𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.76K subscribers
1.56K photos
45 videos
207 files
1.22K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
टी20 विश्वकप 2026 के लिए बंगलादेश द्वारा भारत आने से इन्कार करने पर किस देश को शामिल किया गया था ?
Anonymous Quiz
12%
केन्या
70%
स्कॉटलैंड
9%
जापान
8%
लीबिया
👍4
जनवरी 2026 मे चीन को पछाड़ चावल उत्पादन प्रथम देश बन गया है?
Anonymous Quiz
11%
ब्राजील
13%
क्यूबा
7%
रूस
69%
भारत
❤2
पुलिस अधिनियम, 1861 और उत्तर प्रदेश पुलिस रेगुलेशन,1861

टॉप 100 MCQ टेस्ट
शुरू कर रहे है ।

Comment मे देखे ।
❤7👍2
अंतर्जाल आधारित खेल (संवर्धन और विनियमन) विधेयक, 2025 (Online Gaming Act, 2025) किस पर प्रतिबंध लगाता है?
Anonymous Quiz
32%
सभी ऑनलाइन गेम्स पर
13%
ई-स्पोर्ट्स पर
55%
हानिकारक धन-आधारित (Money-based) खेलों पर
1%
शैक्षिक खेलों पर
महिला सुरक्षा पर राष्ट्रीय वार्षिक सूचकांक 2025 (NARI रिपोर्ट)


31 शहर में 12,770 महिलाओं पर सर्वेक्षण

रिपोर्ट का प्रकाशन - नॉर्थ कैप विश्वविद्यालय और जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल

सबसे सुरक्षित 3 शहर क्रमानुसार
कोहिमा (नागालैंड)
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
भुवनेश्वर (ओड़ीसा)

सबसे असुरक्षित शहर क्रमानुसार
पटना (बिहार)
जयपुर (राजस्थान)
फरीदाबाद (हरियाणा)
नई दिल्ली (दिल्ली)
रांची
❤6😢1
AMU अल्पसंख्यक दर्जा संबंधित प्रमुख केस लॉ


एस. अजीज बाशा बनाम भारत संघ (1967)
सुप्रीम कोर्ट ने AMU को अल्पसंख्यक संस्था नहीं माना क्योंकि यह 1920 के संसदीय अधिनियम द्वारा स्थापित थी, न कि मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा (अनुच्छेद 30)।

डॉ. नरेश अग्रवाल बनाम भारत संघ (इलाहाबाद हाईकोर्ट, 2005)
AMU में 50% मुस्लिम आरक्षण असंवैधानिक ठहराया, अजीज बाशा के आधार पर AMU को अल्पसंख्यक संस्था नहीं माना गया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (रजिस्ट्रार फैजान मुस्तफा) बनाम नरेश अग्रवाल (सुप्रीम कोर्ट, 2024)
7 जज बेंच (4:3 बहुमत) ने अजीज बाशा फैसला पलटा; स्टैट्यूट से स्थापित होने पर भी अल्पसंख्यक दर्जा खारिज नहीं होता, नए मानदंड निर्धारित किए।
✍1
UPP Police दरोगा भर्ती परीक्षा

प्रश्न - अवसर के अनुसार बदल जाने वाला

एक विकल्प - पंडित रखा है । जिस पर विवाद हो गया ।

ये परीक्षा प्रश्न पत्र बनाने वाले महामूर्ख कौन लोग है ?
हिंदी भाषा में अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति के लिए सटीक शब्द अवसरवादी होता है।

पंडित शब्द का अर्थ विद्वान, ज्ञानी या एक विशिष्ट समुदाय से है। इन दोनों का आपस में कोई मेल नहीं है। ऐसे विकल्प देना न केवल शैक्षणिक रूप से गलत है, बल्कि एक पूरे समुदाय की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला भी है।

​जब भर्ती बोर्ड के विशेषज्ञ ऐसे विवादित और अतार्किक विकल्प रखते हैं, तो इससे पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता खत्म हो जाती है।
​
अक्सर प्रश्न पत्रों को कॉपी-पेस्ट किया जाता है या बिना पीयर रिव्यू के फाइनल कर दिया जाता है। किसी जाति या वर्ग को टारगेट करने वाले विकल्प रखना यह दर्शाता है कि प्रश्न बनाने वाले का नजरिया निष्पक्ष नहीं है।
👍13❤2
प्रतिभूति के बिना छोड़े जाने के लिए वैयक्तिक वचनबन्ध कहलाता है
Anonymous Quiz
13%
जमानत पत्र
75%
बन्धपत्र
10%
शपथ पत्र
1%
आरोप पत्र
परीक्षा की तैयारी के अंतिम समय (4/5 दिन) में क्या करें, क्या न करे ?

परीक्षा के अंतिम 4-5 दिनों का समय आपकी मेहनत को परिणाम में बदलने वाला समय होता है। इस वक्त नया पढ़ने से ज्यादा जरूरी अपनी एकाग्रता को बचाए रखना है।

यहाँ कुछ सटीक सुझाव दिए गए हैं:

क्या करें (DO's)
▪️रिवीजन का रैपिड मोड: अब केवल अपने शॉर्ट नोट्स, हाईलाइट किए हुए पॉइंट्स और इंडेक्स (जैसे BNS/BNSS की धाराओं की सूची) को दोहराएं।
▪️GS के वन-लाइनर्स पर ध्यान: भारतीय इतिहास (विशेषकर प्रशासन), विज्ञान के वर्गीकरण और महत्वपूर्ण तारीखों को एक बार सरसरी निगाह से देख लें।
▪️नेगेटिव मार्किंग का प्रबंधन: आप जानते है परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है, तो अभ्यास करें कि किन प्रश्नों को छोड़ना है। 100% सटीक प्रश्नों और 50-50 वाले विकल्पों के बीच संतुलन बनाना सीखें।
▪️नींद और हाइड्रेशन: कम से कम 6-7 घंटे की नींद लें। दिमाग को शांत रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। थका हुआ दिमाग तथ्यों को याद रखने में गलती करता है।
▪️प्रवेश पत्र और तैयारी: अपने एडमिट कार्ड को प्रिंट करा लें, आईडी प्रूफ और पेन पहले ही व्यवस्थित कर लें ताकि अंतिम सुबह अफरा-तफरी न हो।


क्या न करें (DON'Ts)
▪️नया विषय छूना मना है: कोई भी नया कानून या जटिल टॉपिक अब न उठाएं। जो आपने पहले नहीं पढ़ा, उसे अब पढ़ने से केवल कन्फ्यूजन और तनाव बढ़ेगा।
▪️सोशल मीडिया और विवादों से दूरी: सोशल मीडिया और विवादित मुद्दों जैसे - आरक्षण, राजनीति, खेल, जाति आदि की चर्चा न करे—ये मानसिक ऊर्जा सोख लेते हैं। परीक्षा तक इन बहसों से खुद को पूरी तरह काट लें।
▪️मॉक टेस्ट का ओवरडोज: अब बहुत भारी मॉक टेस्ट न दें। यदि स्कोर कम आया, तो आत्मविश्वास गिर जाएगा। केवल पुराने हल किए हुए पेपर्स को पलटें।
▪️देर रात तक जागना: अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक को परीक्षा के समय के अनुसार ढालें। चूंकि परीक्षा सुबह है, तो सुबह सक्रिय रहने की आदत डालें।
▪️तुलना न करें: उसने कितना पढ़ लिया या उसका सिलेबस पूरा हो गया—ये बातें आपकी एकाग्रता बिगाड़ देंगी। ऐसे व्यक्ति से बात ही न करें, और तैयारी को लेकर चर्चा की दूरी बनाए । अपनी तैयारी पर भरोसा रखें।


एक विशेष टिप
अंतिम समय में अक्सर सेक्शन नंबर भूलने का डर लगता है। इसके लिए पैनिक न करें। एक सादे कागज पर सबसे महत्वपूर्ण 50 धाराएं लिखें और उन्हें दिन में दो बार बस देख लें।
👍7❤2
हरीश बचपन में बहुत शरारती था। मैं उसे डांटती तो किसी कोने में जाकर छिप जाता। थोड़ी देर बाद फिर आकर चुपचाप मेरे गले लग जाता। मेरे चेहरे को सहलाने लगता। पहला बच्चा था, इसलिए घर में सबसे ज्यादा लाड़-प्यार उसी को मिला।
~ हरीश की मां निर्मला देवी
😢17❤2
2025 में उत्तर भारतीय महासागर (बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर) में आए नामित चक्रवात तूफान

1. शक्ति (Shakhti)
▪️1 से 7 अक्टूबर 2025 (अरब सागर)
▪️ गंभीर चक्रवाती तूफान (110 km/h)
▪️नाम श्रीलंका ने दिया।

2. मोन्था (Montha)
▪️25 से 30 अक्टूबर 2025 (बंगाल की खाड़ी)
▪️गंभीर चक्रवाती तूफान (95 km/h)
▪️28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश लैंडफॉल
▪️नाम थाईलैंड ने दिया (अर्थ: सुंदर या सुगंधित फूल)।

3. सेन्यार (Senyar)
▪️25 से 27 नवंबर 2025 (बंगाल की खाड़ी)
▪️चक्रवाती तूफान (75 km/h)
▪️थाईलैंड-मलेशिया-इंडोनेशिया में भारी प्रभाव
▪️नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दिया।

4. दित्वाह (Ditwah)
▪️26 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 (बंगाल की खाड़ी)
▪️चक्रवाती तूफान (75 km/h)
▪️श्रीलंका एवं दक्षिण भारत में भारी बारिश-बाढ़;
▪️नाम यमन ने दिया (अर्थ: सोकोट्रा द्वीप का प्रसिद्ध डित्वाह लैगून)।

Join 👉🏻 https://t.me/AoneJa
✍7❤4
किसी दस्तावेज, पार्सल या अन्य चीज को पेश करने के लिए, जो किसी डाक प्राधिकारी की अभिरक्षा में है, निर्देश दे सकता है ?
Anonymous Quiz
14%
जिला मजिस्ट्रेट
12%
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
10%
सेशन न्यायालय या उच्च न्यायालय
63%
उपरोक्त सभी
👍3❤2
ब्रिटिश गवर्नर/ गवर्नर जनरल / वायसराय और उनके प्रमुख कार्य
❤12