुसार सेना के किसी एक अंग की अधिकता- अन्वाय

50) वह सामग्री जो वधू अपने पिता के घर से लेकर आयी हो- अन्वायन (दहेज)


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
( एक शब्द के लिए अनेक शब्द )👇👇

1) छुआ छूत से एक रोगी द्वारा दूसरों को रोग लगना - संक्रमण

2)  जताने या बताने का कार्य - ज्ञापन

3) जन्म लेना और मरना - आवागमन

4)  जहाँ अपराधी रखे जाते हैं - कारागार, जेल

5) जाति से निष्कासित -जातिच्युत, जातिबहिष्कृत

6) जिस पर आक्रमण न किया गया हो -अनाक्रांत

7) जिस पर आक्रमण हुआ हो - आक्रांत

8) जिस पर कोई नियंत्रण न हो -अनियंत्रित

9) जिस पर चिह्न लगाया गया हो - चिह्नित

10) जिस पुरुष का विवाह हो चुका हो -विवाहित

11) जिस पुस्तक में आठ अध्याय हों -अष्टाध्यायी

12) जिस वर की शादी दूसरी बार हो रही हो -द्विवर

13) जिस स्त्री का विवाह हो चुका हो -विवाहिता

14) जिस स्त्री के पुत्र, पति दोनों हों -पुरंध्री / पुरन्द्री

15) जिस स्थान पर बैठकर जुआ खेला जाता है - फड़

16) जिस पेड़ के पत्ते झड़ गये हों -अपत

17) जिसका आदि और अन्त न हो -अनद्यन्त, शाश्वत

18) जिसका कभी विनाश न हो -अविनाश, अविनाशी

19) जिसका कोई अर्थ न हो -अर्थहीन

20)  जिसका खंडन न किया जा सके - अखंडनीय

21) जिसका गला नीले रंग का है - नीलकंठ

22) जिसका चित्त एक ही विषय में लगा हो -एकाग्रचित्त

23) जिसका जन्म पीछे हुआ हो (छोटा भाई) -अनुज

24) जिसका दमन करना कठिन हो - दुर्दमनीय

25) जिसका दमन न किया जा सके - अदम्य

26) जिसका नाश न हो -अनाश्य

27) जिसका या जिससे पार पाना कठिन हो (जिसका अतिक्रमण या उल्लंघन सहज में न हो सके अर्थात प्रबल या विकट) - दुरतिक्रम

28) जिसका निर्णय न हुआ हो -अनिर्णीत

29) जिसका संबंध ईसा से हो - इसवी

30) जिसका संबंध उपन्यास से हो - औपन्यासिक

31) जिसका हृदय भग्न हो - भग्नहृदय

32)  जिसका निवारण नहीं किया जा सके-  अनिवारणीय

33) जिसका निर्धारण न हो सके / जिसका लक्षण स्थिर न किया जा
सके / जिसके विषय में कोई बात तय न की जा सके- अनिर्धार्य

34) जिसकी उपमा दी जाए -उपमेय

35) जिसकी जानकारी अधिक हो -ज्ञानवृद्ध

36) जिसकी जीविका दान पर चलती हो -दानवृत्ति

37) जिसकी प्रताड़ना की गयी हो - प्रताड़ित

38) जिसकी बाँहें घुटने या जाँघो तक हो -अजानुबाहु

39) जिसकी माँग न की गयी हो -अयाचित

40) जिसकी माप तौल हो सके-परिमेय

41) जिसके दो रंग हों - दुरंगा

42) जिसके माँ-बाप न हों -अनाथ

43) जिसके रोंगटे खड़े हो गये हों- रोमांचित

44) जिसके पार पहुँचना कठिन हो - दुरधिगम

45) जिसके विषय में मतभेद न हो-मतैक्य

46) जो तृप्त या संतुष्ट न हुआ हो - वितृप्त

47) (शिव) जो चंद्रमा को धारण करतें हैं / जिसके सिर पर चन्द्रमा हो- शशिधर


Join 👉https://t.me/Amoghclasses

#roaro2023 #uppcs2025 #bpsc #mppcs #ras #ssccgl #sscgd #ntpc #upp #upssscpet #ssc #Lekhpal
👍1
नई भर्तियों में एआरपी पद के लिए बीटेक वाले भी कर सकते हैं आवेदन
9640 नायब तहसीलदारों और लेखपालों की भर्ती जल्द