𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
227 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
IPC vs BNS (pre) बैच शुरू हो चुका है l जिसमे आज ये सब पढ़ाया गया l Demo 1/5 Days
कल से section वाला भाग चलेगा l
अरुण योगीराज
अरूण योगिराज कर्नाटक के एक प्रसिद्ध मूर्तिकार है l इन्होंने ही आयोध्या मे नवनिर्मित राम मन्दिर मे स्थापित होने वाली 'राम लला' की मुख्य मूर्ति का निर्माण किया है l #Current_Affairs
👍8
🏦 LIC बनी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी : मार्केट कैप के लिहाज से LIC देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। कंपनी ने SBI को पीछे करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। #Current_Affairs
🏏 भारतीय क्रिकेट खिलाडी़ रोहित शर्मा T-20 में 5 शतक लगाने वाले विश्व के पहले बैट्समैन बनें l #Current_Affairs
👏5
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की महतारी वन्दन योजना : छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एक नई योजना, महतारी वन्दन योजना को शुरू की है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपए सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
#Current_Affairs
👍4
दुनिया भर के देशों की मिलिट्री ताकतों में भारत चौथे स्थान पर :
👉 दुनिया भर के देशों की मिलिट्री ताकत के अनुसार रैंकिंग तय करने वाली संस्था ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) ने इस साल की नई सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिका को 0.0699 स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं, भारत को 0.1023 स्कोर के साथ चौथा स्थान मिला है।
👉 ग्लोबल फायरपावर, विश्व की रक्षा और सैन्य स्थित पर नजर रखती है।
👉 ग्लोबल फायरपावर ने 145 देशों के सैन्य ताकत का आकलन किया।
👉 सैनिकों की तादाद सैन्य उपकरण आर्थिक स्थिरता और संसाधन समेत 60 क्षेत्रों के आधार पर मूल्यांकन करने के बाद रैंकिंग तय की गई है।
👉 इन्हीं मानकों को मिलाकर पावर इंडेक्स तैयार किया गया है।
👉 ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग के अनुसार 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना जाता है। #Current_Affairs
👉 इस रैंकिंग में रूस को 0.0702 स्कोर के साथ दूसरा और चीन को 0.0706 स्कोर के साथ तीसरा स्थान मिला। Join 👉 @AoneJA
गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत 9वें नंबर पर : अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने गोल्ड रिजर्व के आधार पर दुनिया के देशों की लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार, अमेरिका के पास सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व है। वहीं, इस लिस्ट में जर्मनी दूसरे नंबर पर है। जबकि गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत नौवें नंबर पर है।
#Current_Affairs
👍3
त्रिपुरी भाषा, कोकबोरोक दिवस 2024 : हर साल 19 जनवरी को त्रिपुरा कोकबोरोक भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘कोकबोरोक दिवस’ मनाता है। इसे त्रिपुरी भाषा दिवस भी कहा जाता है। यह राज्य का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम है।
#Current_Affairs
✍2
9 क्लासिकल (शास्त्रीय) भाषाओं में फारसी को शामिल किया गया
👉 विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत फारसी को भारत की नौ क्लासिकल (शास्त्रीय) भाषाओं में से एक के रूप में शामिल करने का फैसला लिया है।
👉 जयशंकर ने सोमवार, 15 जनवरी को अपने ईरानी समकक्ष एच अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही।
👉 अभी तक भारत में क्लासिकल भाषाओं की संख्या 6 हैं। इसमें तमिल, तेलुगू, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और उड़िया भाषा शामिल है।
👉 भारत में शास्त्रीय भाषाओं की सूची में ओडिया सबसे नवीनतम है। ओडिया को 2014 में शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया था।
👉 नई शिक्षा नीति के तहत इनकी संख्या 9 हो जाएंगी। फारसी के साथ पाली और प्राकृत भाषा को भी क्लासिकल भाषा का दर्जा दिया जाएगा।
👉 भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार, "इन शास्त्रीय भाषाओं के अलावा पाली, फ़ारसी और प्राकृत; और उनके साहित्य के कार्यों को भी उनकी समृद्धि और भावी पीढ़ी के आनंद और संवर्धन के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए।" #Current_Affairs
👍4
23 से 31 जनवरी तक लाल किला, दिल्ली में “भारत पर्व”। #Current_Affairs
👉 पर्यटन मंत्रालय 23 से 31 जनवरी तक दिल्ली के लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में वार्षिक कार्यक्रम ‘भारत पर्व’ का आयोजन कर रहा है।
👉 इस कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस परेड की झांकी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा प्रस्तुतियां, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले खाद्य स्टॉल, हस्तशिल्प और हथकरघा प्रदर्शन और सशस्त्र बल बैंड द्वारा प्रदर्शन जैसे मुख्य आकर्षण शामिल होंगे।
👉 भारत पर्व जनता के लिए खुला है और प्रवेश निःशुल्क है।
👉 इस वर्ष के आयोजन में 26 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की भागीदारी शामिल है, जो मिशन जीवन, एक जिला एक उत्पाद, विकसित भारत, नारी शक्ति और एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसी नागरिक-केंद्रित योजनाओं और पहलों का प्रदर्शन करेंगे।
👉 देखो अपना देश को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम तकनीक वाला एक अनुभवात्मक क्षेत्र स्थापित किया गया है।
👉 इस कार्यक्रम में एक फूड कोर्ट की सुविधा होगी जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के व्यंजनों की पेशकश करने वाले स्टॉल होंगे, जो विविध पाक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।
👉 एक अखिल भारतीय शिल्प बाज़ार स्थापित किया जाएगा, जिसमें हस्तशिल्प और हथकरघा स्टॉल होंगे।
👉 30 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले विषयगत मंडप देश के विविध पर्यटक आकर्षणों का प्रदर्शन करेंगे।
👍3