UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.69K subscribers
5.07K photos
38 videos
493 files
5.24K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
📕आधुनिक भारतीय इतिहास में प्रमुख आयोग जो बार बार परीक्षा में पूछे जाते रहे हैं -

📕शिक्षा आयोग –

▪️हंटर आयोग (1882):
लॉर्ड रिपन के कार्यकाल में शिक्षा की प्रगति की समीक्षा के लिए।

▪️रैले आयोग (1902):
लॉर्ड कर्जन द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षा में सुधार के लिए।

▪️सैंडलर आयोग (1917):
कलकत्ता विश्वविद्यालय की समस्याओं और माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए।

▪️हार्टोग समिति (1929):
शिक्षा के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से प्राथमिक शिक्षा, की स्थिति की समीक्षा के लिए।

📕 आर्थिक और अकाल आयोग –

▪️स्ट्रेची आयोग (1878):
लॉर्ड लिटन के समय अकाल राहत कार्यों की समीक्षा और एक अकाल संहिता (Famine Code) बनाने के लिए।

▪️ल्यॉल आयोग (1897):
अकाल राहत उपायों की प्रभावशीलता की जाँच के लिए।

▪️हिल्टन यंग आयोग (1926):
भारतीय मुद्रा और वित्त व्यवस्था की जाँच के लिए, जिसकी सिफारिशों पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्थापना हुई।

▪️कृषि आयोग (1926):
भारत में कृषि की स्थिति को सुधारने और किसानों की समस्याओं की जाँच के लिए।


📕 प्रशासनिक, राजनीतिक और सैन्य आयोग –

▪️पील आयोग (1858):
1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश भारतीय सेना के पुनर्गठन के लिए।

▪️फ्रेजर आयोग (1902):
लॉर्ड कर्जन द्वारा पुलिस प्रशासन में सुधारों के लिए सुझाव देने हेतु।

▪️ ली आयोग (1923):
भारत में लोक सेवा (civil services) की स्थिति और भारतीयकरण की जाँच के लिए, जिसने यूपीएससी (UPSC) की स्थापना की सिफारिश की।

▪️साइमन कमीशन (1927)
: 1919 के भारत सरकार अधिनियम के कामकाज की समीक्षा और संवैधानिक सुधारों की सिफारिश करने के लिए।
▪️ बटलर आयोग (1927):
ब्रिटिश सरकार और भारतीय रियासतों (Princely States) के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए।

▪️हंटर आयोग (1919):
जलियांवाला बाग हत्याकांड की जाँच के लिए।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤2
BPSC आंसर की आपत्ति - प्रति प्रश्न ₹250

गलती भी मैं करू और पैसा भी मैं पाऊं 😂😂

आयोग के कमाई का नया तरीका, अगर मैं आयोग का अध्यक्ष होता तो कम से कम 50 प्रश्न गलत पूछता😂😂😂😂

मोटी कमाई होती ,रातों रात करोड़पति 😂😂😂😂
😁3🤣2😭1
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 6/7 एवं 21 दिसंबर को होना प्रस्तावित है

अगर सब कुछ ठीक रहा तो यही डेट रहेगी

लगे रहो भाइयों,

जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं👍👍
💯3
Bpsc 2025,solved,with official answerkey_250920_000058.pdf
8.7 MB
मैंने आप लोगों के लिए बिहार pcs ने पूछे गए प्रश्नों को सॉल्व ऑफिशियल answer key se मिला कर डाल दिया है इसे जरूर देख ले

खास कर GS, और करेंट अफेयर्स वाले प्रश्न यहां से प्रश्न मिल सकता है
असिस्टेंट प्रोफेसर का साक्षात्कार भी टालेगा नवगठित आयोग, प्रस्तावित तिथि में सिर्फ 5 दिन शेष, अब तक जारी नहीं किया गया प्रवेश पत्र

👉3 बार TGT और 4 बार PGT की परीक्षा टाली जा चुकी है
ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से "होमबाउंड " को चुना गया

👉98 वें आस्कर अवार्ड का आयोजन अगले साल 15 मार्च को
📕 महाधिवक्ता :—

👉 संविधान के अनुच्छेद 165 के तहत राज्य के महाधिवक्ता की व्यवस्था की गई है।

👉 महाधिवक्ता राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है।

👉 यह *राज्य का सर्वोच्च विधि अधिकारी* होता है।

👉उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की योग्यता रखने वाले व्यक्ति को राज्यपाल राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त करता है।

👉 महाधिवक्ता को राज्य की किसी भी न्यायालय में सुनवाई का अधिकार प्राप्त है।

👉 यह राज्य विधान मंडल की कार्यवाही में भाग ले सकता है और संबोधित कर सकता है किंतु ,मत नहीं दे सकता है।


Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
📕सी पी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्‍ट्रपति निर्वाचित हुए हैं

📕उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 के अनुसार 👉
उपराष्ट्रपति का पद

उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है।
वह राज्यसभा का पदेन (Ex-officio) सभापति भी होता है।
चुनाव कौन कराता है?

चुनाव भारत का चुनाव आयोग कराता है।
सुप्रीम कोर्ट का कोई न्यायाधीश चुनाव अधिकारी (Returning Officer) नियुक्त होता है।
चुनाव में कौन वोट डालते हैं?

राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ निर्वाचित सांसद + निर्वाचित विधायक वोट डालते हैं।
लेकिन उपराष्ट्रपति चुनाव में केवल दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) के सभी निर्वाचित और मनोनीत सांसद वोट डालते हैं।
विधायक इसमें हिस्सा नहीं लेते।
उम्मीदवार की योग्यता

भारतीय नागरिक होना चाहिए।
न्यूनतम उम्र 35 वर्ष।
राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता होनी चाहिए।
नामांकन पर कम से कम 20 सांसद प्रस्तावक और 20 सांसद अनुमोदक होना जरूरी है।
मतदान प्रक्रिया

चुनाव गुप्त मतपत्र (Secret Ballot) से होता है।
इसमें एकल संक्रमणीय मत प्रणाली (Single Transferable Vote System - STV) और अनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति (Proportional Representation) अपनाई जाती है।
सांसद अपने मत की वरीयता (1, 2, 3…) अंकित करते हैं।
जीतने की शर्त

जिस उम्मीदवार को वैध मतों का 50% से अधिक +1 (बहुमत) प्राप्त होता है, वह विजयी होता है।
अगर कोई पहले चरण में बहुमत नहीं पाता, तो सबसे कम वोट पाने वाले उम्मीदवार को बाहर कर फिर वोटों का पुनर्वितरण होता है।
कार्यकाल

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा भी दे सकता है (राष्ट्रपति को पत्र लिखकर)।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#uppcs #pcs #uppcspre2025 #mppsc #ukpcs #bpsc ,#uppcs #upsssc #pet2025 #LT #gs #gk
❤1