𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
226 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
UPJ 2018 की भर्ती मे 21 वीं रैंक प्राप्त करने वाली ज्योत्सना ने किया सरकारी आवास पर सुसाइड - परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

आपको ऐसा नही करना चाहिए था 😢
😢12🙏1
30 जनवरी, 2024 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा ने 'खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024' के शुभंकर का अनावरण किया था।

शुभंकर का नाम 'शीन-ए शी' या 'शान' है।

यह हिम तेंदुए का नाम है जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों का मूल निवासी है।
#Current_Affairs
खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का उद्घाटन समारोह 2 फ़रवरी को लेह के एनडीएस स्टेडियम में होगा।

ज्वॉइन - @AoneJA
👍7😡1
क्या बेहतरीन लाइन लिखी है
बेटियों को तितली नहीं मधुमक्खी बनाओ, पंख दो पर डंक भी दो।
~ शुभरात्री
❤10🥰3👍2😐1
मुख्य परीक्षा विशेष
महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री “व्योममित्रा”
👉 इस वर्ष की तीसरी तिमाही में इसरो के “गगनयान” मिशन से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी।
👉 व्योममित्र, जिसका नाम “अंतरिक्ष मित्र” रखा गया है, केवल एक रोबोट नहीं है; वह मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए भारत की सीढ़ी है।
👉 यह महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री 2024 में अकेले उड़ान भरेगी, “गगनयान” मिशन के लिए तकनीक का परीक्षण करेगी, जो 2025 में भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान होगी।

व्योममित्र का मिशन:
👉 मॉनिटर और अलर्ट: वह अंतरिक्ष यान के वातावरण पर नजर रखेगी और किसी भी समस्या के बारे में वैज्ञानिकों को सचेत करेगी।
👉 बुनियादी कार्य: पैनल का संचालन करना और सरल प्रश्नों का उत्तर देना मानव-रोबोट सहयोग क्षमता को प्रदर्शित करता है।
👉 मार्ग प्रशस्त करना: जीवन समर्थन, संचार और अंतरिक्ष यान का परीक्षण करके, व्योममित्र भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करता है।
महत्व:
👉 परीक्षण स्थल: मनुष्यों के उड़ान भरने से पहले महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करता है, जिससे उनकी सुरक्षा और मिशन की सफलता सुनिश्चित होती है।
👉 तकनीकी सत्यापन: मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को मान्य करता है, प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।
👉 सभी के लिए प्रेरणा: यह मिशन युवा मन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति जुनून जगाता है।
👍4
ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में भारत की बड़ी सफलता।। 🏆
भारतीय संविधान की प्रा. परीक्षा के लिए 7 Feb 2024 से बैच शुरू होगा l पहली Demo क्लास शाम को 8 बजे शुरू होगी l By Adv. Reena Mam
👍6
आभार...🙏
एक प्रतियोगी छात्र की प्रतिक्रिया....
👍7
◾️पब्लिक एग्जामिनेशन बिल लोकसभा से पास

▪️ पेपर लीक या उत्तर पुस्तिका मे छेड़ छाड़ पर 10 साल तक की सजा और करोड़ रूपये तक का जुर्माना
#Current_legel
👍5🤣2
शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड ने जीता ग्रैमी #Current_Affairs
▪️ भारतीय गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। दोनों लीजेंड्री कलाकारों के बैंड 'शक्ति' के एलबम 'दिस मोमेंट' ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम की कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किया।
▪️66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में 5 भारतीय कलाकारों को ग्रैमी मिला है।
▪️'दिस मोमेंट' एल्बम में कुल 8 गाने हैं।
▪️'शक्ति' बैंड में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन जैसे कलाकार साथ काम करते हैं।
▪️इस बैंड के अलावा, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी दो ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
▪️फ्यूजन बैंड शक्ति ने 45 साल बाद अपना पहला एलबम रिलीज किया, जिसे सीधे ग्रैमी अवार्ड मिला है।
▪️ग्रैमी अवॉर्ड म्यूजिक की दुनिया में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है।
▪️इसका नाम एक ग्रामोफोन पर रखा गया है।
▪️पहला ग्रैमी अवार्ड्स समारोह 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था।
ग्रैमी अवॉर्ड का यह 66वां संस्करण है।
▪️इस बार अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन अमेरिका लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरीना में हुआ।
▪️देश के लिए मशहूर सितार वादक एवं संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया था।
👍4
पी.टी. ऊषा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड : #Current_Affairs महान धाविका पी.टी. ऊषा को रविवार, 4 फरवरी को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) और दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (DSJA) की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
👍5
उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल : #Current_Affairs
▪️
उत्तराखंड विधानसभा में आज यानी 6 फरवरी, 2024 को यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल का ड्राफ्ट पेश हुआ।
▪️मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में UCC का ड्राफ्ट टेबल किया।
▪️कानून बनने के बाद उत्तराखंड आजादी के बाद UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
▪️गोवा में पुर्तगाली शासन के दिनों से ही UCC लागू है।
▪️UCC के तहत प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता, जमीन, संपत्ति और उत्तराधिकार के समान कानून लागू होंगे, चाहे वे किसी भी धर्म को मानने वाले हों।
👍3
⚽️ फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा
#Current_Affairs
😨4
Cr.PC का बैच 12 फरवरी से शुरू होगा l
👍5😡2
General science:
TSH,ACTH , प्रोलेक्टिन, सोमेटोट्रोपिन (GH), गोनेडोट्रोपिन (FSH,LH),ADH (वेसोप्रेसिन), ऑक्सीटोसिन (प्रेगनेंसी/दुग्ध निष्कासन हार्मोन)

पीयूष ग्रंथि.....Master gland

गौर से देखें तो.... अग्र भाग (एडिनों हाइपो फाइसिस) तथा पश्य भाग (न्यूरो हाइपो फाइसिस) द्वारा स्त्रावित हार्मोन का विभाजन.... 👍
उत्तराखंड विधानसभा में 'समान नागरिक संहिता' पर विधेयक पारित
👉 उत्तराखंड राज्य विधानसभा ने बुधवार को समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड, 2024 (Uniform Civil Code, Uttarakhand, 2024 Bill) विधेयक पारित कर दिया।

इसके साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) पर कानून पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतिम मसौदे को मंजूरी दिए जाने के दो दिन बाद यह विधेयक विधानसभा के समक्ष पेश किया गया।

इससे पहले, 2022 में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने समिति का गठन किया। समिति में सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय पैनल शामिल थे। join 👉 @AoneJA

समिति के अन्य सदस्यों में सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस प्रमोद कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह और दून यूनिवर्सिटी की कुलपति सुरेखा डंगवाल शामिल हैं।

हाल ही में समिति ने UCC का अंतिम मसौदा मुख्यमंत्री धामी को सौंपा था।

विधेयक के कुछ पहलुओं में लिव-इन संबंधों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, अनुबंध विवाह की शर्तें, हलाला, इद्दत और बहुविवाह पर प्रतिबंध, पुरुषों और महिलाओं के लिए समान विरासत अधिकार आदि शामिल हैं।

लिव- इन रिश्ते में प्रवेश करने के एक महीने के भीतर लिव-इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बनाता है।

हालांकि गोवा राज्य UCC (पुर्तगाली नागरिक संहिता) द्वारा शासित है, लेकिन राज्य विधानसभा ने इस विषय पर कोई कानून पारित नहीं किया, बल्कि 1961 में अपनी मुक्ति के बाद गोवा ने इस संहिता को बरकरार रखा।

स्त्रोत - live law
🙏3👍2