𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.57K photos
45 videos
207 files
1.22K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
UP APO 2025 Current Affairs


नवम्बर 2025 (41)

भारत ने जीता महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025
▪भारत ने हाल ही में संपन्न हुए महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
▪️बांग्लादेश के ढाका में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
▪️​भारतीय टीम ने सोमवार, 24 नवंबर 2025 को खेले गए खिताबी मुकाबले में 35-28 के अंतर से जीत दर्ज की।
▪️यह भारत का दूसरा विश्व कप खिताब है, इससे पहले भारतीय टीम ने 2012 में पटना में आयोजित पहले संस्करण का खिताब जीता था।
▪️टूर्नामेंट के सभी मैच ढाका के शहीद सुहरावर्दी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए थे।
▪️​इस संस्करण में कुल 11 देशों ने भाग लिया, जिसमें भारत अपने पूरे अभियान में अजेय रहा।
▪️भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को मात दी थी, जबकि चीनी ताइपे ने मेजबान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
▪️महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारत की टीम की कप्तान रितु नेगी थीं, जबकि उप-कप्तान पुष्पा राणा थीं।
▪️प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड फाइनल मुकाबले में भारत की कप्तान रितु नेगी को मिला, जिन्होंने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
▪️प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब भी भारत की कप्तान रितु नेगी को दिया गया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम का नेतृत्व किया।

हमे फॉलो करें :-
👉 WhatsApp Channle
👉 Facebook
👉 Instagram
❤4
UP APO 2025 Current Affairs


नवम्बर 2025 (42)

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अयोध्या के राम मंदिर का ध्वजारोहण
▪प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, 25 नवंबर 2025 को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर 'धर्म ध्वज' (केसरिया झंडा) फहराया है।
▪️ध्वजारोहण राम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त में किया गया, हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्रीराम का जन्म इसी शुभ मुहूर्त में हुआ था। साथ ही, यह दिन विवाह पंचमी का पर्व भी था, जो राम और माता जानकी के विवाह का पर्व माना जाता है।
▪️​केसरिया रंग के इस ध्वज पर 'ओम', सूर्य (जो भगवान राम के सूर्यवंश का प्रतीक है), और कोविदार वृक्ष के पवित्र प्रतीक अंकित हैं। (कोविदार वृक्ष को यह अयोध्या का प्राचीन राजचिन्ह माना जाता है और रामराज्य की राजसत्ता, शौर्य और धर्म का प्रतीक है)
▪️ध्वज की लंबाई 22 फिट, चौड़ाई 11 फिट और ध्वज लगाने वाले पोल / खंभे की ऊंचाई 42 फिट है । मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई 161 फीट है, जिससे कुल ऊंचाई लगभग 203 फीट होती है। ध्वज का आकर समकोण त्रिभुजाकार है ।
▪️​ध्वज का डिज़ाइन 360-डिग्री घूमने वाली व्यवस्था पर आधारित है ताकि तेज हवाओं में भी लहराता रहे और यह सभी दिशाओं से स्पष्ट दिखता है।
▪️ध्वज का डिजाइन डॉ. ललित मिश्र नामक एक इतिहासकार और शोधकर्ता ने मेवाड़ की रामायण और प्राचीन चित्रों के आधार पर तैयार किया।
▪️यह ध्वज पैराशूट फैब्रिक से बना है, जो तेज हवाओं और मौसम की मार सहने में सक्षम है।

हमे फॉलो करें :-
👉 WhatsApp Channle
👉
Facebook
👉 Instagram
👍2
​छब्बीस नवंबर, संकल्प का दिन,
आज़ादी की साँसें, कानून का ऋण।

​न्याय की मशाल, समता की डगर,
अधिकारों की गूँज, हर एक नगर।

​संविधान हमारी ढाल, हमारी आवाज़,
यही भारत है, यही देश का राज।

​जय हो विधान! जय हो सम्मान!
भारत का गौरव, अमर संविधान!

संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
❤6
Bihar APO Sylleburs.pdf
700.8 KB
बिहार अभियोजन पदाधिकारी (APO) का आधिकारिक नया पाठ्यक्रम
✍4👍2❤1
हाल ही में चर्चित संविधान का अनुच्छेद 240
❤3👍2
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
Bare Acts के Index पर फोकस करें। ऐसे प्रश्न जिनमे सीधे धारा दिया है और प्रावधान पूछा है, को डाइरेक्ट इंडेक्स मे खोज सकते है।

ऐसे प्रश्न जिनमे सीधे प्रावधान है धारा पूछी गयी है, को भी डाइरेक्ट इंडेक्स मे खोज सकते है। ऐसे प्रश्नो को विकल्प मे दी गयी धारा के माध्यम से खोजे।
❤2
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जिनमे एक विकल्प है 'उपरोक्त मे से कोई नही', को ही प्राथमिकता दें। यदि आपको उसका उत्तर नही आता है।
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जिनमे एक विकल्प है 'उपरोक्त सभी' या 'A और B दोनो', को ही प्राथमिकता दें। यदि आपको उसका उत्तर नही आता है।
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जो खोज नही पाए है और धारा से सही मिलान नही हो रहा है, को संबंधित धारा के अध्याय के नाम से मिलान करें । बहुत सी बार ऐसे प्रश्न आ जाते है जो अध्याय के नाम से संबंधित होते है और उनका मिलान धाराओ मे नही हो पता है।
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
ऐसे प्रश्न जो हिंदी भाषा मे समझ नही आते, का अंग्रेजी माध्यम अवश्य देखे। हिंदी के बहुत से ऐसे प्रश्न आ जाते है जो प्रश्न को समझने मे कठिनाई पैदा करते है।
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
जिन प्रश्नो के उत्तर खोज लिए है को साथ के साथ सावधानी से गोले भरते चले। और अंत मे ऐसे प्रश्न जिनका उत्तर आपको नही आता, मे विकल्प B या C को प्राथमिकता दें।
AIBE परीक्षा पास करने के टिप्स
OMR मे रोल न., नाम आदि एंट्री ध्यानपूर्वक भरें। दूसरो से ज्यादा खुद पर विश्वास रखे, जल्दबाज़ी न दिखाये, जो प्रश्न आपको नही आ रहे उन्हे दो तीन बार पढ़े । परीक्षा के लिए पर्याप्त समय मिलता है। omr शीट को बाद मे भरने के लिए न छोड़े। जो प्रश्न आते है उनके गोले साथ के साथ भरते चले।
और अंत मे सभी प्रश्न करें कोई भी गोला खाली न छोड़े। समय समाप्त होने से पहले omr शीट चेक करें और सुनिश्चित करें कि क्या सभी गोले भर दिये है।
चेक बाउंस मामले के क्षेत्राधिकार को सुप्रीम कोर्ट ने किया तय
बौद्ध समुदाय ने की पर्सनल लॉ की मांग
👍4🤣1
🛑 कृपया ध्यान दें
टेलीग्राम पर जब भी आप किसी अनजान लिंक पर क्लिक करते है, चाहे वो पैसा कमाने के नाम का हो, अन्य विज्ञापन हो या अश्लील कंटेंट हो, तो आपकी id हैक हो सकती है । फिर आपकी उस id से लोगों पर, जिस ग्रुप में आप जुड़े है उस पर, अपने आप msg जाते रहते है। जो अश्लील और फर्जी विज्ञापन पर आधारित होते है ।

इसलिए किसी भी फर्जी या अंजान लिंक, विशेषकर अश्लील से संबंधी कंटेंट को टेलीग्राम पर न खोले और न ही खोजे, न उसमें भाग ले तथा न ही कोई दिलचस्पी दिखाएं। अन्यथा आपका पूरा फोन हैक हो सकता है। साथ में बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है ।
👍10
UP APO 2025 Current Affairs


नवम्बर 2025 (51)

एशिया पॉवर सूचकांक, 2025
▪लोवी इंस्टीट्यूट, ऑस्ट्रेलिया ने 25-26 नवंबर 2025 को एशिया पावर इंडेक्स 2025 जारी किया, जो एशिया-प्रशांत के 27 देशों की आर्थिक, सैन्य, कूटनीतिक एवं भविष्य क्षमता का मूल्यांकन करता है।
▪️भारत ने एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में भारत से आगे केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन हैं।
1 संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 80.5 - 81.7 सुपर पावर
2 चीन (China) 73.7 सुपर पावर
3 भारत (India) 40.0 मेजर पावर
4 जापान (Japan) 38.8 मिडिल पावर
5 रूस (Russia) 32.1 मिडिल पावर
​▪️भारत ने पहली बार महत्वपूर्ण 40 अंकों की सीमा को पार करते हुए आधिकारिक तौर पर "मेजर पावर" (Major Power/प्रमुख शक्ति) की श्रेणी में प्रवेश किया है।
​▪️भारत का कुल स्कोर 40.0/100 रहा, जो पिछले वर्ष (2024) के स्कोर 38.1 से अधिक है।
▪️एशिया पावर इंडेक्स 2025 में USA को शामिल करने का कारण यह है कि यह इंडेक्स केवल भौगोलिक एशिया के देशों का मूल्यांकन नहीं करता, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति और प्रभाव रखने वाले देशों का मूल्यांकन करता है।

हमे फॉलो करें :-
👉 WhatsApp Channle
👉 Youtube
👉 Facebook
👉 Instagram
❤4
दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स (01)

विश्व एड्स दिवस 2025
▪विश्व एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है, जो HIV/AIDS जागरूकता बढ़ाने, इससे प्रभावित लोगों का समर्थन करने तथा रोकथाम के लिए समर्पित है।
▪️1988 में शुरू यह पहला वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है, जिसका उद्देश्य कलंक दूर करना और 2030 तक एड्स समाप्ति लक्ष्य प्राप्त करना है।
▪️2025 की थीमइस वर्ष की थीम "Overcoming disruption, transforming the AIDS response" है, जिसका हिंदी अनुवाद "बाधाओं पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना" या "बाधाओं पर विजय, एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन" है।
▪️ यह थीम फंडिंग कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा दवा प्रतिरोध जैसी चुनौतियों पर राजनीतिक नेतृत्व, सहयोग और मानवाधिकार-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर देती है।
▪️NACO ने 95% परीक्षण लक्ष्य के साथ ART वितरण अभियान तेज किया, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल एकीकरण और समुदाय-आधारित सेवाओं पर फोकस है।
▪️ कार्यक्रमों में जागरूकता रैलियां, परीक्षण शिविर और मिथक भ्रांति दूर करने पर बल दिया गया।
हमे फॉलो करें :-
👉 WhatsApp Channle
👉 Youtube
👉 Facebook
👉 Instagram
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : न्यायपालिका में प्रवेश का नया द्वार
🔥3
संचार साथी मोबाइल एप्प विवाद
❤3