𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.6K photos
46 videos
209 files
1.24K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
One Day One Question For Mains


भारतीय न्याय संहिता, 2023

प्रश्न संख्या 9
सदोष परिरोध के आवश्यक तत्वों की विवेचना कीजिये और सदोष अवरोध से उसकी भिन्नता बताइए । UPJ 2012 (5 अंक)

उत्तर - मुख्य परीक्षा ग्रुप में 👉 यहां देखे
One Day One Question For Mains


भारतीय न्याय संहिता, 2023

प्रश्न संख्या 10
उन सीमाओं की विवेचना कीजिये जिनके अंतर्गत प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का प्रयोग किया जा सकता है । UPJ 2013 (15 अंक)
उत्तर - 👉 @AoneJA_mains ग्रुप में
AIBE 20 Eligiblty Rules.pdf
538.6 KB
20 वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE-XX) 2025 पात्रता नियमावली
👍2
World Geography and Population Sylleburs.pdf
901.7 KB
उत्तर प्रदेश APO के लिए विश्व भूगोल एवं जनसंख्या का सुव्यवस्थित एवं विस्तृत सिलेबर्स

इससे पहले भारतीय इतिहास और सामान्य विज्ञान का सिलेबर्स प्रदान किया जा चुका है।
❤1
भारतीय जज दुनिया मे सबसे ज्यादा निष्पक्ष

सहमत के लिए 👍
असहमत के लिए 😂 वोट करें
🤣44👍8👎4❤1
One Day One Question For Mains


भारतीय न्याय संहिता, 2023

प्रश्न संख्या 11
चोरी के आवश्यक तत्वों का वर्णन कीजिये तथा चोरी और उद्यापन में अंतर स्थापित कीजिये । UPJ 2013 (15 अंक)

उत्तर - 👉 @AoneJA_mains ग्रुप में
❤3
शादीशुदा का दूसरे के साथ संबंध रखना अपराध : इलाहाबाद हाईकोर्ट

महिला के साथ रहने वाला पुरुष भी यौन अपराध का दोषी होगा
👍14
#UP_APO_2025_Current_Affairs

अक्टूबर 2025 (1)

छत्तीसगढ़ का बालोद बना भारत का
पह
ला "बाल विवाह मुक्त" जिला
▪छत्तीसगढ़ सरकार ने बालोद जिले को आधिकारिक तौर पर देश का पहला जिला घोषित किया है जो बाल विवाह से मुक्त है।

▪जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले दो वर्षों (2023 से 2025 तक) में बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और 09 नगरीय निकायों में बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

▪️यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "बाल विवाह मुक्त भारत" राष्ट्रीय अभियान के तहत हासिल की गई है और इसके लिए सभी संबंधित निकायों को औपचारिक प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤3
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (2)

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस
▪अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (International Day of Older Persons) संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित दिवस है, जो प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है ।

▪थीम 2025 - Older Persons Driving Local and Global Action: Our Aspirations, Our Well-Being and Our Rights (वृद्ध व्यक्ति स्थानीय और वैश्विक कार्रवाई का संचालन करते हुए: हमारी आकांक्षाएँ, हमारा कल्याण और हमारे अधिकार ।

▪उद्देश्य - समाज में वृद्ध व्यक्तियों के योगदान को सम्मान देना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों (जैसे एजिंग, स्वास्थ्य, दुर्व्यवहार और सामाजिक उपेक्षा) के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
👍2
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (3)

आर एस एस (RSS) के 100 वर्ष
▪राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना को 100 वर्ष विजयादशमी के अवसर पर, 2 अक्टूबर 2025 को पूरे हो रहे हैं।

▪आरएसएस की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी । चूँकि संघ अपना स्थापना दिवस भारतीय कैलेंडर के अनुसार विजयादशमी (दशहरा) के दिन मनाता है, इसलिए वर्ष 2025 में 100 वर्ष पूरे होने का समारोह विजयादशमी यानी 2 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है।

▪शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, संघ ने 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देश भर में बड़े और विभिन्न प्रकार के आयोजनों की योजना बनाई है।

▪1 अक्टूबर 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संघ के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करते हुए एक विशेष स्मारक डाक टिकट और ₹100 का भारत माता का स्मारक सिक्का जारी किया।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤3🔥1
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (4)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की स्थापना के 100 वर्ष ।
▪संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 1 अक्टूबर 2025 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए हैं। 1 अक्टूबर 1926 को इसे लोक सेवा आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत की गई थी, जिसने भारत में सिविल सेवाओं की भर्ती में एक वैधानिक निकाय की आवश्यकता को महसूस किया।

▪1 अक्टूबर 2025 को शताब्दी समारोह के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹100 का विशेष सिक्का और एक विशेष डाक टिकट जारी किया, जो इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को चिन्हित करता है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
▪1854 का मैकाले समिति - लॉर्ड मैकाले की रिपोर्ट के बाद, 1855 से भारतीय सिविल सेवा (ICS) में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा लंदन में शुरू हुई। भारतीयों की एक लंबे समय से मांग थी कि यह परीक्षा भारत में भी आयोजित हो ।
▪मोंटागु-चेम्सफोर्ड सुधार (1919) - भारत सरकार अधिनियम, 1919 ने भारत में एक लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रावधान किया।
▪ली आयोग, 1924 - लॉर्ड रीडिंग (तत्कालीन वायसराय) के कार्यकाल में ली आयोग का गठन हुआ, जिसने भारत में सिविल सेवा में भर्ती के लिए एक वैधानिक आयोग की स्थापना की सिफारिश की ।
▪स्थापना (1926) - लॉर्ड इरविन (तत्कालीन वायसराय) के कार्यकाल के दौरान, 1 अक्टूबर 1926 को पहले लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई।
▪संघीय स्वरूप (1935) - भारत सरकार अधिनियम, 1935 (जिस पर लॉर्ड विलिंगडन के समय कार्य हुआ) के तहत, इसका नाम बदलकर फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन (संघीय लोक सेवा आयोग) कर दिया गया, जिसने केंद्र और राज्यों के लिए अलग-अलग सेवा आयोगों का आधार बनाया।
▪वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एक संवैधानिक निकाय है । जिक्सा प्रावधान संविधान के भाग 14 में अनुच्छेद 308 से 323 तक में मिया गया है ।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤4
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (5)

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) समझौता लागू
▪भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (Trade and Economic Partnership Agreement - TEPA) 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है।

▪यह भारत का चार विकसित यूरोपीय देशों (स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन) के समूह के साथ पहला मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।

▪EFTA देशों द्वारा भारत में 15 वर्षों में $100 बिलियन का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और 10 लाख प्रत्यक्ष रोज़गार पैदा करने की प्रतिबद्धता।
जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤2
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (6)

चीन का नया 'K' वीज़ा प्रभावी
▪चीन का नया 'K' वीज़ा आज, 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया है।

▪यह वीज़ा विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology) के क्षेत्रों में विदेशी युवा प्रतिभाओं को चीन की ओर आकर्षित करने के लिए बनाया गया है।

▪'K' वीज़ा एक नई वीज़ा श्रेणी है ।इस वीज़ा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्रों में विदेशी युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करना।

▪चीन की इस पहल को अमेरिका के H-1B वीज़ा कार्यक्रम पर लगाए गए प्रतिबंधों और सख्त नियमों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। चीन अमेरिका की अप्रवासन नीतियों से विमुख हो रहे कुशल पेशेवरों को लुभाने की कोशिश कर रहा है।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (7)

अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
▪भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है ।
▪इस दिवस का उद्देश्य शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा के संदेश को फैलाना और शांति, सहिष्णुता, समझ तथा अहिंसा की संस्कृति को सुरक्षित करना है।
▪थीम 2025 - अहिंसा के माध्यम से वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देना ।
▪संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून 2007 को एक प्रस्ताव पारित करके इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में स्थापित किया। इस प्रस्ताव को 140 से अधिक देशों का समर्थन मिला था।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
✍2👍2
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (8)

पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन
▪प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्रा (89वर्ष) का 2 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया।
▪इनका जन्म 13 अगस्त 1936 को आजमगढ़ में हुआ था । जबकि उनका निधन उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर हुआ। उन्हें पिछले शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था।
▪वे भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक महान स्तंभ थे और ठुमरी के सबसे मधुर प्रतिपादकों में से एक थे। उन्होंने ठुमरी, कजरी, चैती और अन्य अर्ध-शास्त्रीय कला रूपों को अपनी आवाज़ से जीवंत किया।
▪पंडित छन्नूलाल मिश्रा को वर्ष 2020 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और वर्ष 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
👍1
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (9)

पहला स्मार्ट रजिस्ट्रेशन ऑफिस
▪भारत का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट रजिस्ट्रेशन ऑफिस छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर (अटल नगर) में खोला गया है।
▪इसका उद्घाटन 1 अक्टूबर 2025 को उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया।
▪इसका उद्देश्य संपत्ति (मकान, दुकान, जमीन) के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाना।
▪इस कार्यालय को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किया गया है। इसके तहत नागरिक अपनी रजिस्ट्री की प्रक्रिया केवल 12 से 15 मिनट में पूरी कर सकेंगे।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
👍1
One Day One Question For Mains


भारतीय न्याय संहिता, 2023

प्रश्न संख्या 12
A. लूट और डकैती में अंतर बताइए । (10 अंक) UPJ 2013

B. क्षति कारित करने के आशय से 'M' ने 'N' की सहमति के बिना, एक कुत्ते को 'N' पर झपटने के लिए उकसाया । 'M' के इस कृत्य के लिए 'N' को क्षोभ हुआ । M ने कौनसा, यदि कोई हो, अपराध कारित किया ? (10 अंक) UPJ 2013

उत्तर - 👉 @AoneJA_mains ग्रुप में
❤2
किस राज्‍य सरकार ने बालोद जिले को भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया?
Anonymous Quiz
14%
मध्य प्रदेश
28%
ओडिशा
52%
छत्तीसगढ़
5%
झारखंड
❤4
PM मोदी ने RSS के शताब्दी समारोह में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया, भारतीय मुद्रा पर पहली बार कौन सा चित्र अंकित किया गया है?
Anonymous Quiz
15%
महात्मा गांधी
13%
ताज महल
63%
भारत माता
9%
लाल किला
👍4🔥1
UP APO 2025 Current Affairs


अक्टूबर 2025 (10)

आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2025
▪आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक {2025} (Index of Economic Freedom 2025) को द हेरिटेज फाउंडेशन (The Heritage Foundation) और द वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा जारी किया गया है।
▪यह सूचकांक देशों को चार मुख्य स्तंभों - कानून का शासन, सरकार का आकार, नियामक दक्षता, और खुले बाजार - के आधार पर आर्थिक नीतियों और स्थितियों का आकलन करके रैंक करता है।
▪सूचकांक 2025 के अनुसार, दुनिया की सबसे स्वतंत्र अर्थव्यवस्थाएँ ये हैं:
1. ​सिंगापुर 🇸🇬
2. ​स्विट्ज़रलैंड 🇨🇭
3. आयरलैंड 🇮🇪
▪176 देशों के इस सूचकांक में भारत को 128वाँ स्थान मिला है।
▪️भारत को "अधिकतर अस्वतंत्र" (Mostly Unfree) अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में रखा गया है।
▪️सूचकांक का महत्व - आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक दर्शाता है कि जिन देशों में मुक्त बाजार, कानून का शासन, निजी संपत्ति के अधिकार और सीमित सरकार का समर्थन किया जाता है, वहाँ नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होता है, अर्थव्यवस्थाएँ मज़बूत होती हैं, और पर्यावरण स्वच्छ होता है।

जॉइन करें 👉 @AoneJA
❤1👍1