𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
227 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
आभार...🙏
एक प्रतियोगी छात्र की प्रतिक्रिया....
👍7
◾️पब्लिक एग्जामिनेशन बिल लोकसभा से पास

▪️ पेपर लीक या उत्तर पुस्तिका मे छेड़ छाड़ पर 10 साल तक की सजा और करोड़ रूपये तक का जुर्माना
#Current_legel
👍5🤣2
शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड ने जीता ग्रैमी #Current_Affairs
▪️ भारतीय गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। दोनों लीजेंड्री कलाकारों के बैंड 'शक्ति' के एलबम 'दिस मोमेंट' ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम की कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किया।
▪️66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में 5 भारतीय कलाकारों को ग्रैमी मिला है।
▪️'दिस मोमेंट' एल्बम में कुल 8 गाने हैं।
▪️'शक्ति' बैंड में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन जैसे कलाकार साथ काम करते हैं।
▪️इस बैंड के अलावा, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी दो ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
▪️फ्यूजन बैंड शक्ति ने 45 साल बाद अपना पहला एलबम रिलीज किया, जिसे सीधे ग्रैमी अवार्ड मिला है।
▪️ग्रैमी अवॉर्ड म्यूजिक की दुनिया में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है।
▪️इसका नाम एक ग्रामोफोन पर रखा गया है।
▪️पहला ग्रैमी अवार्ड्स समारोह 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था।
ग्रैमी अवॉर्ड का यह 66वां संस्करण है।
▪️इस बार अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन अमेरिका लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरीना में हुआ।
▪️देश के लिए मशहूर सितार वादक एवं संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया था।
👍4
पी.टी. ऊषा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड : #Current_Affairs महान धाविका पी.टी. ऊषा को रविवार, 4 फरवरी को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) और दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (DSJA) की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
👍5
उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल : #Current_Affairs
▪️
उत्तराखंड विधानसभा में आज यानी 6 फरवरी, 2024 को यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल का ड्राफ्ट पेश हुआ।
▪️मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में UCC का ड्राफ्ट टेबल किया।
▪️कानून बनने के बाद उत्तराखंड आजादी के बाद UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
▪️गोवा में पुर्तगाली शासन के दिनों से ही UCC लागू है।
▪️UCC के तहत प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता, जमीन, संपत्ति और उत्तराधिकार के समान कानून लागू होंगे, चाहे वे किसी भी धर्म को मानने वाले हों।
👍3
⚽️ फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा
#Current_Affairs
😨4
Cr.PC का बैच 12 फरवरी से शुरू होगा l
👍5😡2
General science:
TSH,ACTH , प्रोलेक्टिन, सोमेटोट्रोपिन (GH), गोनेडोट्रोपिन (FSH,LH),ADH (वेसोप्रेसिन), ऑक्सीटोसिन (प्रेगनेंसी/दुग्ध निष्कासन हार्मोन)

पीयूष ग्रंथि.....Master gland

गौर से देखें तो.... अग्र भाग (एडिनों हाइपो फाइसिस) तथा पश्य भाग (न्यूरो हाइपो फाइसिस) द्वारा स्त्रावित हार्मोन का विभाजन.... 👍
उत्तराखंड विधानसभा में 'समान नागरिक संहिता' पर विधेयक पारित
👉 उत्तराखंड राज्य विधानसभा ने बुधवार को समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड, 2024 (Uniform Civil Code, Uttarakhand, 2024 Bill) विधेयक पारित कर दिया।

इसके साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) पर कानून पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतिम मसौदे को मंजूरी दिए जाने के दो दिन बाद यह विधेयक विधानसभा के समक्ष पेश किया गया।

इससे पहले, 2022 में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने समिति का गठन किया। समिति में सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय पैनल शामिल थे। join 👉 @AoneJA

समिति के अन्य सदस्यों में सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस प्रमोद कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह और दून यूनिवर्सिटी की कुलपति सुरेखा डंगवाल शामिल हैं।

हाल ही में समिति ने UCC का अंतिम मसौदा मुख्यमंत्री धामी को सौंपा था।

विधेयक के कुछ पहलुओं में लिव-इन संबंधों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, अनुबंध विवाह की शर्तें, हलाला, इद्दत और बहुविवाह पर प्रतिबंध, पुरुषों और महिलाओं के लिए समान विरासत अधिकार आदि शामिल हैं।

लिव- इन रिश्ते में प्रवेश करने के एक महीने के भीतर लिव-इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बनाता है।

हालांकि गोवा राज्य UCC (पुर्तगाली नागरिक संहिता) द्वारा शासित है, लेकिन राज्य विधानसभा ने इस विषय पर कोई कानून पारित नहीं किया, बल्कि 1961 में अपनी मुक्ति के बाद गोवा ने इस संहिता को बरकरार रखा।

स्त्रोत - live law
🙏3👍2
तमिलनाडु सरकार ने कोरोमंडल उर्वरक संयंत्र पर लगाया 5.92 करोड़ का जुर्माना : 4 फरवरी को तमिलनाडु सरकार ने एन्नोर में अमोनिया रिसाव की घटना पर गठित तकनीकी समिति की सिफारिश पर कोरोमंडल उर्वरक संयंत्र पर 5.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सरकार ने तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यूनिट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।
#Current_legel
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ : भारतीय सेना में सोमवार, 5 फरवरी को आंतरिक फेरबदल हुआ। सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी दी गई है। #Current_Affairs
👍1