𝐀 𝐨𝐧𝐞 𝐉𝐮𝐝𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐀𝐜𝐚𝐝𝐞𝐦𝐲 (करें अपनी तैयारी बेहतर)
3.83K subscribers
1.66K photos
49 videos
226 files
1.29K links
A one Judicial Academy-Hindi
विधि संबंधी परीक्षाओं की "करें अपनी तैयारी बेहतर"

Youtube
www.youtube.com/@AOneJA

Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61550835132932

Instagram
https://instagram.com/a_one_ja

Chat with us 👇
http://t.me/AoneJAhelp_bot
Download Telegram
वकीलों पर लागू न हो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम सुप्रीम कोर्ट ऑन रिकॉर्ड्स संगठन ने किया आग्रह
👍6
मेलानोक्लैमिस द्रौपदी
• जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey of India) ने बंगाल की खाड़ी से हेड-शील्ड समुद्री स्लग (समुद्री अकशेरुकी जीव) की नई प्रजाति की खोज की है।
•  इस जीव का नामकरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में किया गया है। इस जीव का नाम ‘मेलानोक्लैमिस द्रौपदी’ रखा गया है।
• इस जीव के नई प्रजाति की खोज ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के उदयपुर और दीघा घाट में की गई। इसकी अधिकतम लंबाई 7 मिलीमीटर तक होती है और इस जीव में रीढ़ की हड्डी नही होती है।
👍4
पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना ने LGBTQ विरोधी विधेयक पारित किया

कितने साल की हो सकती है सजा ?
इस विधेयक को अफ्रीका का अपनी तरह का सबसे कठोर बिल कहा जा रहा है। ये विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कानून बन जाएगा। विधेयक के प्रावधानों की मानें तो एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को छह महीने से तीन साल तक की कैद की सजा हो सकती है। साथ ही, समलैंगिक अधिकारों के प्रचार, समर्थन करने पर भी तीन से पांच साल की जेल की सजा का भी प्रावधान किया गया है।

क्या है LGBTQ ?
समलैंगिकों को आम बोलचाल की भाषा में एलजीबीटी (LGBT)कहा जाता है l
L- लेस्ब‍ियन (LESBIAN ),
G - गे (GAY),
B- बाईसेक्सुअल (BISEXUAL) और
T- ट्रांसजेंडर (TRANSGENDER)
वहीं कई और दूसरे वर्गों को जोड़कर इसे क्व‍ियर (Queer) समुदाय का नाम दिया गया है. इसलिए इसे LGBTQ भी कहा जाता है l
• घाना की राजधानी - अक्करा
Join 👉 @AoneJA
👍9🤔1
किसी अनजान महिला को फोन पर डार्लिंग कहना IPC 354(A) के तहत लैंगिक उत्पीड़न : कोलकाता हाई कोर्ट
👍14😨4
वकील को पहनाई हथकड़ी - 14 दिन मे 5 लाख रूपये दें DGP : असम हाईकोर्ट
Sabah al zarid vs state of assam, 2022 Join 👉 @AoneJA
🫡10
क्या है 'जूस जैकिंग' ?

• RBI ने मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को सार्वजनिक पोर्ट का उपयोग करके अपने उपकरणों को चार्ज करने के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

• यह चेतावनी 'जूस जैकिंग' नामक साइबर हमले से उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों के कारण है।

• जूस जैकिंग एक साइबर हमला है, जहाँ हैकर्स मैलवेयर से संक्रमित करने या हार्डवेयर परिवर्तन करके सार्वजनिक USB चार्जिंग पोर्ट से छेड़छाड़ करते हैं।
Join 👉 @AoneJA
👍4
मॉरीसस भारत की जन औषधि योजना में शामिल होने वाला पहला देश बन गया है.‌‌

Mauritius has become the first country to join India's Jan Aushadhi Scheme.‌‌
प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त जमानत देने से किया इनकार कहा महामारी जैसी हो कठोर कार्यवाही l
फ्रांस बना गर्भपात को संवैधानिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश

• फ्रांस की संसद सीनेट ने गर्भपात अधिकारो को संवैधानिक बनाने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य महिलाओ को उनके शरीर के लिए आजादी देना है l
• फ्रांस के सांसदों ने 1958 के संविधान में बदलाव कर महिलाओं को गर्भपात से जुड़े मामले में पूरी तरह से फैसला लेने की आजादी दे दी है. इस संविधान संसोधन के पक्ष में 780 और विरोध में महज 72 वोट पड़े l
Join 👉 @AoneJA
सार्वभौमिक जीवन बीमा योजना
• नागालैंड सरकार ने परिवार के कमाने वाले की असामयिक मृत्यु के कारण वित्तीय कठिनाई को कम करने के लिए एक पूर्ण वित्त पोषित सार्वभौमिक जीवन बीमा योजना की घोषणा की।
• यह योजना पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित होगी।
👍2
META द्वारा नियंत्रित फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर ठप l
हैक की आशंका
महाराष्ट्र वन विभाग ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया
महाराष्ट्र वन विभाग ने शनिवार, 2 मार्च को 65,724 पौधों से हिंदी में भारतमाता लिख कर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। राज्य के चंद्रपुर में चल रहे 'ताडोबा महोत्सव 2024' यह उपलब्धि हासिल की गई l
भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र #Current_Affairs
• बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 मार्च, 2024 को भारत और एशिया के पहले राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (NDRC) का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य गंगा डॉल्फिन का व्यापक अध्ययन करने में वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की सहायता करना है।
• गंगा की डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है।
• इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटानिस्टा गेंगेटिका है।
👍4
धर्म पथ : जौनपुर को अयोध्या, वाराणसी और मिर्ज़ापुर से जोड़ेगा।
1. धर्म पथ जौनपुर को अयोध्या, वाराणसी और मिर्ज़ापुर से जोड़ेगा।
2. हौज से लेकर पूर्वाचल विश्वविद्यालय तक और पूर्वाचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक 3405 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन की सड़क बनाई जाएगी।
👍6🫡1
मुख्य परीक्षा विशेष लेख तैयार करें
इंटरऑपरेबल भुगतान प्रणाली 
शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन

• प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में भारत के पहले अंडरवॉटर मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया।
• यह हुगली नदी के नीचे 16.6 किलोमीटर की दूरी तक फैली हुई है, जो कोलकाता के जुड़वां शहरों: हावड़ा और साल्ट लेक को जोड़ती है।
•  नदी के नीचे स्थित हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन है, जिसकी सुरंगें जल स्तर से 32 मीटर नीचे तक फैली हुई हैं।
• यह ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के कुल 16.6 किलोमीटर में से 10.8 किलोमीटर भूमिगत हैं, जिसमें हुगली नदी के नीचे सुरंग भी शामिल है। बाकी जमीन से ऊपर है।
👍3
यूपी सरकार MYUVA योजना शुरू करेगी : उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 मार्च को प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) योजना' शुरू करने की घोषणा की है। MYUVA योजना के तहत योगी सरकार का लक्ष्य हर साल 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए ब्याज मुक्त लोन देकर 1 लाख युवा उद्यमियों को तैयार करना है।